शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचे— कलेक्टर ➖ “सार्थक ऐप” से मैदानी अमले की उपस्थिति होगी सुनिश्चित ➖ कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना की अध्यक्षता में घंसौर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित ➖ 21 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी ➖ #सिवनी/ “जनजातीय क्षेत्र में हमारी पहली जिम्मेदारी है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुँचे—इसके लिए अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहना होगा।”इसी स्पष्ट संदेश के साथ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने शनिवार 18 अप्रैल को घंसौर विकासखंड में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाया। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य प्रारंभ न करने वाली 21 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा में कम मानव दिवस सृजन वाली पंचायतों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में किस्त वितरण कर आवास पूर्ण कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, विशेष रूप से जनमन एवं धरती आबा ग्रामों में कार्य किया जाये। कलेक्टर श्रीमती मीना ने स्पष्ट किया कि अब मैदानी अमले की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर “सार्थक ऐप” के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सीईओ, एई, सब-इंजीनियर सहित सभी फील्ड अधिकारियों की उपस्थिति इसी ऐप से सुनिश्चित होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि फील्ड में अनुपस्थित पाए जाने पर सीधे जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा अंतर्गत शत-प्रतिशत ई-केवाईसी एक माह में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

- NH-44 पर स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में गुजरने को मजबूर राहगीर सिवनी से मोहगांव तक सैकड़ों लाइटें लगीं, लेकिन चालू नहीं—रिंग रोड पर बढ़ा खतरा सिवनी : सिवनी से मोहगांव तक राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें केवल दिखावा बनकर रह गई हैं। सैकड़ों की संख्या में लगाए गए ये पोल और लाइटें अब तक चालू नहीं हो पाई हैं, जिससे शाम ढलते ही पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। छिंदवाड़ा रोड पर बनी रिंग रोड की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें होने के बावजूद रात में घना अंधेरा छा जाता है। सिवनी से कलबोड़ी, सुकतरा होते हुए मोहगांव तक यही हाल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं, करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए इन लाइटों का उपयोग न होना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि सड़क पर आवागमन सुरक्षित हो सके।1
- #गेहूं_उपार्जन केंद्र मेहता का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, किसान दीपचंद का सम्मान कर किया प्रोत्साहित #सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने घंसौर विकासखंड के प्रवास के दौरान गेहूं उपार्जन केंद्र मेहता का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, किसानों के पंजीयन, भुगतान की स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मीना ने केंद्र में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने किसान श्री दीपचंद से चर्चा करते हुए उनकी उपज एवं उपार्जन प्रक्रिया के अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारी प्राथमिकता हैं और उपार्जन केंद्रों पर उन्हें सम्मानजनक एवं सुगम व्यवस्था मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी घंसौर श्री बिसन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त तिरपाल, पेयजल, छाया, तौल मशीनों की सुचारु व्यवस्था तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने उपार्जन कार्य में पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।1
- मध्य प्रदेश में बाल विवाह 9 साल का दूल्हा 8 साल की दुल्हन1
- पोषण पखवाड़ा शिविर: 93 महिलाओं-बच्चों को मिला मुफ्त इलाज और पोषण सलाह1
- रविवार 19 अप्रैल को समूचे क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शाम 05 नगर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ब्रहम समाज के लोग महिला-पुरूष, युवक-युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में डीजे में संगीत की धुन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में भगवान परसुराम की जीवंत झांकी मुख्य आकर्षक का केंद्र रही। ब्रह्म समाज के द्वारा दो दिवसीय महोत्सव का मनाया गया। जिसमें 18 अप्रैल को श्री राम भवन में मातृ शक्तियों और बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।1
- सिवनी ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, लगी भीषण आग. ट्रांसफार्मर की आग की चपेट में आई टायर दुकान और पान दुकान. समय रहते आग पर पाया गया काबू, हो सकता था बड़ा हादसा. विद्युत विभाग में सप्लाई की बंद, दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू. डूण्डासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगी रोड डोरली छतरपुर की घटना1
- वारासिवनी। सांदीपनि टिहलीबाई शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वारासिवनी के 11 विद्यार्थियों का चयन विज्ञान मंथन यात्रा हेतु किया गया है। संस्था प्राचार्य हुमराज पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दिशा निर्देशों के तहत किया गया है। यह कार्यक्रम मिशन एक्सीलेंस के अंतर्गत विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस योजना में कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 10 वीं से कुमारी रानी पंचेश्वर, कुमारी माही पटले, कुमारी गरिमा सिंह कोहरे, हर्ष नेमा, पीयूष बाहेश्वर, उज्जवल बारमाटे, कक्षा 11 वीं से कुमारी हेमा उइके, कुमारी रीना वाडिवा, कुमारी टीना मर्सकोले, कक्षा 12 वीं से कुमारी अश्मि बिसेन, प्रियांशु चौधरी शामिल है। जो 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक अनुसंधान केंद्र ईसरो के विभिन्न केन्द्रों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान संस्था के शिक्षक प्रवीण राणा मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। चयनित विद्यार्थियों का दल 19 अप्रैल 2026 को वारासिवनी बस स्टैंड से निजी यात्री बस से विज्ञान भवन भोपाल के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों के परिजन, विद्यालय परिवार के शिक्षकगण व उनके शुभचिंतकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- कलेक्टर श्रीमती मीना ने ग्राम बंजरटोला का किया आकस्मिक भ्रमण ➖➖➖ #सिवनी कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने घंसौर विकासखंड के प्रवास के दौरान आकस्मिक रूप से ग्राम बंजरटोला पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान वे ग्रामीण नरेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचीं और परिवारजनों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके जीवनयापन एवं शासकीय योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मीना ने परिवार से राशन, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। चर्चा के दौरान नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वे लोहारी कारीगर हैं और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, किन्तु आवश्यक औजारों के अभाव में कार्य सुचारु रूप से नहीं कर पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित लीड बैंक मैनेजर एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए हितग्राही को शीघ्र औजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।1