logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा में घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या.पुलिस को दी सूचना अमरोहा में घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या। घर के आंगन में सो रहे युवक के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने गला रेता। मृतक अपनी पत्नी के साथ आंगन में सो रहा था।सुबह मृतक के पिता ने खून से सना शव देखकर पुलिस को दी सूचना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मृतक मजदूरी करता था और ईद के मौके पर घर आया हुआ था। अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिपलोती गांव की घटना।

5 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

अमरोहा में घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या.पुलिस को दी सूचना अमरोहा में घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या। घर के आंगन में सो रहे युवक के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने गला रेता। मृतक अपनी पत्नी के साथ आंगन में सो रहा था।सुबह मृतक के पिता ने खून से सना शव देखकर पुलिस को दी सूचना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मृतक मजदूरी करता था और ईद के मौके पर घर आया हुआ था। अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिपलोती गांव की घटना।

More news from Amroha and nearby areas
  • अमरपाटन - अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग , ग्राम खरमसेडा के गुरु प्रसाद पटेल के घर में लगी आग , ग्रामीणों ने दी फायर ब्रिगेड को सूचना , मोके पर पहुँची अमरपाटन व रामनगर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड , फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू , आग लगने के चलते घर के अंदर खड़ा ट्रैक्टर व पूरा घर जलकर हुआ खाक , पीड़ित पहुँचे थाने की आगजनी की शिकायत
    1
    अमरपाटन - अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग , ग्राम खरमसेडा के  गुरु प्रसाद पटेल के घर में लगी आग , ग्रामीणों ने दी फायर ब्रिगेड को सूचना , मोके पर पहुँची अमरपाटन व रामनगर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड , फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू , आग लगने के चलते घर के अंदर खड़ा ट्रैक्टर व पूरा घर जलकर हुआ खाक , पीड़ित पहुँचे थाने की आगजनी की शिकायत
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Naugawan Sadat, Amroha•
    19 hrs ago
  • सांसद इकरा हसन ने कहा: प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों को अनिवार्य करने और सिर्फ एक दुकानदार को ही बेचने की प्रथा पर रोक लगाई जाए।
    1
    सांसद इकरा हसन ने कहा: प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों को अनिवार्य करने और सिर्फ एक दुकानदार को ही बेचने की प्रथा पर रोक लगाई जाए।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    3
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बदायू थाने की घटना है उच्चाधिकारियी ने संज्ञान लेते हुए की इंस्पेक्टर और सिपाही पर कार्यवाही किया निलंबित वही आगे की कार्यवाही प्रचालित है।
    1
    उत्तर प्रदेश बदायू थाने की घटना है उच्चाधिकारियी ने संज्ञान लेते हुए की इंस्पेक्टर और सिपाही पर कार्यवाही किया निलंबित वही आगे की कार्यवाही प्रचालित है।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    1 hr ago
  • उत्तराखंड भाजपा-कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग : उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा ‘“जिन्होंने विधायक बनकर उनकी सरकार बनाई, वो भी उनकी नजर में माल होंगे ?
    1
    उत्तराखंड भाजपा-कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग : उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा ‘“जिन्होंने विधायक बनकर उनकी सरकार बनाई, वो भी उनकी नजर में माल होंगे ?
    user_वीरेन्द्र अग्रवाल
    वीरेन्द्र अग्रवाल
    Car and Motor Insurance Agency धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *बिजनौर: हादसे के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा* *रिपोर्ट//तनवीर राणा* बिजनौर (चांदपुर): थाना चांदपुर क्षेत्र के बास्टा रोड, ग्राम हैज़रपुर में 22 मार्च 2026 को बाइक और स्कूटी की टक्कर में घायल युवक प्रशांत सैनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने मुआवजा, मुकदमे में सख्त धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंची जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा, “अंधभक्त मत बनो, अपने हक की लड़ाई लड़ो। जब हमारे बच्चों के साथ अत्याचार होता है, तो कोई सुनने वाला नहीं होता।” उन्होंने ‘बुलडोजर कार्रवाई’ को लेकर भी कहा, “क्या बुलडोजर सिर्फ गरीबों और मुस्लिमों के लिए है? दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है, पुलिस बल तैनात है और परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
    1
    *बिजनौर: हादसे के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा*
*रिपोर्ट//तनवीर राणा*
बिजनौर (चांदपुर):
थाना चांदपुर क्षेत्र के बास्टा रोड, ग्राम हैज़रपुर में 22 मार्च 2026 को बाइक और स्कूटी की टक्कर में घायल युवक प्रशांत सैनी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने मुआवजा, मुकदमे में सख्त धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
मौके पर पहुंची जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा,
“अंधभक्त मत बनो, अपने हक की लड़ाई लड़ो। जब हमारे बच्चों के साथ अत्याचार होता है, तो कोई सुनने वाला नहीं होता।”
उन्होंने ‘बुलडोजर कार्रवाई’ को लेकर भी कहा,
“क्या बुलडोजर सिर्फ गरीबों और मुस्लिमों के लिए है? दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है, पुलिस बल तैनात है और परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पिपलौती कला में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 30 वर्षीय युवक मेहराज चौधरी, पुत्र मोमीन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सोया हुआ था।हमलावरों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक के शरीर पर गर्दन, पेट, पैर और हाथों पर गहरे जख्मों के निशान पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह वारदात हुई, बगल की चारपाई पर मृतक की पत्नी रूही अपने छोटे बेटे अली के साथ सो रही थी। जबकि बड़ा बेटा फरमान अपने पिता की चारपाई पर सो रहा था। घटना के संदर्भ में पत्नी और पिता के बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पत्नी रूही का दावा है कि बदमाश आए थे, जिन्होंने उसका मुंह दबाकर कुंडल और मोबाइल लूट लिया।वहीं, मृतक के पिता मोमीन का कहना है कि सुबह 7:00 बजे जब वह मौके पर पहुंचे, तो रूही सो रही थी और बेटे का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश कुमार तिवारी और अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नौगांव सादात पुलिस क्षेत्र अधिकारी अवधभान सिंह भदोरिया मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस समय हत्यारे मेहराज को मौत के घाट उतार रहे थे। उस समय शायद उसकी चीख निकली हो। लेकिन गांव में बज रहे डीजों के बीच उसकी चीख दबकर रह गई।मृतक मेहराज पर दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें फरमान उम्र 4 वर्ष तथा अली उम्र 3 वर्ष है। बताया जा रहा है कि मृतक का बड़ा बेटा फरमान वारदात के समय उसी की चारपाई पर सोया हुआ था। उसके कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था। मृतक मेहराज अकेला था उसका कोई भाई नहीं था। बचपन में ही उसकी मां का देहांत हो गया था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हाथ-पैर बांधने के बाद गला रेतकर मेहराज की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घटनाक्रम से जुड़े क्लू हाथ लगे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूही को हिरासत में लिया है। PTC:- कपिल कुमार बाइट:- रूही, पत्नी बाइट:-मोमीन,पिता बाइट:- अमित कुमार आनंद,एसपी अमरोहा
    5
    अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पिपलौती कला में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 30 वर्षीय युवक मेहराज चौधरी, पुत्र मोमीन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सोया हुआ था।हमलावरों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक के शरीर पर गर्दन, पेट, पैर और हाथों पर गहरे जख्मों के निशान पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह वारदात हुई, बगल की चारपाई पर मृतक की पत्नी रूही अपने छोटे बेटे अली के साथ सो रही थी। जबकि बड़ा बेटा फरमान अपने पिता की चारपाई पर सो रहा था। घटना के संदर्भ में पत्नी और पिता के बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पत्नी रूही का दावा है कि बदमाश आए थे, जिन्होंने उसका मुंह दबाकर कुंडल और मोबाइल लूट लिया।वहीं, मृतक के पिता मोमीन का कहना है कि सुबह 7:00 बजे जब वह मौके पर पहुंचे, तो रूही सो रही थी और बेटे का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश कुमार तिवारी और अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नौगांव सादात पुलिस क्षेत्र अधिकारी अवधभान सिंह भदोरिया मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस समय हत्यारे मेहराज को मौत के घाट उतार रहे थे। उस समय शायद उसकी चीख निकली हो। लेकिन गांव में बज रहे डीजों के बीच उसकी चीख दबकर रह गई।मृतक मेहराज पर दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें फरमान उम्र 4 वर्ष तथा अली उम्र 3 वर्ष है। बताया जा रहा है कि मृतक का बड़ा बेटा फरमान वारदात के समय उसी की चारपाई पर सोया हुआ था। उसके कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था। मृतक मेहराज अकेला था उसका कोई भाई नहीं था। बचपन में ही उसकी मां का देहांत हो गया था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हाथ-पैर बांधने के बाद गला रेतकर मेहराज की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घटनाक्रम से जुड़े क्लू हाथ लगे हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूही को हिरासत में लिया है।
PTC:- कपिल कुमार
बाइट:- रूही, पत्नी
बाइट:-मोमीन,पिता
बाइट:- अमित कुमार आनंद,एसपी अमरोहा
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • अयोध्या में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के पास चल रहे यज्ञ में अचानक आग भड़क उठी। मौके पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह मौजूद थे। दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। #Ayodhya #FireIncident #BreakingNews #IndiaNews #UttarPradesh #ATReel
    1
    अयोध्या में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के पास चल रहे यज्ञ में अचानक आग भड़क उठी। मौके पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह मौजूद थे। दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।
#Ayodhya #FireIncident #BreakingNews #IndiaNews #UttarPradesh #ATReel
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Naugawan Sadat, Amroha•
    20 hrs ago
  • Dilari: ग्राम पंचायत को बदनाम करने की खबर बिलाल चौधरी ने वीडियो जारी कर क्या बताया सच देखिए?
    1
    Dilari: ग्राम पंचायत को बदनाम करने की खबर बिलाल चौधरी ने वीडियो जारी कर क्या बताया सच देखिए?
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.