logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुम्हार पारा नरसिंह मंदिर प्रांगण में जिला कुम्हार समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान नरसिंह का प्रकट उत्सव, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 30 अप्रैल दिन गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही नारायणपुर जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला कुम्हार समाज द्वारा नरसिंह जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक भावनाओं के साथ किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान नरसिंह को कुलदेवता मानने वाले कुम्हार समाज के हजारों श्रद्धालु कुम्हारपारा स्थित नरसिंह मंदिर में एकत्र हुए। यहां विशेष पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूजा उपरांत नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में समाज के युवा भक्ति गीतों की धुनों और भजन पर झूमते नजर आए, वहीं सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा की गरिमा बढ़ाई। श्रद्धालुओं ने पीतांबर वस्त्र धारण किए हुए नगर में धर्म और संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म मंच के पदाधिकारियों द्वारा सनातन संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सामाजिक चर्चा का आयोजन भी किया गया जिसमें समाज की उन्नति एवं संस्कृति संरक्षण पर विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ, जिसमें महाप्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन न केवल कुम्हार समाज के धार्मिक आस्था का परिचायक रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरक पहल सिद्ध हुआ।

2 hrs ago
user_AKASH singh thakur
AKASH singh thakur
Narayanpur, Chhattisgarh•
2 hrs ago

कुम्हार पारा नरसिंह मंदिर प्रांगण में जिला कुम्हार समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान नरसिंह का प्रकट उत्सव, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 30 अप्रैल दिन गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही नारायणपुर जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिला कुम्हार समाज द्वारा नरसिंह जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक भावनाओं के साथ किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान नरसिंह को कुलदेवता मानने वाले कुम्हार समाज के हजारों श्रद्धालु कुम्हारपारा स्थित नरसिंह मंदिर में एकत्र हुए। यहां विशेष पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूजा उपरांत नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में समाज के युवा भक्ति गीतों की धुनों और भजन पर झूमते नजर आए, वहीं सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा की गरिमा बढ़ाई। श्रद्धालुओं ने पीतांबर वस्त्र धारण किए हुए नगर में धर्म और संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म मंच के पदाधिकारियों द्वारा सनातन संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सामाजिक चर्चा का आयोजन भी किया गया जिसमें समाज की उन्नति एवं संस्कृति संरक्षण पर विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ, जिसमें महाप्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन न केवल कुम्हार समाज के धार्मिक आस्था का परिचायक रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरक पहल सिद्ध हुआ।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • *भानुप्रतापपुर में सुपारी किलिंग का सनसनीखेज खुलासा: महज ₹20 हजार में तय हुई इंसान की जान की कीमत!* भानुप्रतापपुर में अपराध की तस्वीर अब और खतरनाक होती नजर आ रही है। गांव की रंजिश और चुनावी दुश्मनी ने ऐसा रूप ले लिया कि एक इंसान की जान की कीमत महज ₹20 हजार लगाई गई। थाना लोहत्तर पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 साजिशकर्ता और 2 सुपारी किलर शामिल हैं। घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की है, जब ग्राम तुमरीसुर निवासी लालजी पुडो शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और हाथ पर गंभीर वार कर उन्हें मृत समझकर आरोपी फरार हो गए। जांच में जो सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला है। गांव में बढ़ते प्रभाव और पुरानी रंजिश के चलते अनिल पुडो, राजेश उर्फ राकेश आंचला और मनसा नेताम ने मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके लिए भानुप्रतापपुर के रोहित जैन और भुरू उर्फ दिनेश को ₹20 हजार की सुपारी दी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से सभी आरोपियों को धर दबोचा। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह मामला सिर्फ एक हमले का नहीं, बल्कि समाज में पनप रही उस खतरनाक मानसिकता का आईना है, जहां इंसानी जिंदगी की कीमत कुछ हजार रुपयों में तय की जा रही है। पुलिस ने भले ही आरोपियों को पकड़ लिया हो, लेकिन सवाल अभी भी खड़ा है—क्या अब गांव की रंजिशें सीधे ‘सुपारी किलिंग’ तक पहुंच चुकी हैं?
    4
    *भानुप्रतापपुर में सुपारी किलिंग का सनसनीखेज खुलासा: महज ₹20 हजार में तय हुई इंसान की जान की कीमत!*
भानुप्रतापपुर में अपराध की तस्वीर अब और खतरनाक होती नजर आ रही है। गांव की रंजिश और चुनावी दुश्मनी ने ऐसा रूप ले लिया कि एक इंसान की जान की कीमत महज ₹20 हजार लगाई गई। थाना लोहत्तर पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 साजिशकर्ता और 2 सुपारी किलर शामिल हैं।
घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की है, जब ग्राम तुमरीसुर निवासी लालजी पुडो शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और हाथ पर गंभीर वार कर उन्हें मृत समझकर आरोपी फरार हो गए।
जांच में जो सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला है। गांव में बढ़ते प्रभाव और पुरानी रंजिश के चलते अनिल पुडो, राजेश उर्फ राकेश आंचला और मनसा नेताम ने मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके लिए भानुप्रतापपुर के रोहित जैन और भुरू उर्फ दिनेश को ₹20 हजार की सुपारी दी गई।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से सभी आरोपियों को धर दबोचा। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं।
यह मामला सिर्फ एक हमले का नहीं, बल्कि समाज में पनप रही उस खतरनाक मानसिकता का आईना है, जहां इंसानी जिंदगी की कीमत कुछ हजार रुपयों में तय की जा रही है। पुलिस ने भले ही आरोपियों को पकड़ लिया हो, लेकिन सवाल अभी भी खड़ा है—क्या अब गांव की रंजिशें सीधे ‘सुपारी किलिंग’ तक पहुंच चुकी हैं?
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • राजपुर।में अचानक मौसम ने ली करवट जमकर आंधी के साथ हुई बारिश के साथ ओले गिरे लोग हुए परेशान। राजपुर में आज दिनाँक 30 अप्रैल दिन गुरुवार को समय तकरीबन 12 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते बहुत तेज धूल भरी आंधी चलने लगी।कुछ देर आँधी चलने के बाद बारिश होने लगी और ओले गिरने शुरू हो गए। हवाएं इतनी तेज थी कि पूरा क्षेत्र धूल के गुब्बार से भर गया और दृष्यता भी कम हो गई जिससे लोग काफी परेशान हो गये। हवाएं इतनी तेज थी की सड़क पर चलने वाले पैदल व दो पहिया वाहन चालको को भी चलने में काफी परेशानी हो गया।करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं व बिजली चमकने के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई और ओले गिरने शुरू हो गए।बारिश से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीँ इस बारिश से सड़क पर कीचड़ होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
    2
    राजपुर।में अचानक मौसम ने ली करवट जमकर आंधी के साथ हुई बारिश के साथ ओले गिरे लोग हुए परेशान।
राजपुर में आज दिनाँक 30 अप्रैल दिन गुरुवार को समय तकरीबन 12 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते बहुत तेज धूल भरी आंधी चलने लगी।कुछ देर आँधी चलने के बाद बारिश होने लगी और ओले गिरने शुरू हो गए। हवाएं इतनी तेज थी कि पूरा क्षेत्र धूल के गुब्बार से भर गया और दृष्यता भी कम हो गई जिससे लोग काफी परेशान हो गये। हवाएं इतनी तेज थी की सड़क पर चलने वाले पैदल व दो पहिया वाहन चालको को भी चलने में काफी परेशानी हो गया।करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं व बिजली चमकने के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई और ओले गिरने शुरू हो गए।बारिश से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीँ इस बारिश से सड़क पर कीचड़ होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    3 hrs ago
  • ​आज बोर्ड के नतीजे सिर्फ ये नहीं बताएंगे कि किसने कितना रटा, बल्कि ये बताएंगे कि कौन भीड़ में खो गया और कौन अपना रास्ता बनाने के लिए आज़ाद हो गया। टॉपर्स के लिए एक कड़वी नसीहत और 'औसत' बच्चों के लिए एक ऐसी ताक़त जो आज तक उनसे छुपाई गई।
    1
    ​आज बोर्ड के नतीजे सिर्फ ये नहीं बताएंगे कि किसने कितना रटा, बल्कि ये बताएंगे कि कौन भीड़ में खो गया और कौन अपना रास्ता बनाने के लिए आज़ाद हो गया। टॉपर्स के लिए एक कड़वी नसीहत और 'औसत' बच्चों के लिए एक ऐसी ताक़त जो आज तक उनसे छुपाई गई।
    user_तीसरी आंख 👁️
    तीसरी आंख 👁️
    Voice of people बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • राजनांदगांव निगम की विशेष सामान्य सभा में गरमाया माहौल, संपत्ति कर और पेंशन पर चर्चा के बीच हंगामा नगर निगम की सामान्य सभा में विपक्ष का विरोध, कांग्रेस बोली—जल्दबाजी में बुलाई गई बैठक
    3
    राजनांदगांव निगम की विशेष सामान्य सभा में गरमाया माहौल, संपत्ति कर और पेंशन पर चर्चा के बीच हंगामा
नगर निगम की सामान्य सभा में विपक्ष का विरोध, कांग्रेस बोली—जल्दबाजी में बुलाई गई बैठक
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • गरियाबंद.......... गरियाबंद जिले के इंदागांव ,उदंती ,जुगाड़ क्षेत्र में आज भीषण गर्मी के बीच जमकर बारिश के साथ ओले गिरे है ,नेशनल हाइवे 130 C का सड़क इंदा गांव से जुगाड तक बर्फ की वादियों से भरा नजर आया है इस बीच लोगो को भीषण गर्मी से एक बड़ी राहत मिली हैं चूंकि लगातार हो रही भीषण गर्मी के कारण आसमान से आग बरस रही थी तो अब बारिश ओले के साथ बारिश होने से मोसमिय बीमारी के चपेट में भी लोग पड़ सकते है फिलहाल बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है ।
    3
    गरियाबंद..........
गरियाबंद जिले के इंदागांव ,उदंती ,जुगाड़ क्षेत्र में आज भीषण गर्मी के बीच जमकर बारिश के साथ ओले गिरे है ,नेशनल हाइवे 130 C का सड़क इंदा गांव से जुगाड तक बर्फ की वादियों से भरा नजर आया है इस बीच लोगो को भीषण गर्मी से एक बड़ी राहत मिली हैं चूंकि लगातार हो रही भीषण गर्मी के कारण आसमान से आग बरस रही थी तो अब बारिश ओले के साथ बारिश होने से मोसमिय बीमारी के चपेट में भी लोग पड़ सकते है फिलहाल बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है ।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • *सुकमा, कोन्टा में लगा यातायात जागरुकता शिविर,300 से अधिक लोगों ने बनवाया लाइसेंस*
    1
    *सुकमा, कोन्टा में लगा यातायात जागरुकता शिविर,300 से अधिक लोगों ने बनवाया लाइसेंस*
    user_अंचल की खबरें(Rintoo Bhadouriy
    अंचल की खबरें(Rintoo Bhadouriy
    Voice of people सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • परीक्षा परिणाम स्थान: गरियाबंद गरियाबंद, राजिम की बेटियों ने रचा इतिहास, गरीबी को मात देकर बोर्ड परीक्षा में एक ने राज्य स्तर पर और एक ने जिला स्तर पर टॉप-10 में बनाई जगह, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 2026 के परीक्षा परिणाम में गरियाबंद जिले की धर्म नगरी राजिम की दो बेटियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह कि दोनों छात्राएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम से हैं और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जिला स्तर पर कॉमर्स संकाय की छात्रा इशिका निषाद ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं राज्य स्तर पर प्रेमिन सोनकर ने 96.40 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे राजिम में जश्न का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि दोनों छात्राएं पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। इशिका और प्रेमिन ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए शासन-प्रशासन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा है। दोनों ने सीए और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य रखा है।
    2
    परीक्षा परिणाम 
स्थान: गरियाबंद 
गरियाबंद, राजिम की बेटियों ने रचा इतिहास, गरीबी को मात देकर बोर्ड परीक्षा में एक ने राज्य स्तर पर और एक ने जिला स्तर पर टॉप-10 में बनाई जगह, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 2026 के परीक्षा परिणाम में गरियाबंद जिले की धर्म नगरी राजिम की दो बेटियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह कि दोनों छात्राएं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम से हैं और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
जिला स्तर पर कॉमर्स संकाय की छात्रा इशिका निषाद ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं राज्य स्तर पर प्रेमिन सोनकर ने 96.40 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे राजिम में जश्न का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि दोनों छात्राएं पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।
इशिका और प्रेमिन ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए शासन-प्रशासन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा है। दोनों ने सीए और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य रखा है।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.