logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरसाती पानी से कच्ची मिट्टी के रास्ते मे बने कीचड़मय समस्या रानेश्वर प्रखंड में स्तित है

16 hrs ago
user_मो० साबिर अंसारी
मो० साबिर अंसारी
रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
16 hrs ago

बरसाती पानी से कच्ची मिट्टी के रास्ते मे बने कीचड़मय समस्या रानेश्वर प्रखंड में स्तित है

More news from झारखंड and nearby areas
  • धनबाद जिले के निरसा प्रखंड की उपचुड़ियां पंचायत में सरकारी योजना के तहत बने एक तालाब को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका असर पहली ही बारिश में देखने को मिल गया। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट। धनबाद जिले के निरसा प्रखंड अंतर्गत उपचुड़ियां पंचायत में निर्मित तालाब अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब का मेढ़ पहली ही बारिश में ढह गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं, तालाब की खुदाई भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई। वहीं, तालाब में बनाए गए सीढ़ी घाट को भी मानकविहीन बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य सही तरीके से किया गया होता, तो पहली ही बारिश में इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है और क्या इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।
    5
    धनबाद जिले के निरसा प्रखंड की उपचुड़ियां पंचायत में सरकारी योजना के तहत बने एक तालाब को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका असर पहली ही बारिश में देखने को मिल गया। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट।
धनबाद जिले के निरसा प्रखंड अंतर्गत उपचुड़ियां पंचायत में निर्मित तालाब अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, तालाब का मेढ़ पहली ही बारिश में ढह गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं, तालाब की खुदाई भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई। वहीं, तालाब में बनाए गए सीढ़ी घाट को भी मानकविहीन बताया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य सही तरीके से किया गया होता, तो पहली ही बारिश में इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है और क्या इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • हम विधायक नहीं, छात्र हैं!" स्टेज से बेइज्जत करने पर भड़के JLKM नेता,
    1
    हम विधायक नहीं, छात्र हैं!" स्टेज से बेइज्जत करने पर भड़के JLKM नेता,
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company देवघर, देवघर, झारखंड•
    13 hrs ago
  • ड्राइविंग लाइसेंस के शिविर में उमड़ती भीड़ के साथ सम्पन्न देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में दो दिवसीय आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर का का आयोजन किया गया जहाँ गुरुवार को अंतिम दिन भारी भाड़ के बीच शिविर सम्पन्न हो गया उक्त दो दिनों के शिविर में क्षेत्र से काफी संख्या में लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उमड़ पड़े और आवेदन किया।मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रथम कुमार रजवार ने बताया कि दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन के बाद निर्धारित टेस्ट में सफल पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर शंकर कुमार, मनोहर कुमार सहित ऑफिस कर्मी परविन्द्र कुमार, अजय कुमार, विवेक झा आदि मौजूद रहे।वहीं भीड़ भाड़ को नियंत्रण व विधिव्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी शशि कपूर सदलबल डटे रहे।एवं सुरक्षा कर्मी की तैनाती किए हुए थे।साथ ही बी डी ओ शशि संदीप सोरेन व सी ओ प्रभात कुमार विधि व्यवस्था पर नजर जमाए हुए थे.
    1
    ड्राइविंग लाइसेंस के शिविर में उमड़ती भीड़ के साथ सम्पन्न 
देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में दो दिवसीय आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर का का आयोजन किया गया जहाँ गुरुवार को अंतिम दिन भारी भाड़ के बीच शिविर सम्पन्न हो गया उक्त दो दिनों के शिविर में क्षेत्र से काफी संख्या में लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उमड़ पड़े और आवेदन किया।मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रथम कुमार रजवार ने बताया कि दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन के बाद निर्धारित टेस्ट में सफल पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर  शंकर कुमार, मनोहर कुमार सहित ऑफिस कर्मी परविन्द्र कुमार, अजय कुमार, विवेक झा आदि मौजूद रहे।वहीं भीड़ भाड़ को नियंत्रण व विधिव्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी शशि कपूर सदलबल डटे रहे।एवं सुरक्षा कर्मी की तैनाती किए हुए थे।साथ ही बी डी ओ शशि संदीप सोरेन व सी ओ प्रभात कुमार विधि व्यवस्था पर नजर जमाए हुए थे.
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    15 hrs ago
  • भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल ने निकाला मशाल जुलूस, युवाओं के हक और पारदर्शी भर्ती की उठाई आवाज झारखंड सरकार में JPSC, JSSC एवं SSC की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, धनबाद ग्रामीण जिला के आह्वान पर गोविंदपुर पूर्वी मंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। मंडल अध्यक्ष गोविंद राय की अध्यक्षता में आयोजित इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा रोजगार के अवसरों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इस अवसर पर गोविंद राय ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। भाजपा युवाओं के अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आंदोलन युवाओं के हक, अधिकार, पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर आगे भी जारी रहेगा।
    1
    भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल ने निकाला मशाल जुलूस, युवाओं के हक और पारदर्शी भर्ती की उठाई आवाज

झारखंड सरकार में JPSC, JSSC एवं SSC की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, धनबाद ग्रामीण जिला के आह्वान पर गोविंदपुर पूर्वी मंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।

मंडल अध्यक्ष गोविंद राय की अध्यक्षता में आयोजित इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा रोजगार के अवसरों की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर गोविंद राय ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। भाजपा युवाओं के अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई को मजबूती से उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आंदोलन युवाओं के हक, अधिकार, पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर आगे भी जारी रहेगा।
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • महादलित टोला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! 🚩 15 अगस्त से पहले प्रशासन ने विकास मित्रों को दिए बड़े निर्देश। बांका: महादलित टोला के विकास और जनजागरूकता अभियान को लेकर कल्याण पदाधिकारी रौशन कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी विकास मित्रों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ✅ बैठक में महादलित टोला में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। 💰 बड़ी खबर: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के तहत भुरना पंचायत के महादलित टोला तूरडीह का विकास कार्यों के लिए चयन किया गया है, जिसके लिए ₹50 हजार की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 🇮🇳 इसके साथ ही आगामी 15 अगस्त को सभी संबंधित पंचायतों के विकास मित्रों को अपने-अपने महादलित टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश भी दिया गया। 📰 ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद स्थानीय खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल। 👍 पोस्ट को Like, Share और Follow करना न भूलें।
    1
    महादलित टोला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! 🚩 15 अगस्त से पहले प्रशासन ने विकास मित्रों को दिए बड़े निर्देश।
बांका: महादलित टोला के विकास और जनजागरूकता अभियान को लेकर कल्याण पदाधिकारी रौशन कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी विकास मित्रों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
✅ बैठक में महादलित टोला में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
💰 बड़ी खबर: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के तहत भुरना पंचायत के महादलित टोला तूरडीह का विकास कार्यों के लिए चयन किया गया है, जिसके लिए ₹50 हजार की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
🇮🇳 इसके साथ ही आगामी 15 अगस्त को सभी संबंधित पंचायतों के विकास मित्रों को अपने-अपने महादलित टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश भी दिया गया।
📰 ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद स्थानीय खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
👍 पोस्ट को Like, Share और Follow करना न भूलें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता के नेतृत्व में मां रक्षकाली मंदिर से निकली आक्रोषपूर्ण कार्यकर्ताओं की जुलूस समाहरणालय मैदान पहुंचा। जामताड़ा : शुक्रवार को समाहरणालय मैदान में प्रस्तावित भाजपा की हल्ला बोल रैली में जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता एवं भाजपा नेता तरुण गुप्ता के नेतृत्व में जामताड़ा नगर क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण इलाका के हजारों महिला पुरुष कार्यकर्ता आक्रोश पूर्ण जुलूस के साथ समाहरणालय मैदान पहुंचे। जामताड़ा शहर के रक्षा कली मंदिर परिसर में सुबह से भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे और देखते ही देखते दोपहर तक हजारों कार्यकर्ता एकजुट हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता व भाजपा नेता तरुण गुप्ता के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता लचर स्वास्थ्य सेवा सुधार करो,स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो, हेमंत सरकार होश में आओ आदि नारे लगाते हुए समाहरणालय मैदान पहुंचा। मौके पर भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने कहा जामताड़ा विधानसभा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का कार्य क्षेत्र रहने के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्था लाचार बनी हुई है। जामताड़ा की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में मंत्री जी अक्षम साबित हो रहे हैं तो उन्हें नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर भवन तो बनाए गए हैं लेकिन चिकित्सक तथा अस्पताल कर्मियों की तैनाती नहीं होना जामताड़ा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जो अस्पताल संचालित भी है वहां मरीजों की सुविधा नदारत है।कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता के नेतृत्व में मां रक्षकाली मंदिर से निकली आक्रोषपूर्ण कार्यकर्ताओं की जुलूस समाहरणालय मैदान पहुंचा।
जामताड़ा : शुक्रवार को समाहरणालय मैदान में प्रस्तावित भाजपा की हल्ला बोल रैली में जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता एवं भाजपा नेता तरुण गुप्ता के नेतृत्व में जामताड़ा नगर क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण इलाका के हजारों महिला पुरुष कार्यकर्ता आक्रोश पूर्ण जुलूस के साथ समाहरणालय मैदान पहुंचे। जामताड़ा शहर के रक्षा कली मंदिर परिसर में सुबह से भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे और देखते ही देखते दोपहर तक हजारों कार्यकर्ता एकजुट हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता व भाजपा नेता तरुण गुप्ता के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता लचर स्वास्थ्य सेवा सुधार करो,स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो, हेमंत सरकार होश में आओ आदि नारे लगाते हुए समाहरणालय मैदान पहुंचा। मौके पर भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने कहा जामताड़ा विधानसभा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का कार्य क्षेत्र रहने के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्था लाचार बनी हुई है। जामताड़ा की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में मंत्री जी अक्षम साबित हो रहे हैं तो उन्हें नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर भवन तो बनाए गए हैं लेकिन चिकित्सक तथा अस्पताल कर्मियों की तैनाती नहीं होना जामताड़ा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जो अस्पताल संचालित भी है वहां मरीजों की सुविधा नदारत है।कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • निरसा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, अनुपमा सिंह ने दर्जनों लोगों को दिलाई निरसा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, अनुपमा सिंह ने दर्जनों लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता भाजपा पर समाज को बांटने का लगाया आरोप, कहा– आगामी लोकसभा चुनाव में धनबाद सीट पर कांग्रेस का होगा कब्जा निरसा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से निरसा स्थित अंसार मोहल्ला उर्दू विद्यालय परिसर में कार्यकर्ता बैठक सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय ने की। बैठक में धनबाद लोकसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान अनुपमा सिंह ने दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लोगों के बीच विभाजन की राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस लगातार जनता के बीच सक्रिय रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय, महासचिव बबलू दास, सचिव सुबल तिवारी,मंडल अध्यक्ष देवाशीष तिवारी, अर्जुन भुइयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    5
    निरसा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, अनुपमा सिंह ने दर्जनों लोगों को दिलाई 
निरसा में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, अनुपमा सिंह ने दर्जनों लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
भाजपा पर समाज को बांटने का लगाया आरोप, कहा– आगामी लोकसभा चुनाव में धनबाद सीट पर कांग्रेस का होगा कब्जा
निरसा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से निरसा स्थित अंसार मोहल्ला उर्दू विद्यालय परिसर में कार्यकर्ता बैठक सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय ने की। बैठक में धनबाद लोकसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस दौरान अनुपमा सिंह ने दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लोगों के बीच विभाजन की राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस लगातार जनता के बीच सक्रिय रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष राय, महासचिव बबलू दास, सचिव सुबल तिवारी,मंडल अध्यक्ष देवाशीष तिवारी,  अर्जुन भुइयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू किया गया।इस दौरान मास्टर ट्रेनर ललन मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षकों को ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, मंसूर खान मुखिया प्रतिनिधि सोहन मुर्मू, तैयब अली, रियासत अंसारी, पंचायत सचिव मुरारी मंडल, जैनुल अंसारी सहित कर्मचारी मियां, नईम अंसारी, शोएब अंसारी, सब्बीर अंसारी, रकीब अंसारी, सब्बीर अंसारी, इस्तियाक अंसारी, आदि मौजूद थे
    1
    मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 
देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड कार्यालय में सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू किया गया।इस दौरान मास्टर ट्रेनर ललन मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के प्रशिक्षकों को ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं की तैयारी, जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, मंसूर खान मुखिया प्रतिनिधि सोहन मुर्मू, तैयब अली, रियासत अंसारी, पंचायत सचिव मुरारी मंडल, जैनुल अंसारी सहित कर्मचारी मियां, नईम अंसारी, शोएब अंसारी, सब्बीर अंसारी, रकीब अंसारी, सब्बीर अंसारी, इस्तियाक अंसारी, आदि मौजूद थे
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    23 hrs ago
  • सुपौल -भावी से अवैध संबंध रहने के कारण अपने ही पत्नी को सुपारी किलर से कराया हत्या। सुपौल जिला के किशन पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर उत्तर रतनपुरा ढाला, पूर्वी कोशी तटबंध स्पर संख्या 49 के समीप लगभग एक माह पहले मिले महिला के सर कटी शव के मामले का किशनपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्या मामले मे अपने भाभी से अवैध संबंध मे पति ने ही सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतिका के पति, ससुर और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय सुपौल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर पंचायत के बेलाटेढा गांव निवासी मु वदूर का 28 वर्षीय पुत्र मु अंसारुल का प्रेम विवाह ढाई वर्ष पूर्व सिसौनी गांव निवासी शंकर साह के पुत्री सोनी कुमारी से हुआ था जिसमे सोनी को एक सात माह का बच्चा भी है।अवैध संबंध रहने के कारण अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पहले अपने पत्नी सोनी को मिथिला हाट घुमाने के नाम पर मधुबनी ले गया वहां से लौटने के दौरान सुपारी किलर बगहा गांव निवासी मो मंसूर को बीस हजार रूपया मे अपनी पत्नी की हत्या का सुपारी पुर्व मे ही दिया हुआ था। बीते 22 जून को मिथिला हाट से लौटने के क्रम मे कोशी पुर्वी तटबंध पर स्पर संख्या 49 के समीप रात के करीब दस बजे आया और शराब पीने के बहाने तटबंध से नीचे ले जाकर सुपारी किलर के द्वारा सोनी का गला काटकर धङ को वही छोङ दिया और सिर को कोशी नदी मे फेंक दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा लाश बरामद किया गया लेकिन उसका पहचान नही हो पाया था। मामला सामने तब आया जब मृतक लङकी की मां ने एक महीने बाद थाना मे आवेदन देकर अपने पुत्री कि बरामदगी का गुहार लगाई थी जिसके बाद पुलिस हरकत मे आया और लङकी के पति अंसारुल को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।पुलिस के गहन पूछताछ के बाद मृतिका लङकी के पति ने घटना कि जानकारी दिया जिसके बाद पुलिस द्वारा सुपारी किलर मो मंसूर को उनके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया और दोनो ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूला साजिश में ससुर मो. वदूल, पति की बड़ी भोजाई और बगहा वार्ड-15 निवासी सुपारी किलर मु मंसूर के विरुद्ध मामला दर्ज कर मृतिका के ससूर, पति, व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया सोनी का हत्या उनके ससुर मृतिका के बड़ी गोतनी ने मिलकर सुपारी किलर के माध्यम से करवाया जिसमे पति ससूर व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    1
    सुपौल -भावी से अवैध संबंध रहने के कारण अपने ही पत्नी को सुपारी किलर से कराया हत्या।
सुपौल जिला के किशन पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर उत्तर रतनपुरा ढाला, पूर्वी कोशी तटबंध स्पर संख्या 49 के समीप लगभग एक माह पहले मिले महिला के सर कटी शव के मामले का किशनपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्या मामले मे अपने भाभी से अवैध संबंध मे पति ने ही सुपारी देकर अपनी पत्नी की हत्या कराई थी। पुलिस ने मृतिका के पति, ससुर और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय सुपौल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर पंचायत के बेलाटेढा गांव निवासी मु वदूर का 28 वर्षीय पुत्र मु अंसारुल का प्रेम विवाह ढाई वर्ष पूर्व सिसौनी गांव निवासी शंकर साह के पुत्री सोनी कुमारी से हुआ था जिसमे सोनी को एक सात माह  का बच्चा भी है।अवैध संबंध रहने के कारण अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पहले अपने पत्नी सोनी को मिथिला हाट घुमाने के नाम पर मधुबनी ले गया वहां से लौटने के दौरान सुपारी किलर बगहा गांव निवासी मो मंसूर को बीस हजार रूपया मे अपनी पत्नी की हत्या का सुपारी पुर्व मे ही दिया हुआ था। बीते 22 जून को मिथिला हाट से लौटने के क्रम मे कोशी पुर्वी तटबंध पर स्पर संख्या 49 के समीप रात के करीब दस बजे आया और शराब पीने के बहाने तटबंध से नीचे ले जाकर सुपारी किलर के द्वारा सोनी का गला काटकर धङ को वही छोङ दिया और सिर को कोशी नदी मे फेंक दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा लाश बरामद  किया गया लेकिन उसका पहचान नही हो पाया था। मामला सामने तब आया जब मृतक लङकी की मां ने एक महीने बाद थाना मे आवेदन देकर अपने पुत्री कि बरामदगी का गुहार लगाई थी जिसके बाद पुलिस हरकत मे आया और लङकी के पति अंसारुल को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।पुलिस के गहन पूछताछ के बाद मृतिका लङकी के पति ने घटना कि जानकारी दिया जिसके बाद पुलिस द्वारा सुपारी किलर मो मंसूर को उनके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया और दोनो ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूला साजिश में ससुर मो. वदूल, पति की बड़ी भोजाई और बगहा वार्ड-15 निवासी सुपारी किलर मु मंसूर के विरुद्ध मामला दर्ज कर मृतिका के ससूर, पति, व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया सोनी का हत्या उनके ससुर मृतिका के बड़ी गोतनी ने मिलकर सुपारी किलर के माध्यम से करवाया जिसमे पति ससूर व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।
रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.