logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
1 hr ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भगोड़ा राजकीय विद्यालय में 70 वीं जिला स्तरीय छात्र छात्राएं 14 वर्षीय कबड्डी चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन मारवाड़ जंक्शन,पाली भगोड़ा में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय कबड्डी छात्र छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि कानाराम जी बागोरिया जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक पाली विशिष्ट अतिथि मिश्रीलाल बंजारा CBEO मारवाड़ जंक्शन रहे।छात्रा वर्ग फाइनल मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेपडावास़ वर्सेस गुरुकुल नया चेंडा जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेपडावास़ विजयी रही। वहीं छात्र वर्ग में फाइनल मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजोला कला वर्सेस सर्वोदय दुदोड के बीच खेला गया जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजोला कला विजयी रहा। प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक मोमेंट को देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच छात्र छात्राएं को ट्रॉफी दी गई।बेस्ट कैचर धापू गुरुकुल चेंडा से बेस्ट रेडर चेतन सर्वोदय दुदोड को मोमेंटो दिया ।सभी कार्मिकों को मोमेटो व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर भामाशाह मदन सिंह देव आश्रम भगोड़ा संत संतोष महाराज संयोजक गौतम चंद मीणा, नेमीचंद, राजेंद्र पवार,कैलाश मेवाड़ा बगड़ी,राजेंद्र पवार, दुर्गाराम जाट,शक्ति सिंह मेवाडा,चैनी,अशोक कुमार, प्रेमराम,पुर्व खेल परिवेशक किशन सिंह जैतावत,राकेश आदि उपस्थित रहे।
    4
    भगोड़ा राजकीय विद्यालय में 70 वीं जिला स्तरीय छात्र छात्राएं 14 वर्षीय कबड्डी चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
मारवाड़ जंक्शन,पाली
भगोड़ा में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70 वीं  जिला स्तरीय 14 वर्षीय कबड्डी छात्र छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि कानाराम जी बागोरिया जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक  पाली विशिष्ट अतिथि मिश्रीलाल बंजारा CBEO मारवाड़ जंक्शन रहे।छात्रा वर्ग फाइनल मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेपडावास़ वर्सेस गुरुकुल नया चेंडा  जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेपडावास़ विजयी रही। वहीं छात्र वर्ग में 
फाइनल मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजोला कला वर्सेस सर्वोदय दुदोड के बीच खेला गया जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजोला कला विजयी रहा। प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक मोमेंट को देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच छात्र छात्राएं को ट्रॉफी दी गई।बेस्ट कैचर धापू  गुरुकुल चेंडा से बेस्ट रेडर चेतन सर्वोदय दुदोड को मोमेंटो दिया ।सभी कार्मिकों को मोमेटो व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर भामाशाह मदन सिंह  देव आश्रम भगोड़ा संत संतोष महाराज संयोजक गौतम चंद मीणा, नेमीचंद, राजेंद्र पवार,कैलाश मेवाड़ा बगड़ी,राजेंद्र पवार, दुर्गाराम जाट,शक्ति सिंह मेवाडा,चैनी,अशोक कुमार, प्रेमराम,पुर्व खेल परिवेशक किशन सिंह जैतावत,राकेश आदि उपस्थित रहे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान 70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन 70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन समारोह आयोजक विद्यालय सरस्वती विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचियारडा के सानिध्य में हुआ। पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर जिले की कुल 25 विद्यालय की टीमों ने भाग लिया जिसमें 53 छात्र व 34 छात्राएं प्रतिभागी आर्चर रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग करने में एकलव्य आर्चरी एकेडमिक पारसराम का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। निर्णायक मंडल में अशोक कुमार ,चेतन प्रकाश, अनिल बिश्नोई उपस्थित रहे।
    2
    70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन 
रिपोर्टर 
सुरेश कुमार शर्वा
जोधपुर राजस्थान
70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन 
70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन समारोह  आयोजक विद्यालय सरस्वती विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचियारडा के सानिध्य में हुआ। पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर जिले की कुल 25 विद्यालय की टीमों  ने भाग लिया जिसमें 53 छात्र व 34 छात्राएं प्रतिभागी आर्चर रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग करने में एकलव्य आर्चरी एकेडमिक पारसराम का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। निर्णायक मंडल में अशोक कुमार ,चेतन प्रकाश, अनिल बिश्नोई उपस्थित रहे।
    user_Suresh Kumar Sharwa
    Suresh Kumar Sharwa
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है। कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है। किस्तुर राठौड़ नाडोल
    3
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल  की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता
कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता
70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 
19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ  तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है।
विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है।
कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है।
किस्तुर राठौड़ नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सेवाली में गूंजा बालाजी महाराज का जयकारा, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु रिपोर्टर रोहित जोशी खण्डप सेवाली गांव में शुक्रवार रात्रि को “एक शाम श्री सेवाली बालाजी महाराज के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में आसपास सहित समस्त ग्रामवासियों और बालाजी महाराज के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन संध्या के दौरान पूरा वातावरण “जय श्री बालाजी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा।। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार महावीर सांखला एंड पार्टी, मांडोर नागौर ने बालाजी महाराज की महिमा से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर किया। भजन गायक ने बालाजी महाराज के प्रसिद्ध भजनों एवं स्तुतियों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। भजनों के दौरान भक्तों ने तालियों और जयघोष के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।भजन संध्या के दौरान नरसिंह पटेल समदड़ी ने मंच संचालन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, पार्किंग एवं लाइव प्रसारण सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।भजन संध्या के अगले दिन शनिवार सुबह समस्त ग्रामवासियों एवं बालाजी महाराज के भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इससे पहले भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार और गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मंगल कामना की। खण्डप से रोहित जोशी की रिपोर्ट
    1
    सेवाली में गूंजा बालाजी महाराज का जयकारा, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
रिपोर्टर रोहित जोशी खण्डप 
सेवाली गांव में शुक्रवार रात्रि को “एक शाम श्री सेवाली बालाजी महाराज के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में आसपास सहित समस्त ग्रामवासियों और बालाजी महाराज के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन संध्या के दौरान पूरा वातावरण “जय श्री बालाजी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा।।
कार्यक्रम में मुख्य कलाकार महावीर सांखला एंड पार्टी, मांडोर नागौर ने बालाजी महाराज की महिमा से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर किया। भजन गायक ने बालाजी महाराज के प्रसिद्ध भजनों एवं स्तुतियों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। भजनों के दौरान भक्तों ने तालियों और जयघोष के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।भजन संध्या के दौरान नरसिंह पटेल समदड़ी ने मंच संचालन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, पार्किंग एवं लाइव प्रसारण सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।भजन संध्या के अगले दिन शनिवार सुबह समस्त ग्रामवासियों एवं बालाजी महाराज के भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इससे पहले भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार और गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मंगल कामना की। खण्डप से रोहित जोशी की रिपोर्ट
    user_Rohit
    Rohit
    Local News Reporter समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सरवाड़ में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन,अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर सरवाड़ में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर सरवाड़ शहर सहित उपखंड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इससे पहले गुरुवार रात शहर स्थित पथवारी माता मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शुक्रवार को भगवान गणेश की आरती के बाद भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में घोड़ी, बग्गी, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा गोपाल बावड़ी पहुंची, जहां गणेश प्रतिमाओं की महाआरती की गई और इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भागचंद चांपा और मंत्री अजय पारीक रथ पर सवार रहे। वहीं श्रद्धालु लगातार “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता हरिमोहन शर्मा, गोविंद बल्लभ सहित कई गणेश भक्त प्रतिमाओं के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोश के साथ स्वागत किया। वहीं श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस उपाधीक्षक, उपखंड अधिकारी गजेंद्र शर्मा, सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा, तहसीलदार दिनेश चंद्र दिवाकर सहित अलग-अलग थानों का पुलिस जाप्ता तैनात रहा। गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर के अधिकांश प्रतिष्ठान सुबह से बंद रहे और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान सरवाड़ में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    1
    सरवाड़ में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन,अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर
सरवाड़ में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर
सरवाड़ शहर सहित उपखंड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।
इससे पहले गुरुवार रात शहर स्थित पथवारी माता मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
शुक्रवार को भगवान गणेश की आरती के बाद भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में घोड़ी, बग्गी, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा गोपाल बावड़ी पहुंची, जहां गणेश प्रतिमाओं की महाआरती की गई और इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भागचंद चांपा और मंत्री अजय पारीक रथ पर सवार रहे। वहीं श्रद्धालु लगातार “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस दौरान भाजपा नेता हरिमोहन शर्मा, गोविंद बल्लभ सहित कई गणेश भक्त प्रतिमाओं के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोश के साथ स्वागत किया। वहीं श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।
गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस उपाधीक्षक, उपखंड अधिकारी गजेंद्र शर्मा, सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा, तहसीलदार दिनेश चंद्र दिवाकर सहित अलग-अलग थानों का पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर के अधिकांश प्रतिष्ठान सुबह से बंद रहे और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान सरवाड़ में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    23 hrs ago
  • जैन भक्ति कॉन्सर्ट में गायक विक्की डी के भजनों पर झूमे श्रोता पाली शहर के अणुव्रत नगर में शनिवार शाम जैन युवा संगठन की ओर से जैन भक्ति कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। गायक विक्की डी. पारेख ने भक्ति से भरपूर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर समाजबंधु देर रात तक झूमते नजर आए। भगवान महावीर के जीवन पर आधारित भजनों को भी खूब सराहना मिली। वहीं, रविवार को अणुव्रत नगर में मेले का आयोजन होगा।
    1
    जैन भक्ति कॉन्सर्ट में गायक विक्की डी के भजनों पर झूमे श्रोता 
पाली शहर के अणुव्रत नगर में शनिवार शाम जैन युवा संगठन की ओर से जैन भक्ति कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया।
गायक विक्की डी. पारेख ने भक्ति से भरपूर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर समाजबंधु देर रात तक झूमते नजर आए।
भगवान महावीर के जीवन पर आधारित भजनों को भी खूब सराहना मिली। वहीं, रविवार को अणुव्रत नगर में मेले का आयोजन होगा।
    user_DHARA DIGITAL NEWS
    DHARA DIGITAL NEWS
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों का कांग्रेस ने किया सम्मान* * जालोर। ब्यूरो चीफ कयूम खान जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से गुरुवार शाम 6:30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में नगर परिषद जालोर के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षदों एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का माला एवं साफा पहनाकर तथा कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद बसंती देवी एवं नर्मदा देवी का भी स्वागत-सम्मान किया गया। जनता ने विकास के लिए कांग्रेस को दिया जनादेश : पाराशर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि जालोर नगर परिषद में विगत 12 वर्षों से भाजपा का बोर्ड रहा है और पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद शहर के विकास की अपेक्षा अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी रही है। शहर की सड़कें, नालियां, सीवरेज, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुंदेलाव तालाब जालोर की पहचान और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन इसकी सफाई और इसके धार्मिक महत्व को भी भाजपा शासन में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अब जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस बोर्ड जनभावनाओं के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगा। पाराशर ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को परेशान करने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी डरे नहीं और निडरतापूर्वक चुनाव मैदान में डटे रहे। उन्होंने सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों से अपील की कि वे प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके त्वरित समाधान के लिए कार्य करें। संगठन की एकजुटता से मिली सफलता : रमिला मेघवाल जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की और जनता ने कांग्रेस के पक्ष में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि दलगत भावना से ऊपर उठकर जालोर शहर के प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन शहर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया। जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे : सभापति बंशीलाल माली नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली ने सम्मान समारोह के लिए जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालोर की जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सड़क, नाली, सफाई, सीवरेज, रोशनी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाएगा। कांग्रेस बोर्ड शहर के विकास को देगा नई गति : मुमताज अली उपसभापति मुमताज अली सैय्यद ने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस बोर्ड के गठन के साथ शहर के विकास को नई गति मिलेगी। कांग्रेस के सभी पार्षद मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करवाने तथा प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जालोर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। इस अवसर पर सवाराम पटेल, इशरराम विश्नोई, वीरेंद्र जोशी, भोमाराम मेघवाल, सवाई सिंह चंपावत, खसाराम मेघवाल, रमेश सोलंकी, शोभा सुन्देशा, सुष्मिता गर्ग, बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, सुल्तान खान भाटी, कामिनी शर्मा, गीता श्री मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, आम सिंह परिहार, दीपक मेघवाल, जवानाराम माली, शीला चौधरी, अनिल पंडत, कृष्ण कुमार वाणिका सहित तमाम पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    2
    नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों का कांग्रेस ने किया सम्मान* 
*
जालोर। ब्यूरो चीफ कयूम खान 
जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से गुरुवार शाम 6:30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में नगर परिषद जालोर के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षदों एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का माला एवं साफा पहनाकर तथा कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद बसंती देवी एवं नर्मदा देवी का भी स्वागत-सम्मान किया गया।
जनता ने विकास के लिए कांग्रेस को दिया जनादेश : पाराशर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि जालोर नगर परिषद में विगत 12 वर्षों से भाजपा का बोर्ड रहा है और पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद शहर के विकास की अपेक्षा अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी रही है। शहर की सड़कें, नालियां, सीवरेज, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि सुंदेलाव तालाब जालोर की पहचान और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन इसकी सफाई और इसके धार्मिक महत्व को भी भाजपा शासन में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अब जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस बोर्ड जनभावनाओं के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगा।
पाराशर ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को परेशान करने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी डरे नहीं और निडरतापूर्वक चुनाव मैदान में डटे रहे। उन्होंने सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों से अपील की कि वे प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके त्वरित समाधान के लिए कार्य करें।
संगठन की एकजुटता से मिली सफलता : रमिला मेघवाल
जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की और जनता ने कांग्रेस के पक्ष में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि दलगत भावना से ऊपर उठकर जालोर शहर के प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन शहर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।
जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे : सभापति बंशीलाल माली
नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली ने सम्मान समारोह के लिए जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालोर की जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सड़क, नाली, सफाई, सीवरेज, रोशनी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाएगा।
कांग्रेस बोर्ड शहर के विकास को देगा नई गति : मुमताज अली
उपसभापति मुमताज अली सैय्यद ने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस बोर्ड के गठन के साथ शहर के विकास को नई गति मिलेगी। कांग्रेस के सभी पार्षद मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करवाने तथा प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जालोर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।
इस अवसर पर सवाराम पटेल, इशरराम विश्नोई, वीरेंद्र जोशी, भोमाराम मेघवाल, सवाई सिंह चंपावत, खसाराम मेघवाल, रमेश सोलंकी, शोभा सुन्देशा, सुष्मिता गर्ग, बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, सुल्तान खान भाटी, कामिनी शर्मा, गीता श्री मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, आम सिंह परिहार, दीपक मेघवाल, जवानाराम माली, शीला चौधरी, अनिल पंडत, कृष्ण कुमार वाणिका सहित तमाम पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.