सेवाली में गूंजा बालाजी महाराज का जयकारा, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु रिपोर्टर रोहित जोशी खण्डप सेवाली गांव में शुक्रवार रात्रि को “एक शाम श्री सेवाली बालाजी महाराज के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में आसपास सहित समस्त ग्रामवासियों और बालाजी महाराज के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन संध्या के दौरान पूरा वातावरण “जय श्री बालाजी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा।। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार महावीर सांखला एंड पार्टी, मांडोर नागौर ने बालाजी महाराज की महिमा से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर किया। भजन गायक ने बालाजी महाराज के प्रसिद्ध भजनों एवं स्तुतियों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। भजनों के दौरान भक्तों ने तालियों और जयघोष के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।भजन संध्या के दौरान नरसिंह पटेल समदड़ी ने मंच संचालन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, पार्किंग एवं लाइव प्रसारण सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।भजन संध्या के अगले दिन शनिवार सुबह समस्त ग्रामवासियों एवं बालाजी महाराज के भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इससे पहले भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार और गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मंगल कामना की। खण्डप से रोहित जोशी की रिपोर्ट
सेवाली में गूंजा बालाजी महाराज का जयकारा, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु रिपोर्टर रोहित जोशी खण्डप सेवाली गांव में शुक्रवार रात्रि को “एक शाम श्री सेवाली बालाजी महाराज के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में आसपास सहित समस्त ग्रामवासियों और बालाजी महाराज के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन संध्या के दौरान पूरा वातावरण “जय श्री बालाजी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा।। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार महावीर सांखला एंड पार्टी, मांडोर नागौर ने बालाजी महाराज की महिमा से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर किया। भजन गायक ने बालाजी महाराज के प्रसिद्ध भजनों एवं स्तुतियों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। भजनों के दौरान भक्तों ने तालियों और जयघोष के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।भजन संध्या के दौरान नरसिंह पटेल समदड़ी ने मंच संचालन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, पार्किंग एवं लाइव प्रसारण सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।भजन संध्या के अगले दिन शनिवार सुबह समस्त ग्रामवासियों एवं बालाजी महाराज के भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इससे पहले भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार और गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मंगल कामना की। खण्डप से रोहित जोशी की रिपोर्ट
- सेवाली में गूंजा बालाजी महाराज का जयकारा, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु रिपोर्टर रोहित जोशी खण्डप सेवाली गांव में शुक्रवार रात्रि को “एक शाम श्री सेवाली बालाजी महाराज के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में आसपास सहित समस्त ग्रामवासियों और बालाजी महाराज के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन संध्या के दौरान पूरा वातावरण “जय श्री बालाजी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा।। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार महावीर सांखला एंड पार्टी, मांडोर नागौर ने बालाजी महाराज की महिमा से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर किया। भजन गायक ने बालाजी महाराज के प्रसिद्ध भजनों एवं स्तुतियों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। भजनों के दौरान भक्तों ने तालियों और जयघोष के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।भजन संध्या के दौरान नरसिंह पटेल समदड़ी ने मंच संचालन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, पार्किंग एवं लाइव प्रसारण सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।भजन संध्या के अगले दिन शनिवार सुबह समस्त ग्रामवासियों एवं बालाजी महाराज के भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इससे पहले भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार और गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मंगल कामना की। खण्डप से रोहित जोशी की रिपोर्ट1
- आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम,अभिभावकों को भी किया जागरूक क्षेत्र के मोतीसरा प्रथम आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम। जिसमें बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए अभिभावकों को किया जागरूक। कार्यकर्ता पुष्पा देवी सहायिका भंवरी देवी ने कार्यक्रम में बताया कि हमे बच्चों को शुद्ध पोषण और बच्चों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय राजीविका समूह से सदस्य मौजूद थे।1
- बालोतरा 2 करोड़ की रिश्वत लेते एडिशनल एसपी का दलाल ट्रैप एसीबी का उदयपुर में बड़ा धमाका, दलाल सज्जन सिंह उर्फ टाटला को एसीबी ने किया ट्रैप, SOG उदयपुर एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी नाम पर ली गई थी रिश्वत, अब सामने सामने बैठा कर होगी पूछताछ, मुकेश पर अजमेर रहते हुए भी लग चुके आरोप 2 करोड़ की रिश्वत लेते एडिशनल एसपी का दलाल ट्रैप एसीबी का उदयपुर में बड़ा धमाका, दलाल सज्जन सिंह उर्फ टाटला को एसीबी ने किया ट्रैप, SOG उदयपुर एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी नाम पर ली गई थी रिश्वत, अब सामने सामने बैठा कर होगी पूछताछ, मुकेश पर अजमेर रहते हुए भी लग चुके आरोप1
- नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों का कांग्रेस ने किया सम्मान* * जालोर। ब्यूरो चीफ कयूम खान जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से गुरुवार शाम 6:30 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में नगर परिषद जालोर के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति, पार्षदों एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों का माला एवं साफा पहनाकर तथा कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद बसंती देवी एवं नर्मदा देवी का भी स्वागत-सम्मान किया गया। जनता ने विकास के लिए कांग्रेस को दिया जनादेश : पाराशर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि जालोर नगर परिषद में विगत 12 वर्षों से भाजपा का बोर्ड रहा है और पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद शहर के विकास की अपेक्षा अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनता में नाराजगी रही है। शहर की सड़कें, नालियां, सीवरेज, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुंदेलाव तालाब जालोर की पहचान और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन इसकी सफाई और इसके धार्मिक महत्व को भी भाजपा शासन में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अब जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस बोर्ड जनभावनाओं के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगा। पाराशर ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को परेशान करने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी डरे नहीं और निडरतापूर्वक चुनाव मैदान में डटे रहे। उन्होंने सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों से अपील की कि वे प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके त्वरित समाधान के लिए कार्य करें। संगठन की एकजुटता से मिली सफलता : रमिला मेघवाल जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की और जनता ने कांग्रेस के पक्ष में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि दलगत भावना से ऊपर उठकर जालोर शहर के प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन शहर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया। जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे : सभापति बंशीलाल माली नवनिर्वाचित सभापति बंशीलाल माली ने सम्मान समारोह के लिए जिला कांग्रेस कमेटी एवं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालोर की जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सड़क, नाली, सफाई, सीवरेज, रोशनी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाएगा। कांग्रेस बोर्ड शहर के विकास को देगा नई गति : मुमताज अली उपसभापति मुमताज अली सैय्यद ने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस बोर्ड के गठन के साथ शहर के विकास को नई गति मिलेगी। कांग्रेस के सभी पार्षद मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करवाने तथा प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जालोर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। इस अवसर पर सवाराम पटेल, इशरराम विश्नोई, वीरेंद्र जोशी, भोमाराम मेघवाल, सवाई सिंह चंपावत, खसाराम मेघवाल, रमेश सोलंकी, शोभा सुन्देशा, सुष्मिता गर्ग, बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, सुल्तान खान भाटी, कामिनी शर्मा, गीता श्री मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, आम सिंह परिहार, दीपक मेघवाल, जवानाराम माली, शीला चौधरी, अनिल पंडत, कृष्ण कुमार वाणिका सहित तमाम पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।2
- #आहोर - भवरानी में बढ़ी पेयजल किल्लत, ग्रामीण तालाब का पानी पीने को मजबूर सफ्ताह भर से टंकी में नही हो रही पेयजल आपूर्ति1
- जालौर शनिवार माली समाज सेवा संस्थान खीमज माता मंदिर में नगर परिषद में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत अभिनंदन किया गया माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान जालौर प्रेस नोट सभापति सहित नवनिर्वाचित माली समाज के पार्षदों का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन जालौर, 26 सितंबर। माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान, जालौर द्वारा नगर परिषद जालौर चुनाव 2026 में निर्वाचित होकर आए माली समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य स्वागत-अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया गया। संस्था मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि संस्था अध्यक्ष जूटाराम सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नगर परिषद जालौर के नवनिर्वाचित सभापति बंसीलाल सोलंकी सहित माली समाज से निर्वाचित पार्षदों का संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर तथा मुंह मीठा करवाकर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दिनेश गहलोत, नितिन सोलंकी, मुकेश सांखला, कैलाश माली, हुकमीचंद सोलंकी, पार्वती देवी, मंगलाराम सोलंकी, शोभा देवी, नरबदा देवी, दिनेश महावर, बसंती देवी (प्रतिनिधि), किशन माली सहित सायला नगर पालिका से निर्वाचित खीमाराम सोलंकी का भी सम्मान किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सभापति एवं पार्षदों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरते हुए शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने समाज की ओर से मिले सम्मान को नई जिम्मेदारी और ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया। कार्यक्रम में पन्नालाल सोलंकी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं तथा समाज की ओर से शहर के विकास में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माली समाज की सामाजिक एकजुटता और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समाज के साथ-साथ जालौर शहर के विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को समाज की ओर से शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था के मोहनलाल, दिलीप सोलंकी, हरिराम, मादाराम, गोपाराम, लखमाराम, लच्छाराम, चेलाराम, महेंद्र, राजूराम, चुन्नीलाल, कानाराम, कालूराम, एडवोकेट रमेश सोलंकी, तेजाराम, वचनाराम, रामलाल, भोमाराम, ताराराम, किशनाराम, लालाराम, भंवरलाल, निंबाराम, नारायण, पूराराम, मुकनाराम, नाथू सोलंकी,भीमाराम सोलंकी,गिरधारीलाल,गौरव सोलंकी,सुरेश सोलंकी,प्रवीण सोलंकी,दिनेश कुमार,सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। संस्था ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।2
- विजयश्री मिली तो नहीं भूले जबर बाबा को! प्रसन्नचंद मेहता ने चढ़ाया मिर्ची बड़े का भोग चुनाव से पहले मांगा था आशीर्वाद, जीत के बाद गुरु की शरण में पहुंचे महापौर प्रसन्नचंद मेहता | Jodhpur1
- श्रद्धा और उल्लास के साथ गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन रोहित जोशी खंडप महालक्ष्मी मंदिर खंडप परिसर में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे खंडप।श्रीमाली ब्राह्मण मोहल्ले स्थित महालक्ष्मी मंदिर खंडप में स्थापित गणपति महाराज की प्रतिमा का शनिवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गणपति महाराज की आरती उतारी और सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। गणपति महाराज की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। पंडित मनीष व्यास एवं भावेश दवे ने बताया कि गणपति स्थापना के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज से परिवार एवं समाज में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। शनिवार को धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान मोहल्ले के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भावुक होकर विघ्नहर्ता को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।रिपोर्टर रोहित जोशी खण्डप की पेशकश4