पुलिस द्वारा परचून की दुकान मे हुई चोरी के अपराध क्रमांक 48/26 का खुलासा करते हुये चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया पुलिस द्वारा परचून की दुकान मे हुई चोरी के अपराध क्रमांक 48/26 का खुलासा करते हुये चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।* दिनारा - दिनारा पुलिस द्वारा दिनांक 15.03.26 को फरियादी लक्ष्मण प्रसाद कुशवाह पुत्र स्व० किशन लाल कुशवाह निवासी पुराना दिनारा ने रिपोर्ट किया कि मैं अशोक होटल पिछोर रोड दिनारा पर परचून की दुकान चलाता हूँ जिसे मैं रोजाना सुबह 08.00 बजे खोलता हूँ एंव शाम 07.00 बजे बंद करके अपने घर चला जाता हूँ, दिनांक 14.03.2026 को शाम 07.00 बजे मैं अपनी दुकान के शटर का ताला लगाकर दुकान बंद करके अपने घर पुराना दिनारा चला गया था एवं दिनाक 15.03.2026 को सुबह 08.00 बजे करीबन जब मैं अपनी दुकान पर आया तो देखा कि मेरी दुकान के शटर में ताला नहीं लगा था एवं शटर का लोक खुला हुआ था तब मैने अपनी दुकान का शटर खोला एवं देखा तो मेरी दुकान का सामान बिखरा हुआ डला था तो मैने आस पास के लोगो को बुलाया उसके बाद मैने अपना सामान चैक किया तो मेरी दुकान मे से परचून की सौदा एंव गल्ले में पडे हुए रूपये नहीं थे कोई अज्ञात चोर रात्री में मेरी दुकान के सटर का ताला तोडकर मेरी दुकान में से उक्त सामान कीमती करीबन 35000 रूपये को चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप क्रं. 48/26 धारा 331 (4), 305 (ए)) बीएनएस पंजीबध्द किया गया पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, एसडीओपी करैरा आयुष जांखड के नेतृत्व में थाना प्रभारी रविन्द्र सिह कुशवाह को दुकान मे चोरी करने बाले आरोपियों के संबंध मे सूचना मिली जो आज दिनांक 18.03.26 को मुखबिर द्वारा सूचना पर से दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों पकडा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियो ने अपना नाम अनिल पुत्र मुलायम वंशकार उम्र 30 साल निवासी ग्राम रमगढा थाना करैरा जिला शिवपुरी एवं अजय उर्फ यसवंत पुत्र मानसिंह रावत उम्र 19 साल निवासी ग्राम आंढर थाना करैरा वताया । उक्त आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किये गया सामान कीमती लगभग 35000 रुपये का वरामद किया गया। उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियो को जेल भेजा गया। सराहनीय योगदान - उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे दिनारा थाना प्रभारी रविन्द्र सिह कुशवाह, Asi सुल्तान सिह, प्र.आर. अंजीत तिवारी, प्र.आर. घनश्याम परमार, आर. पवन यादव, आर. राजेन्द्र कुशवाह, आर. सुरेन्द्र गुर्जर, आर. नंदकिशोर, आर. शिवम विश्वकर्मा, आर. प्रदीप कौरव, सैनिक सुरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- 🔥 *स्कूल चले हम अभियान में करैरा एसडीएम बने शिक्षक, बच्चों संग* *किया भोजन 🔥* करैरा। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “स्कूल चले हम अभियान” के तहत आज माध्यमिक विद्यालय नारई में एक बेहद प्रेरणादायक और सराहनीय दृश्य देखने को मिला। करैरा के एसडीएम अनुराग निंगवाल ने विद्यालय पहुंचकर न सिर्फ बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में खुद पढ़ाई भी कराई। जैसे ही एसडीएम कक्षा में पहुंचे, बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बच्चों से संवाद किया, सवाल पूछे और सरल तरीके से पाठ पढ़ाते हुए शिक्षा को रोचक बनाने का प्रयास किया। एसडीएम ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि “पढ़ाई ही वह साधन है जो जीवन को नई दिशा देती है और सपनों को साकार करने की ताकत देती है।” उनके इस संवाद से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों में अपनापन और खुशी का माहौल साफ नजर आया। इस कदम से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ा, बल्कि विद्यालय में सकारात्मक माहौल भी बना। कार्यक्रम के दौरान बीईओ मुकेश शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया। 👉 इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासनिक अधिकारी खुद मैदान में उतरकर बच्चों के बीच पहुंचते हैं, तो शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह दोनों ही कई गुना बढ़ जाते हैं। करैरा1
- करैरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नारई में “स्कूल चलें हम अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने कक्षा में शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी और सादगी का परिचय देते हुए उनके साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया, जिससे विद्यार्थियों में खास उत्साह देखा गया।1
- नगर के काली माता प्रांगण में श्याम के लाडले परिवार के द्वारा चतुर्थ कीर्तन का आयोजन रविवार को रहेगा सभी भक्त आर्डर आमंत्रित करने के लिए श्याम भक्तों ने पीले चावलों का आज वितरण किया ।1
- खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।1
- *मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान।* *संवाददाता सुनील लोधी* खबर शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत मायापुर मंडल से है जहां पर आज शनिवार लगभग शाम 5:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 कार्यक्रम मायापुर मंडल में आयोजित किया गया, आज पिछोर विधानसभा के अंतर्गत मायापुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में "सरकार की योजनाओं" के विषय पर उद्बोधन दिया । उद्घाटन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं के बारे में विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । समर्पित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं, जो भारतीय जनता पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यशैली को मजबूत करना है। मायापुर मंडल अध्यक्ष रामकुमार यादव जी और सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल जी ने भी अपने विचार रखे और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें संगठन की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले से एक युवक की अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने शनिवार शाम 05 बजे भांडेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित युवक देवेंद्र अहिरवार जोकि हनुमंतपुरम मोहल्ला में कारीगरी का काम कर रहे था। उनकी बाइक बाहर खड़ी हुई थी तभी अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो होंडा कंपनी की बाइक को चोरी कर लिया वहीं पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर भांडेर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- अब नहीं चलेगा शोर और शौक! प्रेशर हॉर्न-हूटर वालों की खैर नहीं, पुलिस सख्त हूटर-प्रेशर हॉर्न वालों पर पुलिस का कहर! ब्लैक फिल्म हटाओ या चालान कटाओ सड़क पर दबंगई खत्म! अवैध हूटर और काली फिल्म पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन1
- थाना करैरा पुलिस द्वारा अबैध मादक पदार्थ स्मैक 52 ग्राम कीमती 10,40,000 रुपये के साथ किया आरोपी को किया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना द्वारा युवा पीढी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और अवैध मादक पदार्थों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये सम्पूर्ण प्रदेश में एक अभियान चलाया गया है जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अरविन्द्र कुमार सक्सेना एँव पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांधी के दिशानिर्देशन एंव मार्गदर्शन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिंह राठौड जी के द्वारा अवैध मादक पदार्थकी क्रय विक्रय करने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव मुले एव एसडीओपी महोदय डॉ आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एव उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 02.04.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम टोरिया के पास आम रोड़ पर स्मैक विक्रय करने के लिये किसी के इंतजार में खड़ा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम टोरिया के पास आम रोड़ पर के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति काले रंग की बुलेट मोटर साईकिल पर बैठा दिखा जो पुलिस की गाडी को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश उर्फ भूरा यादव पुत्र जय हिंद यादव उम्र 24 साल नि० ग्राम जोहरिया थाना उदगंवा जिला दतिया का होना बताया बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 52 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी से स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नही होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 227/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से स्मैक के स्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की पूछताछ की तो उसने साथी आरोपिया कृतिका पुत्री कल्लू पण्डित (तिवारी) नि० डैनेडा करैरा हाल नि० आईटीआई झांसी से स्मैक विक्रय करने के लिए खरीद कर लाना बताया। सहभागी आरोपिया की तलाश की जा रही है।1