logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओलावृष्टि का कहर सोलर प्लांट तबाह, लाखों का नुकसान #hailstormdamage #solarpower #FarmerLoss #rajasthannewsindia BJP Rajasthan Indian National Congress - Rajasthan Hanuman Beniwal Bhajanlal Sharma

2 hrs ago
user_Rakesh Kumar Swami
Rakesh Kumar Swami
सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

ओलावृष्टि का कहर सोलर प्लांट तबाह, लाखों का नुकसान #hailstormdamage #solarpower #FarmerLoss #rajasthannewsindia BJP Rajasthan Indian National Congress - Rajasthan Hanuman Beniwal Bhajanlal Sharma

More news from Rajasthan and nearby areas
  • राजस्थान में आयोजित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के दौरान एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। परीक्षा केंद्र पर कुछ मिनट देरी से पहुंची एक छात्रा को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद वह गेट पर ही रोती-बिलखती नजर आई। छात्रा का कहना था कि उसने इस परीक्षा के लिए लंबे समय तक तैयारी की थी, लेकिन महज कुछ मिनट की देरी ने उसका सपना तोड़ दिया। परीक्षा प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश थे कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसी सख्ती के चलते कई अन्य अभ्यर्थी भी परीक्षा देने से वंचित रह गए।
    1
    राजस्थान में आयोजित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के दौरान एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। परीक्षा केंद्र पर कुछ मिनट देरी से पहुंची एक छात्रा को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद वह गेट पर ही रोती-बिलखती नजर आई। छात्रा का कहना था कि उसने इस परीक्षा के लिए लंबे समय तक तैयारी की थी, लेकिन महज कुछ मिनट की देरी ने उसका सपना तोड़ दिया।
परीक्षा प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश थे कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसी सख्ती के चलते कई अन्य अभ्यर्थी भी परीक्षा देने से वंचित रह गए।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    1
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 🚨 BREAKING NEWS 🚨 इटावा जिले के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गेहूं के खेत में अचानक एक बड़ा ड्रोन आकर गिर गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों ने इसे पहले मिसाइल समझ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज के साथ ड्रोन खेत में गिरा, जिससे आसपास के ग्रामीण डर गए। गनीमत रही कि यह हादसा आबादी से दूर खेत में हुआ, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस घटना की जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि यह किसी सरकारी परीक्षण का हिस्सा था, तो पहले से सूचना दी जानी चाहिए थी। बिना सूचना ऐसे परीक्षण आम लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। घटना में किसान के खेत को नुकसान पहुंचा है, जिसके लिए मुआवजे की मांग भी उठ रही है। ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह के परीक्षण केवल सुरक्षित और निर्जन क्षेत्रों में ही करने की अपील की है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और ड्रोन के गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। #Tags: #BreakingNews #Etawah #Saifai #DroneCrash #UPNews #AccidentNews #PublicSafety #Investigation #VkNewsRajasthan
    1
    🚨 BREAKING NEWS 🚨
इटावा जिले के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गेहूं के खेत में अचानक एक बड़ा ड्रोन आकर गिर गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों ने इसे पहले मिसाइल समझ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज के साथ ड्रोन खेत में गिरा, जिससे आसपास के ग्रामीण डर गए। गनीमत रही कि यह हादसा आबादी से दूर खेत में हुआ, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस घटना की जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि यह किसी सरकारी परीक्षण का हिस्सा था, तो पहले से सूचना दी जानी चाहिए थी। बिना सूचना ऐसे परीक्षण आम लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं।
घटना में किसान के खेत को नुकसान पहुंचा है, जिसके लिए मुआवजे की मांग भी उठ रही है। ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह के परीक्षण केवल सुरक्षित और निर्जन क्षेत्रों में ही करने की अपील की है।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और ड्रोन के गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#Tags:
#BreakingNews #Etawah #Saifai #DroneCrash #UPNews #AccidentNews #PublicSafety #Investigation #VkNewsRajasthan
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Ravi Sharma Achary
    1
    Post by Ravi Sharma Achary
    user_Ravi Sharma Achary
    Ravi Sharma Achary
    Digital Marketing Specialist Dudu, Jaipur•
    3 hrs ago
  • दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत निमाली के गांव भेड़ोली में पिछले एक साल से सड़कों पर कई जगहों पर पानी भरा रहता हैं। जिससे गांव में फैली गंदगी और सड़कों पर भरे पानी की वजह से अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पंचायत प्रशासन की लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़कों पर फूटता नज़र आया । ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन को बार-बार अवगत करवा रहे हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही सड़को पर भरे पानी को रुकवाया जा रहा हैं न ही कचरे का उठाव किया जा रहा है। हालात यह हैं कि गांव की गलियों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं सड़कों पर पानी भरा हुआ है और गंदगी के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रशासन केवल कागजों में सफाई दिखा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत देखा जाए तो बेहद खराब है। “हर बार शिकायत पर सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर कोई काम नजर नहीं आता,” ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा। उन्होंने बताया कि गंदगी के चलते गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो वे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में तत्काल प्रभाव से विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों व सड़कों पर भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाए व सफाई करवाई जाए, नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पंचायत प्रशासन ग्रामीणों के इस बढ़ते आक्रोश को गंभीरता से लेगा या फिर हालात ऐसे ही बदतर बने रहेंगे। अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो यह मामला आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है। मौके पर सतीश चंद्र शर्मा भगवान सहाय शर्मा सीताराम शर्मा पवन शर्मा गोपाल व्यास जितेन्द्र शर्मा सीताराम काका सीताराम शर्मा भोमाराम बैरवा करोडमल शर्मा महेश पंडित मोहन सिंह राजावत रामप्रताप आदि ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे।
    4
    दौसा। 
कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत निमाली के गांव भेड़ोली में पिछले एक साल से सड़कों पर कई जगहों पर पानी भरा रहता हैं। जिससे 
गांव में फैली गंदगी और सड़कों पर भरे पानी की वजह से अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पंचायत प्रशासन की लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़कों पर फूटता नज़र आया । ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन को बार-बार अवगत करवा रहे हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही सड़को पर भरे पानी को रुकवाया जा रहा हैं न ही कचरे का उठाव किया जा रहा है। हालात यह हैं कि गांव की गलियों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं सड़कों पर पानी भरा हुआ है और गंदगी के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रशासन केवल कागजों में सफाई दिखा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत देखा जाए तो बेहद खराब है। “हर बार शिकायत पर सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर कोई काम नजर नहीं आता,” ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा। उन्होंने बताया कि गंदगी के चलते गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो वे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
ग्रामीणों की मांग है कि गांव में तत्काल प्रभाव से विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों व सड़कों पर भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाए व सफाई करवाई जाए, नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पंचायत प्रशासन ग्रामीणों के इस बढ़ते आक्रोश को गंभीरता से लेगा या फिर हालात ऐसे ही बदतर बने रहेंगे। अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो यह मामला आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है। मौके पर सतीश चंद्र शर्मा भगवान सहाय शर्मा सीताराम शर्मा पवन शर्मा गोपाल व्यास जितेन्द्र शर्मा सीताराम काका सीताराम शर्मा भोमाराम बैरवा करोडमल शर्मा महेश पंडित मोहन सिंह राजावत रामप्रताप आदि ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • जयकारों से गूंजा लालसोट, निकली खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा लालसोट। श्री श्याम सेवक परिवार के नेतृत्व में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा मंडलेश्वर महादेव मंदिर, नई अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई खाटू श्याम मंदिर पहुंची। करीब 3 किमी लंबी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर व जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया।
    4
    जयकारों से गूंजा लालसोट, निकली खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा
लालसोट। श्री श्याम सेवक परिवार के नेतृत्व में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा मंडलेश्वर महादेव मंदिर, नई अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई खाटू श्याम मंदिर पहुंची।
करीब 3 किमी लंबी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर व जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    1 hr ago
  • Post by Rakesh Kumar Swami
    1
    Post by Rakesh Kumar Swami
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    4
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 🚨 BREAKING NEWS 🚨 जयपुर में शुक्रवार को हुई भीषण ओलावृष्टि के बाद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर और आसपास के खेतों में सैकड़ों मृत पक्षी मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओलावृष्टि के दौरान बड़े-बड़े ओले गिरने से उड़ते पक्षी सीधे उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कई जगहों पर पक्षी लंबी कतारों में गिरे मिले, जो इस प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दर्शाता है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल ओलावृष्टि ही नहीं, बल्कि अन्य पर्यावरणीय कारणों की भी जांच जरूरी है। प्रशासन से इस पूरे मामले की तुरंत जांच कराने और वास्तविक कारण सामने लाने की मांग उठ रही है। #Tags: #BreakingNews #Jaipur #Rajasthan #Hailstorm #BirdDeaths #WeatherAlert #NatureCrisis #EnvironmentalConcern
    1
    🚨 BREAKING NEWS 🚨
जयपुर में शुक्रवार को हुई भीषण ओलावृष्टि के बाद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर और आसपास के खेतों में सैकड़ों मृत पक्षी मिलने से हड़कंप मच गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओलावृष्टि के दौरान बड़े-बड़े ओले गिरने से उड़ते पक्षी सीधे उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कई जगहों पर पक्षी लंबी कतारों में गिरे मिले, जो इस प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दर्शाता है।
हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल ओलावृष्टि ही नहीं, बल्कि अन्य पर्यावरणीय कारणों की भी जांच जरूरी है।
प्रशासन से इस पूरे मामले की तुरंत जांच कराने और वास्तविक कारण सामने लाने की मांग उठ रही है।
#Tags:
#BreakingNews #Jaipur #Rajasthan #Hailstorm #BirdDeaths #WeatherAlert #NatureCrisis #EnvironmentalConcern
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.