Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ* *मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ* _जावाल निकटवर्ती मंडवाडा (सिरोही)_ जावाल निकटवर्ती मंडवाडा में आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, *जिसकी अध्यक्षता एकता मैडम एवं नीरु मैडम ने की।* कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बच्चों के समुचित विकास की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में _आंगनबाड़ी A कार्यकर्ता ह॑जा देवी पुरोहित, सहायिका नीतू देवी एवं आशा सहयोगिनी चंचल पुरोहित_ उपस्थित रही और ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया।
अशोक आलिका राणा
*मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ* *मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ* _जावाल निकटवर्ती मंडवाडा (सिरोही)_ जावाल निकटवर्ती मंडवाडा में आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, *जिसकी अध्यक्षता एकता मैडम एवं नीरु मैडम ने की।* कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बच्चों के समुचित विकास की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में _आंगनबाड़ी A कार्यकर्ता ह॑जा देवी पुरोहित, सहायिका नीतू देवी एवं आशा सहयोगिनी चंचल पुरोहित_ उपस्थित रही और ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- *मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ* *मंडवाडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार हुआ* _जावाल निकटवर्ती मंडवाडा (सिरोही)_ जावाल निकटवर्ती मंडवाडा में आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, *जिसकी अध्यक्षता एकता मैडम एवं नीरु मैडम ने की।* कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बच्चों के समुचित विकास की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में _आंगनबाड़ी A कार्यकर्ता ह॑जा देवी पुरोहित, सहायिका नीतू देवी एवं आशा सहयोगिनी चंचल पुरोहित_ उपस्थित रही और ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया।4
- नांदिया में 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन* ( 17 आयुवर्ग में कोजरा और 19 आयुवर्ग में नांदिया टीम प्रथम रही) --------------------------------------------------------- सिरोही- जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती नांदिया गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026-027 का शनिवार 26 सितम्बर 2026 को समापन हो गया। स्थानीय विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा द्वारा पीईईओ देवेश कुमार खत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विद्यालय में चल रही *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का अध्यक्ष ललित कुमार पुरोहित, एडीईओ(माध्यमिक),सिरोही की उपस्थिति में समापन हुआ।* इस समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह दिलीप कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार जैन,श्रीपाल जैन और दुर्गेश कुमार गर्ग, एसीबीईओ पिंडवाड़ा के अतिरिक्त एसटी जिला मोर्चा अध्यक्ष रतनलाल गरासिया समेत भामाशाह नारायण लाल घांची, भूराराम बंजारा, रावाराम प्रजापत,जयदीप चैलाराम प्रजापत, नारायण घांची, किशोर कुमार बंजारा, भँवर लाल प्रजापत आदि उपस्थित हुए। *कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।* स्थानीय पीईईओ के शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह देवड़ा के अनुसार 17 आयुवर्ग में फाइनल में प्रथम स्थान पर कोजरा, द्वितीय स्थान पर जैतावाड़ा और तृतीय स्थान पर मांकरोड़ा टीम रही। इसी प्रकार 19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर नांदिया, द्वितीय स्थान पर मांकरोड़ा और तृतीय स्थान पर रामपुरा टीम रही। *प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में फाइनल में पहुंची टीमों और टीम प्रभारियों का उपस्थित अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।* इस प्रकार इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यवेक्षक एवं सभी निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों समेत अन्य सभी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।1
- नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों का कांग्रेस ने किया सम्मान* * जालोर। ब्यूरो चीफ कयूम खान जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से गुरुवार शाम 6:30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में नगर परिषद जालोर के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षदों एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का माला एवं साफा पहनाकर तथा कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद बसंती देवी एवं नर्मदा देवी का भी स्वागत-सम्मान किया गया। जनता ने विकास के लिए कांग्रेस को दिया जनादेश : पाराशर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि जालोर नगर परिषद में विगत 12 वर्षों से भाजपा का बोर्ड रहा है और पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद शहर के विकास की अपेक्षा अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी रही है। शहर की सड़कें, नालियां, सीवरेज, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुंदेलाव तालाब जालोर की पहचान और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन इसकी सफाई और इसके धार्मिक महत्व को भी भाजपा शासन में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अब जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस बोर्ड जनभावनाओं के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगा। पाराशर ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को परेशान करने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी डरे नहीं और निडरतापूर्वक चुनाव मैदान में डटे रहे। उन्होंने सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों से अपील की कि वे प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके त्वरित समाधान के लिए कार्य करें। संगठन की एकजुटता से मिली सफलता : रमिला मेघवाल जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की और जनता ने कांग्रेस के पक्ष में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि दलगत भावना से ऊपर उठकर जालोर शहर के प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन शहर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया। जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे : सभापति बंशीलाल माली नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली ने सम्मान समारोह के लिए जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालोर की जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सड़क, नाली, सफाई, सीवरेज, रोशनी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाएगा। कांग्रेस बोर्ड शहर के विकास को देगा नई गति : मुमताज अली उपसभापति मुमताज अली सैय्यद ने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस बोर्ड के गठन के साथ शहर के विकास को नई गति मिलेगी। कांग्रेस के सभी पार्षद मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करवाने तथा प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जालोर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। इस अवसर पर सवाराम पटेल, इशरराम विश्नोई, वीरेंद्र जोशी, भोमाराम मेघवाल, सवाई सिंह चंपावत, खसाराम मेघवाल, रमेश सोलंकी, शोभा सुन्देशा, सुष्मिता गर्ग, बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, सुल्तान खान भाटी, कामिनी शर्मा, गीता श्री मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, आम सिंह परिहार, दीपक मेघवाल, जवानाराम माली, शीला चौधरी, अनिल पंडत, कृष्ण कुमार वाणिका सहित तमाम पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।2
- #आहोर - भवरानी में बढ़ी पेयजल किल्लत, ग्रामीण तालाब का पानी पीने को मजबूर सफ्ताह भर से टंकी में नही हो रही पेयजल आपूर्ति1
- जालौर शनिवार माली समाज सेवा संस्थान खीमज माता मंदिर में नगर परिषद में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत अभिनंदन किया गया माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान जालौर प्रेस नोट सभापति सहित नवनिर्वाचित माली समाज के पार्षदों का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन जालौर, 26 सितंबर। माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान, जालौर द्वारा नगर परिषद जालौर चुनाव 2026 में निर्वाचित होकर आए माली समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया गया। संस्था मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि संस्था अध्यक्ष जूटाराम सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नगर परिषद जालौर के नवनिर्वाचित सभापति बंसीलाल सोलंकी सहित माली समाज से निर्वाचित पार्षदों का संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर तथा मुंह मीठा करवाकर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दिनेश गहलोत, नितिन सोलंकी, मुकेश सांखला, कैलाश माली, हुकमीचंद सोलंकी, पार्वती देवी, मंगलाराम सोलंकी, शोभा देवी, नरबदा देवी, दिनेश महावर, बसंती देवी (प्रतिनिधि), किशन माली सहित सायला नगर पालिका से निर्वाचित खीमाराम सोलंकी का भी सम्मान किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सभापति एवं पार्षदों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरते हुए शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने समाज की ओर से मिले सम्मान को नई जिम्मेदारी और ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया। कार्यक्रम में पन्नालाल सोलंकी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं तथा समाज की ओर से शहर के विकास में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माली समाज की सामाजिक एकजुटता और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समाज के साथ-साथ जालौर शहर के विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को समाज की ओर से शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था के मोहनलाल, दिलीप सोलंकी, हरिराम, मादाराम, गोपाराम, लखमाराम, लच्छाराम, चेलाराम, महेंद्र, राजूराम, चुन्नीलाल, कानाराम, कालूराम, एडवोकेट रमेश सोलंकी, तेजाराम, वचनाराम, रामलाल, भोमाराम, ताराराम, किशनाराम, लालाराम, भंवरलाल, निंबाराम, नारायण, पूराराम, मुकनाराम, नाथू सोलंकी,भीमाराम सोलंकी,गिरधारीलाल,गौरव सोलंकी,सुरेश सोलंकी,प्रवीण सोलंकी,दिनेश कुमार,सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। संस्था ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।2
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है। कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है। किस्तुर राठौड़ नाडोल3
- उदयपुर के शुभम कीर ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक | 70th District Boxing Championship Udaipur उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17 और अंडर-19) में शुभम कीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर द्वारा 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।1
- विश्व पर्यटन दिवस पर प्रताप गौरव केंद्र और राजस्थान होटलियर क्लब की संयुक्त पहल —उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक, प्रवेश शुल्क में मिलेगी विशेष छूट उदयपुर, 26 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2026 के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' और 'राजस्थान होटलियर क्लब' के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रताप गौरव केंद्र के पद्मिनी सभागार में प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उदयपुर के समृद्ध इतिहास, शौर्य और कला-संस्कृति से पर्यटकों व आम नागरिकों को जोड़ना है। आयोजन के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना मेवाड़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालेंगे, वहीं राजस्थान होटलियर क्लब के प्रतिनिधि रजनीकांत शर्मा पर्यटन क्षेत्र के विस्तार, नए आयामों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। पर्यटन दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रताप गौरव केंद्र में आने वाले सभी पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों व आगंतुकों के लिए जलपान एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। नागरिकों और पर्यटकों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने तथा पर्यटन को सुलभ बनाने के लिए इस अवसर पर प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है। ₹200 का प्रवेश टिकट पर्यटकों को मात्र ₹150 में उपलब्ध कराया जाएगा।4