श्याम भक्तों ने निकाली विशाल निशान यात्रा, श्याम भक्ति से गुंजा लालसोट शहर, श्याम की जयकारों के साथ रवाना हुई निशान यात्रा लालसोट उपखंड में आज रविवार को श्याम संकल्प सेवा समिति के तत्वाधान में नई अनाज मंडी से विशाल निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम भक्तों जिसमें महिला- पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों के हाथों में श्याम निशान लिए श्याम भक्त श्याम बाबा के जयकारों के साथ के रवाना हुए। सभी श्याम भक्तों ने निशान यात्रा के दौरान केसरिया रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। जिसके कारण पूरा वातावरण श्याम मय हो रहा था। वही निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। निशान यात्रा में श्याम वक्त नाचते गाते हुए श्याम भजनों का आनंद लेते हुए रवाना हुए। वही जगह-जगह श्याम भक्तों द्वारा शीतल पेय जल की व्यवस्था भी की गई। यह निशान यात्रा लगभग 1 किलोमीटर लंबी थी जिसके कारण देखने वालों का मेला सा लगा रहा। सभी श्याम भक्तों ने इस निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। श्याम संकल्प सेवा समिति के कार्यकर्ता अपनी व्यवस्थाएं बनाकर इस निशान यात्रा में सहयोग करते हुए नजर आए। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
श्याम भक्तों ने निकाली विशाल निशान यात्रा, श्याम भक्ति से गुंजा लालसोट शहर, श्याम की जयकारों के साथ रवाना हुई निशान यात्रा लालसोट उपखंड में आज रविवार को श्याम संकल्प सेवा समिति के तत्वाधान में नई अनाज मंडी से विशाल निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम भक्तों जिसमें महिला- पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों के हाथों में श्याम निशान लिए श्याम भक्त श्याम बाबा के जयकारों के साथ के रवाना हुए। सभी श्याम भक्तों ने निशान यात्रा के दौरान केसरिया रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। जिसके कारण पूरा वातावरण श्याम मय हो रहा
था। वही निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। निशान यात्रा में श्याम वक्त नाचते गाते हुए श्याम भजनों का आनंद लेते हुए रवाना हुए। वही जगह-जगह श्याम भक्तों द्वारा शीतल पेय जल की व्यवस्था भी की गई। यह निशान यात्रा लगभग 1 किलोमीटर लंबी थी जिसके कारण देखने वालों का मेला सा लगा रहा। सभी श्याम भक्तों ने इस निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वही श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। श्याम संकल्प सेवा समिति के कार्यकर्ता अपनी व्यवस्थाएं बनाकर इस निशान यात्रा में सहयोग करते हुए नजर आए। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
- 🚨 BREAKING NEWS 🚨 जयपुर में शुक्रवार को हुई भीषण ओलावृष्टि के बाद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर और आसपास के खेतों में सैकड़ों मृत पक्षी मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओलावृष्टि के दौरान बड़े-बड़े ओले गिरने से उड़ते पक्षी सीधे उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कई जगहों पर पक्षी लंबी कतारों में गिरे मिले, जो इस प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दर्शाता है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल ओलावृष्टि ही नहीं, बल्कि अन्य पर्यावरणीय कारणों की भी जांच जरूरी है। प्रशासन से इस पूरे मामले की तुरंत जांच कराने और वास्तविक कारण सामने लाने की मांग उठ रही है। #Tags: #BreakingNews #Jaipur #Rajasthan #Hailstorm #BirdDeaths #WeatherAlert #NatureCrisis #EnvironmentalConcern1
- गंगापुर सिटी। शहर में बिजली निगम की ओर से डिस्कॉम क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 का रविवार से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आगाज हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता रामखिलाड़ी मीणा और विशिष्ट अतिथि गंगापुर सिटी अधिशासी अभियंता और करौली के अधीक्षण अभियंता रूपसिंह गुर्जर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बदनसिंह गुर्जर ने विधिवत रूप से फीता काटकर और बल्ले से पहली गेंद खेल विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप जोशी, कुंजीलाल मीणा, समाजसेवी राजेश काका खन्ना सहित विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रेम और सदभाव बढ़ता है, साथ ही खेल शारीरिक जीवन में काफी महत्व रखते है। खेलों से शरीर स्वस्थ्य रहता है और शरीर में स्फुर्ति आती है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। कमेटी के पदाधिकारी भूपेश शर्मा, वीरसिंह, मनीष, श्रीमोहन, विकास अग्रवाल और विजेन्द्र आदि ने बताया कि कार्यक्रम में गंगापुर सिटी के अलावा जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, खंडार, मलारना, निवाई सहित कई टीमें भाग ले रही है। पहले दिन रविवार को उदघाटन मैच गंगापुर सिटी और दौसा के बीच खेला गया। गंगापुर सिटी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 137 रनों का बडा स्कोर खड़ा किया। इसमें टीम के राजेश मीणा ने 48 और लोकेश मीणा ने 58 रनों का सहयोग किया। दौसा की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन ही बना पाई और ढेर हो गई। मैच में कैच ऑफ दा मैच पवन सैन रहे।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- अब पीलोदा में उड़ी चद्दरे, ओएचई में अटकी, 2 घंटे खड़ी रही कासगंज ट्रेन, चार दिन में दूसरी घटना #rail #railway #railwaystation #railwaystationview #railwaystationview_ Ministry of Railways, Government of India1
- अब पीलोदा में उड़ी चद्दरे, ओएचई में अटकी, 2 घंटे खड़ी रही कासगंज ट्रेन, चार दिन में दूसरी घटना कोटा। गंगापुर के पास पीलोदा स्टेशन पर भी तेज हवा से शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज की करीब आधा दर्जन लोहे चद्दरे हवा में उड़ गईं। यह चद्दरे सीधी रेल पटरियों पर जाकर गिरीं। इनमें से एक चद्दर ऊपर ओएचई में अटक गई। इसके चलते गंगापुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन (55356) करीब 2 घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। बाद में टीआरडी विभाग के कर्मचारी ने खंबे के उपर चढकर चद्दर को ओएचई से हटाया। हालांकि इसी दौरान हिंडौन से टावर वैगन भी मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि देर शाम करीब 7.10 बजे हुई इस घटना के चलते निजामुद्दीन-बांद्रा गरीब रथ ट्रेन (12910) को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया बड़ी घटना टली सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण फुट ओवर और स्टेशन की चद्दरें जोर-जोर से हिलने लगी थीं। खतरा भांपते हुए स्टेशन मास्टर ने पहले ही ट्रेनों को धीमी चलने के आदेश दे दिए थे। अगर ट्रेन तेज रफ्तार से निकलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ब्रेकडाउन की नौबत भी आ सकती थी। चार दिन पहले महावीर जी में उड़ी थी उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी महावीर जी स्टेशन फुट ओवर ब्रिज की कई चद्दरें तेज हवा से उड़ गई थीं। बाद में यह चद्दरे प्लेटफार्म नंबर एक पर जाकर गिरी थीं। इस घटना में कई यात्री बाल-बाल बचे थे। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं घटी थी। अब 4 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले एक समान हैं। दोनों ही मामलों में फुट ओवर ब्रिज की चद्दरे हवा में उड़ीं। दोनों ही फुट और ब्रिज नए बनाए गए हैं। नए कामों का यह हाल है। यात्रियों की सुरक्षा खतरे में बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले अमृत भारत योजना के तहत चल रहे स्टेशनों के कामों में भी गड़बड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासन अपनी उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। अगर इन घटिया कामों पर समय रहते रोक नहीं लगी तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी सामने आ सकता है। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो।1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- 🚨 BREAKING NEWS 🚨 जयपुर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में तेज अंधड़ और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया, जब एक टीन शेड का मकान अचानक ढह गया और उसके नीचे एक महिला दब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की चेतक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हालात बेहद खतरनाक थे—टूटे हुए बिजली के तारों में करंट दौड़ रहा था। इसके बावजूद हेड कांस्टेबल भागीरथ और चालक हंसराज ने अपनी जान की परवाह किए बिना मलबे में घुसकर बहादुरी दिखाई। दोनों पुलिसकर्मियों ने टीन शेड हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत SMS हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। इस साहसिक रेस्क्यू ने एक बार फिर दिखा दिया कि पुलिसकर्मी संकट की घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर भी लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 👏 ऐसे जांबाज पुलिसकर्मियों को सलाम! #Tags: #BreakingNews #Jaipur #Brahmpuri #RajasthanPolice #RescueOperation #HeavyRain #StormAlert #BravePolice #PublicSafety #VkNewsRajasthan1
- रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा शनिवार को कोटा उमराव मल पुरोहित सभागार, वर्कशॉप, गंगापुर तथा सवाई माधोपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 604 यूनिट रक्तदान हुआ। उमराव मल पुरोहित सभागार में शुक्रवार और शनिवार को कैंसर जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें कुल 170 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव के 60वें जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों के अलावा साथ हिन्द मजदूर सभा से सलग्न असंगठित श्रेत्र की मजदूर यूनियनों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। शिविर में यूनियन के सहायक महामंत्री नरेश मालव ने अपनी पत्नी ममता मालव के साथ 49वीं बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं को वनसर्ट ओरगनाजेशन द्वारा राकेश भार्गव के सौजन्य से पौष्टिक दूध का भी वितरण किया गया। इसके अलावा लोको पायलट टीकम शर्मा ने अपनी पत्नी देवेश शर्मा एवं अनिल पचौरी ने अपने पुत्र माधव के साथ तथा ज्योति माथुर और सीमा सिंह ने भी रक्तदान किया। सभी जांचे निशुल्क यूनियन के कोषाध्यक्ष इरशाद खान ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जयपुर द्वारा किया गया था। डॉ. निधि गोयल, डॉ. यश वर्धन शर्मा एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने मैमोग्राफी, चेस्ट एक्स-रे, सीए-125, पीएसए, सीबीसी एवं पैप स्केनर जैसी महत्वपूर्ण जाँचें निशुल्क की गईं।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta4