logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झुमरी तिलैया में मंदिर भी नहीं सुरक्षित: शिव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ी, स्थानीय में आक्रोश झुमरी तिलैया शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब चोरों के निशाने पर धार्मिक स्थल भी आ गए हैं। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मांडूवाटांड़, वार्ड संख्या 27 स्थित शिव मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। स्थानीय सुबह 6 बजे पूजा करने गई महिलाओं ने बताया कि गया प्रसाद द्वारा निर्मित इस मंदिर में चोरों ने गेट के अंदर की घुंडी खोलकर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में लगे दो घंटे, एक नाग-नागिन प्रतिमा, त्रिशूल, भजन-कीर्तन में उपयोग होने वाले सामान, चार पीतल के लोटे और एक पीतल का परात चुरा लिया। इतना ही नहीं, चोरों ने मंदिर की दान पेटी को भी तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

9 hrs ago
user_Koderma news
Koderma news
Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
9 hrs ago

झुमरी तिलैया में मंदिर भी नहीं सुरक्षित: शिव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़ी, स्थानीय में आक्रोश झुमरी तिलैया शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब चोरों के निशाने पर धार्मिक स्थल भी आ गए हैं। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मांडूवाटांड़, वार्ड संख्या 27 स्थित शिव मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। स्थानीय सुबह

6 बजे पूजा करने गई महिलाओं ने बताया कि गया प्रसाद द्वारा निर्मित इस मंदिर में चोरों ने गेट के अंदर की घुंडी खोलकर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में लगे दो घंटे, एक नाग-नागिन प्रतिमा, त्रिशूल, भजन-कीर्तन में उपयोग होने वाले सामान, चार पीतल के लोटे और एक पीतल का परात चुरा लिया। इतना ही नहीं, चोरों ने मंदिर की दान पेटी को भी

तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कोडरमा: कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को 12 बजे एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उपायुक्त ऋतुराज ने “सही पोषण से देश रोशन” अभियान के तहत पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान और पोषण शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. रेखा रानी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र सिंह, पोषण अभियान समन्वयक पप्पू कुमार यादव, सिद्धार्थ पाठक, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला पर्यवेक्षिकाएं और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।
    1
    कोडरमा: कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को 12 बजे एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उपायुक्त ऋतुराज ने “सही पोषण से देश रोशन” अभियान के तहत पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान और पोषण शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. रेखा रानी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र सिंह, पोषण अभियान समन्वयक पप्पू कुमार यादव, सिद्धार्थ पाठक, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला पर्यवेक्षिकाएं और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • राज्य के सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 18 अप्रैल से मुख्यमंत्री आवास के समीप शुरू करेंगे आमरण अनशन।
    1
    राज्य के सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 18 अप्रैल से मुख्यमंत्री आवास के समीप शुरू करेंगे आमरण अनशन।
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • #हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को #लक्ष्मी #सिनेमा हॉल परिसर (#हजारीबाग) में #आयोजित रक्तदान शिविर एक सराहनीय पहल है। मैं सभी #नागरिकों, विशेषकर युवाओं से #अपील करती हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर #रक्तदान करें, आपका एक #यूनिट रक्त किसी के लिए #जीवनदान बन सकता है। #BloodDonation #रक्तदान_महादान #Hazaribagh #JharkhandNews #SaveLife #DonateBlood #YouthPower #BreakingNews #ViralVideo #jharkhand झारखंड सवेरा 24
    1
    #हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को #लक्ष्मी #सिनेमा हॉल परिसर (#हजारीबाग) में #आयोजित रक्तदान शिविर एक सराहनीय पहल है। मैं सभी #नागरिकों, विशेषकर युवाओं से #अपील करती हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर #रक्तदान करें, आपका एक #यूनिट रक्त किसी के लिए #जीवनदान बन सकता है।
#BloodDonation #रक्तदान_महादान #Hazaribagh #JharkhandNews #SaveLife #DonateBlood #YouthPower #BreakingNews #ViralVideo #jharkhand झारखंड सवेरा 24
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • नरहट FCI का काला कारनामा आज सामने आया है।जिसमें कोई भी अनाज का बोरा 50किलो का नहीं पाया गया।इतना ही नहीं बैगर टैग (जो FCIके द्वारा लगा होता है)का बोरा जो PDS के लिए भेजा जा रहा था।अनाज की गुणवता भी बिल्कुल घटीया पाया गया। इस मामले को माननीय विधायक जी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकरीयों पर उचित कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया गया है।धन्यवाद एवं आभार माननीय को।
    1
    नरहट FCI का काला कारनामा आज सामने आया है।जिसमें कोई भी अनाज का बोरा 50किलो का नहीं पाया गया।इतना ही नहीं बैगर टैग (जो FCIके द्वारा लगा होता है)का बोरा जो PDS के लिए भेजा जा रहा था।अनाज की गुणवता भी बिल्कुल घटीया पाया गया। इस मामले को माननीय विधायक जी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकरीयों पर उचित कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया गया है।धन्यवाद एवं आभार माननीय को।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • आवाज टुडे फाउंडेशन के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने आज अपने फाउंडेशन के बारे बताते हुवे कहा कि हमारे फाउंडेशन में निःशुल्क शिक्षा रोजगार वाहन योजना डेरी योजना कई तरह का योजना चल रहा हैनाज हमारी फाउंडेशन के तरफ फाइनल मैच था जो नवादा बनाम पचरुखी था तो विजेता नवादा के टीम बनी और एक लाख एक हजार रुपया अपना इनाम अपने टिम के नाम कर लिया दूसरा टिम पचरुखी पचास हजार रुपया इनाम लिया
    1
    आवाज टुडे फाउंडेशन के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने आज अपने फाउंडेशन के बारे बताते हुवे कहा कि हमारे फाउंडेशन में निःशुल्क शिक्षा रोजगार  वाहन योजना डेरी योजना कई तरह का योजना चल रहा हैनाज हमारी फाउंडेशन के तरफ फाइनल मैच था जो नवादा बनाम पचरुखी था तो विजेता नवादा के टीम बनी और एक लाख एक हजार रुपया अपना इनाम अपने टिम के नाम कर लिया  दूसरा टिम पचरुखी पचास हजार रुपया इनाम लिया
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन कमालपुर मार्ग पर आज गोविंदपुर मगध सेन्ट्रल स्कूल का वाहन पलट जाने एक बच्चे की मौत हो गई वही दर्जनों बच्चे घायल बताया जा रहा है, गुस्साए ग्रामीणों ने दर्शन गांव मे गोविंदपुर बासोडीह मार्ग को किया जाम
    1
    गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन कमालपुर मार्ग पर आज गोविंदपुर मगध सेन्ट्रल स्कूल का वाहन पलट जाने एक बच्चे की मौत हो गई वही दर्जनों बच्चे घायल बताया जा रहा है,  गुस्साए ग्रामीणों ने दर्शन गांव मे गोविंदपुर बासोडीह मार्ग को किया जाम
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरनवां पंचायत के किचिनिआ पहाड़ी व मलादाहा पहाड़ी मे भीषण आग लगने से जंगल के हरे-भरे वृक्ष धू-धू कर के जल रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को 8 बजे बताया कि जंगल में आग पहले से ही लगी हुई है लेकिन वन विभाग के उदासीनता के कारण दोनों पहाड़ियों में दूर-दूर तक फैल गया जो देर रात तक फैलता ही रहा है इससे जंगल के हजारों हरे भरे वृक्ष जलकर राख हो गया जंगली पशु पक्षियों को आग लगने से काफी मुश्किल हो रहा है समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल का विनाश हो जायेगा वहीं बरयारडीह वन कार्यालय मे वनपाल के इलावा कई वन कर्मी तथा दैनिक मजदूरी पर कई लोग काम पर लगे हुए हैं लेकिन जंगल की देखरेख क्या अभाव में दिन प्रतिदिन आग लगना हरे भरे वृक्षों की कटाई होना आम बात हो गई है और वन कर्मियों के कानों में जूँ तक नहीं रेंगती है स्थानीय ग्रामीणों ने कोडरमा वन प्रमंडल पदाधिकारी से वन सुरक्षा की मांग किया है।
    1
    डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरनवां पंचायत के किचिनिआ पहाड़ी व मलादाहा पहाड़ी मे भीषण आग लगने से जंगल के हरे-भरे  वृक्ष धू-धू कर के जल रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को 8 बजे बताया कि जंगल में आग पहले  से ही लगी हुई है लेकिन वन विभाग के उदासीनता के कारण  दोनों पहाड़ियों में दूर-दूर तक फैल गया जो देर रात तक फैलता ही रहा है इससे जंगल के हजारों हरे भरे वृक्ष जलकर राख हो गया जंगली पशु पक्षियों को आग लगने से काफी मुश्किल हो रहा है समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो  जंगल का विनाश हो जायेगा वहीं बरयारडीह वन कार्यालय मे वनपाल के इलावा कई वन कर्मी तथा दैनिक मजदूरी पर कई लोग काम पर लगे हुए हैं लेकिन जंगल की देखरेख क्या अभाव में दिन प्रतिदिन आग लगना हरे भरे वृक्षों की कटाई होना आम बात हो गई है और वन कर्मियों के कानों में जूँ तक नहीं रेंगती है स्थानीय ग्रामीणों ने कोडरमा वन प्रमंडल पदाधिकारी से वन सुरक्षा की मांग किया है।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.