Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी जिले मे पुलिस लाइन में हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का आयोजन कौशाम्बी जिले मे पुलिस लाइन में हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का आयोजन दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया व्यापक अभ्यास।टियर गैस रबर बुलेट और एंटी राइट गन का प्रदर्शन 10 टीमों में बंटकर भीड़ नियंत्रण की रणनीति का अभ्यास।पहले समझाइश, फिर चेतावनी और उसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया।अग्निशमन दल ने पानी की बौछार से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया।जरूरत पड़ने पर फायरिंग तक की स्थिति का भी कराया गया अभ्यास घायलों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और एम्बुलेंस व्यवस्था का भी प्रदर्शन ड्रोन कैमरे से पूरे अभ्यास की निगरानी की गई।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने किया निरीक्षण, त्रुटियों पर दिए सुधार के निर्देश
Shudhakar Mishra
कौशाम्बी जिले मे पुलिस लाइन में हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का आयोजन कौशाम्बी जिले मे पुलिस लाइन में हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का आयोजन दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया व्यापक अभ्यास।टियर गैस रबर बुलेट और एंटी राइट गन का प्रदर्शन 10 टीमों में बंटकर भीड़ नियंत्रण की रणनीति का अभ्यास।पहले समझाइश, फिर चेतावनी और उसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया।अग्निशमन दल ने पानी की बौछार से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया।जरूरत पड़ने पर फायरिंग तक की स्थिति का भी कराया गया अभ्यास घायलों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और एम्बुलेंस व्यवस्था का भी प्रदर्शन ड्रोन कैमरे से पूरे अभ्यास की निगरानी की गई।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने किया निरीक्षण, त्रुटियों पर दिए सुधार के निर्देश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशांबी। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला चकपिनहा गांव का है, जहां बीती गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार राजेश पाल पुत्र शिव पर्सन, निवासी चकपिनहा, जो खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, रोज की तरह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने घर की पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखे बक्से और अलमारी को खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवरात, करीब ₹12,000 नकद, कपड़े और राशन समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों में है। घटना के दौरान चोर जल्दबाजी में दीवार काटने वाला सब्बर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- *हाईवे पर बिना हेलमेट नहीं चलेगी बाइक! थाना कोखराज चौराहा पर एसपी के निर्देशन में चला यातायात जागरूकता अभियान* *कौशांबी संदेश* *कौशांबी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद के थाना कोखराज एवं भरवारी रोड पर यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात शिवशंकर के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि हाईवे पर बिना हेलमेट वाहन चलाने की कोई गुंजाइश नहीं है, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, क्योंकि ओवरलोडिंग दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।*1
- कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने सख्त रुख अपनाया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने मंझनपुर तहसील परिसर में मासिक बैठक कर पेयजल और जलनिकासी की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी आकाश सिंह को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by Mohini Shukla1
- Post by Ritesh Singh1
- कौशांबी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बहन को दवा दिलाने के लिए चायल जा रहा था। जैसे ही वह नाईम मियां का पूरा के पास पहुंचा, अचानक सामने आए कुत्ते से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।1
- *गलत पैमाइश से बढ़ा जमीन विवाद, लेखपाल-कानूनगो पर मिलीभगत का आरोप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत चक चमरूपुर गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिस्सेदारों ने लेखपाल और कानूनगो पर गलत नाप करने तथा मिलीभगत का आरोप लगाया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जमीन की पैमाइश की गई है, उसमें कुछ वास्तविक हिस्सेदारों के नाम तक दर्ज नहीं हैं। आरोप है कि गलत तरीके से नाप कर विवाद की स्थिति पैदा की जा रही है। हिस्सेदारों ने बताया कि जब इस संबंध में लेखपाल और कानूनगो से सवाल किया गया तो वे मौके से चले गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सही पैमाइश कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुछ हिस्सेदारों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद और बढ़ सकता है।1
- कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे उस वक्त क्राइम सीन में तब्दील हो गया, जब राहगीरों ने एक तेज रफ्तार कार से संदिग्ध बक्सा फेंके जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिराथू और कोखराज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।जब पुलिस ने बक्से को खोला, तो अंदर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है1