logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों का कांग्रेस ने किया सम्मान* * जालोर। ब्यूरो चीफ कयूम खान जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से गुरुवार शाम 6:30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में नगर परिषद जालोर के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षदों एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का माला एवं साफा पहनाकर तथा कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद बसंती देवी एवं नर्मदा देवी का भी स्वागत-सम्मान किया गया। जनता ने विकास के लिए कांग्रेस को दिया जनादेश : पाराशर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि जालोर नगर परिषद में विगत 12 वर्षों से भाजपा का बोर्ड रहा है और पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद शहर के विकास की अपेक्षा अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी रही है। शहर की सड़कें, नालियां, सीवरेज, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुंदेलाव तालाब जालोर की पहचान और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन इसकी सफाई और इसके धार्मिक महत्व को भी भाजपा शासन में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अब जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस बोर्ड जनभावनाओं के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगा। पाराशर ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को परेशान करने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी डरे नहीं और निडरतापूर्वक चुनाव मैदान में डटे रहे। उन्होंने सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों से अपील की कि वे प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके त्वरित समाधान के लिए कार्य करें। संगठन की एकजुटता से मिली सफलता : रमिला मेघवाल जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की और जनता ने कांग्रेस के पक्ष में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि दलगत भावना से ऊपर उठकर जालोर शहर के प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन शहर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया। जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे : सभापति बंशीलाल माली नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली ने सम्मान समारोह के लिए जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालोर की जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सड़क, नाली, सफाई, सीवरेज, रोशनी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाएगा। कांग्रेस बोर्ड शहर के विकास को देगा नई गति : मुमताज अली उपसभापति मुमताज अली सैय्यद ने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस बोर्ड के गठन के साथ शहर के विकास को नई गति मिलेगी। कांग्रेस के सभी पार्षद मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करवाने तथा प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जालोर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। इस अवसर पर सवाराम पटेल, इशरराम विश्नोई, वीरेंद्र जोशी, भोमाराम मेघवाल, सवाई सिंह चंपावत, खसाराम मेघवाल, रमेश सोलंकी, शोभा सुन्देशा, सुष्मिता गर्ग, बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, सुल्तान खान भाटी, कामिनी शर्मा, गीता श्री मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, आम सिंह परिहार, दीपक मेघवाल, जवानाराम माली, शीला चौधरी, अनिल पंडत, कृष्ण कुमार वाणिका सहित तमाम पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_News Samachar Nation jalor
News Samachar Nation jalor
Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
7 hrs ago
8826d131-2e48-4e03-aa22-06ac42c1e738

नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों का कांग्रेस ने किया सम्मान* * जालोर। ब्यूरो चीफ कयूम खान जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से गुरुवार शाम 6:30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में नगर परिषद जालोर के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षदों एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का माला एवं साफा पहनाकर तथा कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद बसंती देवी एवं नर्मदा देवी का भी स्वागत-सम्मान किया गया। जनता ने विकास के लिए कांग्रेस को दिया जनादेश : पाराशर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि जालोर नगर परिषद में विगत 12 वर्षों से भाजपा का बोर्ड रहा है और पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद शहर के विकास की अपेक्षा अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी रही है। शहर की सड़कें, नालियां, सीवरेज, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुंदेलाव तालाब जालोर की पहचान और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन इसकी सफाई और इसके धार्मिक महत्व को भी भाजपा शासन में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अब जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस बोर्ड जनभावनाओं के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगा। पाराशर ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को परेशान करने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी डरे नहीं और निडरतापूर्वक चुनाव मैदान में डटे रहे। उन्होंने सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों से अपील की कि वे प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके त्वरित समाधान के लिए कार्य करें। संगठन की एकजुटता से मिली सफलता : रमिला मेघवाल जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की और जनता ने

कांग्रेस के पक्ष में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि दलगत भावना से ऊपर उठकर जालोर शहर के प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन शहर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया। जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे : सभापति बंशीलाल माली नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली ने सम्मान समारोह के लिए जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालोर की जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सड़क, नाली, सफाई, सीवरेज, रोशनी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाएगा। कांग्रेस बोर्ड शहर के विकास को देगा नई गति : मुमताज अली उपसभापति मुमताज अली सैय्यद ने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस बोर्ड के गठन के साथ शहर के विकास को नई गति मिलेगी। कांग्रेस के सभी पार्षद मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करवाने तथा प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जालोर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। इस अवसर पर सवाराम पटेल, इशरराम विश्नोई, वीरेंद्र जोशी, भोमाराम मेघवाल, सवाई सिंह चंपावत, खसाराम मेघवाल, रमेश सोलंकी, शोभा सुन्देशा, सुष्मिता गर्ग, बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, सुल्तान खान भाटी, कामिनी शर्मा, गीता श्री मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, आम सिंह परिहार, दीपक मेघवाल, जवानाराम माली, शीला चौधरी, अनिल पंडत, कृष्ण कुमार वाणिका सहित तमाम पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नांदिया में 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन* ( 17 आयुवर्ग में कोजरा और 19 आयुवर्ग में नांदिया टीम प्रथम रही) --------------------------------------------------------- सिरोही- जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती नांदिया गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026-027 का शनिवार 26 सितम्बर 2026 को समापन हो गया। स्थानीय विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा द्वारा पीईईओ देवेश कुमार खत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विद्यालय में चल रही *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का अध्यक्ष ललित कुमार पुरोहित, एडीईओ(माध्यमिक),सिरोही की उपस्थिति में समापन हुआ।* इस समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह दिलीप कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार जैन,श्रीपाल जैन और दुर्गेश कुमार गर्ग, एसीबीईओ पिंडवाड़ा के अतिरिक्त एसटी जिला मोर्चा अध्यक्ष रतनलाल गरासिया समेत भामाशाह नारायण लाल घांची, भूराराम बंजारा, रावाराम प्रजापत,जयदीप चैलाराम प्रजापत, नारायण घांची, किशोर कुमार बंजारा, भँवर लाल प्रजापत आदि उपस्थित हुए। *कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।* स्थानीय पीईईओ के शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह देवड़ा के अनुसार 17 आयुवर्ग में फाइनल में प्रथम स्थान पर कोजरा, द्वितीय स्थान पर जैतावाड़ा और तृतीय स्थान पर मांकरोड़ा टीम रही। इसी प्रकार 19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर नांदिया, द्वितीय स्थान पर मांकरोड़ा और तृतीय स्थान पर रामपुरा टीम रही। *प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में फाइनल में पहुंची टीमों और टीम प्रभारियों का उपस्थित अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।* इस प्रकार इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यवेक्षक एवं सभी निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों समेत अन्य सभी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।
    1
    नांदिया में 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
*70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन*
( 17 आयुवर्ग में कोजरा और 19 आयुवर्ग में नांदिया टीम प्रथम रही)
---------------------------------------------------------
सिरोही- जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती नांदिया गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026-027 का शनिवार 26 सितम्बर 2026 को समापन हो गया।
स्थानीय विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा द्वारा पीईईओ देवेश कुमार खत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विद्यालय में चल रही *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का अध्यक्ष ललित कुमार पुरोहित, एडीईओ(माध्यमिक),सिरोही की उपस्थिति में समापन हुआ।* इस समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह दिलीप कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार जैन,श्रीपाल जैन और दुर्गेश कुमार गर्ग, एसीबीईओ पिंडवाड़ा के अतिरिक्त एसटी जिला मोर्चा अध्यक्ष रतनलाल गरासिया समेत भामाशाह नारायण लाल घांची, भूराराम बंजारा, रावाराम प्रजापत,जयदीप चैलाराम प्रजापत, नारायण घांची, किशोर कुमार बंजारा, भँवर लाल प्रजापत आदि उपस्थित हुए। *कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।*
स्थानीय पीईईओ के शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह देवड़ा के अनुसार 17 आयुवर्ग में फाइनल में प्रथम स्थान पर कोजरा, द्वितीय स्थान पर जैतावाड़ा और तृतीय स्थान पर मांकरोड़ा टीम रही। इसी प्रकार 19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर नांदिया, द्वितीय स्थान पर मांकरोड़ा और तृतीय स्थान पर रामपुरा टीम रही। *प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में फाइनल में पहुंची टीमों और टीम प्रभारियों का उपस्थित अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।* इस प्रकार इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यवेक्षक एवं सभी निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों समेत अन्य सभी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।
    user_गुरुदीन वर्मा
    गुरुदीन वर्मा
    Teacher पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    49 min ago
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं की जयंती के उपलक्ष में 5 किलोमीटर की मैराथन, पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा पाली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पाली शहर में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों सहित अन्य लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ की शुरुआत शहर के नया बस स्टैंड से हुई। एएसपी जयसिंह तंवर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसके बाद पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न मार्गों से होते  लाखोटिया गार्डन की ओर रवाना हुए। दौड़ के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर प्रतिभागी लाखोटिया तालाब स्थित लाखोटिया गार्डन पहुंचे, जहां मैराथन दौड़ का समापन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और जवानों में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मैराथन में पुलिस विभाग के जवानों के साथ होमगार्ड जवानों सहित कई लोगों ने भाग लिया। वहीं, सोमवार सुबह पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लगातार आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के जरिए जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    सरदार वल्लभ भाई पटेल की  150वीं की जयंती के उपलक्ष में 5 किलोमीटर की मैराथन, पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
पाली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पाली शहर में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों सहित अन्य लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
मैराथन दौड़ की शुरुआत शहर के नया बस स्टैंड से हुई। एएसपी जयसिंह तंवर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसके बाद पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न मार्गों से होते  लाखोटिया गार्डन की ओर रवाना हुए।
दौड़ के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर प्रतिभागी लाखोटिया तालाब स्थित लाखोटिया गार्डन पहुंचे, जहां मैराथन दौड़ का समापन हुआ।
इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और जवानों में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मैराथन में पुलिस विभाग के जवानों के साथ होमगार्ड जवानों सहित कई लोगों ने भाग लिया।
वहीं, सोमवार सुबह पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लगातार आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के जरिए जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_DHARA DIGITAL NEWS
    DHARA DIGITAL NEWS
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सरदार पटेल जयंती पर 5 किमी मैराथन दौड़, पुलिसकर्मियों ने भी लिया हिस्सा पाली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पाली में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ शहर के नए बस स्टैंड से रवाना हुई। प्रतिभागी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लाखोटिया तालाब पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ। दौड़ को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ में शामिल होकर आयोजन में भागीदारी निभाई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दौड़ का आयोजन किया गया।
    2
    सरदार पटेल जयंती पर 5 किमी मैराथन दौड़, पुलिसकर्मियों ने भी लिया हिस्सा
पाली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पाली में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मैराथन दौड़ शहर के नए बस स्टैंड से रवाना हुई। प्रतिभागी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लाखोटिया तालाब पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ।
दौड़ को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ में शामिल होकर आयोजन में भागीदारी निभाई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दौड़ का आयोजन किया गया।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • क्षेत्रपाल खेतलाजी महाराज (खेलोजी) मंदिर मेन रोड नाडोल भाद्रपद, शाम 7 बजे आरती महिला भजन एवम बालभोग अर्पित किया। आप सभी लोग पधारकर लाभ प्राप्त करे। लाभान्वित परिवार प्रजापत अचलाराम भलाजी खारडा रोड नाडोल, आप का बहुत बहुत धन्यावाद।
    1
    क्षेत्रपाल खेतलाजी महाराज (खेलोजी) मंदिर मेन रोड नाडोल भाद्रपद, शाम 7 बजे आरती महिला भजन एवम बालभोग अर्पित किया। आप सभी लोग पधारकर लाभ प्राप्त करे। लाभान्वित परिवार प्रजापत अचलाराम भलाजी खारडा रोड नाडोल, आप का बहुत बहुत धन्यावाद।
    user_Mohan Bhatnagar
    Mohan Bhatnagar
    Pali, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • पाली: जैन युवा संगठन द्वारा भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' का आयोजन, सुप्रसिद्ध गायक विक्की डी पारेख की भजनों पर झूमे श्रद्धालुपाली। स्थानीय अणुव्रत नगर में जैन युवा संगठन, पाली के तत्वावधान में एक भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' (भक्ति संध्या) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा एवं सचिव अशोक तलेसरा ने बताया कि कार्यक्रम स्व. श्रीमती निर्मलादेवी चौपड़ा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।भक्तिमयी प्रस्तुतियों से बांधा समां: संगठन के पूर्व अध्यक्ष उगम राज सांड एवं विनय बंब ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध जैन समाज पाली: जैन युवा संगठन द्वारा भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' का आयोजन, सुप्रसिद्ध गायक विक्की डी पारेख की भजनों पर झूमे श्रद्धालुपाली। स्थानीय अणुव्रत नगर में जैन युवा संगठन, पाली के तत्वावधान में एक भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' (भक्ति संध्या) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा एवं सचिव अशोक तलेसरा ने बताया कि कार्यक्रम स्व. श्रीमती निर्मलादेवी चौपड़ा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।भक्तिमयी प्रस्तुतियों से बांधा समां: संगठन के पूर्व अध्यक्ष उगम राज सांड एवं विनय बंब ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध जैन समाज के गायक विक्की डी पारेख (Vicky D Parekh) रहे। उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक जैन स्तवन और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा पंडाल भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। "भक्ति ही आत्मा की शांति का सच्चा मार्ग है" के संदेश के साथ शुरू हुई इस शाम में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया।लाभार्थी परिवार का रहा सहयोग:इस भव्य भक्ति संध्या के लाभार्थी परिवार श्रीमान गौतमचंदजी, राजेन्द्रकुमारजी, महेशकुमारजी, मोहितकुमारजी, विश्वासकुमारजी, कार्तिकजी, हितांशजी, दिव्यांकजी, कंकु चौपड़ा परिवार (पचपदरा वाले) रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रतिष्ठान 'विश्वास इण्डस्ट्रीज, पाली-अहमदाबाद' और 'वेनगार्ड स्टील सोल्यूशन्स, मुम्बई' का विशेष सहयोग रहा।इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं:कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन युवा संगठन के संयोजक राजेंद्र नाहर , नरेश मेहता , निलेश सुराणा, मनीष बाफना, ललित मालू, प्रफुल्ल कवाड और सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, संस्कृति की रक्षा और 'भक्ति से बढ़े समाज की शक्ति' का संकल्प मजबूत होता है।
    1
    पाली: जैन युवा संगठन द्वारा भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' का आयोजन, सुप्रसिद्ध गायक विक्की डी पारेख की भजनों पर झूमे श्रद्धालुपाली। स्थानीय अणुव्रत नगर में जैन युवा संगठन, पाली के तत्वावधान में एक भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' (भक्ति संध्या) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा एवं सचिव अशोक तलेसरा ने बताया कि कार्यक्रम स्व. श्रीमती निर्मलादेवी चौपड़ा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।भक्तिमयी प्रस्तुतियों से बांधा समां: संगठन के पूर्व अध्यक्ष उगम राज सांड एवं विनय बंब ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध जैन समाज
पाली: जैन युवा संगठन द्वारा भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' का आयोजन, सुप्रसिद्ध गायक विक्की डी पारेख की भजनों पर झूमे श्रद्धालुपाली। स्थानीय अणुव्रत नगर में जैन युवा संगठन, पाली के तत्वावधान में एक भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' (भक्ति संध्या) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा एवं सचिव अशोक तलेसरा ने बताया कि कार्यक्रम स्व. श्रीमती निर्मलादेवी चौपड़ा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।भक्तिमयी प्रस्तुतियों से बांधा समां: संगठन के पूर्व अध्यक्ष उगम राज सांड एवं विनय बंब ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध जैन समाज के गायक विक्की डी पारेख (Vicky D Parekh) रहे। उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक जैन स्तवन और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा पंडाल भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। "भक्ति ही आत्मा की शांति का सच्चा मार्ग है" के संदेश के साथ शुरू हुई इस शाम में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया।लाभार्थी परिवार का रहा सहयोग:इस भव्य भक्ति संध्या के लाभार्थी परिवार श्रीमान गौतमचंदजी, राजेन्द्रकुमारजी, महेशकुमारजी, मोहितकुमारजी, विश्वासकुमारजी, कार्तिकजी, हितांशजी, दिव्यांकजी, कंकु चौपड़ा परिवार (पचपदरा वाले) रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रतिष्ठान 'विश्वास इण्डस्ट्रीज, पाली-अहमदाबाद' और 'वेनगार्ड स्टील सोल्यूशन्स, मुम्बई' का विशेष सहयोग रहा।इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं:कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन युवा संगठन के संयोजक राजेंद्र नाहर , नरेश मेहता , निलेश सुराणा, मनीष बाफना, ललित मालू, प्रफुल्ल कवाड और  सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, संस्कृति की रक्षा और 'भक्ति से बढ़े समाज की शक्ति' का संकल्प मजबूत होता है।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत पाली जिले के गुड़ा अखेराज के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। हादसे में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी गणपतसिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गुड़ा अखेराज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल गणपतसिंह को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
पाली जिले के गुड़ा अखेराज के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। हादसे में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई।
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी गणपतसिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गुड़ा अखेराज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल गणपतसिंह को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    user_DHARA DIGITAL NEWS
    DHARA DIGITAL NEWS
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है। कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है। किस्तुर राठौड़ नाडोल
    3
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल  की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता
कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता
70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 
19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ  तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है।
विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है।
कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है।
किस्तुर राठौड़ नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.