logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप: डीपीएस इटावा ने जीते 5 स्वर्ण पदक, नेशनल के लिए 8 खिलाड़ियों का चयन और ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा इटावा: भदोही के बीपीएमजी स्कूल सूर्यावन में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) इटावा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है, जिनमें 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर विद्यालय के 8 मेधावी खिलाड़ियों का चयन हरियाणा के पानीपत में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 17 से 21 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। कोच आराधना तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में डीपीएस के खिलाड़ियों ने मैट पर बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया, जिसके चलते विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम करने में सफलता हासिल की। विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन दांव-पेच दिखाते हुए 5 स्वर्ण पदक जीते। इनमें अंडर-14 आयु वर्ग के 18 किग्रा से कम भार वर्ग में आध्या कुशवाहा, 20 किग्रा भार वर्ग में अंशिका यादव, 16 किग्रा भार वर्ग में अद्रिका सिंह, 18 किग्रा भार वर्ग में सोम और 25 किग्रा भार वर्ग में नमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। स्वर्ण पदकों के अलावा डीपीएस के अन्य खिलाड़ियों ने भी मैट पर दम दिखाते हुए 3 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। रजत पदक जीतने वालों में आस्तिक सिंह, सिद्धि दुबे और मोनिका यादव शामिल रहे, जबकि आदित्य, इशित कुमार, इतांशा सिंह और दक्षिता ने बेहतरीन मुकाबला करते हुए कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। खिलाड़ियों की इस अप्रत्याशित सफलता पर डीपीएस परिवार में जश्न और उत्साह का माहौल है। विद्यालय की प्रिंसिपल भावना सिंह, चेयरमैन डॉ. विवेक यादव और वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच आराधना तिवारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।

14 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
b27a6eda-2b8c-4ac2-8d1b-03366bec2524

सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप: डीपीएस इटावा ने जीते 5 स्वर्ण पदक, नेशनल के लिए 8 खिलाड़ियों का चयन और ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा इटावा: भदोही के बीपीएमजी स्कूल सूर्यावन में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) इटावा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है, जिनमें 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर विद्यालय के 8 मेधावी खिलाड़ियों का चयन हरियाणा के पानीपत में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 17 से 21 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। कोच आराधना तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में डीपीएस के खिलाड़ियों ने मैट पर बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया, जिसके चलते विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम करने में सफलता हासिल की। विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन दांव-पेच दिखाते हुए

c727255e-b30c-4c40-956c-c8b76eb36a80

5 स्वर्ण पदक जीते। इनमें अंडर-14 आयु वर्ग के 18 किग्रा से कम भार वर्ग में आध्या कुशवाहा, 20 किग्रा भार वर्ग में अंशिका यादव, 16 किग्रा भार वर्ग में अद्रिका सिंह, 18 किग्रा भार वर्ग में सोम और 25 किग्रा भार वर्ग में नमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। स्वर्ण पदकों के अलावा डीपीएस के अन्य खिलाड़ियों ने भी मैट पर दम दिखाते हुए 3 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। रजत पदक जीतने वालों में आस्तिक सिंह, सिद्धि दुबे और मोनिका यादव शामिल रहे, जबकि आदित्य, इशित कुमार, इतांशा सिंह और दक्षिता ने बेहतरीन मुकाबला करते हुए कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। खिलाड़ियों की इस अप्रत्याशित सफलता पर डीपीएस परिवार में जश्न और उत्साह का माहौल है। विद्यालय की प्रिंसिपल भावना सिंह, चेयरमैन डॉ. विवेक यादव और वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच आराधना तिवारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* *अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार
    1
    अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे*
*अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे*
अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई 
आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं 
दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया में संयमित जीवनशैली से ही शरीर और मन रहेंगे स्वस्थ : योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार सुबह ब्लॉक परिसर में योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग इंस्ट्रक्टर एवं योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर और मन को सहज एवं शांत रखने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल खान-पान पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनशैली में संयम और नियमितता भी जरूरी है। जब तक व्यक्ति सहज भाव से स्वयं को संयमित नहीं रखेगा, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना कठिन है। उन्होंने कहा कि शरीर और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शांत और सकारात्मक रहने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार निःशुल्क योग शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों का हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की।
    1
    औरैया में संयमित जीवनशैली से ही शरीर और मन रहेंगे स्वस्थ : योगेंद्र मिश्र

औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार सुबह ब्लॉक परिसर में योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
योग इंस्ट्रक्टर एवं योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर और मन को सहज एवं शांत रखने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल खान-पान पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनशैली में संयम और नियमितता भी जरूरी है। जब तक व्यक्ति सहज भाव से स्वयं को संयमित नहीं रखेगा, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना कठिन है।
उन्होंने कहा कि शरीर और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शांत और सकारात्मक रहने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है।
योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार निःशुल्क योग शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों का हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • खड़ी बस में पीछे से घुसा डीसीएम कंटेनर, चालक गंभीर, सात यात्रियों को आई मामूली चोटें, अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी बस जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार निजी बस संख्या आरजे 10 पीए 7197 अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ग्राम मुहाना जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर संख्या डीएल 1 एलएजे 7387 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या पत्नी रविशंकर शर्मा (50), पार्वती पत्नी विजय कुमार (50), बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह (52) और सुमित्रा पत्नी मोती सिंह, निवासी जड़वा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, तथा लीलाधर पुत्र बनवारी (70) और मुन्नी देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान, और मंत्री पत्नी कैलाश (50) निवासी जड़वा, महेंद्रगढ़, हरियाणा को चोटें आईं। वहीं कानपुर से माल से भरे कार्टून लादकर गुरुग्राम जा रहे डीसीएम कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज (40) निवासी पृथ्वीपुरा, थाना इकदिल, इटावा भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। उनके अनुसार स्थिति सामान्य है घटना कैसे घटी इसकी जाँच की रही है।
    1
    खड़ी बस में पीछे से घुसा डीसीएम कंटेनर, चालक गंभीर, सात यात्रियों को आई मामूली चोटें, अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी बस
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार निजी बस संख्या आरजे 10 पीए 7197 अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ग्राम मुहाना जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर संख्या डीएल 1 एलएजे 7387 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ।
टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या पत्नी रविशंकर शर्मा (50), पार्वती पत्नी विजय कुमार (50), बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह (52) और सुमित्रा पत्नी मोती सिंह, निवासी जड़वा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, तथा लीलाधर पुत्र बनवारी (70) और मुन्नी देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान, और मंत्री पत्नी कैलाश (50) निवासी जड़वा, महेंद्रगढ़, हरियाणा को चोटें आईं।
वहीं कानपुर से माल से भरे कार्टून लादकर गुरुग्राम जा रहे डीसीएम कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज (40) निवासी पृथ्वीपुरा, थाना इकदिल, इटावा भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि  दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। उनके अनुसार स्थिति सामान्य है घटना कैसे घटी इसकी जाँच की रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सोशल मीडिया ने समाज को जोड़ा या दूर किया? विद्यार्थियों ने तर्कों से छेड़ी रोचक बहस अजीतमल (औरैया)। श्री जनता इंटर कॉलेज, अजीतमल में समाजशास्त्र क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का विषय “सोशल मीडिया ने हमें समाज से जोड़ा है या दूर कर दिया है” रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली एवं तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को उदाहरणों के साथ सामने रखा। पक्ष में विचार प्रस्तुत करने वाली कक्षा 11 की छात्रा लक्ष्मी को पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि विपक्ष में प्रभावी तर्क रखने वाले कक्षा 11 के छात्र प्रशान्त को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा परवीन, श्वेता, जानवी और जय कुमार ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण मोहन उपाध्याय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में विचार करने, तर्क प्रस्तुत करने और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखने की क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जीवविज्ञान प्रवक्ता श्री देवेंद्र कुमार, अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती राजबाला और संस्कृत प्रवक्ता डॉ. बृजेश कुमार सिंह शामिल रहे। डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभाव एवं दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। श्रीमती राजबाला ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए सोशल मीडिया के लाभदायक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार सिंह, श्री अनुपम कटारे और श्री नकुल देववंशी ने विद्यार्थियों को विषय की सामाजिक प्रासंगिकता तथा वर्तमान डिजिटल परिवेश के संदर्भ में संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया आज संवाद, सूचना और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, लेकिन इसके अत्यधिक और असंतुलित प्रयोग से सामाजिक दूरी, समय की बर्बादी तथा वास्तविक मानवीय संबंधों में कमी जैसी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया स्वयं न तो वरदान है और न अभिशाप, बल्कि उसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग किस प्रकार करते हैं। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया रिश्तों का विकल्प नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम बने। कनेक्शन बढ़े, लेकिन कनेक्शन के साथ संवाद और संवेदना भी बनी रहे।” उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हाथ में मोबाइल हो, लेकिन दिल में समाज भी होना चाहिए। दुनिया से जुड़ें, मगर अपनों से न टूटें। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी बात रखने के साथ-साथ तकनीक के जिम्मेदार और रचनात्मक उपयोग का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह एवं श्री बृजेश कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    सोशल मीडिया ने समाज को जोड़ा या दूर किया? विद्यार्थियों ने तर्कों से छेड़ी रोचक बहस
अजीतमल (औरैया)। श्री जनता इंटर कॉलेज, अजीतमल में समाजशास्त्र क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का विषय “सोशल मीडिया ने हमें समाज से जोड़ा है या दूर कर दिया है” रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक जागरूकता विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली एवं तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को उदाहरणों के साथ सामने रखा। पक्ष में विचार प्रस्तुत करने वाली कक्षा 11 की छात्रा लक्ष्मी को पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि विपक्ष में प्रभावी तर्क रखने वाले कक्षा 11 के छात्र प्रशान्त को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा परवीन, श्वेता, जानवी और जय कुमार ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण मोहन उपाध्याय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में विचार करने, तर्क प्रस्तुत करने और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखने की क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जीवविज्ञान प्रवक्ता श्री देवेंद्र कुमार, अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती राजबाला और संस्कृत प्रवक्ता डॉ. बृजेश कुमार सिंह शामिल रहे। डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभाव एवं दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। श्रीमती राजबाला ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए सोशल मीडिया के लाभदायक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार सिंह, श्री अनुपम कटारे और श्री नकुल देववंशी ने विद्यार्थियों को विषय की सामाजिक प्रासंगिकता तथा वर्तमान डिजिटल परिवेश के संदर्भ में संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया आज संवाद, सूचना और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, लेकिन इसके अत्यधिक और असंतुलित प्रयोग से सामाजिक दूरी, समय की बर्बादी तथा वास्तविक मानवीय संबंधों में कमी जैसी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया स्वयं न तो वरदान है और न अभिशाप, बल्कि उसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग किस प्रकार करते हैं। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया रिश्तों का विकल्प नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम बने। कनेक्शन बढ़े, लेकिन कनेक्शन के साथ संवाद और संवेदना भी बनी रहे।”
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हाथ में मोबाइल हो, लेकिन दिल में समाज भी होना चाहिए। दुनिया से जुड़ें, मगर अपनों से न टूटें। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी बात रखने के साथ-साथ तकनीक के जिम्मेदार और रचनात्मक उपयोग का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह एवं श्री बृजेश कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नीलगाय से टकराई बाइक, शिक्षिका समेत दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती भिंड।देहात थाना क्षेत्र के मानपुरा रोड पर सुबह खेत से अचानक निकली नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षिका समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर गली नंबर-6 निवासी 58 वर्षीय कमलेश शर्मा और वीरेंद्र नगर निवासी 25 वर्षीय शिक्षिका आरती पुत्री राजेश सिंह कुशवाह सोमवार सुबह लहरौली स्थित सरकारी स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। करीब 9:30 बजे मानपुरा रोड स्थित पदम रिसॉर्ट के पास अचानक खेत से नीलगाय सड़क पर आ गई। और बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर बैठे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
    1
    नीलगाय से टकराई बाइक, शिक्षिका समेत दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती 
भिंड।देहात थाना क्षेत्र के मानपुरा रोड पर सुबह खेत से अचानक निकली नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षिका समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर गली नंबर-6 निवासी 58 वर्षीय कमलेश शर्मा और वीरेंद्र नगर निवासी 25 वर्षीय शिक्षिका आरती पुत्री राजेश सिंह कुशवाह सोमवार सुबह लहरौली स्थित सरकारी स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। करीब 9:30 बजे मानपुरा रोड स्थित पदम रिसॉर्ट के पास अचानक खेत से नीलगाय सड़क पर आ गई। और बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर बैठे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    1
    औरैया 

अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.