Shuru
Apke Nagar Ki App…
कफ़न का कपड़ा कितना अजीब होता हैं 💯😢…. कफ़न का कपड़ा कितना अजीब होता हैं 💯😢….
BaरKaट्ठा Ki आwaज
कफ़न का कपड़ा कितना अजीब होता हैं 💯😢…. कफ़न का कपड़ा कितना अजीब होता हैं 💯😢….
More news from Hazaribagh and nearby areas
- Post by Update news 241
- डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरनवां पंचायत के किचिनिआ पहाड़ी व मलादाहा पहाड़ी मे भीषण आग लगने से जंगल के हरे-भरे वृक्ष धू-धू कर के जल रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को 8 बजे बताया कि जंगल में आग पहले से ही लगी हुई है लेकिन वन विभाग के उदासीनता के कारण दोनों पहाड़ियों में दूर-दूर तक फैल गया जो देर रात तक फैलता ही रहा है इससे जंगल के हजारों हरे भरे वृक्ष जलकर राख हो गया जंगली पशु पक्षियों को आग लगने से काफी मुश्किल हो रहा है समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल का विनाश हो जायेगा वहीं बरयारडीह वन कार्यालय मे वनपाल के इलावा कई वन कर्मी तथा दैनिक मजदूरी पर कई लोग काम पर लगे हुए हैं लेकिन जंगल की देखरेख क्या अभाव में दिन प्रतिदिन आग लगना हरे भरे वृक्षों की कटाई होना आम बात हो गई है और वन कर्मियों के कानों में जूँ तक नहीं रेंगती है स्थानीय ग्रामीणों ने कोडरमा वन प्रमंडल पदाधिकारी से वन सुरक्षा की मांग किया है।1
- राज्य के सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर 18 अप्रैल से मुख्यमंत्री आवास के समीप शुरू करेंगे आमरण अनशन।1
- चौपारण प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम कांटी में बीती रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में प्रदीप यादव (पिता – गिरधारी यादव) के पुआल के दो मचान और एक घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सबकुछ अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की तीन साइकिलें भी जलकर नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।1
- #हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को #लक्ष्मी #सिनेमा हॉल परिसर (#हजारीबाग) में #आयोजित रक्तदान शिविर एक सराहनीय पहल है। मैं सभी #नागरिकों, विशेषकर युवाओं से #अपील करती हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर #रक्तदान करें, आपका एक #यूनिट रक्त किसी के लिए #जीवनदान बन सकता है। #BloodDonation #रक्तदान_महादान #Hazaribagh #JharkhandNews #SaveLife #DonateBlood #YouthPower #BreakingNews #ViralVideo #jharkhand झारखंड सवेरा 241
- Post by Om Singh1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- झुमरी तिलैया शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब चोरों के निशाने पर धार्मिक स्थल भी आ गए हैं। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मांडूवाटांड़, वार्ड संख्या 27 स्थित शिव मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। स्थानीय सुबह 6 बजे पूजा करने गई महिलाओं ने बताया कि गया प्रसाद द्वारा निर्मित इस मंदिर में चोरों ने गेट के अंदर की घुंडी खोलकर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में लगे दो घंटे, एक नाग-नागिन प्रतिमा, त्रिशूल, भजन-कीर्तन में उपयोग होने वाले सामान, चार पीतल के लोटे और एक पीतल का परात चुरा लिया। इतना ही नहीं, चोरों ने मंदिर की दान पेटी को भी तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।3
- -- यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है: मनीष जायसवाल -- तीन दशक से लटका बिल 3 दिन में पारित: विवेकानंद सिंह -- 2029 से लागू होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: डॉ. नीरा यादव -- --हजारीबाग। महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नीरा यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, लेकिन वर्तमान में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी लगभग 10 प्रतिशत ही है। उन्होंने बताया कि 106वें संविधान संशोधन के तहत पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करता है, जिसे वर्ष 2029 से लागू किया जाएगा। डॉ. नीरा यादव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लिए उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, शौचालय निर्माण योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 2023 में पारित यह ऐतिहासिक कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की नारी किसी भी दृष्टि से न तो हीन है और न ही दीन, बल्कि इस विधेयक के माध्यम से उन्हें विश्व स्तर पर अपनी पहचान और नेतृत्व स्थापित करने का अवसर मिलेगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि तीन दशक से लंबित इस महत्वपूर्ण विधेयक को मात्र तीन दिनों में पारित किया जाना केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से देश की माताएं, बहनें और बेटियां राजनीति में सशक्त भूमिका निभाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने दी।1