logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व पर्यटन दिवस पर प्रताप गौरव केंद्र और राजस्थान होटलियर क्लब की संयुक्त पहल —उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक, प्रवेश शुल्क में मिलेगी विशेष छूट उदयपुर, 26 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2026 के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' और 'राजस्थान होटलियर क्लब' के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रताप गौरव केंद्र के पद्मिनी सभागार में प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उदयपुर के समृद्ध इतिहास, शौर्य और कला-संस्कृति से पर्यटकों व आम नागरिकों को जोड़ना है। आयोजन के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना मेवाड़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालेंगे, वहीं राजस्थान होटलियर क्लब के प्रतिनिधि रजनीकांत शर्मा पर्यटन क्षेत्र के विस्तार, नए आयामों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। पर्यटन दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रताप गौरव केंद्र में आने वाले सभी पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों व आगंतुकों के लिए जलपान एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। नागरिकों और पर्यटकों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने तथा पर्यटन को सुलभ बनाने के लिए इस अवसर पर प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है। ₹200 का प्रवेश टिकट पर्यटकों को मात्र ₹150 में उपलब्ध कराया जाएगा।

20 hrs ago
user_Udaipur News Agency
Udaipur News Agency
Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
20 hrs ago

विश्व पर्यटन दिवस पर प्रताप गौरव केंद्र और राजस्थान होटलियर क्लब की संयुक्त पहल —उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक, प्रवेश शुल्क में मिलेगी विशेष छूट उदयपुर, 26 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2026 के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' और 'राजस्थान होटलियर क्लब' के

390704c5-9e82-4d5c-8e80-ac882f7f054a

संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रताप गौरव केंद्र के पद्मिनी सभागार में प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उदयपुर के समृद्ध इतिहास, शौर्य और कला-संस्कृति से पर्यटकों व आम नागरिकों को जोड़ना है। आयोजन के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रताप

29c9244f-0404-4130-a9b6-200895b2746a

गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना मेवाड़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालेंगे, वहीं राजस्थान होटलियर क्लब के प्रतिनिधि रजनीकांत शर्मा पर्यटन क्षेत्र के विस्तार, नए आयामों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। पर्यटन दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रताप गौरव केंद्र में आने वाले सभी पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक और माला पहनाकर

भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों व आगंतुकों के लिए जलपान एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। नागरिकों और पर्यटकों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने तथा पर्यटन को सुलभ बनाने के लिए इस अवसर पर प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है। ₹200 का प्रवेश टिकट पर्यटकों को मात्र ₹150 में उपलब्ध कराया जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • घासा में हुआ दर्दनाक हादसा, गंधर्व सागर तालाब में नहाने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अत्यंत दुखद हादसा सामने आया है। ग्राम पंचायत मांगथला के खरवड़ों का गुड़ा स्थित गंधर्व सागर तालाब में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की गहराई में जाने के कारण पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घासा खेड़ी निवासी अभिषेक सिंह पुत्र स्व. केसर सिंह उम्र 16 वर्ष अपने दोस्तों के साथ गंधर्व सागर तालाब पर नहाने गया था। नहाते समय अभिषेक अचानक पानी की गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों एवं स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसको बचाने का प्रयास किया। लेकिन गहराई अधिक होने के कारण किशोर का कोई सुराग नहीं लगा।
    1
    घासा में हुआ दर्दनाक हादसा, गंधर्व सागर तालाब में नहाने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत
उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अत्यंत दुखद हादसा सामने आया है। ग्राम पंचायत मांगथला के खरवड़ों का गुड़ा स्थित गंधर्व सागर तालाब में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की गहराई में जाने के कारण पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घासा खेड़ी निवासी अभिषेक सिंह पुत्र स्व. केसर सिंह उम्र 16 वर्ष अपने दोस्तों के साथ गंधर्व सागर तालाब पर नहाने गया था। नहाते समय अभिषेक अचानक पानी की गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों एवं स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसको बचाने का प्रयास किया। लेकिन गहराई अधिक होने के कारण किशोर का कोई सुराग नहीं लगा।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 day ago
  • कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण, मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,
    1
    कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, 
पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, 
श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण,
मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • विप्र फाउंडेशन जॉन की बड़ी बैठक जिसमें उपस्थित बांसवाड़ा डूंगरपुर प्रतापगढ़ के सभी वे विप बंदु विप्रो फाउंडेशन की बड़ी बैठक आज आतरी पंचायत में संपन्न हुई कार्यक्रम में सभी विप्र बंधुओ ने अपने विचार रखें
    2
    विप्र फाउंडेशन जॉन की बड़ी बैठक जिसमें उपस्थित बांसवाड़ा डूंगरपुर प्रतापगढ़ के सभी वे विप बंदु 
विप्रो फाउंडेशन की बड़ी बैठक आज आतरी पंचायत में संपन्न हुई कार्यक्रम में सभी विप्र बंधुओ ने अपने विचार रखें
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    25 min ago
  • जोधपुर अग्निकांड में शहीद प्रीतेश को नम आंखों से अंतिम विदाई डूंगरपुर के बिछीवाड़ा के लंबाभाटेडा निवासी फायर फाइटर प्रीतेश परमार की जोधपुर अग्निकांड में मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। शनिवार को प्रीतेश का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम यात्रा में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फायर विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। विधि-विधान से प्रीतेश का अंतिम संस्कार किया गया। प्रीतेश के पिता धूलेश्वर परमार डूंगरपुर फायर ब्रिगेड में सरकारी सेवा में हैं। प्रीतेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं। पूरा गांव गमगीन है।
    1
    जोधपुर अग्निकांड में शहीद प्रीतेश को नम आंखों से अंतिम विदाई

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा के लंबाभाटेडा निवासी फायर फाइटर प्रीतेश परमार की जोधपुर अग्निकांड में मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। शनिवार को प्रीतेश का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम यात्रा में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फायर विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। विधि-विधान से प्रीतेश का अंतिम संस्कार किया गया। प्रीतेश के पिता धूलेश्वर परमार डूंगरपुर फायर ब्रिगेड में सरकारी सेवा में हैं। प्रीतेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं। पूरा गांव गमगीन है।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • प्रभु तारा छै हजार की गूंज के बीच निकली आदिनाथ की पालकी पर्यूषण महापर्व की धून थमी *प्रभु तारा नाम छै हजार की गूंज के बीच निकली आदिनाथ की पालकी*। *आसपुर में पर्यूषण महापर्व की धुन थमी* *सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से रथोत्सव संहित क्षेत्र के समस्त जैन बाहुल्य गांवों मे चल रहे दस लक्षण पर्युषण महापर्व का समापन किया। बिसा नरसिंहपुरा दिगम्बर समाज की ओर से शांतिनाथ* - *दिगम्बर जैन मंदिर एवं नागदा समाज की ओर से आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से निकली रथयात्रा के दौरान गणेश चौक, तहसील चौराया, पुराना बस स्टैंड एवं* *होली चौक में युवक युवतियों नें भक्ति गीतों की धुन पर सुंदर डांडिया रास प्रस्तुत कर महोत्सव के आनंद को* *बहुगुणित किया। रथोत्सव का नजारा देखने आस पास के गांवों से लोग उमड़े। रात्रि में रथ भंडारण की रस्म अदायगी के साथ तीर्थकर भगवंत एवं* *जिनवाणी मां की मंगल आराधना कर विश्व शांति एवं लोक मंगल की कामना की। चंपालाल भूखिया, सेठ शांतिलाल सिंघवी, अध्यक्ष भगवती लाल भूखिया, धनपाल नेतावत, शंकरलाल कुंडलिया, सेठ लक्ष्मीचंद किकावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील जैन, नरेंद्र जैन, कारुलाल रायकीया, प्रकाश नागदा एवं पुलक मंच के अनिल चंदावत आदि उपस्थित रहे*।
    1
    प्रभु तारा छै हजार की गूंज के बीच निकली आदिनाथ की पालकी पर्यूषण महापर्व की धून थमी 
*प्रभु तारा नाम छै हजार की गूंज के बीच निकली आदिनाथ की पालकी*।
*आसपुर में पर्यूषण महापर्व की धुन थमी*
*सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से रथोत्सव संहित क्षेत्र के समस्त जैन बाहुल्य गांवों मे चल रहे दस लक्षण पर्युषण महापर्व का समापन किया। बिसा नरसिंहपुरा दिगम्बर समाज की ओर से शांतिनाथ* - *दिगम्बर जैन मंदिर एवं नागदा समाज की ओर से आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से निकली रथयात्रा के दौरान गणेश चौक, तहसील चौराया, पुराना बस स्टैंड एवं* *होली चौक में युवक युवतियों नें भक्ति गीतों की धुन पर सुंदर डांडिया रास प्रस्तुत कर महोत्सव के आनंद को* *बहुगुणित किया। रथोत्सव का नजारा देखने आस पास के गांवों से लोग उमड़े। रात्रि में रथ भंडारण की रस्म अदायगी के साथ तीर्थकर भगवंत एवं* *जिनवाणी मां की मंगल आराधना कर विश्व शांति एवं लोक मंगल की कामना की।  चंपालाल भूखिया, सेठ शांतिलाल सिंघवी, अध्यक्ष भगवती लाल भूखिया, धनपाल नेतावत, शंकरलाल कुंडलिया, सेठ लक्ष्मीचंद किकावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील जैन, नरेंद्र जैन, कारुलाल रायकीया, प्रकाश नागदा एवं पुलक मंच के अनिल चंदावत आदि उपस्थित रहे*।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डूंगरपुर: निशा कटारा हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले आसपुर विधायक उमेश डामोर, पुलिस को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डूंगरपुर: निशा कटारा हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले आसपुर विधायक उमेश डामोर, पुलिस को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश । ​डूंगरपुर। पाल बस्सी निवासी नर्सिंग छात्रा निशा कटारा की निशंस हत्या के मामले में क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपुर विधायक उमेश डामोर पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचे। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में हर संभव सहयोग व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। ​परिजनों को सांत्वना देने के बाद विधायक उमेश डामोर ने मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी) और दोवड़ा थानाधिकारी से बातचीत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करने के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल गुनहगारों को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। ​पुलिस अधिकारियों ने विधायक को मामले में त्वरित कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

​डूंगरपुर: निशा कटारा हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले आसपुर विधायक उमेश डामोर, पुलिस को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​डूंगरपुर: निशा कटारा हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले आसपुर विधायक उमेश डामोर, पुलिस को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश ।
​डूंगरपुर। पाल बस्सी निवासी नर्सिंग छात्रा निशा कटारा की निशंस हत्या के मामले में क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपुर विधायक उमेश डामोर पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचे। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में हर संभव सहयोग व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
​परिजनों को सांत्वना देने के बाद विधायक उमेश डामोर ने मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी) और दोवड़ा थानाधिकारी से बातचीत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करने के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल गुनहगारों को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
​पुलिस अधिकारियों ने विधायक को मामले में त्वरित कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेले का आयोजन तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले में उमड़ी भीड़, सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाई इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे विज्ञान मॉडल, नवनियुक्त सभापति अनीता पालीवाल ने की बच्चों की सराहना, उपाचार्य स्नेहलता जैन और पुष्पेंद्र पणिकर सहित संस्था के स्टाफ के प्रयासों से सफल हुआ आयोजन, पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय राजनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत लगा विज्ञान मेला,
    1
    राजनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान मेले का आयोजन
तरुण जोशी 
राजसमंद 
94142 39644 
विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले में उमड़ी भीड़, 
सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाई इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे विज्ञान मॉडल, 
नवनियुक्त सभापति अनीता पालीवाल ने की बच्चों की सराहना,
उपाचार्य स्नेहलता जैन और पुष्पेंद्र पणिकर सहित संस्था के स्टाफ के प्रयासों से सफल हुआ आयोजन,
पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय राजनगर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत लगा विज्ञान मेला,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ* *मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ* _जावाल निकटवर्ती मंडवाडा (सिरोही)_ जावाल निकटवर्ती मंडवाडा में आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, *जिसकी अध्यक्षता एकता मैडम एवं नीरु मैडम ने की।* कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बच्चों के समुचित विकास की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में _आंगनबाड़ी A कार्यकर्ता ह॑जा देवी पुरोहित, सहायिका नीतू देवी एवं आशा सहयोगिनी चंचल पुरोहित_ उपस्थित रही और ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया।
    4
    *मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ*
*मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ*
_जावाल निकटवर्ती मंडवाडा (सिरोही)_
जावाल निकटवर्ती मंडवाडा में आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, *जिसकी अध्यक्षता एकता मैडम एवं नीरु मैडम ने की।*
कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बच्चों के समुचित विकास की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में _आंगनबाड़ी A कार्यकर्ता ह॑जा देवी पुरोहित, सहायिका नीतू देवी एवं आशा सहयोगिनी चंचल पुरोहित_ उपस्थित रही और ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया।
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में डूंगरपुर के फायरकर्मी प्रीतेश परमार की मौत डूंगरपुर/जोधपुर। जोधपुर के बासनी क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हुए भीषण ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे फायरकर्मी प्रीतेश परमार की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में प्रीतेश करीब 90 फीसदी तक झुलस गए थे और पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था। प्रीतेश डूंगरपुर जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रीतेश के परिवार का अग्निशमन सेवा से भी गहरा जुड़ाव है। उनके पिता धुलेश्वर परमार डूंगरपुर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड में लीडिंग फायरमैन हैं और करीब 25 वर्षों से अधिक समय से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। आग बुझाने के दौरान हुआ था जोरदार ब्लास्ट हादसा 23 सितंबर की शाम जोधपुर के बासनी स्थित गणेश नगर क्षेत्र की एक हैंडीक्राफ्ट/केमिकल फैक्ट्री में हुआ था। शाम करीब 5:30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दमकल गाड़ियां ऑपरेशन में लगाई गई थीं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे, तभी फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील केमिकल से भरे ड्रमों में अचानक विस्फोट होने लगे। एक रिपोर्ट के अनुसार छत से पत्थर गिरने के बाद फिनोल से भरे ड्रम में विस्फोट होने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। विस्फोट इतना तेज था कि आग बुझाने में जुटे 14 फायरकर्मी झुलस गए, जिनमें कई की हालत गंभीर थी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में जयपुर किया गया था रेफर हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल फायरकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया था। कुछ घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। प्रीतेश की हालत भी बेहद गंभीर थी और करीब 90 फीसदी तक झुलसने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता भी फायर ब्रिगेड में, बेटे ने भी चुनी अग्निशमन सेवा की राह प्रीतेश के परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी बेहद दर्दनाक है क्योंकि उनके पिता धुलेश्वर परमार खुद लंबे समय से फायर ब्रिगेड में सेवाएं दे रहे हैं। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रीतेश भी अग्निशमन सेवा से जुड़े थे। ड्यूटी के दौरान हादसे में बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जोधपुर की इस घटना में बड़ी संख्या में दमकलकर्मियों के झुलसने के बाद फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील केमिकल और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। प्रीतेश परमार की मौत ने उस अग्निशमनकर्मी की जिम्मेदारी और जोखिम को एक बार फिर सामने ला दिया है, जो दूसरों की जान और संपत्ति बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर आग की लपटों के बीच पहुंचता है।
    1
    जोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में डूंगरपुर के फायरकर्मी प्रीतेश परमार की मौत
डूंगरपुर/जोधपुर। जोधपुर के बासनी क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हुए भीषण ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे फायरकर्मी प्रीतेश परमार की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में प्रीतेश करीब 90 फीसदी तक झुलस गए थे और पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था।
प्रीतेश डूंगरपुर जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रीतेश के परिवार का अग्निशमन सेवा से भी गहरा जुड़ाव है। उनके पिता धुलेश्वर परमार डूंगरपुर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड में लीडिंग फायरमैन हैं और करीब 25 वर्षों से अधिक समय से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।
आग बुझाने के दौरान हुआ था जोरदार ब्लास्ट
हादसा 23 सितंबर की शाम जोधपुर के बासनी स्थित गणेश नगर क्षेत्र की एक हैंडीक्राफ्ट/केमिकल फैक्ट्री में हुआ था। शाम करीब 5:30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दमकल गाड़ियां ऑपरेशन में लगाई गई थीं।
दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे, तभी फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील केमिकल से भरे ड्रमों में अचानक विस्फोट होने लगे। एक रिपोर्ट के अनुसार छत से पत्थर गिरने के बाद फिनोल से भरे ड्रम में विस्फोट होने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
विस्फोट इतना तेज था कि आग बुझाने में जुटे 14 फायरकर्मी झुलस गए, जिनमें कई की हालत गंभीर थी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर हालत में जयपुर किया गया था रेफर
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल फायरकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया था। कुछ घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। प्रीतेश की हालत भी बेहद गंभीर थी और करीब 90 फीसदी तक झुलसने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
पिता भी फायर ब्रिगेड में, बेटे ने भी चुनी अग्निशमन सेवा की राह
प्रीतेश के परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी बेहद दर्दनाक है क्योंकि उनके पिता धुलेश्वर परमार खुद लंबे समय से फायर ब्रिगेड में सेवाएं दे रहे हैं। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रीतेश भी अग्निशमन सेवा से जुड़े थे। ड्यूटी के दौरान हादसे में बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
जोधपुर की इस घटना में बड़ी संख्या में दमकलकर्मियों के झुलसने के बाद फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील केमिकल और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
प्रीतेश परमार की मौत ने उस अग्निशमनकर्मी की जिम्मेदारी और जोखिम को एक बार फिर सामने ला दिया है, जो दूसरों की जान और संपत्ति बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर आग की लपटों के बीच पहुंचता है।
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.