बलौदाबाजार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान: 1200 से अधिक विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ, हादसे में मदद करने वालों को ₹25 हजार पुरस्कार की जानकारी बलौदाबाजार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान: 1200 से अधिक विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ, हादसे में मदद करने वालों को ₹25 हजार पुरस्कार की जानकारी बलौदाबाजार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में गुरुवार को ग्राम दतरेंगी, नवागांव तथा गुरूकुल स्कूल बलौदाबाजार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत अब तक जिले के 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी जा चुकी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सीख दी गई। साथ ही ट्रैफिक सिग्नलों का पालन, ट्रिपल राइडिंग से बचने, स्टंटबाजी नहीं करने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने ई-चालान व्यवस्था और शहर में लगे सिटी सर्विलांस कैमरों के माध्यम से नियम उल्लंघन करने वालों पर की जा रही निगरानी की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत गंभीर सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं राहवीर योजना के अंतर्गत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हिट एंड रन मामलों में मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अपील की गई कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें, क्योंकि समय पर की गई सहायता किसी की जान बचा सकती है।
बलौदाबाजार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान: 1200 से अधिक विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ, हादसे में मदद करने वालों को ₹25 हजार पुरस्कार की जानकारी बलौदाबाजार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान: 1200 से अधिक विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ, हादसे में मदद करने वालों को ₹25 हजार पुरस्कार की जानकारी बलौदाबाजार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में गुरुवार को ग्राम दतरेंगी, नवागांव तथा गुरूकुल स्कूल बलौदाबाजार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत अब तक जिले के 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी जा चुकी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सीख दी गई। साथ ही ट्रैफिक सिग्नलों का पालन, ट्रिपल राइडिंग से बचने, स्टंटबाजी नहीं करने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने ई-चालान व्यवस्था और शहर में
लगे सिटी सर्विलांस कैमरों के माध्यम से नियम उल्लंघन करने वालों पर की जा रही निगरानी की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत गंभीर सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं राहवीर योजना के अंतर्गत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हिट एंड रन मामलों में मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अपील की गई कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें, क्योंकि समय पर की गई सहायता किसी की जान बचा सकती है।
- 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए। वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।1
- ग्राम पंचायत कारी में 15वें वित्त आयोग की राशि के कथित गबन का आरोप, सरपंच-सचिव पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत कारी में 15वें वित्त आयोग की लगभग 5 लाख रुपये की राशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव पर विकास कार्य कराए बिना सरकारी राशि आहरित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में कई ऐसे विकास कार्यों का भुगतान कर दिया गया है, जो आज तक धरातल पर दिखाई नहीं देते। उनका कहना है कि सीसी रोड मरम्मत के नाम पर राशि निकाली गई, जबकि संबंधित स्थल पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में साफ-सफाई एवं कीटनाशक दवा के छिड़काव के लिए भी राशि आहरित की गई, लेकिन न तो व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया और न ही दवा का छिड़काव किया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा यदि अनियमितता सिद्ध होती है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।4
- गौरी गणेश कंपनी मढ़ी, धरसीवां कंपनी प्रबंधन के द्वारा 80 लाख रुपए ठेकेदार और मजदूरों का पैसा नहीं देने का मामला सामने आया मजदूरों ने छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना से गुहार लगाया धरना प्रदर्शन पर बैठे जब तक हक अधिकार नहीं मिल जाता तब तक बैठे रहेंगे। छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन गौरी गणेश कंपनी मढ़ी, धरसीवां का मामला सामने आया कंपनी प्रबंधन के द्वारा 80 लाख रुपए कई महिनों से ठेकेदार और मजदूरों का पैसा नहीं देने का मामला सामने आया । गौरी गणेश कंपनी मढ़ी धरसीवां में एक ठेकेदार और मजदूरों का कई महिनों से पैसा नहीं दिया जा रहा है राधेश्याम साहू के अंडर कई मजदूर वर्कर कार्यरत थे जो अपने पुरा परिवार का जीवन यापन कर रहे थे लेकिन कंपनी प्रबंधन ठेकेदार और मजदूरों मजदूरों का पैसा नहीं दिया जा रहा था कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ठेकेदार और मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाया है कि 80 लाख रुपए नहीं दिए जा रहे हैं यहां तक कि ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया कि अपने गीट्टी,रेती सीमेंट, और घर का सामना बेचकर कर्ज लेकर मजदूरों का पैसा दिया करता था कंपनी प्रबंधन के पैसे के लिए जाता था तो आज कल दूंगा करके कई महिनों से घुमा रहे थे जिससे कई लाख रुपए कर्ज होने से आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ गया तो छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना से ठेकेदार राधेश्याम साहू ने पुरा जानकारी बताया और बोला गया कि आप लोगों की सहयोग चाहिए तो छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने कंपनी गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया और जब तक कंपनी प्रबंधन 80 लाख रुपए नहीं देते तब तक मजदूरों के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष योगेश कुमार साहू ने ग्रामीणों और मजदूरों को बताया गया कि हम आपके साथ है।1
- तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भुरसुदा में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी का मामला उजागर, 35 किलो के स्थान पर कई हितग्राहियों को मिला केवल 20 किलो राशन* ग्राम पंचायत भुरसुदा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा निर्धारित 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिए जाने के बजाय कई हितग्राहियों को सात महीनों तक मात्र 20 किलोग्राम ही राशन वितरित किया गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन लेने पहुंचे अनेक हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से काफी कम खाद्यान्न दिया गया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई। *मामले में सरपंच पुत्र सतीश वर्मा संदिग्ध* ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खाद्यान्न वितरण में हुई इस कथित गड़बड़ी के पीछे सरपंच के पुत्र की भूमिका है। उनका कहना है कि वितरण प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई, जिससे पात्र हितग्राहियों को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल सका। *उप सरपंच राजेश नायक का आरोप* इस संबंध में ग्राम पंचायत के उप सरपंच ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूरी अनियमितता सरपंच के पुत्र द्वारा की गई है। उप सरपंच के अनुसार, सरपंच के पुत्र के नाम से राशन वितरण के लिए आईडी बनवाई गई थी और उसी आईडी के माध्यम से लगभग सात महीनों तक राशन का वितरण किया गया। उनका आरोप है कि इस अवधि में लगातार गड़बड़ियां हुईं, कई पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन नहीं मिला और कुछ लोगों को राशन से वंचित भी होना पड़ा। उप सरपंच ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। *सरपंच सरोज वर्मा एवं उसके पुत्र का पक्ष* सरपंच एवं उनके पुत्र ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि लगभग 15 से 20 हितग्राहियों को पिछले सात महीनों से 35 किलोग्राम के स्थान पर केवल 20 किलोग्राम राशन मिला है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो जरूरत पड़ने पर वे अपने स्तर से प्रभावित हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराएंगे अथवा शासन से अतिरिक्त चावल उपलब्ध कराने की मांग करेंगे, ताकि किसी पात्र हितग्राही का नुकसान न हो। *खाद्य विभाग के अधिकारी का पक्ष* इस संबंध में खाद्य विभाग की अधिकारी से भी दूरभाष पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि पहले पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित की जाती है। ऐसे में यदि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जिन हितग्राहियों को कम राशन मिला है, उन्हें उनका पूरा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना चाहिए। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। अब सभी की निगाहें खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट और प्रशासन द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।4
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और सुरक्षा के लिए गौ रक्षकों द्वारा कोरबा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है #korbartonews #korbabreakingnews #korbachhattisgarh गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और सुरक्षा के लिए गौ रक्षकों द्वारा कोरबा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है #korbartonews #korbabreakingnews #korbachhattisgarh1
- बलौदाबाजार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान: 1200 से अधिक विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ, हादसे में मदद करने वालों को ₹25 हजार पुरस्कार की जानकारी बलौदाबाजार में सड़क सुरक्षा का बड़ा अभियान: 1200 से अधिक विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ, हादसे में मदद करने वालों को ₹25 हजार पुरस्कार की जानकारी बलौदाबाजार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में गुरुवार को ग्राम दतरेंगी, नवागांव तथा गुरूकुल स्कूल बलौदाबाजार में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत अब तक जिले के 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी जा चुकी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सीख दी गई। साथ ही ट्रैफिक सिग्नलों का पालन, ट्रिपल राइडिंग से बचने, स्टंटबाजी नहीं करने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने ई-चालान व्यवस्था और शहर में लगे सिटी सर्विलांस कैमरों के माध्यम से नियम उल्लंघन करने वालों पर की जा रही निगरानी की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत गंभीर सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं राहवीर योजना के अंतर्गत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हिट एंड रन मामलों में मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अपील की गई कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें, क्योंकि समय पर की गई सहायता किसी की जान बचा सकती है।2
- बलौदाबाजार महानदी का जलस्तर बढ़ने का हादसा टले और बलदाकछार1