व्यवहार न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने किया विद्यार्थियों से संवाद सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत दी रोचक जानकारी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशों/निर्देशों के पालन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित शहपुरा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशों/निर्देशों के पालन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम वरिष्ठ खण्ड/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा के द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान' दिनांक 01 नवंबर से 06 नवंबर के अंर्तगत शासकीय नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने विद्यार्थी छात्र छात्राओं शिक्षको से संवाद करते हुए सुरक्षित बचपन अभियान के मुख्य उद्देश्य साझा किये श्री कर्नल ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान में बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम 2012 अखिल भारतीय विद्यालय जागरुकता अभियान स्वास्थ्य जागृति सुरक्षा और संरक्षण-हर बच्चे का अधिकार हर बच्चे का बचपन हम सबकी जिम्मेदारी बताते हुए नालसा हेल्पलाइन नंबर - 15100 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 एवं बच्चों को यौन शोषण से सुरक्षित रखने और 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012' के प्रति जागरूक करने के लिए 'सुरक्षित बचपन अभियान' चलाया जा रहा है की जानकारी बहुत आकर्षक एवं सहज अभिव्यक्ति के साथ दी। अभियान के मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, अच्छे-बुरे स्पर्श (Good Touch & Bad Touch), सुरक्षित और असुरक्षित संपर्क, ऑनलाइन सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। कैरियर गाइडेंस की रोचक जानकारी दी। न्यायाधीश कर्नल सिंह के निर्देशन में रिसोर्स पर्सन डॉ विवेक साहू द्वारा किशोरों का समग्र स्वास्थ्य और कल्याण:शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण, जीवनशैली मानसिक और भावनात्मक कल्याण नींद, व्यायाम, डिजिटल संतुलन निवारक स्वास्थ्य जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं एवं विद्यार्थियों की शंका एवं प्रश्नों के समाधान दिये गए। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव ने पौधा भेंटकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया रिसोर्स पर्सन अश्विनी साहू शिक्षक केके तिवारी रेवा झारिया अमर उलाड़ी अर्चना लिल्हारे राजकुमार साहू राधेश्याम साहू महेंद्र कुमार कुडापे विभा मिश्रा नवीन हायर सीनियर स्कूल सीनियर बेसिक स्कूल एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास की बालिकाए एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम श्रंखलाबद्ध रूप से क्रमसःआगामी दिवस में अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला शहपुरा एवं सन्दीपनि विद्यालय शहपुरा में आयोजित होंगे शिक्षको एवं अधीक्षकों के माध्यम से प्रत्येक छात्रावास एवं विद्यालयो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
व्यवहार न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने किया विद्यार्थियों से संवाद सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत दी रोचक जानकारी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशों/निर्देशों के पालन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित शहपुरा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशों/निर्देशों के पालन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम वरिष्ठ खण्ड/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा के द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान' दिनांक 01 नवंबर से 06 नवंबर के
अंर्तगत शासकीय नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने विद्यार्थी छात्र छात्राओं शिक्षको से संवाद करते हुए सुरक्षित बचपन अभियान के मुख्य उद्देश्य साझा किये श्री कर्नल ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान में बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम 2012 अखिल भारतीय विद्यालय जागरुकता अभियान स्वास्थ्य जागृति सुरक्षा और संरक्षण-हर बच्चे का अधिकार हर बच्चे का बचपन हम सबकी जिम्मेदारी बताते हुए नालसा हेल्पलाइन नंबर - 15100 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 एवं बच्चों को यौन शोषण से सुरक्षित रखने और 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO
Act), 2012' के प्रति जागरूक करने के लिए 'सुरक्षित बचपन अभियान' चलाया जा रहा है की जानकारी बहुत आकर्षक एवं सहज अभिव्यक्ति के साथ दी। अभियान के मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, अच्छे-बुरे स्पर्श (Good Touch & Bad Touch), सुरक्षित और असुरक्षित संपर्क, ऑनलाइन सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। कैरियर गाइडेंस की रोचक जानकारी दी। न्यायाधीश कर्नल सिंह के निर्देशन में रिसोर्स पर्सन डॉ विवेक साहू द्वारा किशोरों का समग्र स्वास्थ्य और कल्याण:शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण, जीवनशैली मानसिक और भावनात्मक कल्याण नींद, व्यायाम, डिजिटल संतुलन निवारक स्वास्थ्य जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं एवं विद्यार्थियों की शंका एवं
प्रश्नों के समाधान दिये गए। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव ने पौधा भेंटकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया रिसोर्स पर्सन अश्विनी साहू शिक्षक केके तिवारी रेवा झारिया अमर उलाड़ी अर्चना लिल्हारे राजकुमार साहू राधेश्याम साहू महेंद्र कुमार कुडापे विभा मिश्रा नवीन हायर सीनियर स्कूल सीनियर बेसिक स्कूल एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास की बालिकाए एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम श्रंखलाबद्ध रूप से क्रमसःआगामी दिवस में अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला शहपुरा एवं सन्दीपनि विद्यालय शहपुरा में आयोजित होंगे शिक्षको एवं अधीक्षकों के माध्यम से प्रत्येक छात्रावास एवं विद्यालयो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
- डिंडौरी धान घोटाला: किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा और महाराष्ट्र में अवैध सप्लाई का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग डिंडौरी के धान की महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कथित अवैध सप्लाई का आरोप, भारतीय किसान संघ ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग *पांच वर्षों की धान खरीदी, मिलिंग, भंडारण और परिवहन की हो निष्पक्ष जांच, किसानों के नाम पर हजारों क्विंटल खरीदी दिखाने के मामले में भी उठाए सवाल* डिंडौरी। जिले में धान खरीदी, मिलिंग, भंडारण और परिवहन व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संघ ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पिछले पांच वर्षों में जिले से खरीदे गए धान, उसकी मिलिंग, भंडारण और परिवहन की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा के माध्यम से सौंपा गया है। भारतीय किसान संघ का आरोप है कि डिंडौरी जिले के किसानों द्वारा मेहनत से पैदा किए गए अच्छी गुणवत्ता के धान को महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भेजे जाने की कथित गतिविधियों की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के गोदामों और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में खराब एवं सड़े हुए चावल की आपूर्ति के मामले भी लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। संघ ने इसे केवल गुणवत्ता का मामला नहीं, बल्कि किसानों के हितों, सरकारी खरीदी व्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। ज्ञापन में कृषि उपज मंडी गोरखपुर से जारी अनुज्ञप्तियों के आधार पर धान की खरीदी और परिवहन से संबंधित दस्तावेजों में कथित विसंगतियों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया है। संघ ने सवाल उठाया है कि जिन किसानों के नाम पर हजारों क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई है, क्या वास्तव में उनके पास उतनी जमीन और उत्पादन क्षमता थी? क्या किसानों ने स्वयं इतनी मात्रा में धान बेचा है या उनके नाम, भूमि अभिलेख और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी अन्य कारोबारी गतिविधि को वैध दिखाने के लिए किया गया?संघ ने हर्रास, हर्रा, गणेशपुर, मड़ियारास सहित जिले के अन्य स्थानों से जुड़े धान, चावल, मिलिंग और परिवहन के मामलों की भी जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में आशंका जताई गई है कि अलग-अलग घटनाओं और सामने आ रही खबरों को एक साथ जोड़कर देखा जाए तो पूरे मामले की गहराई से जांच आवश्यक हो जाती है। भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगें *भारतीय किसान संघ ने शासन-प्रशासन के समक्ष नौ प्रमुख मांगें रखी हैं—* 1. जिले में पिछले पांच वर्षों की धान खरीदी, मिलिंग, भंडारण एवं परिवहन की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। केवल कागजी दस्तावेजों के आधार पर नहीं, बल्कि वास्तविक भौतिक सत्यापन भी किया जाए। 2. महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में भेजे गए धान की मात्रा, गुणवत्ता, परिवहन अनुमति, मंडी अनुज्ञप्ति, वाहन नंबर, तौल पर्ची और संबंधित खरीदारों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जाए। 3. जिन किसानों के नाम पर असामान्य रूप से हजारों क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई है, उनके खेतों का वास्तविक सत्यापन, फसल उत्पादन, गिरदावरी, पंजीयन, बैंक भुगतान एवं बिक्री अभिलेखों का मिलान कराया जाए। किसानों के बयान भी स्वतंत्र रूप से लिए जाएं। 4. जिले की सभी राइस मिलों और संबंधित वेयरहाउस का संयुक्त भौतिक सत्यापन कराया जाए। मिलों में उपलब्ध धान, चावल, कस्टम मिलिंग की मात्रा, बिजली खपत, उत्पादन क्षमता और जमा किए गए चावल के रिकॉर्ड का आपस में मिलान किया जाए। 5. पूर्व में खराब, सड़े और अमानक चावल की आपूर्ति से जुड़े मामलों की दोबारा जांच कराई जाए। चावल कहां से आया, किस मिल में तैयार हुआ, किस अधिकारी ने गुणवत्ता प्रमाणित की और किस स्तर पर उसे स्वीकार किया गया, इसकी जिम्मेदारी तय की जाए। 6. यह भी जांच हो कि जिले से अच्छी गुणवत्ता का धान बाहर भेजकर उसके स्थान पर दूसरे स्रोतों से प्राप्त निम्न गुणवत्ता का चावल सरकारी भंडारण अथवा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में जमा तो नहीं कराया गया। ऐसा पाए जाने पर संबंधित सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। 7. धान खरीदी, मिलिंग एवं परिवहन से जुड़े पिछले पांच वर्षों के भुगतान, बिल, जीएसटी रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और सरकारी धन के उपयोग की वित्तीय जांच कराई जाए। 8. जांच पूरी होने तक जिन मिलों, कारोबारियों अथवा परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के प्रमाण मिलें, उनके कारोबार और सरकारी भुगतान की नियमानुसार जांच एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए। 9. जांच पूरी होने तक जिन मिलों, कारोबारियों अथवा परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के प्रमाण मिलें, उनके कारोबार और सरकारी भुगतान की नियमानुसार जांच एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए। *किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : भारतीय किसान संघ* भारतीय किसान संघ ने कहा है कि आदिवासी अंचल के किसान दिन-रात मेहनत करके धान का उत्पादन करते हैं। ऐसे में यदि किसानों के नाम पर फर्जी खरीदी दर्शाकर किसी अन्य कारोबारी को लाभ पहुंचाया जा रहा है, तो यह किसानों के अधिकारों के साथ गंभीर खिलवाड़ है। संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान करने और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। संघ का कहना है कि यदि सभी गतिविधियां नियमों के अनुसार संचालित हुई हैं तो जांच से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन यदि कहीं गड़बड़ी हुई है तो अब तक जिम्मेदार लोगों पर निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? किसानों के नाम पर होने वाली खरीदी और सरकारी अनाज के भंडारण एवं वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। भारतीय किसान संघ ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि किसानों के हितों की रक्षा हो सके और सरकारी खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता स्थापित हो। दिनॉक :- 04 नवम्बर 20264
- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। *उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित* *कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समय-सीमा में प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश* *डिंडौरी, 03 नवंबर 2026* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, समस्त विकासखंडों के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (RHEO) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसमें पुष्प उत्पादन क्लस्टर, कट फ्लावर, प्रेशराइज्ड इरिगेशन सिस्टम, फसलोत्तर प्रबंधन, फार्मगेट पैक हाउस, प्री-कूलिंग यूनिट, कोल्ड स्टोरेज एवं राइपनिंग चेम्बर की स्थापना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना, संरक्षित खेती घटक, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की प्रगति एवं निर्धारित लक्ष्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के तहत नवाचार आधारित गतिविधियों की भी समीक्षा की। इसमें सेंसर आधारित स्वचालित फर्टिगेशन प्रणाली एवं अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस जैसी तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के साथ नियमित बैठक आयोजित कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र एवं चयनित किसानों को फेंसिंग तार उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। *35 शेडनेट हाउस का निर्माण पूर्ण, कार्यों की प्रगति की समीक्षा* बैठक में कलेक्टर ने प्रदान संस्था द्वारा तैयार किए गए शेडनेट हाउस की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी ने बताया कि अब तक 35 शेडनेट हाउस तैयार किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने शेष कार्यों में भी गति लाने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने, मैदानी स्तर पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।4
- जरुरी सूचना डिंडोरी कलेक्टर से लगायी जिंदा करने की गुहार शासन की सिस्टम की लापरवाही से जिंदा महिला की छीनी पहचान,, जिंदा व्यक्ति को मृत मानकर अधिकारी यो के द्वारा शासन के योजना से राशन से वंचित कर देना संवेदनहीनता को दर्शाता है । मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला के मेहंदबानी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहादुर के जिंदा महिला को समग्र आईडी से मृत घोषित कर दिया गया है जबकि महिला जिंदा है महिला ने जिला कार्यालय कलेक्टर से जिंदा करने की लगाई गुहार2
- उमरिया में 30वें जिला युवा उत्सव का आयोजन, युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर उमरिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग उमरिया के तत्वावधान में मंगलवार, 4 नवंबर को रानी दुर्गावती भवन में 30वें जिला युवा उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस वर्ष युवा उत्सव की थीम "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" रखी गई, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन एवं चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों और टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशे के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में मां विरासनी देवी लोकमंच पाली की टीम ने लोकगीत विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कविता लेखन प्रतियोगिता में हंसवाहिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया की छात्रा माही बर्मन ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श कॉलेज की छात्रा पुष्पांजलि प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता की प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उमरिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में युवा उत्सव के संयोजक एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा, जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनीष तिवारी, आर.पी. राय, शंभू सोनी, हाई स्कूल गुलगुली के प्राचार्य राजकुमार महोबिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- उमरिया के करन गौतम का भारतीय हॉकी जूनियर टीम में चयन, जूनियर वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दमखम l मुकेश कुमार दुबे मास्टर ऑफ जर्नलिस्ट संवाददाता जिला उमरिया मध्य प्रदेश l उमरिया जिला उमरिया -जिले के लिए गौरव का विषय है कि उमरिया निवासी 18 वर्षीय होनहार हॉकी खिलाड़ी करन गौतम का चयन भारतीय हॉकी जूनियर टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। करन के चयन पर जिलेवासियों खेलप्रेमियों एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।ज्वालामुखी कॉलोनी उमरिया निवासी करन गौतम शिक्षक अजय गौतम के पुत्र हैं। करन ने अपनी मेहनत लगन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। लगभग तीन वर्ष पूर्व उनका चयन मध्यप्रदेश हॉकी टीम में हुआ था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मैचों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ☑️करन के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन भारतीय हॉकी की जूनियर टीम के लिए किया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित सब-जूनियर इंडिया कैंप के दौरान अभ्यास एवं अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उनकी इस सफलता ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम में स्थान बनाने का रास्ता मजबूत किया। ☑️अब करन नवंबर माह में मिस्र (ईजीप्ट) में आयोजित होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे उमरिया जिले का मान बढ़ा है। जिलेवासियों ने उम्मीद जताई है कि करन विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।1
- देवास शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार, 5 जिलों में पुलिस का शिकंजा; ड्रग्स माफिया के लिए 2029 का टारगेट तय देवास शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार, 5 जिलों में पुलिस का शिकंजा; ड्रग्स माफिया के लिए 2029 का टारगेट तय ड्रग्स और संगठित अपराधों के खिलाफ बनेगा मजबूत मैकेनिज्म, पूरे प्रदेश में अवैध शराब पर एक साथ होगी कार्रवाई बलिदानी टीआई दिलीप पुरी की पत्नी को मिलेगी SI की , परिवार को एक करोड़ की सहायता शराब कांड का मुख्य सरगना राहुल जायसवाल गिरफ्तार, ट्रक जब्त; जिम्मेदार अधिकारी पर भी गिरी गाज --- भोपाल : देवास में अवैध शराब पकड़ने के दौरान पुलिस अधिकारी की मौत के मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पांच जिलों में फैले अवैध शराब कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में ड्रग्स माफिया, अवैध शराब कारोबार और संगठित अपराधों के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान की रणनीति भी तय की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2029 तक ड्रग्स माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकल्प के अनुरूप मध्यप्रदेश में प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। इसके लिए पुलिस को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और मजबूत मैकेनिज्म तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सफलता हासिल कर निर्धारित समय-सीमा में नक्सलवाद से मुक्ति पाई, उसी तरह ड्रग्स और संगठित अपराधों के खिलाफ भी निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए पूरे प्रदेश में एक साथ अभियान चलाया जाएगा। बलिदानी टीआई के परिवार को एक करोड़ और नौकरी देवास में अवैध शराब पकड़ने के दौरान जान गंवाने वाले टीआई दिलीप पुरी के परिवार को सरकार ने आर्थिक और रोजगार संबंधी सहायता देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी को उपनिरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिलीप पुरी ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान साहस और समर्पण का परिचय दिया। सरकार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। घटना के बाद मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को मौके पर भेजा गया था। स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को भी निर्देश दिए गए थे, जबकि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी जवान के पिता से बात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। राहुल जायसवाल गिरफ्तार, पांच जिलों में नेटवर्क की पड़ताल देवास शराब कांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अवैध शराब कारोबार के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। शराब परिवहन में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त किया गया है। जांच में वाहन चालक गजेंद्र उर्फ अप्पू रावत और वाहन उपलब्ध कराने वाले किरण सिंह चंदोड की भूमिका सामने आई है। केरल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। जिस जिले से अवैध शराब रवाना हुई थी, वहां के सहायक जिला अधिकारी अमर सिंह बघेल को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने डीजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की समीक्षा कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। दीपावली पर खतरनाक पटाखों से बचने की अपील मुख्यमंत्री ने दीपावली पर प्रदेशवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खतरनाक और विस्फोटक पटाखों से जान को गंभीर खतरा हो सकता है। इनके कारण आंखों की रोशनी भी जा सकती है। अभिभावक बच्चों को ऐसे पटाखों से दूर रखें और परिवार सहित आसपास के लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखें।1
- उरदना गांव में भालुओं की दस्तक से दहशत, देर रात बस्ती में घुसे दो से तीन भालू उरदना गांव में भालुओं की दस्तक से दहशत, देर रात बस्ती में घुसे दो से तीन भालू जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचे भालू, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की लगाई गुहार उमरिया। जिले के मानपुर क्षेत्र से सटे ग्राम उरदना में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर दो से तीन भालू अचानक गांव की बस्ती में पहुंच गए। आबादी के बीच भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भालुओं की गांव में मौजूदगी की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भालू जंगल से निकलकर सीधे रिहायशी इलाके में दाखिल हो गए। देर रात गांव में वन्यजीवों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोगों को आशंका है कि यदि भालुओं का मूवमेंट इसी तरह आबादी के बीच जारी रहा तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना की सूचना वन विभाग को दिए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और भालुओं को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों की लगातार आबादी की ओर आवाजाही उनकी सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।1
- व्यवहार न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने किया विद्यार्थियों से संवाद सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत दी रोचक जानकारी मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशों/निर्देशों के पालन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित शहपुरा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशों/निर्देशों के पालन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम वरिष्ठ खण्ड/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा के द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान' दिनांक 01 नवंबर से 06 नवंबर के अंर्तगत शासकीय नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम ने विद्यार्थी छात्र छात्राओं शिक्षको से संवाद करते हुए सुरक्षित बचपन अभियान के मुख्य उद्देश्य साझा किये श्री कर्नल ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान में बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम 2012 अखिल भारतीय विद्यालय जागरुकता अभियान स्वास्थ्य जागृति सुरक्षा और संरक्षण-हर बच्चे का अधिकार हर बच्चे का बचपन हम सबकी जिम्मेदारी बताते हुए नालसा हेल्पलाइन नंबर - 15100 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 एवं बच्चों को यौन शोषण से सुरक्षित रखने और 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012' के प्रति जागरूक करने के लिए 'सुरक्षित बचपन अभियान' चलाया जा रहा है की जानकारी बहुत आकर्षक एवं सहज अभिव्यक्ति के साथ दी। अभियान के मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, अच्छे-बुरे स्पर्श (Good Touch & Bad Touch), सुरक्षित और असुरक्षित संपर्क, ऑनलाइन सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। कैरियर गाइडेंस की रोचक जानकारी दी। न्यायाधीश कर्नल सिंह के निर्देशन में रिसोर्स पर्सन डॉ विवेक साहू द्वारा किशोरों का समग्र स्वास्थ्य और कल्याण:शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण, जीवनशैली मानसिक और भावनात्मक कल्याण नींद, व्यायाम, डिजिटल संतुलन निवारक स्वास्थ्य जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं एवं विद्यार्थियों की शंका एवं प्रश्नों के समाधान दिये गए। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव ने पौधा भेंटकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया रिसोर्स पर्सन अश्विनी साहू शिक्षक केके तिवारी रेवा झारिया अमर उलाड़ी अर्चना लिल्हारे राजकुमार साहू राधेश्याम साहू महेंद्र कुमार कुडापे विभा मिश्रा नवीन हायर सीनियर स्कूल सीनियर बेसिक स्कूल एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास की बालिकाए एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम श्रंखलाबद्ध रूप से क्रमसःआगामी दिवस में अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला शहपुरा एवं सन्दीपनि विद्यालय शहपुरा में आयोजित होंगे शिक्षको एवं अधीक्षकों के माध्यम से प्रत्येक छात्रावास एवं विद्यालयो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।4