logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएससी सेंटर संचालक से 30 हजार की लूट रायगढ़ में 3 बदमाश मोबाइल लूटकर भागे,डंडे से पीटा जान से मारने की भी दी धमकी।

8 hrs ago
user_Raigarh Chhattisgarh
Raigarh Chhattisgarh
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

सीएससी सेंटर संचालक से 30 हजार की लूट रायगढ़ में 3 बदमाश मोबाइल लूटकर भागे,डंडे से पीटा जान से मारने की भी दी धमकी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सीएससी सेंटर संचालक से 30 हजार की लूट रायगढ़ में 3 बदमाश मोबाइल लूटकर भागे,डंडे से पीटा जान से मारने की भी दी धमकी।
    1
    सीएससी सेंटर संचालक से 30 हजार की लूट रायगढ़ में 3 बदमाश मोबाइल लूटकर भागे,डंडे से पीटा जान से मारने की भी दी धमकी।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • जिला मुख्यालय सक्ती मे गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला मुख्यालय सक्ती मे गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी और मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन जिला मुख्यालय सक्ती में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में 8 प्लाटून ने हिस्सा लिया। परेड के प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून, द्वितीय जिला पुलिस बल महिला प्लाटून और तृतीय स्थान नगर सेना प्लाटून को मिला। वहीं अनप्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी सीनियर बालक प्लाटून प्रथम, एनसीसी सीनियर बालिका प्लाटून द्वितीय और एनसीसी जूनियर विंग बालक प्लाटून तृतीय रहा। समारोह में संस्कार पब्लिक स्कूल, अनुनय कान्वेंट स्कूल, गुंजन एजुकेशन स्कूल और जेबीडीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार अनुनय कान्वेंट स्कूल, द्वितीय जेबीडीएवी स्कूल और तृतीय पुरस्कार गुंजन एजुकेशन स्कूल को मिला। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों तथा मीसाबंदियों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं जिलेवासी उपस्थित रहे।
    1
    जिला मुख्यालय सक्ती मे गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,
जिला मुख्यालय सक्ती मे गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,
सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी और मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
जिला मुख्यालय सक्ती में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में 8 प्लाटून ने हिस्सा लिया। परेड के प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून, द्वितीय जिला पुलिस बल महिला प्लाटून और तृतीय स्थान नगर सेना प्लाटून को मिला। वहीं अनप्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी सीनियर बालक प्लाटून प्रथम, एनसीसी सीनियर बालिका प्लाटून द्वितीय और एनसीसी जूनियर विंग बालक प्लाटून तृतीय रहा।
समारोह में संस्कार पब्लिक स्कूल, अनुनय कान्वेंट स्कूल, गुंजन एजुकेशन स्कूल और जेबीडीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार अनुनय कान्वेंट स्कूल, द्वितीय जेबीडीएवी स्कूल और तृतीय पुरस्कार गुंजन एजुकेशन स्कूल को मिला।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों तथा मीसाबंदियों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं जिलेवासी उपस्थित रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
  • जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण। जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण।
    1
    जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण।
जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • पीएम श्री सेजेश विद्यालय कोतबा में देशभक्ति के उल्लास के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों पर हुई पुरस्कारों की बारिश पीएम श्री सेजेश विद्यालय कोतबा में देशभक्ति के उल्लास के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों पर हुई पुरस्कारों की बारिश ​कोतबा:- नगर के प्रतिष्ठित पीएम श्री सेजेश विद्यालय में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरी भव्यता, हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के विधिवत पूजन से हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि व नगर पंचायत अध्यक्ष हितेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समवेत स्वरों में गाए गए राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला विकास समिति के अध्यक्ष सवारियां अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सुनील शर्मा और विद्यालय के प्राचार्य जयकुमार सिदार सहित तमाम शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ​समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, मनमोहक नृत्य और भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को मंच पर जीवंत कर दिया। उनकी इन शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय पर्व के इस पावन मंच को विद्यार्थियों की प्रतिभा के सम्मान का माध्यम भी बनाया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शाला विकास समिति के अध्यक्ष सवारियां अग्रवाल के हाथों ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ​सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी कला का लोहा मनवाने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए अतिथियों ने नकद पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक हजार रुपये, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को पांच-पांच सौ रुपये की नकद राशि देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही, मुख्य अतिथि हितेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन सुनील शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रत्येक प्रस्तुति के लिए अपनी ओर से पांच-पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहते हुए पार्षद सुदर्शन पटेल और एल्डरमैन श्रीमती शकीला कंवर के विशेष सहयोग से कक्षा 12वीं के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के दोनों टॉपर्स को पांच-पांच हजार रुपये (कुल दस हजार) की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई। इन घोषणाओं से विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। ​जनप्रतिनिधियों और अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाली इस सकारात्मक पहल की विद्यालय परिवार ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अतिथियों का यह स्नेह और मार्गदर्शन बच्चों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयां देगा और उन्हें भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले हर व्यक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। अंत में पूरा आसमान 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिन्द' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा और इसी देशभक्ति के जज्बे के साथ इस भव्य समारोह का समापन हुआ।
    1
    पीएम श्री सेजेश विद्यालय कोतबा में देशभक्ति के उल्लास के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों पर हुई पुरस्कारों की बारिश
पीएम श्री सेजेश विद्यालय कोतबा में देशभक्ति के उल्लास के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों पर हुई पुरस्कारों की बारिश
​कोतबा:- नगर के प्रतिष्ठित पीएम श्री सेजेश विद्यालय में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरी भव्यता, हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के विधिवत पूजन से हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि व नगर पंचायत अध्यक्ष हितेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समवेत स्वरों में गाए गए राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला विकास समिति के अध्यक्ष सवारियां अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सुनील शर्मा और विद्यालय के प्राचार्य जयकुमार सिदार सहित तमाम शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
​समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, मनमोहक नृत्य और भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को मंच पर जीवंत कर दिया। उनकी इन शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय पर्व के इस पावन मंच को विद्यार्थियों की प्रतिभा के सम्मान का माध्यम भी बनाया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शाला विकास समिति के अध्यक्ष सवारियां अग्रवाल के हाथों ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
​सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी कला का लोहा मनवाने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए अतिथियों ने नकद पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक हजार रुपये, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को पांच-पांच सौ रुपये की नकद राशि देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही, मुख्य अतिथि हितेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन सुनील शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रत्येक प्रस्तुति के लिए अपनी ओर से पांच-पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहते हुए पार्षद सुदर्शन पटेल और एल्डरमैन श्रीमती शकीला कंवर के विशेष सहयोग से कक्षा 12वीं के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के दोनों टॉपर्स को पांच-पांच हजार रुपये (कुल दस हजार) की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई। इन घोषणाओं से विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
​जनप्रतिनिधियों और अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने वाली इस सकारात्मक पहल की विद्यालय परिवार ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अतिथियों का यह स्नेह और मार्गदर्शन बच्चों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयां देगा और उन्हें भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले हर व्यक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। अंत में पूरा आसमान 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिन्द' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा और इसी देशभक्ति के जज्बे के साथ इस भव्य समारोह का समापन हुआ।
    user_Mayank sharma
    Mayank sharma
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • महासमुन्द जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार महासमुन्द। महासमुन्द जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफतार किया है, आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण-01 महासमुन्द पुलिस को मुखबीर से सूचना पर ग्राम घोड़ारी बिरकोनी रोड़ किनारे मो.सा. चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर मो.सा. चालक भोलाराम दुबे पिता रमा कांत दुबे उम्र 36 साल, निवासी कांपा थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से मो.सा. में रखे देसी मसाला एवं अंग्रेजी शराब जुमला 5.760 लीटर (किमती 3440 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. किमती 20,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 463/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है। प्रकरण-02 महानदी ढाबा के पास मेन रोड़ बिरकोनी के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार स्कूटी चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर स्कूटी चालक रविशंकर बघेल पिता भुलउ बघेल उम्र 38 साल, निवासी तेन्दूवाही, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से स्कूटी में रखे देसी मसाला शराब जुमला 5.400 लीटर (किमती 3000 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी किमती 15000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 464/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है। प्रकरण-03 हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने तुमाडबरी महासमुन्द के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार मो.सा.चालक को घेराबंदी कर रोक कर पूछताछ करने पर मो.सा. चालक संजय साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 साल, निवासी अखरापारा बेलसोण्डा, थाना व जिला महासमुन्द के कब्जे से मो0सॉ0 में देसी मसाला शराब जुमला 5.220 लीटर(किमती 2900 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. पल्सर किमती 50,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 465/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है। प्रकरण-04 बरबसपुर चौक ग्राम बिरकोनी के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार मो.सा. चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चालक तारेन निषाद पिता लखन निषाद उम्र 41 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नहरपारा बड़गांव, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से मो.सा. में देसी मसाला शराब जुमला 5.400 लीटर (किमती 3000 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. किमती 25,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 466/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही थाना महासमुन्द पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। गिरफ्तार आरोपी, प्रकरण- 1- भोलाराम दुबे पिता रमा कांत दुबे उम्र 36 साल, निवासी कांपा थाना तुमगांव जिला महासमुन्द प्रकरण- 2- रविशंकर बघेल पिता भुलउ बघेल उम्र 38 साल, निवासी तेन्दूवाही, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द प्रकरण- 3- संजय साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 साल, निवासी अखरापारा बेलसोण्डा, थाना व जिला महासमुन्द प्रकरण- 4- तारेन निषाद पिता लखन निषाद उम्र 41 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नहरपारा बड़गांव, थाना तुमगांव,
    1
    महासमुन्द जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार 
महासमुन्द। महासमुन्द जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफतार किया है, आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मामला दर्ज किया गया है। 
प्रकरण-01
महासमुन्द पुलिस को मुखबीर से सूचना पर ग्राम घोड़ारी बिरकोनी रोड़ किनारे मो.सा. चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर मो.सा. चालक भोलाराम दुबे पिता रमा कांत दुबे उम्र 36 साल, निवासी कांपा थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से मो.सा. में रखे देसी मसाला एवं अंग्रेजी शराब जुमला 5.760 लीटर (किमती 3440 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. किमती 20,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 463/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट  के तहत कार्यवाहीं किया गया है। 
प्रकरण-02
महानदी ढाबा के पास मेन रोड़ बिरकोनी के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार स्कूटी चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर स्कूटी चालक रविशंकर बघेल पिता भुलउ बघेल उम्र 38 साल, निवासी तेन्दूवाही, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से स्कूटी में रखे देसी मसाला शराब जुमला 5.400 लीटर (किमती 3000 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी किमती 15000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 464/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।
प्रकरण-03	
हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने तुमाडबरी महासमुन्द के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार मो.सा.चालक को घेराबंदी कर रोक कर पूछताछ करने पर मो.सा. चालक संजय साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 साल, निवासी अखरापारा बेलसोण्डा, थाना व जिला महासमुन्द के कब्जे से मो0सॉ0 में देसी मसाला शराब जुमला 5.220 लीटर(किमती 2900 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. पल्सर किमती 50,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 465/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।
प्रकरण-04			
बरबसपुर चौक ग्राम बिरकोनी के पास जाकर मुखबीर के बताये अनुसार मो.सा. चालक को घेराबंदी कर रोकवाकर पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चालक तारेन निषाद पिता लखन निषाद उम्र 41 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नहरपारा बड़गांव, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द के कब्जे से मो.सा. में देसी मसाला शराब जुमला 5.400 लीटर (किमती 3000 रू.) एवं परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. किमती 25,000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 466/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही थाना महासमुन्द पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।   
गिरफ्तार आरोपी,
प्रकरण- 1- भोलाराम दुबे पिता रमा कांत दुबे उम्र 36 साल, निवासी कांपा थाना तुमगांव जिला महासमुन्द
प्रकरण- 2- रविशंकर बघेल पिता भुलउ बघेल उम्र 38 साल, निवासी तेन्दूवाही, थाना तुमगांव, जिला महासमुन्द
प्रकरण- 3- संजय साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 साल, निवासी अखरापारा बेलसोण्डा, थाना व जिला महासमुन्द
प्रकरण- 4- तारेन निषाद पिता लखन निषाद उम्र 41 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नहरपारा बड़गांव, थाना तुमगांव,
    user_Kishor Kar Journalist
    Kishor Kar Journalist
    Media and information sciences faculty Saraipali, Mahasamund•
    10 hrs ago
  • कैंची से हमला करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    कैंची से हमला करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • *राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित* *रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि — कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और सराहनीय पुलिस सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान* *रायगढ़, 15 अगस्त* । रायपुर में 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है। वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम राष्ट्रपति पुलिस पदकों के लिए घोषित किए गए थे, जिनमें श्री शशि मोहन सिंह का नाम सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में शामिल है। श्री शशि मोहन सिंह ने वर्ष 1997 में राज्य पुलिस सेवा में चयनित होकर अपने पुलिस सेवाकाल की शुरुआत की। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, इटारसी और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। कठिन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के मोर्चे पर उनके कार्य ने उन्हें एक सशक्त और अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई। पुलिस सेवा के साथ श्री शशि मोहन सिंह के व्यक्तित्व का एक रचनात्मक पक्ष भी रहा है। वे एक अच्छे अभिनेता, कवि और लेखक के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। अपनी रचनात्मक अभिरुचियों के माध्यम से उन्होंने समाज और पुलिसिंग के बीच बेहतर संवाद, संवेदनशील पुलिसिंग तथा सकारात्मक सामाजिक संदेशों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। पुलिस सेवा में उनके कार्यों और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों के लिए उन्हें समय-समय पर अलग-अलग मंचों पर सम्मानित भी किया जाता रहा है। आज का दिन छत्तीसगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस के लिए विशेष गौरव का अवसर है। जब स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के सीने पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सुशोभित हुआ, तो यह सम्मान केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके लंबे सेवाकाल में निभाई गई जिम्मेदारियों, नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण की पहचान बन गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान से रायगढ़ पुलिस परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। श्री शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों तथा शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
    3
    *राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित*
*रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि — कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और सराहनीय पुलिस सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान*
*रायगढ़, 15 अगस्त* । रायपुर में 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है। वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम राष्ट्रपति पुलिस पदकों के लिए घोषित किए गए थे, जिनमें श्री शशि मोहन सिंह का नाम सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में शामिल है।
श्री शशि मोहन सिंह ने वर्ष 1997 में राज्य पुलिस सेवा में चयनित होकर अपने पुलिस सेवाकाल की शुरुआत की। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, इटारसी और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। कठिन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के मोर्चे पर उनके कार्य ने उन्हें एक सशक्त और अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई।
पुलिस सेवा के साथ श्री शशि मोहन सिंह के व्यक्तित्व का एक रचनात्मक पक्ष भी रहा है। वे एक अच्छे अभिनेता, कवि और लेखक के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। अपनी रचनात्मक अभिरुचियों के माध्यम से उन्होंने समाज और पुलिसिंग के बीच बेहतर संवाद, संवेदनशील पुलिसिंग तथा सकारात्मक सामाजिक संदेशों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। पुलिस सेवा में उनके कार्यों और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों के लिए उन्हें समय-समय पर अलग-अलग मंचों पर सम्मानित भी किया जाता रहा है।
आज का दिन छत्तीसगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस के लिए विशेष गौरव का अवसर है। जब स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के सीने पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सुशोभित हुआ, तो यह सम्मान केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके लंबे सेवाकाल में निभाई गई जिम्मेदारियों, नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण की पहचान बन गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान से रायगढ़ पुलिस परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। श्री शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों तथा शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • रायगढ़ एसएसपी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सराहनीय सेवाओं के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान 1997 में राज्य पुलिस सेवा से शुरू पुलिस करियर।
    1
    रायगढ़ एसएसपी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सराहनीय सेवाओं के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान 1997 में राज्य पुलिस सेवा से शुरू पुलिस करियर।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.