खपरगंज उपद्रव पर SSP/DIG रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन प्लान: 9 गिरफ्तार, बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज; भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी गिरेगी गाज बिलासपुर। खपरगंज में विवाद के बाद हुए पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला थमने वाला नहीं है। SSP/DIG रजनेश सिंह ने दो टूक कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस बाकी उपद्रवियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। खपरगंज में धारा 144 लागू है तथा संवेदनशील इलाके में पुलिस की निगरानी और तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट-कमेंट की निगरानी के लिए अलग पुलिस टीम बनाई गई है। आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। SSP/DIG रजनेश सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और उपद्रव में शामिल प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कार्रवाई जारी है।
खपरगंज उपद्रव पर SSP/DIG रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन प्लान: 9 गिरफ्तार, बाकी उपद्रवियों की तलाश तेज; भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी गिरेगी गाज बिलासपुर। खपरगंज में विवाद के बाद हुए पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला थमने वाला नहीं है। SSP/DIG रजनेश सिंह ने दो टूक कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस बाकी उपद्रवियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी
की जाएगी। खपरगंज में धारा 144 लागू है तथा संवेदनशील इलाके में पुलिस की निगरानी और तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट-कमेंट की निगरानी के लिए अलग पुलिस टीम बनाई गई है। आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। SSP/DIG रजनेश सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और उपद्रव में शामिल प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कार्रवाई जारी है।
- मस्तूरी के पचपेड़ी क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लीलागर नदी में छिपा रखा था महुआ लहान, ढूंढ कर किया नष्ट1
- पावर प्लांट ने राशि पावर प्लांट को बेची किसानों की जमीन! किसानों के पास ना नौकरी ना पुनर्वास? बिलासपुर। मस्तूरी ब्लॉक के बड़ी संख्या में किसान सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों का आरोप है कि वसुंधरा पावर प्लांट के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था, उस समय उन्हें उचित मुआवजा, पुनर्वास और नियमों के तहत रोजगार सहित अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी किसानों का कहना है कि न तो पावर प्लांट शुरू हुआ और न ही उन्हें नौकरी और वादे के मुताबिक सुविधाएं मिल पाईं।1
- किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे पहुंचाया गया बिल्हा अस्पताल सौमवार की रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार सौमवार की साम 5 बजे एक कालर ने डायल 112 को फ़ोन से सुचना दी की किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास रोड एक्सीडेंट हुवा है रोड एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 की टीम रवाना होकर घटना स्थल पहुंची जहाँ बताया गया की तीन लड़के एक मोटरसाइकिल में मोड में अनियंत्रित होकर गिर गए हैं पूछताछ करने पर 1 रवि किशन यादव 2 सौरव यादव पिता दुर्गेश यादव निवासी बिल्हा दोनों को सिर व चेहरे में सामान्य चोटें आई थी जिनको डायल 112 की गाड़ी में तत्काल उचित उपचार हेतु सीएससी अस्पताल बिल्हा छोड़ा गया साथ ही उनके परिजनो को घटना की सूचना दिया गया एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एन 9657 को उसके तीसरे दोस्त रवि किशन यादव निवासी बिल्हा को सुपुर्द किया गया है1
- धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित लगातार बारिश से आवागमन ठप, वन प्रबंधन समिति ने स्थायी पुलिया निर्माण की मांग दोहराई धमनी, 1 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के चलते धमनी जंगल क्षेत्र में स्थित नाला तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया है। इसके कारण धमनी बंगला पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। वहीं जोराडबरी से धमनी पहुंच मार्ग पर धमनी बंगला से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित सड़क के बीच की पुलिया भी पानी के तेज बहाव के कारण प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में धमनी बंगला पहुंचने के दोनों प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में धमनी बंगला पहुंच मार्ग के बाधित होने की समस्या अक्सर सामने आती है। नाले में पानी बढ़ने के बाद धमनी बंगला में तैनात चौकीदार से मोबाइल के माध्यम से ही संपर्क हो पाता है। कई बार जंगल के भीतर करीब दो किलोमीटर लंबे कीचड़ भरे रास्ते से होकर धमनी बंगला तक पहुंचना पड़ता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। ग्रामीणों एवं वन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मार्ग बाधित होने से न केवल कर्मचारियों और चौकीदारों को परेशानी होती है, बल्कि वन क्षेत्र में आवश्यक कार्यों की निगरानी और आवागमन भी प्रभावित होता है। लगातार बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिया निर्माण की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है। इस मांग को देखते हुए तत्कालीन वनमंडलाधिकारी, वनमंडल बलौदाबाजार द्वारा पुलिया निर्माण के कार्य को मंजूरी प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि स्वीकृत पुलिया का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे बारिश के मौसम में बार-बार होने वाली मार्ग बाधा से स्थायी रूप से राहत मिल सके। वन प्रबंधन समिति ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि आगामी बारिश में धमनी बंगला का संपर्क मार्ग दोबारा बाधित न हो और क्षेत्र में सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। प्रेषक — रामनारायण यादव अध्यक्ष, वन प्रबंधन समिति धमनी दिनांक — 1 सितंबर 20261
- छतौद में फैक्ट्री लगाने की कोशिश का ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध ग्राम सभा ने NOC देने से किया साफ इंकार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन छतौद। ग्राम पंचायत छतौद में तारणी स्टील LLP द्वारा औद्योगिक प्लांट स्थापित करने के प्रयास का ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध किया है। कंपनी द्वारा गांव की लगभग 27 एकड़ भूमि में प्लांट स्थापित करने के लिए ग्राम पंचायत से NOC की मांग की गई थी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम सभा में अपना स्पष्ट मत रखते हुए NOC नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि गांव की जमीन केवल उद्योग लगाने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों, कृषि एवं पशुधन के लिए सुरक्षित रहनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि उद्योग के नाम पर गांव की बेशकीमती जमीन को निजी कंपनियों के हवाले करने का निर्णय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शासन-प्रशासन से मांग की कि छतौद में किसी भी प्रकार के औद्योगिक प्लांट अथवा फैक्ट्री की स्थापना की अनुमति न दी जाए। ग्रामीणों ने शासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ग्राम सभा के प्रस्ताव और ग्रामीणों की भावनाओं को दरकिनार कर छतौद में किसी फैक्ट्री की स्थापना अथवा भूमि का औद्योगिक उपयोग करने की कोशिश की गई, तो इसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें विकास से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर गांव की जमीन, पर्यावरण और भविष्य से समझौता कतई मंजूर नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि छतौद में यदि शासन को कोई जनहितकारी निर्माण करना ही है तो अस्पताल, कॉलेज, स्कूल या अन्य सार्वजनिक उपयोग की सुविधा विकसित की जाए, जिसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिले। लेकिन किसी निजी उद्योग के लिए गांव की जमीन और चारागाह को सुरक्षित रखने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। “ग्राम सभा का निर्णय सर्वोपरि है, छतौद की जमीन पर उद्योग नहीं लगने देंगे।” इस दौरान ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि, विधायक प्रत्याशी महेश साहू एवं जिला पंचायत प्रत्याशी अविराज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में औद्योगिक प्लांट का विरोध किया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि छतौद की भूमि को भविष्य में औद्योगिक प्रयोजनों के लिए चिन्हित अथवा आवंटित न किया जाए और गांव की चारागाह एवं कृषि उपयोग की भूमि को स्थायी रूप से सुरक्षित रखा जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है— “विकास के नाम पर विनाश मंजूर नहीं, गांव की जमीन बिकने नहीं देंगे और ग्राम सभा के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने देंगे।”4
- घोंधा नदी में तीन बच्चों की मौत के बाद जागी चिंता, पुल-एनीकट की मांग को लेकर कलेक्टर के दरवाजे पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी बिलासपुर। घोंधा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत समडील क्षेत्र में ग्रामीणों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 22 अगस्त को घोंधा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई थी। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होता है और सुरक्षा को लेकर गंभीर परिस्थितियां निर्मित होती हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन से घोंधा नदी पर शीघ्र पुल अथवा एनीकट निर्माण, नदी के दोनों ओर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था तथा बारिश के दौरान आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है। तीन बच्चों की मौत के बाद उठी यह मांग अब प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है। क्षेत्रवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि ज्ञापन के बाद प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है और घोंधा नदी पर सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था कब तक सुनिश्चित होती है।4
- बिल्हा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात - ग्राम गोढ़ी और छिंदभोग में नए धान खरीदी कें बिल्हा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात - ग्राम गोढ़ी और छिंदभोग में नए धान खरीदी केंद्र स्वीकृत, विधायक कौशिक ने मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री एवं सहकारिता मंत्री का जताया आभार सोमवार कि साम 6 :41 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए साय सरकार ने विधानसभा क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण ग्रामों में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। विकासखंड बिल्हा के ग्राम गोढ़ी और विकासखंड पथरिया के ग्राम छिंदभोग में नया धान उपार्जन केंद्र खोला जाएगा। दोनों ग्राम बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं और यहां के किसानों को अब तक अपना धान बेचने के लिए दूरस्थ खरीदी केंद्रों पर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता था। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है। 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना और अब गांव-गांव में नए खरीदी केंद्र खोलना इस बात का प्रमाण है कि सरकार किसानों को उनके घर के पास ही सुविधा देना चाहती है। ग्राम गोढ़ी और छिंदभोग में खरीदी केंद्र खुलने से लगभग 15 से अधिक आश्रित ग्रामों के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को परिवहन लागत से राहत मिलेगी और धान खरीदी व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। श्री कौशिक ने कहा कि बिल्हा विधानसभा के किसानों की ओर से वे राज्य सरकार के इस किसान हितैषी निर्णय का स्वागत करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे।1
- पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई हत्या को लेकर क्षेत्र में सनसनी मामला आडियो हुआ वायरल पुलिस मामले कि जांच में कई सबूत जुटा रही है1
- सारंगढ़, बरमकेला मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया यात्री बस घाटी में सड़क धंसने से पलटी यात्री सुरक्षित कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई पुलिस मामले कि जांच कर रही ज्यादा सवारी बस में नहीं था लगभग 4 यात्री सवार थे सड़क किनारे धंसने से यह अनियंत्रित होकर पल गई1