logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाऊवा एवं अनोपपुरा में चोरों ने दो मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी के छत्र व माताजी का मुकुट लेकर बदमाश हुए फरार उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के नाऊवा व अनोपपुरा गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आस्था के केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। चोरों ने दो प्रसिद्ध मंदिरों में सेंधमारी कर धार्मिक आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव में स्थित प्रसिद्ध भैरूजी बावजी मंदिर व बायण माता मंदिर को निशाना बनाया।

1 hr ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
1 hr ago

नाऊवा एवं अनोपपुरा में चोरों ने दो मंदिरों को बनाया निशाना, चांदी के छत्र व माताजी का मुकुट लेकर बदमाश हुए फरार उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के नाऊवा व अनोपपुरा गांव में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आस्था के केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। चोरों ने दो प्रसिद्ध मंदिरों में सेंधमारी कर धार्मिक आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव में स्थित प्रसिद्ध भैरूजी बावजी मंदिर व बायण माता मंदिर को निशाना बनाया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विश्व पर्यटन दिवस पर प्रताप गौरव केंद्र और राजस्थान होटलियर क्लब की संयुक्त पहल —उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक, प्रवेश शुल्क में मिलेगी विशेष छूट उदयपुर, 26 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2026 के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' और 'राजस्थान होटलियर क्लब' के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रताप गौरव केंद्र के पद्मिनी सभागार में प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उदयपुर के समृद्ध इतिहास, शौर्य और कला-संस्कृति से पर्यटकों व आम नागरिकों को जोड़ना है। आयोजन के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना मेवाड़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालेंगे, वहीं राजस्थान होटलियर क्लब के प्रतिनिधि रजनीकांत शर्मा पर्यटन क्षेत्र के विस्तार, नए आयामों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। पर्यटन दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रताप गौरव केंद्र में आने वाले सभी पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों व आगंतुकों के लिए जलपान एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। नागरिकों और पर्यटकों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने तथा पर्यटन को सुलभ बनाने के लिए इस अवसर पर प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है। ₹200 का प्रवेश टिकट पर्यटकों को मात्र ₹150 में उपलब्ध कराया जाएगा।
    4
    विश्व पर्यटन दिवस पर प्रताप गौरव केंद्र और राजस्थान होटलियर क्लब की संयुक्त पहल

—उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक, प्रवेश शुल्क में मिलेगी विशेष छूट
उदयपुर, 26 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2026 के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' और 'राजस्थान होटलियर क्लब' के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
प्रताप गौरव केंद्र के पद्मिनी सभागार में प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उदयपुर के समृद्ध इतिहास, शौर्य और कला-संस्कृति से पर्यटकों व आम नागरिकों को जोड़ना है। आयोजन के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना मेवाड़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालेंगे, वहीं राजस्थान होटलियर क्लब के प्रतिनिधि रजनीकांत शर्मा पर्यटन क्षेत्र के विस्तार, नए आयामों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।
पर्यटन दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रताप गौरव केंद्र में आने वाले सभी पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों व आगंतुकों के लिए जलपान एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। नागरिकों और पर्यटकों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने तथा पर्यटन को सुलभ बनाने के लिए इस अवसर पर प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है। ₹200 का प्रवेश टिकट पर्यटकों को मात्र ₹150 में उपलब्ध कराया जाएगा।
    user_Udaipur News Agency
    Udaipur News Agency
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण, मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,
    1
    कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, 
पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, 
श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण,
मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के पास mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के पास  mp बॉर्डर के नजदीक नयागाँव मे दो मोटर साईकिल पे चार व्यक्ति बोरो मे दम्बोई को लेजाते वक्त बोरा हाइवे पर गिरने से बोर मे से जानवर बाहर निकल गया जिसको तस्कर वही छोड़ केभाग गए देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चेंला पर चित्तौड़गढ़ जिला ब्यूरोचीफ घनश्याम लोहार के साथ प्रमोद बैरवा
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़•
    1 hr ago
  • नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई, 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा अरिहंत विहार। चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में दस दिनों तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का केंद्र बने रहने के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विदाई का भावुक क्षण आ आया। अरिहंत विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भक्तों ने अपने प्रिय बप्पा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हवन-पूजन और महाआरती से हुई शुरुआत विसर्जन यात्रा से पूर्व सुबह कॉलोनी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद ढोल- नगाड़ो और गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी की। युवा और महिलाएं ढोल- नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए। कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह निवासियों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बप्पा का स्वागत किया। नम आंखों से दिया अर्घ्य, दिया अगले बरस आने का न्योता शोभायात्रा निर्धारित विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उत्तर पूजा की गई। जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा, सभी भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और परिवार के आरोग्य की प्रार्थना की। अरिहंत विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे दस दिन तक कॉलोनी में एकता और भक्ति का वातावरण बना रहा। विसर्जन के बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अगले वर्ष फिर से गणेशोत्सव को और भी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीपी गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल जटिया, लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश वैष्णव, रबिन्द्र प्रधान, ओम जैन शंभूपुरा, ललित टांक, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
    3
    नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई, 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा अरिहंत विहार।

चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार में दस दिनों तक भक्ति, उत्साह और उल्लास का केंद्र बने रहने के बाद आखिरकार विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विदाई का भावुक क्षण आ आया। अरिहंत विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव के समापन पर आयोजित विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भक्तों ने अपने प्रिय बप्पा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
हवन-पूजन और महाआरती से हुई शुरुआत
विसर्जन यात्रा से पूर्व सुबह कॉलोनी परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा-अर्चना के बाद ढोल- नगाड़ो और गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी की। युवा और महिलाएं ढोल- नगाड़ो की धुन पर झूमते नजर आए।
कॉलोनी के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह निवासियों ने अपने घरों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बप्पा का स्वागत किया।
नम आंखों से दिया अर्घ्य, दिया अगले बरस आने का न्योता
शोभायात्रा निर्धारित विसर्जन स्थल गम्भीरी नदी पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उत्तर पूजा की गई। जैसे ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा, सभी भक्तों की आंखें छलक आईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरण स्पर्श कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और परिवार के आरोग्य की प्रार्थना की।
अरिहंत विहार समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे दस दिन तक कॉलोनी में एकता और भक्ति का वातावरण बना रहा। विसर्जन के बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और अगले वर्ष फिर से गणेशोत्सव को और भी धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।
इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
इस दौरान जीपी गुर्जर, अध्यक्ष गोपाल जटिया, लक्ष्मण मेघवाल, जगदीश वैष्णव, रबिन्द्र प्रधान, ओम जैन शंभूपुरा, ललित टांक, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जाग जाए तो गांव की तस्वीर बदल सकती है 5 साल के अंदर काम करने का हुनर चाहिए हमारे गांव के नौजवान साथियों से यही विनती है कि वोट सोच समझ कर करें हमें पैसे नहीं विकास चाहिए और जो सर्व समाज का समर्थन करेगा उसी को वोट होगा पक्षपात नहीं चलेगा और और जनता को हर महीने हिसाब देना होगा जय श्री राम
    1
    जाग जाए तो गांव की तस्वीर बदल सकती है 5 साल के अंदर काम करने का हुनर चाहिए
हमारे गांव के नौजवान साथियों से यही विनती है कि वोट सोच समझ कर करें हमें पैसे नहीं विकास चाहिए और जो सर्व समाज का समर्थन करेगा उसी को वोट होगा पक्षपात नहीं चलेगा और और जनता को हर महीने हिसाब देना होगा जय श्री राम
    user_Nand lal Labana
    Nand lal Labana
    Farmer Dhariawad, Pratapgarh•
    17 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है। कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है। किस्तुर राठौड़ नाडोल
    3
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल  की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता
कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता
70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 
19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ  तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है।
विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है।
कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है।
किस्तुर राठौड़ नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • देबारी से अंबेरी हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, कार उछलकर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत उदयपुर जिले के देबारी से अंबेरी हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देबारी से अंबेरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए हाईवे की दूसरी लेन में जा पहुंची ओर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण खोने से कार उछलकर दूसरी दिशा की लेन में जा गिरी। जहां सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
    1
    देबारी से अंबेरी हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, कार उछलकर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत
उदयपुर जिले के देबारी से अंबेरी हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देबारी से अंबेरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए हाईवे की दूसरी लेन में जा पहुंची ओर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण खोने से कार उछलकर दूसरी दिशा की लेन में जा गिरी। जहां सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • राजनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेले का आयोजन तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले में उमड़ी भीड़, सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाई इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे विज्ञान मॉडल, नवनियुक्त सभापति अनीता पालीवाल ने की बच्चों की सराहना, उपाचार्य स्नेहलता जैन और पुष्पेंद्र पणिकर सहित संस्था के स्टाफ के प्रयासों से सफल हुआ आयोजन, पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय राजनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत लगा विज्ञान मेला,
    1
    राजनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेले का आयोजन
तरुण जोशी 
राजसमंद 
94142 39644 
विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले में उमड़ी भीड़, 
सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाई इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे विज्ञान मॉडल, 
नवनियुक्त सभापति अनीता पालीवाल ने की बच्चों की सराहना,
उपाचार्य स्नेहलता जैन और पुष्पेंद्र पणिकर सहित संस्था के स्टाफ के प्रयासों से सफल हुआ आयोजन,
पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय राजनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत लगा विज्ञान मेला,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • 🌍 विश्व पर्यटन दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में सांस्कृतिक रंग, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ 🏰 विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग के टिकट खिड़की व्यू प्वाइंट पर सांस्कृतिक आयोजन, आने वाले पर्यटकों ने कार्यक्रम का लिया आनंद
    2
    🌍 विश्व पर्यटन दिवस पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में सांस्कृतिक रंग, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ
🏰 विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग के टिकट खिड़की व्यू प्वाइंट पर सांस्कृतिक आयोजन, आने वाले पर्यटकों ने कार्यक्रम का लिया आनंद
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.