logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, लगी भीषण आग,ट्रांसफार्मर की आग की चपेट में आई टायर दुकान और पान दुकान. सिवनी ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, लगी भीषण आग. ट्रांसफार्मर की आग की चपेट में आई टायर दुकान और पान दुकान. समय रहते आग पर पाया गया काबू, हो सकता था बड़ा हादसा. विद्युत विभाग में सप्लाई की बंद, दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू. डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगी रोड डोरली छतरपुर की घटना

8 hrs ago
user_BRMG SEONI
BRMG SEONI
सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, लगी भीषण आग,ट्रांसफार्मर की आग की चपेट में आई टायर दुकान और पान दुकान. सिवनी ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, लगी भीषण आग. ट्रांसफार्मर की आग की चपेट में आई टायर दुकान और पान दुकान. समय रहते आग पर पाया गया काबू, हो सकता था बड़ा हादसा. विद्युत विभाग में सप्लाई की बंद, दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू. डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगी रोड डोरली छतरपुर की घटना

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर श्रीमती मीना ने ग्राम बंजरटोला का किया आकस्मिक भ्रमण ➖➖➖ #सिवनी कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने घंसौर विकासखंड के प्रवास के दौरान आकस्मिक रूप से ग्राम बंजरटोला पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान वे ग्रामीण नरेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचीं और परिवारजनों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके जीवनयापन एवं शासकीय योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मीना ने परिवार से राशन, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। चर्चा के दौरान नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वे लोहारी कारीगर हैं और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, किन्तु आवश्यक औजारों के अभाव में कार्य सुचारु रूप से नहीं कर पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित लीड बैंक मैनेजर एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए हितग्राही को शीघ्र औजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
    1
    कलेक्टर श्रीमती मीना ने ग्राम बंजरटोला  का किया आकस्मिक भ्रमण
➖➖➖
#सिवनी कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने घंसौर विकासखंड के प्रवास के दौरान आकस्मिक रूप से ग्राम बंजरटोला पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान वे ग्रामीण नरेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचीं और परिवारजनों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके जीवनयापन एवं शासकीय योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती मीना ने परिवार से राशन, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। चर्चा के दौरान नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वे  लोहारी कारीगर हैं और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, किन्तु आवश्यक औजारों के अभाव में कार्य सुचारु रूप से नहीं कर पा रहे हैं।
इस पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित लीड बैंक मैनेजर एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए हितग्राही को शीघ्र औजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कटंगी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कामठी में श्मशान घाट की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण लामबंद हुए थे। ग्रामीणों ने शनिवार को तहसीलदार को इस पूरे मामले में शिकायत करते हुए विवादित भूमि का सीमांकन कराने की मांग रखी थी। वहीं हमने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। ग्रामीणों ने गांव के ही किसान राजाराम चौधरी पर अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था।
    1
    कटंगी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कामठी में श्मशान घाट की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण लामबंद हुए थे। ग्रामीणों ने शनिवार को तहसीलदार को इस पूरे मामले में शिकायत करते हुए विवादित भूमि का सीमांकन कराने की मांग रखी थी। वहीं हमने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। ग्रामीणों ने गांव के ही किसान राजाराम चौधरी पर अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • छिंदवाड़ा गोधूलि वृद्धाश्रम में जैन बंधुओं ने मनाया उपकार दिवस, बुजुर्गों को भोजन कराया छिंदवाड़ा। स्वर्णपुरी के संत कहान गुरुदेवश्री के 137वें उपकार दिवस और अक्षय तृतीया पर अहिंसा प्रेमी जैन बंधु ने आज रविवार दोपहर 2 बजे गोधूलि वृद्धाश्रम पहुंचे। दीपक राज जैन, ऊषा किरण जैन समेत जैन परिवार ने बुजुर्गों को स्वादिष्ट भोजन कराया, पंखे लगाए, पौधारोपण किया और पक्षियों के लिए घरौंदे व जलपात्र स्थापित किए। जिनशासन सेवक सन्मत जैन की पुण्य स्मृति में यह सेवा कार्य हुआ। दीपक राज जैन ने जीव रक्षा, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और ग्रीष्म में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की। बुजुर्गों ने जैन बंधुओं को आशीर्वाद दिया।
    1
    छिंदवाड़ा गोधूलि वृद्धाश्रम में जैन बंधुओं ने मनाया उपकार दिवस, बुजुर्गों को भोजन कराया
छिंदवाड़ा। स्वर्णपुरी के संत कहान गुरुदेवश्री के 137वें उपकार दिवस और अक्षय तृतीया पर अहिंसा प्रेमी जैन बंधु ने आज रविवार दोपहर 2 बजे गोधूलि वृद्धाश्रम पहुंचे। दीपक राज जैन, ऊषा किरण जैन समेत जैन परिवार ने बुजुर्गों को स्वादिष्ट भोजन कराया, पंखे लगाए, पौधारोपण किया और पक्षियों के लिए घरौंदे व जलपात्र स्थापित किए।
जिनशासन सेवक सन्मत जैन की पुण्य स्मृति में यह सेवा कार्य हुआ। दीपक राज जैन ने जीव रक्षा, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और ग्रीष्म में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की। बुजुर्गों ने जैन बंधुओं को आशीर्वाद दिया।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में बैटरी ब्लास्ट, 7वीं का छात्र गंभीर रूप से झुलसा छिंदवाड़ा जिले के मुजावर क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां कक्षा सातवीं में पढ़ने वाला मानव नामक मासूम टॉर्च की बैटरी से खेलते समय हुए अचानक विस्फोट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे बच्चा घर पर अकेला था और बैटरी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। तभी अचानक बैटरी में तेज धमाका हुआ, जिसने पलभर में ही मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चे के हाथ और पेट बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है।यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक गंभीर चेतावनी है खासकर इस भीषण गर्मी के दौर में, जब बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ओवरहीटिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जरा सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है।
    1
    छिंदवाड़ा में बैटरी ब्लास्ट, 7वीं का छात्र गंभीर रूप से झुलसा
छिंदवाड़ा जिले के मुजावर क्षेत्र से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां कक्षा सातवीं में पढ़ने वाला मानव नामक मासूम टॉर्च की बैटरी से खेलते समय हुए अचानक विस्फोट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे बच्चा घर पर अकेला था और बैटरी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। तभी अचानक बैटरी में तेज धमाका हुआ, जिसने पलभर में ही मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चे के हाथ और पेट बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है।यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक गंभीर चेतावनी है खासकर इस भीषण गर्मी के दौर में, जब बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में ओवरहीटिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जरा सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परमं पूज्य संत श्री आशाराम जी गोशाला खजरीं द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छाछ सेवा अनवरत जारी है ।यह सेवा श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से की जा रही है । प्रति रविवार बस स्टैंड पर हजारों राहगीरों द्वारा छाछ का लाभ लिया जा रहा है ।इस सेवा में खजरीं गोशाला के संचालक जय राम भाई और समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई के अलावा बहुत से साधक भाई बहन सेवाए दे रहे है ।
    1
    छिंदवाड़ा 
छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परमं पूज्य संत श्री आशाराम जी गोशाला खजरीं द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छाछ सेवा अनवरत जारी है ।यह सेवा श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से की जा रही है । प्रति रविवार बस स्टैंड पर हजारों राहगीरों द्वारा छाछ का लाभ लिया जा रहा है ।इस सेवा में  खजरीं गोशाला के संचालक जय राम भाई और समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई के अलावा बहुत से साधक भाई बहन सेवाए दे रहे है ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Wcl क्वार्टर आवंटन में फर्जीवाड़ा एक कामगार को चार चार क्वार्टर एलर्ट 50-50 किलोमीटर से अरे
    1
    Wcl क्वार्टर आवंटन में फर्जीवाड़ा एक कामगार को चार चार क्वार्टर एलर्ट 50-50 किलोमीटर से अरे
    user_भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गांव में अचानक पहुंचीं कलेक्टर…ग्रामीणों से संवाद कर जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत
    1
    गांव में अचानक पहुंचीं कलेक्टर…ग्रामीणों से संवाद कर जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचे— कलेक्टर ➖ “सार्थक ऐप” से मैदानी अमले की उपस्थिति होगी सुनिश्चित ➖ कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना की अध्यक्षता में घंसौर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित ➖ 21 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी ➖ #सिवनी/ “जनजातीय क्षेत्र में हमारी पहली जिम्मेदारी है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचे—इसके लिए अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहना होगा।” इसी स्पष्ट संदेश के साथ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने शनिवार 18 अप्रैल को घंसौर विकासखंड में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाया। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य प्रारंभ न करने वाली 21 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा में कम मानव दिवस सृजन वाली पंचायतों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में किस्त वितरण कर आवास पूर्ण कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, विशेष रूप से जनमन एवं धरती आबा ग्रामों में कार्य किया जाये। कलेक्टर श्रीमती मीना ने स्पष्ट किया कि अब मैदानी अमले की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर “सार्थक ऐप” के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सीईओ, एई, सब-इंजीनियर सहित सभी फील्ड अधिकारियों की उपस्थिति इसी ऐप से सुनिश्चित होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि फील्ड में अनुपस्थित पाए जाने पर सीधे जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा अंतर्गत शत-प्रतिशत ई-केवाईसी एक माह में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
    1
    शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचे— कलेक्टर
➖
“सार्थक ऐप” से मैदानी अमले की उपस्थिति होगी सुनिश्चित 
➖
कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना की अध्यक्षता में घंसौर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
➖
21 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी
➖
#सिवनी/ “जनजातीय क्षेत्र में हमारी पहली जिम्मेदारी है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचे—इसके लिए अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहना होगा।”इसी स्पष्ट संदेश के साथ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने शनिवार 18 अप्रैल को घंसौर विकासखंड में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाया।
बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य प्रारंभ न करने वाली 21 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा में कम मानव दिवस सृजन वाली पंचायतों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में किस्त वितरण कर आवास पूर्ण कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, विशेष रूप से जनमन एवं धरती आबा ग्रामों में कार्य किया जाये।
कलेक्टर श्रीमती मीना ने स्पष्ट किया कि अब मैदानी अमले की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर “सार्थक ऐप” के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सीईओ, एई, सब-इंजीनियर सहित सभी फील्ड अधिकारियों की उपस्थिति इसी ऐप से सुनिश्चित होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि फील्ड में अनुपस्थित पाए जाने पर सीधे जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा अंतर्गत शत-प्रतिशत ई-केवाईसी एक माह में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रविवार को दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे के आसपास कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया मोढ़ाई के पास भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। सिवनी रोड़ की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने दो बाइक को अपनी चपेट में लिया। हादसा की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई और बोलेरो वाहन भी पलट गया। हादसे में पाढ़रवानी निवासी लांजेवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि लालबर्रा के ग्राम मानपुर के पंचेश्वर दंपत्ति और उनके दो मासूम बच्चे घायल हुए।
    1
    रविवार को दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे के आसपास कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर खमरिया मोढ़ाई के पास भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। सिवनी रोड़ की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने दो बाइक को अपनी चपेट में लिया। हादसा की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई और बोलेरो वाहन भी पलट गया। हादसे में पाढ़रवानी निवासी लांजेवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि लालबर्रा के ग्राम मानपुर के पंचेश्वर दंपत्ति और उनके दो मासूम बच्चे घायल हुए।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.