Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews
News30live
मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews
More news from Bilaspur and nearby areas
- मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews मोहभट्टा बिल्हा का रहस्यमयी स्वयंभू शिव मंदिर, जिसका चर्चा PM नरेन्द्र मोदी ने भी किया था #mohbattabilha #swayambhushivmandir #pmmodi #bilhabilaspurnews1
- नगर पालिका बोदरी के पार्षद फिरतु बनवारे के पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत नगर मे नगर पालिका बोदरी के पार्षद फिरतु बनवारे के पुत्र की सड़क दुर्घटना मे मौत नगर मे छाई शोक की लहर सोमवार की रात 10 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाम मृतक जतिन बनवारे पिता फिरतु राम बनवारे उम्र 27 वर्ष पता चकरभाठा केम्प की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई है जिसके शव का सोमवार को पी एम के पश्चात अंतिम संस्कार किया गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक जतिन बनवारे रामवेली काॅलेनी मे एक साहब की कार चलाया करता था जो रविवार को बाइक से काम मे जाने को निकला था तभी एन एच सड़क पर एल सी आई टी कॉलेज बोदरी के पास पहुंचा था तभी एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर फरार हो गया जिसकी वजह से जतिन बनवारे हवा मे उड़ कर सड़क पर गिरा तो उसके सिर हाथ पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उसे इलाज हेतु बिलासपुर के मंगला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सोमवार को अपोलो अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया था जहां जाते जाते रस्ते मे उसने दम तोड़ दिया जिसके बाद चकरभाठा पुलिस को अपोलो अस्पताल से मेमो प्राप्त होने पर चकरभाठा पुलिस अपोलो अस्पताल पहुंची जहां शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी एम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जाँच जारी हैं मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दोनों हाथ और एक पैर टूट चुके थे चेहरे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट के निशान थे अत्यधिक चोट लगने की वजह से मृतक की मौत होना पाया गया है इस घटना के बाद सोमवार की देर शाम मृतक के शव का चकरभाठा के मुक्तिधाम मे अंतिम संस्कार किया गया इस घटना के बाद परिजनों और नगर मे शोक की लहर है1
- दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार दो गुटों में पथराव के बाद दर्जनों की जांच, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार1
- बिलासपुर के चकरभाठा-सिरगिट्टी में 15 अवैध कबाड़ियों पर पुलिस की कार्रवाई बिलासपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए चकरभाठा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने वाले कुल 15 कबाड़ियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें से सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के 10 कबाड़ संचालकों को थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में सभी के अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त होने की बात सामने आई।1
- एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती आवेदन 16 सितम्बर तक1
- रातभर चला पुलिस का सरप्राइज चेकिंग अभियान, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात में विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों और संदिग्धों पर शिकंजा कसा। गणेश नगर, नयापारा, चुचुहियापारा और तिफरा समेत संवेदनशील इलाकों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40 से 50 संदिग्ध व्यक्तियों और गुण्डा बदमाशों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और पांच धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में विकास सिंह, प्रमोद कुर्मी, अनिकेत नेताम, लक्की नेताम, राम नायक और रोहित तांडी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य गंभीर चोट के मामले में फरार आरोपी रोहित धुरी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में बदमाशों, चाकूबाजों और नशाखोरी से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक2
- धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित धमनी जंगल का नाला उफान पर, धमनी बंगला पहुंच मार्ग दोनों ओर से बाधित लगातार बारिश से आवागमन ठप, वन प्रबंधन समिति ने स्थायी पुलिया निर्माण की मांग दोहराई धमनी, 1 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के चलते धमनी जंगल क्षेत्र में स्थित नाला तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया है। इसके कारण धमनी बंगला पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। वहीं जोराडबरी से धमनी पहुंच मार्ग पर धमनी बंगला से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित सड़क के बीच की पुलिया भी पानी के तेज बहाव के कारण प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में धमनी बंगला पहुंचने के दोनों प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में धमनी बंगला पहुंच मार्ग के बाधित होने की समस्या अक्सर सामने आती है। नाले में पानी बढ़ने के बाद धमनी बंगला में तैनात चौकीदार से मोबाइल के माध्यम से ही संपर्क हो पाता है। कई बार जंगल के भीतर करीब दो किलोमीटर लंबे कीचड़ भरे रास्ते से होकर धमनी बंगला तक पहुंचना पड़ता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। ग्रामीणों एवं वन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मार्ग बाधित होने से न केवल कर्मचारियों और चौकीदारों को परेशानी होती है, बल्कि वन क्षेत्र में आवश्यक कार्यों की निगरानी और आवागमन भी प्रभावित होता है। लगातार बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिया निर्माण की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है। इस मांग को देखते हुए तत्कालीन वनमंडलाधिकारी, वनमंडल बलौदाबाजार द्वारा पुलिया निर्माण के कार्य को मंजूरी प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि स्वीकृत पुलिया का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे बारिश के मौसम में बार-बार होने वाली मार्ग बाधा से स्थायी रूप से राहत मिल सके। वन प्रबंधन समिति ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि आगामी बारिश में धमनी बंगला का संपर्क मार्ग दोबारा बाधित न हो और क्षेत्र में सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। प्रेषक — रामनारायण यादव अध्यक्ष, वन प्रबंधन समिति धमनी दिनांक — 1 सितंबर 20261
- किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास अनियंत्रित बईक से गिर कर 3 लोग हुवे घायल जिन्हे पहुंचाया गया बिल्हा अस्पताल सौमवार की रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार सौमवार की साम 5 बजे एक कालर ने डायल 112 को फ़ोन से सुचना दी की किरारी गोढ़ि भाटापारा मोड़ के पास रोड एक्सीडेंट हुवा है रोड एक्सीडेंट की सूचना पर डायल 112 की टीम रवाना होकर घटना स्थल पहुंची जहाँ बताया गया की तीन लड़के एक मोटरसाइकिल में मोड में अनियंत्रित होकर गिर गए हैं पूछताछ करने पर 1 रवि किशन यादव 2 सौरव यादव पिता दुर्गेश यादव निवासी बिल्हा दोनों को सिर व चेहरे में सामान्य चोटें आई थी जिनको डायल 112 की गाड़ी में तत्काल उचित उपचार हेतु सीएससी अस्पताल बिल्हा छोड़ा गया साथ ही उनके परिजनो को घटना की सूचना दिया गया एवं मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एन 9657 को उसके तीसरे दोस्त रवि किशन यादव निवासी बिल्हा को सुपुर्द किया गया है1