दीवार काटकर लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात पार,पुलिस जांच में जुटी कौशांबी। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला चकपिनहा गांव का है, जहां बीती गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार राजेश पाल पुत्र शिव पर्सन, निवासी चकपिनहा, जो खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, रोज की तरह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने घर की पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखे बक्से और अलमारी को खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवरात, करीब ₹12,000 नकद, कपड़े और राशन समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों में है। घटना के दौरान चोर जल्दबाजी में दीवार काटने वाला सब्बर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- कौशाम्बी जिले मे पुलिस लाइन में हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का आयोजन दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया व्यापक अभ्यास।टियर गैस रबर बुलेट और एंटी राइट गन का प्रदर्शन 10 टीमों में बंटकर भीड़ नियंत्रण की रणनीति का अभ्यास।पहले समझाइश, फिर चेतावनी और उसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया।अग्निशमन दल ने पानी की बौछार से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया।जरूरत पड़ने पर फायरिंग तक की स्थिति का भी कराया गया अभ्यास घायलों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और एम्बुलेंस व्यवस्था का भी प्रदर्शन ड्रोन कैमरे से पूरे अभ्यास की निगरानी की गई।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने किया निरीक्षण, त्रुटियों पर दिए सुधार के निर्देश1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- एक बंदर ने एक बच्चे को बालकनी से गिरने से बचा लिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। देखिए1
- कौशांबी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्रा कक्षा के अंदर झाड़ू लगाती नजर आ रही है। यह मामला बेहद गंभीर और शर्मनाक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सामने आया, जिसे उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरखास का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी क्रम में कुछ फोटो भी वायरल हो रही हैं, जिनमें स्कूल परिसर की बदहाल स्थिति साफ दिखाई दे रही है। तस्वीरों में बच्चों की किताबें इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं, वहीं पानी पीने वाले नल के पास भारी गंदगी नजर आ रही है, जिससे साफ-सफाई और व्यवस्था की पोल खुल रही है। मामले को लेकर जब बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन नहीं उठ सका, जिससे पक्ष नहीं मिल पाया। फिलहाल, वीडियो और तस्वीरों के आधार पर मामले की जांच की मांग उठ रही है।1
- prayagraj Shahar mein gayon ko peene ke liye avyavastha hone ke Karan gay Mata manushya ki tarah pane Pi rahe hain nal se1
- Post by Saraswati Kumari1
- *हाईवे पर बिना हेलमेट नहीं चलेगी बाइक! थाना कोखराज चौराहा पर एसपी के निर्देशन में चला यातायात जागरूकता अभियान* *कौशांबी संदेश* *कौशांबी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद के थाना कोखराज एवं भरवारी रोड पर यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात शिवशंकर के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि हाईवे पर बिना हेलमेट वाहन चलाने की कोई गुंजाइश नहीं है, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, क्योंकि ओवरलोडिंग दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।*1
- Post by शिव सागर मौर्य1