Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट: जयकारों से गूंजा लालसोट, निकली खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा जयकारों से गूंजा लालसोट, निकली खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा लालसोट। श्री श्याम सेवक परिवार के नेतृत्व में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा मंडलेश्वर महादेव मंदिर, नई अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई खाटू श्याम मंदिर पहुंची। करीब 3 किमी लंबी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर व जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया।
Girdhari lal Sahu
लालसोट: जयकारों से गूंजा लालसोट, निकली खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा जयकारों से गूंजा लालसोट, निकली खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा लालसोट। श्री श्याम सेवक परिवार के नेतृत्व में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा मंडलेश्वर महादेव मंदिर, नई अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई खाटू श्याम मंदिर पहुंची। करीब 3 किमी लंबी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर व जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया।
More news from Dausa and nearby areas
- जयकारों से गूंजा लालसोट, निकली खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा लालसोट। श्री श्याम सेवक परिवार के नेतृत्व में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा मंडलेश्वर महादेव मंदिर, नई अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई खाटू श्याम मंदिर पहुंची। करीब 3 किमी लंबी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर व जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया।4
- लालसोट उपखंड में आज रविवार को श्याम संकल्प सेवा समिति के तत्वाधान में नई अनाज मंडी से विशाल निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम भक्तों जिसमें महिला- पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों के हाथों में श्याम निशान लिए श्याम भक्त श्याम बाबा के जयकारों के साथ के रवाना हुए। सभी श्याम भक्तों ने निशान यात्रा के दौरान केसरिया रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। जिसके कारण पूरा वातावरण श्याम मय हो रहा था। वही निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। निशान यात्रा में श्याम वक्त नाचते गाते हुए श्याम भजनों का आनंद लेते हुए रवाना हुए। वही जगह-जगह श्याम भक्तों द्वारा शीतल पेय जल की व्यवस्था भी की गई। यह निशान यात्रा लगभग 1 किलोमीटर लंबी थी जिसके कारण देखने वालों का मेला सा लगा रहा। सभी श्याम भक्तों ने इस निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। श्याम संकल्प सेवा समिति के कार्यकर्ता अपनी व्यवस्थाएं बनाकर इस निशान यात्रा में सहयोग करते हुए नजर आए। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।2
- 🚨 BREAKING NEWS 🚨 इटावा जिले के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गेहूं के खेत में अचानक एक बड़ा ड्रोन आकर गिर गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों ने इसे पहले मिसाइल समझ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज के साथ ड्रोन खेत में गिरा, जिससे आसपास के ग्रामीण डर गए। गनीमत रही कि यह हादसा आबादी से दूर खेत में हुआ, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस घटना की जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि यह किसी सरकारी परीक्षण का हिस्सा था, तो पहले से सूचना दी जानी चाहिए थी। बिना सूचना ऐसे परीक्षण आम लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। घटना में किसान के खेत को नुकसान पहुंचा है, जिसके लिए मुआवजे की मांग भी उठ रही है। ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह के परीक्षण केवल सुरक्षित और निर्जन क्षेत्रों में ही करने की अपील की है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और ड्रोन के गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। #Tags: #BreakingNews #Etawah #Saifai #DroneCrash #UPNews #AccidentNews #PublicSafety #Investigation #VkNewsRajasthan1
- 🌿🍂 ❤️🩹🙇🏻♂️ *रहमतों के फूल बरसते हैं,* *जब महादेव का दीदार होता है...😍* *बड़े ही किस्मत वाले होते हैं,* *जिनको महादेव से प्यार होता है..!!😍❤️* ┏ *━━━━━━━━━━━━━━━━┓* *♥️ 𝐇𝐀𝐑 𝐇𝐀𝐑 𝐌𝐀𝐇𝐀𝐃𝐄𝐕♥️* ┗ *━━━━━━━━━━━━━━━━┛*1
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत निमाली के गांव भेड़ोली में पिछले एक साल से सड़कों पर कई जगहों पर पानी भरा रहता हैं। जिससे गांव में फैली गंदगी और सड़कों पर भरे पानी की वजह से अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पंचायत प्रशासन की लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़कों पर फूटता नज़र आया । ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन को बार-बार अवगत करवा रहे हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही सड़को पर भरे पानी को रुकवाया जा रहा हैं न ही कचरे का उठाव किया जा रहा है। हालात यह हैं कि गांव की गलियों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं सड़कों पर पानी भरा हुआ है और गंदगी के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रशासन केवल कागजों में सफाई दिखा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत देखा जाए तो बेहद खराब है। “हर बार शिकायत पर सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन धरातल पर कोई काम नजर नहीं आता,” ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा। उन्होंने बताया कि गंदगी के चलते गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो वे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में तत्काल प्रभाव से विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों व सड़कों पर भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाए व सफाई करवाई जाए, नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पंचायत प्रशासन ग्रामीणों के इस बढ़ते आक्रोश को गंभीरता से लेगा या फिर हालात ऐसे ही बदतर बने रहेंगे। अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो यह मामला आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है। मौके पर सतीश चंद्र शर्मा भगवान सहाय शर्मा सीताराम शर्मा पवन शर्मा गोपाल व्यास जितेन्द्र शर्मा सीताराम काका सीताराम शर्मा भोमाराम बैरवा करोडमल शर्मा महेश पंडित मोहन सिंह राजावत रामप्रताप आदि ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे।4
- चाकसू में एक साथ जली भाई बहन की चिता: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर चाकसू। चाकसू में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक बाइक जा घुसी, जिसमें सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 11 बजे चाकसू थाना क्षेत्र में बड़े बालाजी मंदिर के पास हुआ। चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि वार्ड 14, चमन कॉलोनी निवासी निश्चल वैष्णव (26) अपने पिता शीतल प्रसाद वैष्णव और बहन किरण वैष्णव (30) के साथ कोथून से घर लौट रहे थे। तीनों एक रिश्तेदार के यहां गए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे निश्चल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल किरण और शीतल प्रसाद को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चाकसू उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों को जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान किरण ने भी दम तोड़ दिया, जबकि पिता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों भाई-बहन के शव चाकसू लाए गए, जहां शाम करीब 4:30 बजे एक साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दृश्य ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शीतल प्रसाद चाकसू में मोटर पार्ट्स के व्यापारी हैं। उनका बेटा निश्चल पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। वहीं किरण की शादी महज 6 महीने पहले बीकानेर में हुई थी और वह अपने भाई से मिलने चाकसू आई थी। दो दिन बाद उसे ससुराल लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। परिवार में अब शीतल प्रसाद की पत्नी और 20 वर्षीय बेटा रह गए हैं, जो पढ़ाई कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- राम लखन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 , 8 व 5 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का किया सम्मान बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित राम लखन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में रविवार को कक्षा 10 ,8 व 5 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुरेश चंद शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान स्कूल के निदेशक सुरेश चंद शर्मा के नेतृत्व में आए हुए अतिथि जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार व पुलिस स्टाफ सदस्य का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही कक्षा 10 में प्रथम स्थान अर्पिता गुर्जर पुत्री हरिसिंह गुर्जर 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए इसी के साथ ही शिवानी मीणा ने 87.33, तन्नू मीणा ने 84.17, दीपिका मीणा ने 82प्रतिशत अंक , आशीष शर्मा 81.67, हेमराज बैरवा 80.50, उत्तम बैरवा ने 80, खुशबू मीणा ने 77.17, अक्षित शर्मा ने 76.17, अनीसा मीणा ने 76प्रतिशत व अन्य बालक बालिकाओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए इसी के साथ ही कक्षा 8 व 5 में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं का आए हुए सभी अतिथियों द्वारा माला व साफा पहनाकर शिल्ड देकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही विद्यालय निदेशक सुरेश चंद शर्मा, स्टाफ हनुमान बैरवा, लोकेश शर्मा, गिर्राज सैनी, दिनेश शर्मा, मुकेश खारवाल, मुकेश मीणा, अंकित शर्मा, पायल सैन, कोमल जाट, समस्त स्टाफ का भी माला व साफा पहनाकर शिल्ड देकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कार्यक्रम के समापन के बाद राम लखन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल से डीजे की धुन के साथ गाड़ी से रवाना हुए बालक बालिकाओं का जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस दौरान जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार द्वारा बालक बालिकाओं को शिक्षा के बारे मे व कई तरह की जानकारी ओर यातायात नियमों के बारे में भी बताया इस मौके पर आए हुए सभी गणमान्य लोग बनवारी धोधोल्या, मुकेश मीणा, रामप्रसाद, हरिसिंह गुर्जर, हरसहाय धोधोल्या, हरलाल बैरवा, ओमप्रकाश मीना,बद्रीनारायण सैनी, रमेश चन्द्र सैनी अन्य लोग मौजूद थे इस मौके पर राम लखन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में यह बालक बालिकाओं की रैली रवाना हुई जो कि बांसखोह कस्बे के रामदेव जी महाराज के मंदिर में सभी बालक बालिकाओं व स्कूल के समस्त स्टाफ का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर चिरंजीलाल पिंगोलिया, विनोद पिंगोलिया, बबलू, रामधन नागरवाल, विनोद परेवा,अन्य लोगों द्वारा सभी का स्वागत सम्मान किया यह रैली जो कि बांसखोह विद्युत ग्रेड पेट्रोल पंप से डीजे की धुन के साथ पैदल रवाना हुई जो कि शाहिद स्मारक तक पहुंची जगह जगह रैली में आए हुए सभी बालक बालिकाओं का व स्कूल निदेशक सुरेश चंद शर्मा का भी पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम में शहीद अशोक वर्मा स्मारक पर पहुंचकर शहीद अशोक वर्मा को माला पहनाकर सम्मान किया,इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया गया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी स्कूल निदेशक सुरेश चंद शर्मा व जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार द्वारा स्वागत सम्मान किया आए हुए सभी अतिथियों व बालक बालिकाओं के अभिभावकों द्वारा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया4
- 8 अप्रैल के कवि सम्मेलन का पोस्टर विमोचन लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान द्वारा 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का पोस्टर विमोचन रविवार को एएसपी विनोद सीपा, तहसीलदार सीमा घुणावत व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। संस्थान के अनुसार प्रातः 10 बजे पितृविहीन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण तथा रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देशभर के कवि भाग लेंगे। इस अवसर पर अंशुल सोनी, श्याम सुन्दर शर्मा, मनोज भट्ट, अजय हट्टीका, अनिल नीमला, राजेन्द्र डोब, संजीव रावत, सुनील खारला, सुरेंद्र जांगिड़, मुकेश लाल मीना, हरकेश मीना, गिर्राज मीना, सियाराम शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।2