Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओलावृष्टि और तूफान का कहर किसान का घर तबाह, परिवार बेघर #hailstormdevastation #farmerincrisis #naturaldisaster #RajasthanNews BJP Rajasthan Indian National Congress - Rajasthan Bhajanlal Sharma
Rakesh Kumar Swami
ओलावृष्टि और तूफान का कहर किसान का घर तबाह, परिवार बेघर #hailstormdevastation #farmerincrisis #naturaldisaster #RajasthanNews BJP Rajasthan Indian National Congress - Rajasthan Bhajanlal Sharma
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी दो गुटों में बंटी नजर आ रही है, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। कुछ दिनों पहले एक गुट ने कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में मेघवाल के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई थी और उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए गए थे। अब इस घटनाक्रम के जवाब में गोविंद राम मेघवाल ने भी बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने समर्थकों की भारी भीड़ जुटाकर यह दिखाने की कोशिश की कि पार्टी में उनकी पकड़ अब भी मजबूत है। उनके समर्थन में जुटी भीड़ ने नारेबाजी करते हुए विरोधी गुट को सीधी चुनौती दी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की यह अंदरूनी खींचतान आने वाले चुनावों पर असर डाल सकती है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व की ओर से इस विवाद को सुलझाने के प्रयासों पर नजर बनी हुई है।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- Post by Just Jaipur Live1
- जयपुर पुलिस के ब्रह्मपुरी थाने के दो जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना करंट के बीच फंसी महिला को बचाया है, बारिश के बाद एक टीन शेड का घर गिर गया था और उसमें करंट फैला हुआ था, पुलिस के जवान हंसराज और भागीरथ इस महिला को बाहर निकाल लाए, महिला को अस्पताल पहुंचाया, महिला स्वस्थ बतायी जा रही है1
- चाकसू में एक साथ जली भाई बहन की चिता: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर चाकसू। चाकसू में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक बाइक जा घुसी, जिसमें सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 11 बजे चाकसू थाना क्षेत्र में बड़े बालाजी मंदिर के पास हुआ। चाकसू थानाधिकारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि वार्ड 14, चमन कॉलोनी निवासी निश्चल वैष्णव (26) अपने पिता शीतल प्रसाद वैष्णव और बहन किरण वैष्णव (30) के साथ कोथून से घर लौट रहे थे। तीनों एक रिश्तेदार के यहां गए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे निश्चल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल किरण और शीतल प्रसाद को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चाकसू उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों को जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान किरण ने भी दम तोड़ दिया, जबकि पिता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों भाई-बहन के शव चाकसू लाए गए, जहां शाम करीब 4:30 बजे एक साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दृश्य ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शीतल प्रसाद चाकसू में मोटर पार्ट्स के व्यापारी हैं। उनका बेटा निश्चल पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। वहीं किरण की शादी महज 6 महीने पहले बीकानेर में हुई थी और वह अपने भाई से मिलने चाकसू आई थी। दो दिन बाद उसे ससुराल लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। परिवार में अब शीतल प्रसाद की पत्नी और 20 वर्षीय बेटा रह गए हैं, जो पढ़ाई कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- राम लखन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 , 8 व 5 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का किया सम्मान बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित राम लखन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में रविवार को कक्षा 10 ,8 व 5 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुरेश चंद शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान स्कूल के निदेशक सुरेश चंद शर्मा के नेतृत्व में आए हुए अतिथि जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार व पुलिस स्टाफ सदस्य का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही कक्षा 10 में प्रथम स्थान अर्पिता गुर्जर पुत्री हरिसिंह गुर्जर 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए इसी के साथ ही शिवानी मीणा ने 87.33, तन्नू मीणा ने 84.17, दीपिका मीणा ने 82प्रतिशत अंक , आशीष शर्मा 81.67, हेमराज बैरवा 80.50, उत्तम बैरवा ने 80, खुशबू मीणा ने 77.17, अक्षित शर्मा ने 76.17, अनीसा मीणा ने 76प्रतिशत व अन्य बालक बालिकाओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए इसी के साथ ही कक्षा 8 व 5 में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं का आए हुए सभी अतिथियों द्वारा माला व साफा पहनाकर शिल्ड देकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही विद्यालय निदेशक सुरेश चंद शर्मा, स्टाफ हनुमान बैरवा, लोकेश शर्मा, गिर्राज सैनी, दिनेश शर्मा, मुकेश खारवाल, मुकेश मीणा, अंकित शर्मा, पायल सैन, कोमल जाट, समस्त स्टाफ का भी माला व साफा पहनाकर शिल्ड देकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान कार्यक्रम के समापन के बाद राम लखन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल से डीजे की धुन के साथ गाड़ी से रवाना हुए बालक बालिकाओं का जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस दौरान जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार द्वारा बालक बालिकाओं को शिक्षा के बारे मे व कई तरह की जानकारी ओर यातायात नियमों के बारे में भी बताया इस मौके पर आए हुए सभी गणमान्य लोग बनवारी धोधोल्या, मुकेश मीणा, रामप्रसाद, हरिसिंह गुर्जर, हरसहाय धोधोल्या, हरलाल बैरवा, ओमप्रकाश मीना,बद्रीनारायण सैनी, रमेश चन्द्र सैनी अन्य लोग मौजूद थे इस मौके पर राम लखन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में यह बालक बालिकाओं की रैली रवाना हुई जो कि बांसखोह कस्बे के रामदेव जी महाराज के मंदिर में सभी बालक बालिकाओं व स्कूल के समस्त स्टाफ का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर चिरंजीलाल पिंगोलिया, विनोद पिंगोलिया, बबलू, रामधन नागरवाल, विनोद परेवा,अन्य लोगों द्वारा सभी का स्वागत सम्मान किया यह रैली जो कि बांसखोह विद्युत ग्रेड पेट्रोल पंप से डीजे की धुन के साथ पैदल रवाना हुई जो कि शाहिद स्मारक तक पहुंची जगह जगह रैली में आए हुए सभी बालक बालिकाओं का व स्कूल निदेशक सुरेश चंद शर्मा का भी पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम में शहीद अशोक वर्मा स्मारक पर पहुंचकर शहीद अशोक वर्मा को माला पहनाकर सम्मान किया,इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया गया इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी स्कूल निदेशक सुरेश चंद शर्मा व जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार द्वारा स्वागत सम्मान किया आए हुए सभी अतिथियों व बालक बालिकाओं के अभिभावकों द्वारा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया4
- Post by Rakesh Kumar Swami1