धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित लगातार बारिश से आवागमन ठप, वन प्रबंधन समिति ने स्थायी पुलिया निर्माण की मांग दोहराई धमनी, 1 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के चलते धमनी जंगल क्षेत्र में स्थित नाला तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया है। इसके कारण धमनी बंगला पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। वहीं जोराडबरी से धमनी पहुंच मार्ग पर धमनी बंगला से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित सड़क के बीच की पुलिया भी पानी के तेज बहाव के कारण प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में धमनी बंगला पहुंचने के दोनों प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में धमनी बंगला पहुंच मार्ग के बाधित होने की समस्या अक्सर सामने आती है। नाले में पानी बढ़ने के बाद धमनी बंगला में तैनात चौकीदार से मोबाइल के माध्यम से ही संपर्क हो पाता है। कई बार जंगल के भीतर करीब दो किलोमीटर लंबे कीचड़ भरे रास्ते से होकर धमनी बंगला तक पहुंचना पड़ता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। ग्रामीणों एवं वन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मार्ग बाधित होने से न केवल कर्मचारियों और चौकीदारों को परेशानी होती है, बल्कि वन क्षेत्र में आवश्यक कार्यों की निगरानी और आवागमन भी प्रभावित होता है। लगातार बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिया निर्माण की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है। इस मांग को देखते हुए तत्कालीन वनमंडलाधिकारी, वनमंडल बलौदाबाजार द्वारा पुलिया निर्माण के कार्य को मंजूरी प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि स्वीकृत पुलिया का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे बारिश के मौसम में बार-बार होने वाली मार्ग बाधा से स्थायी रूप से राहत मिल सके। वन प्रबंधन समिति ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि आगामी बारिश में धमनी बंगला का संपर्क मार्ग दोबारा बाधित न हो और क्षेत्र में सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। प्रेषक — रामनारायण यादव अध्यक्ष, वन प्रबंधन समिति धमनी दिनांक — 1 सितंबर 2026

- धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित लगातार बारिश से आवागमन ठप, वन प्रबंधन समिति ने स्थायी पुलिया निर्माण की मांग दोहराई धमनी, 1 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के चलते धमनी जंगल क्षेत्र में स्थित नाला तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया है। इसके कारण धमनी बंगला पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। वहीं जोराडबरी से धमनी पहुंच मार्ग पर धमनी बंगला से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित सड़क के बीच की पुलिया भी पानी के तेज बहाव के कारण प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में धमनी बंगला पहुंचने के दोनों प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में धमनी बंगला पहुंच मार्ग के बाधित होने की समस्या अक्सर सामने आती है। नाले में पानी बढ़ने के बाद धमनी बंगला में तैनात चौकीदार से मोबाइल के माध्यम से ही संपर्क हो पाता है। कई बार जंगल के भीतर करीब दो किलोमीटर लंबे कीचड़ भरे रास्ते से होकर धमनी बंगला तक पहुंचना पड़ता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। ग्रामीणों एवं वन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मार्ग बाधित होने से न केवल कर्मचारियों और चौकीदारों को परेशानी होती है, बल्कि वन क्षेत्र में आवश्यक कार्यों की निगरानी और आवागमन भी प्रभावित होता है। लगातार बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिया निर्माण की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है। इस मांग को देखते हुए तत्कालीन वनमंडलाधिकारी, वनमंडल बलौदाबाजार द्वारा पुलिया निर्माण के कार्य को मंजूरी प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि स्वीकृत पुलिया का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे बारिश के मौसम में बार-बार होने वाली मार्ग बाधा से स्थायी रूप से राहत मिल सके। वन प्रबंधन समिति ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि आगामी बारिश में धमनी बंगला का संपर्क मार्ग दोबारा बाधित न हो और क्षेत्र में सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। प्रेषक — रामनारायण यादव अध्यक्ष, वन प्रबंधन समिति धमनी दिनांक — 1 सितंबर 20261
- मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews1
- छतौद में फैक्ट्री लगाने की कोशिश का ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध ग्राम सभा ने NOC देने से किया साफ इंकार, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन छतौद। ग्राम पंचायत छतौद में तारणी स्टील LLP द्वारा औद्योगिक प्लांट स्थापित करने के प्रयास का ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध किया है। कंपनी द्वारा गांव की लगभग 27 एकड़ भूमि में प्लांट स्थापित करने के लिए ग्राम पंचायत से NOC की मांग की गई थी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम सभा में अपना स्पष्ट मत रखते हुए NOC नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि गांव की जमीन केवल उद्योग लगाने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों, कृषि एवं पशुधन के लिए सुरक्षित रहनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि उद्योग के नाम पर गांव की बेशकीमती जमीन को निजी कंपनियों के हवाले करने का निर्णय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शासन-प्रशासन से मांग की कि छतौद में किसी भी प्रकार के औद्योगिक प्लांट अथवा फैक्ट्री की स्थापना की अनुमति न दी जाए। ग्रामीणों ने शासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ग्राम सभा के प्रस्ताव और ग्रामीणों की भावनाओं को दरकिनार कर छतौद में किसी फैक्ट्री की स्थापना अथवा भूमि का औद्योगिक उपयोग करने की कोशिश की गई, तो इसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें विकास से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर गांव की जमीन, पर्यावरण और भविष्य से समझौता कतई मंजूर नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि छतौद में यदि शासन को कोई जनहितकारी निर्माण करना ही है तो अस्पताल, कॉलेज, स्कूल या अन्य सार्वजनिक उपयोग की सुविधा विकसित की जाए, जिसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिले। लेकिन किसी निजी उद्योग के लिए गांव की जमीन और चारागाह को सुरक्षित रखने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। “ग्राम सभा का निर्णय सर्वोपरि है, छतौद की जमीन पर उद्योग नहीं लगने देंगे।” इस दौरान ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि, विधायक प्रत्याशी महेश साहू एवं जिला पंचायत प्रत्याशी अविराज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में औद्योगिक प्लांट का विरोध किया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि छतौद की भूमि को भविष्य में औद्योगिक प्रयोजनों के लिए चिन्हित अथवा आवंटित न किया जाए और गांव की चारागाह एवं कृषि उपयोग की भूमि को स्थायी रूप से सुरक्षित रखा जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट संदेश है— “विकास के नाम पर विनाश मंजूर नहीं, गांव की जमीन बिकने नहीं देंगे और ग्राम सभा के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने देंगे।”4
- तिल्दा-नेवरा में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 3 जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा में सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद और मारपीट कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मामला 31 अगस्त का है। शासकीय अस्पताल के सामने मेन रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन समझाइश के बावजूद विवाद करने वाले लोग दोबारा मारपीट और शांति भंग करने पर उतारू हो गए। इसके बाद तिल्दा-नेवरा पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद उपकार देवार, तुलसी बाई देवार और लोभी देवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2
- नगर पालिका बोदरी के पार्षद फिरतु बनवारे के पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत नगर मे नगर पालिका बोदरी के पार्षद फिरतु बनवारे के पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत नगर मे छाई शोक की लहर सोमवार की रात 10 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाम मृतक जतिन बनवारे पिता फिरतु राम बनवारे उम्र 27 वर्ष पता चकरभाठा केम्प की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई है जिसके शव का सोमवार को पी एम के पश्चात अंतिम संस्कार किया गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक जतिन बनवारे रामवेली काॅलेनी मे एक साहब की कार चलाया करता था जो रविवार को बाइक से काम मे जाने को निकला था तभी एन एच सड़क पर एल सी आई टी कॉलेज बोदरी के पास पहुंचा था तभी एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर फरार हो गया जिसकी वजह से जतिन बनवारे हवा मे उड़ कर सड़क पर गिरा तो उसके सिर हाथ पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उसे इलाज हेतु बिलासपुर के मंगला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सोमवार को अपोलो अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया था जहां जाते जाते रस्ते मे उसने दम तोड़ दिया जिसके बाद चकरभाठा पुलिस को अपोलो अस्पताल से मेमो प्राप्त होने पर चकरभाठा पुलिस अपोलो अस्पताल पहुंची जहां शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी एम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जाँच जारी हैं मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दोनों हाथ और एक पैर टूट चुके थे चेहरे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट के निशान थे अत्यधिक चोट लगने की वजह से मृतक की मौत होना पाया गया है इस घटना के बाद सोमवार की देर शाम मृतक के शव का चकरभाठा के मुक्तिधाम मे अंतिम संस्कार किया गया इस घटना के बाद परिजनों और नगर मे शोक की लहर है1
- दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार1
- बिलासपुर के चकरभाठा-सिरगिट्टी में 15 अवैध कबाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई बिलासपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने वाले कुल 15 कबाड़ियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें से सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के 10 कबाड़ संचालकों को थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में सभी के अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त होने की बात सामने आई।1
- किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे पहुंचाया गया बिल्हा अस्पताल सौमवार की रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार सौमवार की साम 5 बजे एक कालर ने डायल 112 को फ़ोन से सुचना दी की किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास रोड एक्सीडेंट हुवा है रोड एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 की टीम रवाना होकर घटना स्थल पहुंची जहाँ बताया गया की तीन लड़के एक मोटरसाइकिल में मोड में अनियंत्रित होकर गिर गए हैं पूछताछ करने पर 1 रवि किशन यादव 2 सौरव यादव पिता दुर्गेश यादव निवासी बिल्हा दोनों को सिर व चेहरे में सामान्य चोटें आई थी जिनको डायल 112 की गाड़ी में तत्काल उचित उपचार हेतु सीएससी अस्पताल बिल्हा छोड़ा गया साथ ही उनके परिजनो को घटना की सूचना दिया गया एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एन 9657 को उसके तीसरे दोस्त रवि किशन यादव निवासी बिल्हा को सुपुर्द किया गया है1