रंग बिरंगा रोशनी से जगमगाया बसकिनाथ धाम श्रदा ओर आस्था *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय दुमका* ======================= *दिनांक-31 जुलाई 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-488* ======================= *रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बासुकीनाथ धाम, श्रद्धा और आस्था के स्वागत में सजा पूरा मेला क्षेत्र* राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ धाम श्रद्धा, भक्ति और मनोहारी रोशनी के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक रंगीन विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही सम्पूर्ण धाम दिव्य और अलौकिक आभा से आलोकित हो उठता है। मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, प्रवेश द्वारों, मंदिर परिसर के आसपास, शिवगंगा, रूट लाइन, नागनाथ चौक तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गई है। यह मनमोहक प्रकाश व्यवस्था न केवल श्रद्धालुओं के लिए सहज आवागमन सुनिश्चित कर रही है, बल्कि पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना रही है। श्रद्धालु देर शाम तक इस मनोहारी विद्युत सज्जा का आनंद लेते हुए बाबा बासुकीनाथ के दर्शन एवं जलार्पण के लिए उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। रोशनी से नहाया मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहाँ श्रद्धा के साथ-साथ एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन का सतत प्रयास है कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बाबा बासुकीनाथ धाम में सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद वातावरण प्राप्त हो तथा उनकी आस्था का यह महापर्व अविस्मरणीय बन सके। *========================* *#team prd(Dumka)*

- बरसाती पानी से कच्ची मिट्टी के रास्ते मे बने कीचड़मय समस्या रानेश्वर प्रखंड में स्तित है1
- बासुकीनाथ धाम में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक बासुकीनाथ धाम ======================= राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के दूसरे दिन शाम 5 बजे तक कुल 40152 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।शीघ्रदर्शनम से 1800 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। शीघ्र दर्शनाम से 9,00,000 रुपये,गोलक से 2,18,160,गोलक से 1 किलोग्राम 870 ग्राम चांदी एवं अन्य स्रोत से 4323 रुपए प्राप्त हुए। ========================1
- जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता के नेतृत्व में मां रक्षकाली मंदिर से निकली आक्रोषपूर्ण कार्यकर्ताओं की जुलूस समाहरणालय मैदान पहुंचा। जामताड़ा : शुक्रवार को समाहरणालय मैदान में प्रस्तावित भाजपा की हल्ला बोल रैली में जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता एवं भाजपा नेता तरुण गुप्ता के नेतृत्व में जामताड़ा नगर क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण इलाका के हजारों महिला पुरुष कार्यकर्ता आक्रोश पूर्ण जुलूस के साथ समाहरणालय मैदान पहुंचे। जामताड़ा शहर के रक्षा कली मंदिर परिसर में सुबह से भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे और देखते ही देखते दोपहर तक हजारों कार्यकर्ता एकजुट हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता व भाजपा नेता तरुण गुप्ता के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता लचर स्वास्थ्य सेवा सुधार करो,स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो, हेमंत सरकार होश में आओ आदि नारे लगाते हुए समाहरणालय मैदान पहुंचा। मौके पर भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने कहा जामताड़ा विधानसभा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का कार्य क्षेत्र रहने के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्था लाचार बनी हुई है। जामताड़ा की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में मंत्री जी अक्षम साबित हो रहे हैं तो उन्हें नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर भवन तो बनाए गए हैं लेकिन चिकित्सक तथा अस्पताल कर्मियों की तैनाती नहीं होना जामताड़ा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जो अस्पताल संचालित भी है वहां मरीजों की सुविधा नदारत है।कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की। मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।6
- चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण चिरकुंडा से 111 कावरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना, बाबा वैद्यनाथ को करेंगे जलार्पण1
- करमाटांड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चांदी का छत्र और कांसे के बर्तन बरामद 1
- gajar ka halva banaa rahe hain comment kijiega cooking ke liye sampark Karen 82929483371
- जामताड़ा से बीजेपी का बिगुल, भाजपा कार्यकर्ताओं फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग तेज।1