logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस ने चैतन्य धाम राजीव गांधी वार्ड में एक बोलेरो में आगजनी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।

18 hrs ago
user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

पुलिस ने चैतन्य धाम राजीव गांधी वार्ड में एक बोलेरो में आगजनी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस ने चैतन्य धाम राजीव गांधी वार्ड में बोलेरो वाहन में आगजनी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी।
    1
    पुलिस ने चैतन्य धाम राजीव गांधी वार्ड में बोलेरो वाहन में आगजनी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी।
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पुलिस ने चैतन्य धाम राजीव गांधी वार्ड में एक बोलेरो में आगजनी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।
    1
    पुलिस ने चैतन्य धाम राजीव गांधी वार्ड में एक बोलेरो में आगजनी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पाली नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष और पार्षदों ने अपने कार्यकाल के तीन बेमिसाल साल पूरे कर लिए हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, बुन्देलखण्ड लाइव टीवी के फेसबुक शो कार्यक्रम में एक विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय नगर के विकास पर केंद्रित था। चर्चा के दौरान, जनता द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष और पार्षदों ने इन सुझावों पर काम करने का आश्वासन दिया है। इस कार्यक्रम में एडवोकेट पं. मनीष कुमार तिवारी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जहाँ वर्तमान अध्यक्ष के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
    1
    पाली नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष और पार्षदों ने अपने कार्यकाल के तीन बेमिसाल साल पूरे कर लिए हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, बुन्देलखण्ड लाइव टीवी के फेसबुक शो कार्यक्रम में एक विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय नगर के विकास पर केंद्रित था।

चर्चा के दौरान, जनता द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष और पार्षदों ने इन सुझावों पर काम करने का आश्वासन दिया है। इस कार्यक्रम में एडवोकेट पं. मनीष कुमार तिवारी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जहाँ वर्तमान अध्यक्ष के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Manoj jain
    1
    Post by Manoj jain
    user_Manoj jain
    Manoj jain
    Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बीना में गांधी वार्ड स्थित चेतन धाम कॉलोनी में भाजपा नेता भूपेंद्र कैथोरिया की बोलेरो कार में 13 मई की रात आग लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस घटना के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा किया, जिसमें थाना प्रभारी अनूप यादव की अपराधियों के प्रति सख्त चेतावनी भी शामिल थी। थाना प्रभारी अनूप यादव ने खुलासा किया कि यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा है। फरियादी भूपेंद्र कैथोरिया के बेटे और मुख्य आरोपी सलमान उर्फ आफताब के बीच एक महिला मित्र को लेकर पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने घटना की योजना बनाई थी और फरियादी के लड़के को सलमान उर्फ आफताब और अयान अली द्वारा घर और गाड़ी जलाने की धमकी दी गई थी। इसी बात को लेकर सलमान उर्फ आफताब ने अपने दोस्त अयान अली, करन रैकवार, रोहन अहिरवार और रामगोपाल अहिरवार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से यह आगजनी की। घटना दिनांक को आरोपियों ने फरियादी के घर के बाहर खड़ी उनकी बोलेरो कार और घर में आग लगाने के उद्देश्य से दो पॉलिथीन के पैकेट में पेट्रोल भरकर फेंका। जिससे फरियादी की कार जल गई, जबकि घर के अंदर लगी आग को फरियादी और उसके परिवार ने समय रहते बुझा लिया। पुलिस के अनुसार, यदि आग नहीं बुझाई जाती तो और भी घरों में आग लग सकती थी। पुलिस ने इस मामले में सलमान उर्फ आफताब (23 वर्ष, निवासी बड़ी बजरिया हाल इंदिरा गांधी वार्ड बीना), रामगोपाल अहिरवार (20 वर्ष, निवासी श्रीराम कॉलोनी बीना), करन रैकवार (20 वर्ष, निवासी भीम वार्ड बीना) और रौनक अहिरवार (19 वर्ष, निवासी भीम वार्ड बीना) को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अब मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी अयान अली (निवासी इमलीवाली दरगाह के पास बीना) अभी भी फरार है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर मान. न्यायालय में पेश करने की बात पुलिस ने कही है। गौरतलब है कि आरोपी सलमान उर्फ आफताब के खिलाफ बीना थाने में मारपीट का एक पुराना प्रकरण भी दर्ज है। प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी अनूप यादव ने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार का कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधी यदि अपराध करते हैं तो उनको जमीन में से खोदकर कर भी निकालना पड़े तो पुलिस निकाल लेगी। इस आगजनी घटना को पकड़ने में निरी. अनूप यादव, उपनिरीक्षक जय सिंह, प्रआर. देवेन्द्र सिह, प्रआर. सुनील सिंह, प्रआर. यूनिस खान, आर. प्रमोद कुमार, आर. गोपाल तोमर, आर. संदीप यादव, आर. बाबूलाल, आर. संदीप प्रधान, आर. दीप सिह और आर. भूपेन्द्र परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
    4
    बीना में गांधी वार्ड स्थित चेतन धाम कॉलोनी में भाजपा नेता भूपेंद्र कैथोरिया की बोलेरो कार में 13 मई की रात आग लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस घटना के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा किया, जिसमें थाना प्रभारी अनूप यादव की अपराधियों के प्रति सख्त चेतावनी भी शामिल थी।

थाना प्रभारी अनूप यादव ने खुलासा किया कि यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा है। फरियादी भूपेंद्र कैथोरिया के बेटे और मुख्य आरोपी सलमान उर्फ आफताब के बीच एक महिला मित्र को लेकर पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने घटना की योजना बनाई थी और फरियादी के लड़के को सलमान उर्फ आफताब और अयान अली द्वारा घर और गाड़ी जलाने की धमकी दी गई थी। इसी बात को लेकर सलमान उर्फ आफताब ने अपने दोस्त अयान अली, करन रैकवार, रोहन अहिरवार और रामगोपाल अहिरवार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से यह आगजनी की। घटना दिनांक को आरोपियों ने फरियादी के घर के बाहर खड़ी उनकी बोलेरो कार और घर में आग लगाने के उद्देश्य से दो पॉलिथीन के पैकेट में पेट्रोल भरकर फेंका। जिससे फरियादी की कार जल गई, जबकि घर के अंदर लगी आग को फरियादी और उसके परिवार ने समय रहते बुझा लिया। पुलिस के अनुसार, यदि आग नहीं बुझाई जाती तो और भी घरों में आग लग सकती थी।

पुलिस ने इस मामले में सलमान उर्फ आफताब (23 वर्ष, निवासी बड़ी बजरिया हाल इंदिरा गांधी वार्ड बीना), रामगोपाल अहिरवार (20 वर्ष, निवासी श्रीराम कॉलोनी बीना), करन रैकवार (20 वर्ष, निवासी भीम वार्ड बीना) और रौनक अहिरवार (19 वर्ष, निवासी भीम वार्ड बीना) को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अब मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी अयान अली (निवासी इमलीवाली दरगाह के पास बीना) अभी भी फरार है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर मान. न्यायालय में पेश करने की बात पुलिस ने कही है। गौरतलब है कि आरोपी सलमान उर्फ आफताब के खिलाफ बीना थाने में मारपीट का एक पुराना प्रकरण भी दर्ज है।

प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी अनूप यादव ने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार का कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधी यदि अपराध करते हैं तो उनको जमीन में से खोदकर कर भी निकालना पड़े तो पुलिस निकाल लेगी। इस आगजनी घटना को पकड़ने में निरी. अनूप यादव, उपनिरीक्षक जय सिंह, प्रआर. देवेन्द्र सिह, प्रआर. सुनील सिंह, प्रआर. यूनिस खान, आर. प्रमोद कुमार, आर. गोपाल तोमर, आर. संदीप यादव, आर. बाबूलाल, आर. संदीप प्रधान, आर. दीप सिह और आर. भूपेन्द्र परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बीना के ग्राम देहरी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कल्लू पिता नत्थू चढ़ार के रूप में हुई है, जिनके परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। यह घटना आगासौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आई है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात कल्लू चढ़ार कथा सुनकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान, गांव का एक व्यक्ति उन्हें अपने बगीचे की ओर ले गया। कुछ देर बाद, मृतक के बेटे राहुल को फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता चक्कर खाकर गिर गए हैं। राहुल रात करीब 9:45 बजे मौके पर पहुंचा और अपने पिता को ऑटो से घर ले आया। उस समय कल्लू चढ़ार कोई बातचीत नहीं कर रहे थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कल्लू चढ़ार की हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर और गले पर रस्सी जैसे निशान मिले हैं। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
    1
    बीना के ग्राम देहरी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कल्लू पिता नत्थू चढ़ार के रूप में हुई है, जिनके परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। यह घटना आगासौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आई है।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात कल्लू चढ़ार कथा सुनकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान, गांव का एक व्यक्ति उन्हें अपने बगीचे की ओर ले गया। कुछ देर बाद, मृतक के बेटे राहुल को फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता चक्कर खाकर गिर गए हैं। राहुल रात करीब 9:45 बजे मौके पर पहुंचा और अपने पिता को ऑटो से घर ले आया। उस समय कल्लू चढ़ार कोई बातचीत नहीं कर रहे थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कल्लू चढ़ार की हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर और गले पर रस्सी जैसे निशान मिले हैं।

घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बीना के शिवाजी वार्ड में अवैध शराब के बड़े कारोबार पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है, जहाँ एक युवक को करीब 500 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवाजी वार्ड स्थित एक पुराने मकान के पीछे तीन व्यक्ति अवैध शराब बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, जिनमें से नीलेश उर्फ छोटू उर्फ बल्ली अहिरवार (24 वर्ष), निवासी शिवाजी वार्ड, को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि पिंकू सोनकर और राजकुमार सोनकर नामक दो अन्य फरार हो गए। तलाशी के दौरान घटनास्थल से सागर गोल्ड कंपनी की व्हिस्की के 10 कार्टन बरामद हुए, जिनमें कुल 500 पाव शराब थी। पुलिस ने जब्त शराब में से नमूने लेकर शेष को सील कर थाना मालखाने में जमा कराया है। आरोपी नीलेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और शराब के स्रोत तथा पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आर.के. जोरम, उपनिरीक्षक निशांत भगत, अन्य पुलिस स्टाफ और गवाहों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की विवेचना अभी जारी है।
    1
    बीना के शिवाजी वार्ड में अवैध शराब के बड़े कारोबार पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है, जहाँ एक युवक को करीब 500 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवाजी वार्ड स्थित एक पुराने मकान के पीछे तीन व्यक्ति अवैध शराब बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, जिनमें से नीलेश उर्फ छोटू उर्फ बल्ली अहिरवार (24 वर्ष), निवासी शिवाजी वार्ड, को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि पिंकू सोनकर और राजकुमार सोनकर नामक दो अन्य फरार हो गए। तलाशी के दौरान घटनास्थल से सागर गोल्ड कंपनी की व्हिस्की के 10 कार्टन बरामद हुए, जिनमें कुल 500 पाव शराब थी।

पुलिस ने जब्त शराब में से नमूने लेकर शेष को सील कर थाना मालखाने में जमा कराया है। आरोपी नीलेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और शराब के स्रोत तथा पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आर.के. जोरम, उपनिरीक्षक निशांत भगत, अन्य पुलिस स्टाफ और गवाहों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की विवेचना अभी जारी है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.