Sitapur- मोहब्बत के लिए बड़ा फैसला, मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन, हिंदू युवक से रचाई शादी! सीतापुर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां मोहब्बत ने मजहब की दीवारों को पार कर दिया। बताया जा रहा है कि तंबौर थाना क्षेत्र के ककरहा गांव की रहने वाली रिजवाना को महाराजगंज के आशुतोष यादव से प्यार हो गया। प्यार को मुकाम देने के लिए युवती ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम पूजा रख लिया। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लेकर शादी कर ली। यह विवाह राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। इस शादी के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। आखिर इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाकार्य अध्यक्ष सीनू मिश्रा उर्फ बजरंगी भैया ने क्या कहा? जानिए इस रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। #SN24News #sn24news #SitapurNews #LoveStory #InterfaithMarriage #RizwanaToPooja #UPNews #BreakingNews #LoveMarriage #SanatanDharma #ViralNews #IndiaNews #RashtriyBajrangDal
Sitapur- मोहब्बत के लिए बड़ा फैसला, मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन, हिंदू युवक से रचाई शादी! सीतापुर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां मोहब्बत ने मजहब की दीवारों को पार कर दिया। बताया जा रहा है कि तंबौर थाना क्षेत्र के ककरहा गांव की रहने वाली रिजवाना को महाराजगंज के आशुतोष यादव से प्यार हो गया। प्यार को मुकाम देने के लिए युवती ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम पूजा रख लिया। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लेकर शादी कर ली। यह विवाह राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। इस शादी के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। आखिर इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाकार्य अध्यक्ष सीनू मिश्रा उर्फ बजरंगी भैया ने क्या कहा? जानिए इस रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। #SN24News #sn24news #SitapurNews #LoveStory #InterfaithMarriage #RizwanaToPooja #UPNews #BreakingNews #LoveMarriage #SanatanDharma #ViralNews #IndiaNews #RashtriyBajrangDal
- its sitapur Bus stand1
- सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र में प्रेम के लिए मजहब की दीवार तोड़ने का एक अनोखा मामला सामने आया है। ककरहा गांव की रहने वाली रिजवाना का महराजगंज निवासी आशुतोष यादव के साथ पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक सहमति नहीं मिलने के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि युवती ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म स्वीकार कर लिया और अपना नाम बदलकर पूजा रख लिया। इसके बाद दोनों ने एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कर लिया। इस शादी में दोनों परिवार मौजूद नहीं थे। ऐसे में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनकी मदद की और विवाह की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। शादी के बाद दोनों दंपति वहां से सुरक्षित स्थान के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद यह विवाह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे प्रेम के लिए मजहब की दीवार तोड़ने की कहानी के रूप में देख रहे हैं।1
- उन्नाव के फतेहुल्लाह नगर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिला को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। इस घटना में कामिनी नाम की महिला और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि आदित्य और सिद्धार्थ ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Mahesh media Patrkaar1
- बाराबंकी पुलिस ने बीएसएनएल कर्मियों की यूजर आइडी व पासवर्ड संचार आधार ऐप के माध्यम से फर्जी व धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेजों के जरिये स्वैपिंग करके लोगों के वीआईपी नंबरों को ट्रेस व इनएक्टिव वीआईपी नंबरों को पुनः चालू कर सोशल मीडिया के माध्यम से ऊंचे दामों पर बेचने वाले 02 साइबर अपराधियों को साइबर थाना बाराबंकी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बाराबंकी की बाइट1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ सण्डीला, हरदोई। मौसम के बदलते मिजाज ने सण्डीला नगरवासियों को हैरत में डाल दिया है। बीते दो दिनों, 10 और 11 मार्च की सुबह जब लोगों की आँखें खुलीं, तो नजारा बदला हुआ था। चारों तरफ छाई सफेद धुंध की चादर ने सड़कों की विजिबिलिटी कम कर दी, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। चर्चाओं का बाजार गर्म :- नगर के तिराहों और चाय की दुकानों पर इस 'बेवक्त' कोहरे को लेकर अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं - ठंड का 'रिटर्न गिफ्ट' - कुछ बुजुर्गों का मानना है कि यह जाते-जाते ठंड का आखिरी झटका है। प्रदूषण की चिंता - वहीं, युवा वर्ग और जानकार इसे 'स्मॉग' (Smog) से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि हवा की कम गति और वातावरण में बढ़ते धूल-धुएं के कणों की वजह से यह धुंध छाई है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। जनजीवन पर असर :- सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को इस धुंध की वजह से सांस लेने में थोड़ी भारीपन महसूस हुई। हालाँकि, दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिली और कोहरा छंट गया, लेकिन सुबह के वक्त सण्डीला-लखनऊ हाईवे और संडीला-बालामऊ मार्ग पर यातायात की रफ्तार काफी धीमी रही।1
- Sitapur- क्रिप्टो के नाम पर 50 करोड़ की ठगी, सीतापुर पुलिस ने 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की कुर्क!1
- सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 17 वर्षों से बंद पड़ी कमलापुर शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चीनी मिल अब दोबारा शुरू होने जा रही है। यह मिल साल 2009 से बंद पड़ी थी, जिससे क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मिल का संचालन मेसर्स एन. आर. इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसने वर्ष 2017 में नीलामी के जरिए इस मिल को खरीदा था। हालांकि तकनीकी और लाइसेंस संबंधी अड़चनों के कारण अब तक मिल चालू नहीं हो सकी थी। अब भारत सरकार से आवश्यक लाइसेंस मिलने और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मिल के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। पेराई सत्र 2025-26 के लिए ट्रायल रन कराने हेतु गन्ना आवंटन की मांग को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश ने स्वीकार कर लिया है। जल्द ही मिल परिसर में गन्ने से लदी ट्रॉलियों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। सबसे अहम बात यह है कि वर्ष 2006 से 2009 के बीच किसानों का जो गन्ना मूल्य बकाया था, उसके भुगतान पर भी सहमति बन गई है। मिल प्रबंधन ने लिखित रूप से बकाया भुगतान करने की बात कही है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की जाएगी, जो अभिलेखों की जांच कर भुगतान प्रक्रिया शुरू करेगी। मिल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अनुमान है कि इससे लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 1500 से 2000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही करीब 15 हजार गन्ना किसान सीधे तौर पर इससे लाभान्वित होंगे।1