नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई, 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा अरिहंत विहार। चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में दस दिनों तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का केंद्र बने रहने के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विदाई का भावुक क्षण आ आया। अरिहंत विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भक्तों ने अपने प्रिय बप्पा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हवन-पूजन और महाआरती से हुई शुरुआत विसर्जन यात्रा से पूर्व सुबह कॉलोनी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद ढोल- नगाड़ो और गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी की। युवा और महिलाएं ढोल- नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए। कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह निवासियों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बप्पा का स्वागत किया। नम आंखों से दिया अर्घ्य, दिया अगले बरस आने का न्योता शोभायात्रा निर्धारित विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उत्तर पूजा की गई। जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा, सभी भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और परिवार के आरोग्य की प्रार्थना की। अरिहंत विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे दस दिन तक कॉलोनी में एकता और भक्ति का वातावरण बना रहा। विसर्जन के बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अगले वर्ष फिर से गणेशोत्सव को और भी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीपी गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल जटिया, लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश वैष्णव, रबिन्द्र प्रधान, ओम जैन शंभूपुरा, ललित टांक, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई, 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा अरिहंत विहार। चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में दस दिनों तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का केंद्र बने रहने के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विदाई का भावुक क्षण आ आया। अरिहंत विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भक्तों ने अपने प्रिय बप्पा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हवन-पूजन और महाआरती से हुई शुरुआत विसर्जन यात्रा से पूर्व सुबह कॉलोनी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और
हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद ढोल- नगाड़ो और गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी की। युवा और महिलाएं ढोल- नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए। कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह निवासियों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बप्पा का स्वागत किया। नम आंखों से दिया अर्घ्य, दिया अगले बरस आने का न्योता शोभायात्रा निर्धारित विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उत्तर
पूजा की गई। जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा, सभी भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और परिवार के आरोग्य की प्रार्थना की। अरिहंत विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे दस दिन तक कॉलोनी में एकता और भक्ति का वातावरण बना रहा। विसर्जन के बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अगले वर्ष फिर से गणेशोत्सव को और भी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीपी गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल जटिया, लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश वैष्णव, रबिन्द्र प्रधान, ओम जैन शंभूपुरा, ललित टांक, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
- चित्तौड़गढ़ जिले के पास mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा1
- रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन 33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल रिंग में गूंजी लाडो की बेटियों की जीत की गूंज बॉक्सिंग में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन 33 में से 29 खिलाड़ियों ने जीते पदक, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एकेडमी पिछले 8 वर्षों से खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 24 से 27 सितंबर तक कमालपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के 33 खिलाड़ियों ने अलग अलग वेट में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 29 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 17 वर्ष आयु वर्ग स्वर्ण पदक: वंशिका राजावत (80+) रजत पदक: ज्योति खटीक,(47) तमन्ना रैगर, (54)भावना निर्वाण,(58)कोमल धाकड़, (61)आयुषी प्रजापत,(49) खुशी,(65) स्नेहा(58) कांस्य पदक: वंशिका राठौड़, (51) निशा वर्मा,(53) ममता रैगर(45) 19 वर्ष आयु वर्ग स्वर्ण पदक: संध्या स्वाइन, (56) लक्ष्मी,(62) खुशी जाट,(65) कविता सालवी,(66) मीना कोली,(58)राजेश्वरी,(68) मुस्कान यादव,(80+) श्रद्धा मोची(74) रजत पदक: सिद्धि माली, (51)सावित्री गुर्जर,(53 )माधवी सेन, (79)मुस्कान खारोल(44) कांस्य पदक: साक्षी(46), कोमल कुमावत(47), खुशबू बंसल,(50) सुमन बलाई,(53) रीना मेघवंशी, (48)रिद्धि माली(48) लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं के इस प्रदर्शन से एकेडमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियों को खेल का अवसर और उचित प्रशिक्षण मिले तो वे न केवल पदक जीत सकती हैं, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकती हैं। लाडो सेवा फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा रुके नहीं और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले।2
- मानसून की विदाई से पहले रामपुरा में झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ बरसे इंद्रदेव पितृपक्ष से पहले हुई तेज बारिश से नगर हुआ तरबतर, मौसम में घुली ठंडक 🌧️ रामपुरा। मानसून की विदाई से पहले शनिवार शाम इंद्रदेव रामपुरा पर जमकर मेहरबान हुए। शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। कुछ ही देर में सड़कों और गलियों में पानी बहने लगा तथा पूरा नगर बारिश से तरबतर हो गया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान नगरवासियों को अचानक हुई तेज बारिश से राहत मिली। वहीं बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना हो गया। पितृपक्ष की शुरुआत से पहले हुई इस बारिश को नगरवासियों ने प्रकृति के शुद्धिकरण से भी जोड़ा। बारिश के कारण सड़कें और गलियां धुल गईं तथा वातावरण में ताजगी नजर आई। मानसून की विदाई से पहले हुई इस तेज बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया। शाम के समय हुई बारिश के चलते बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं कई लोग अचानक हुई बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए। रामपुरा में हुई इस बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।2
- नाऊवा एवं अनोपपुरा में चोरों ने दो मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी के छत्र व माताजी का मुकुट लेकर बदमाश हुए फरार उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के नाऊवा व अनोपपुरा गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आस्था के केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। चोरों ने दो प्रसिद्ध मंदिरों में सेंधमारी कर धार्मिक आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव में स्थित प्रसिद्ध भैरूजी बावजी मंदिर व बायण माता मंदिर को निशाना बनाया।1
- नगर परिषद सभापति उपसभापति सहित सभी पार्षदों का स्वागत समारोह तरुण जोशी राजसमन्द राजसमंद में बजरंग चौराहा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनीता पालीवाल एवं उपसभापति मोहन कुमावत के साथ 15 वार्डों के पार्षदों का ऊपरना ओढा कर स्वागत किया गया एवं बालाजी महाराज की छवि चित्र भेंट किया । स्वागत समारोह में सभापति अनीता पालीवाल का स्वागत महिला समिति की गायत्री माली, जय माली द्वारा किया गया। उपसभापति मोहन कुमावत का स्वागत समिति के सुरेश माली प्रेम माली भेरूलाल माली शांतिलाल रजक आदि सदस्यों द्वारा किया गया। स्वागत समारोह में पार्षद पूर्व सभापति अशोक टाँक,, जया माली, सुनील माली, दिनेश कुमावत, चेतन कुमावत ,हेमंत रजक, विजय बहादुर जैन, उत्तम खींची, दीपक खत्री, नारायण गायरी, लक्ष्मी देवी वैष्णव, किशन गायरी प्रमोद रेगर, हिम्मत मेहता एवं लोकेश पालीवाल का बालाजी मित्र मंडल द्वारा ऊपरना ओढ़ा कर छवि चित्र भेटकर स्वागत किया । इस दौरान बालाजी महाराज सेवा समिति के सुरेश माली, भेरूलाल माली, प्रेम माली ,आनंद श्रोत्रिय, बंसी माली, शांतिलाल रजक, राजू भाई यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।3
- चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- 🌍 विश्व पर्यटन दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में सांस्कृतिक रंग, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ 🏰 विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग के टिकट खिड़की व्यू प्वाइंट पर सांस्कृतिक आयोजन, आने वाले पर्यटकों ने कार्यक्रम का लिया आनंद2
- मेगटिया कलां में वैष्णव समाज का प्रतिभा एवं समाज गौरव सम्मान समारोह आयोजित, समाजजनों की उमड़ी भीड़ उदयपुर जिले के मेगटिया कलां में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ व सलूंबर जिले के मेधावी विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों व उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों का अभिनंदन किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान चारभुजा नाथ की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में रोकड़िया हनुमानजी के महामंडलेश्वर मुनि महाराज एवं सेवत्री के लक्ष्मण दास महाराज अग्रावत का सानिध्य मिला। संतों ने आशीर्वचन में कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है और समाज का गौरव बढ़ता है।1
- कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण, मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,1