मिर्जापुर: महाशिवरात्रि पर्व पर डॉ. अविनाश कुमार पांडे द्वारा तारकेश्वर मंदिर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मिर्जापुर जनपद में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तारकेश्वर मंदिर परिसर में डॉ. अविनाश कुमार पांडे द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप जांच, शुगर जांच तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए चिकित्सा टीम पूरे समय मुस्तैद रही और जरूरतमंदों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। डॉ. पांडे ने बताया कि महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा की सराहनीय मिसाल बताया
मिर्जापुर: महाशिवरात्रि पर्व पर डॉ. अविनाश कुमार पांडे द्वारा तारकेश्वर मंदिर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मिर्जापुर जनपद में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तारकेश्वर मंदिर परिसर में डॉ. अविनाश कुमार पांडे द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप जांच, शुगर जांच तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
भारी भीड़ को देखते हुए चिकित्सा टीम पूरे समय मुस्तैद रही और जरूरतमंदों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। डॉ. पांडे ने बताया कि महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा की सराहनीय मिसाल बताया
- कल शाम को 7:00 बजे हुआ घटना गाड़ी में कोई नहीं था सिर्फ ड्राइवर था अष्टभुजा के चौकी प्रभारी ने जिला अस्पताल भिजवा दिए थे ड्राइवर का सर फटा हुआ है1
- मिर्जापुर - महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मिर्जापुर आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ऐतिहासिक बूढ़ेनाथ मंदिर से भगवान शिव और माता गौरा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।बूढ़ेनाथ को काशी विश्वनाथ मंदिर का रात्रि विश्राम स्वरूप माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन यात्रा में शामिल होने से कष्ट दूर होते हैं और नगर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।इस भव्य आयोजन ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु भगवान शिव और माता गौरा की पालकी को कंधे पर लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया धार्मिक मान्यता के अनुसार बाबा बूढ़ेनाथ को काशी विश्वनाथ मंदिर का रात्रि विश्राम स्वरूप माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन यात्रा में शामिल होने से कष्ट दूर होते हैं और नगर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए है Byte -महंत योगा नंद गिरी पंच दसनाथ जूना अखाड़ा।3
- Post by Anupam Newspaper1
- मीरजापुर: महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर नगर में देशभक्ति और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान तथा पाल्क संस्था के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर गणेशगंज (सब्जी मंडी) स्थित नगर पालिका की धर्मशाला में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 22 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 16 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने अपने इस योगदान को पुलवामा के शहीदों के चरणों में समर्पित बताते हुए कहा कि शब्दों से बड़ी श्रद्धांजलि सेवा के माध्यम से ही दी जा सकती है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भगवान शिव की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर समाजसेविका शिखा अग्रवाल व सभासद पति रूपेश यादव भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किए। शिविर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मीरजापुर के अध्यक्ष अभयराज सिंह ने भी पहुंचकर युवाओं की सराहना की। आयोजन के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्लड सेंटर की टीम ने सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम के अंत में संयोजकों ने सभी आगंतुकों, चिकित्सकों और रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इसी तरह समाजहित के कार्य जारी रहेंगे।1
- ग्राम सभा कटेबना तहसील व ब्लॉक औराई में खराब रास्ते का जांच करके मरम्मत कराया जाय3
- आज दिनांक-15.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में श्री शैलेष कुमार जिलाधिकारी भदोही व श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही ने जनपद के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की । समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा जनपद के समस्त धार्मिक स्थलों हरिहरनाथ मंदिर कस्बा ज्ञानपुर, बड़े शिव मंदिर व सेमराध नाथ धाम का आदि मंदिरों का भ्रमण/निरीक्षण/रूट डायवर्जन/अत्यधिक संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किया गया है। श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट~2
- भदोही जनपद के ज्ञानपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर पर शिव रात्रि के इस अवसर पर श्रद्धालुओं कि काफी भीड़ रही1
- लजनपद मिर्जापुर के ब्लॉक पटेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत ककरद में कोटेदार मुनौवर अली पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कार्डधारकों को प्रति यूनिट लगभग 1 किलो अनाज कम दिया जा रहा था, साथ ही समय पर वितरण न करने एवं अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं। मामले की जानकारी मिलने पर जब एक पत्रकार मौके पर स्थिति की जानकारी लेने पहुंचे, तो आरोप है कि कोटेदार ने उनके साथ भी गलत व्यवहार किया। पत्रकार के अनुसार कोटेदार ने उन्हें अपमानजनक शब्द कहते हुए धमकी दी कि “नेता हो तुम, जो उखाड़ना हो उखाड़ लो, और मेरे यहां मत आना, नहीं तो खाल खींच लेंगे।” इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है तथा संबंधित अधिकारी से कोटेदार के खिलाफ जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।3