राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है। कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है। किस्तुर राठौड़ नाडोल
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ
। 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गांव के भामाशाहों एवं
खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है। कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है। किस्तुर राठौड़ नाडोल
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है। कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है। किस्तुर राठौड़ नाडोल3
- नगर परिषद सभापति उपसभापति सहित सभी पार्षदों का स्वागत समारोह तरुण जोशी राजसमन्द राजसमंद में बजरंग चौराहा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर पर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनीता पालीवाल एवं उपसभापति मोहन कुमावत के साथ 15 वार्डों के पार्षदों का ऊपरना ओढा कर स्वागत किया गया एवं बालाजी महाराज की छवि चित्र भेंट किया । स्वागत समारोह में सभापति अनीता पालीवाल का स्वागत महिला समिति की गायत्री माली, जय माली द्वारा किया गया। उपसभापति मोहन कुमावत का स्वागत समिति के सुरेश माली प्रेम माली भेरूलाल माली शांतिलाल रजक आदि सदस्यों द्वारा किया गया। स्वागत समारोह में पार्षद पूर्व सभापति अशोक टाँक,, जया माली, सुनील माली, दिनेश कुमावत, चेतन कुमावत ,हेमंत रजक, विजय बहादुर जैन, उत्तम खींची, दीपक खत्री, नारायण गायरी, लक्ष्मी देवी वैष्णव, किशन गायरी प्रमोद रेगर, हिम्मत मेहता एवं लोकेश पालीवाल का बालाजी मित्र मंडल द्वारा ऊपरना ओढ़ा कर छवि चित्र भेटकर स्वागत किया । इस दौरान बालाजी महाराज सेवा समिति के सुरेश माली, भेरूलाल माली, प्रेम माली ,आनंद श्रोत्रिय, बंसी माली, शांतिलाल रजक, राजू भाई यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।3
- सिरियारी आंगनवाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का हुआ आयोजन सिरियारी आंगनवाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का हुआ आयोजन मारवाड़ जंक्शन,पाली सिरियारी बस स्टेंड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा सरकारी जनकल्याणकारी सेवाओं के प्रति जागरूक है। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें उन्हें जरूरी जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में सुपर वाइजर ज्योति राठौड़ कार्यकर्ता अयोध्या कंवर,सकुदेवी,सीता देवी,रिजवाना बानू,आशा सहयोगी ममता कंवर,संतोष कंवर,चेना देवी सहायिका देवी,सुमन कंवर,गीता देवी,रेखा कंवर मौजूद रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली। सभी कार्यकर्ता व आशा सहयोगी को प्रशस्ति पत्र व एक पौधा देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में निम्न जनप्रतिनिधि डॉ सौरभ सिंह,अल्लाह बक्श पठान,रिखब चंद जैन,घनश्याम पटेल,किशन सिंह,निजाम पठान,सुरेन्द्र विश्नोई,सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया,मोहन सिंह माला व तिलक लगाकर स्वागत किया।4
- चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं की जयंती के उपलक्ष में 5 किलोमीटर की मैराथन, पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा पाली। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पाली शहर में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, होमगार्ड जवानों सहित अन्य लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ की शुरुआत शहर के नया बस स्टैंड से हुई। एएसपी जयसिंह तंवर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसके बाद पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न मार्गों से होते लाखोटिया गार्डन की ओर रवाना हुए। दौड़ के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर प्रतिभागी लाखोटिया तालाब स्थित लाखोटिया गार्डन पहुंचे, जहां मैराथन दौड़ का समापन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और जवानों में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मैराथन में पुलिस विभाग के जवानों के साथ होमगार्ड जवानों सहित कई लोगों ने भाग लिया। वहीं, सोमवार सुबह पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लगातार आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के जरिए जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सरदार पटेल जयंती पर 5 किमी मैराथन दौड़, पुलिसकर्मियों ने भी लिया हिस्सा पाली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह पाली में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बड़ी संख्या में लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ शहर के नए बस स्टैंड से रवाना हुई। प्रतिभागी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लाखोटिया तालाब पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ। दौड़ को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ में शामिल होकर आयोजन में भागीदारी निभाई। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दौड़ का आयोजन किया गया।2
- क्षेत्रपाल खेतलाजी महाराज (खेलोजी) मंदिर मेन रोड नाडोल भाद्रपद, शाम 7 बजे आरती महिला भजन एवम बालभोग अर्पित किया। आप सभी लोग पधारकर लाभ प्राप्त करे। लाभान्वित परिवार प्रजापत अचलाराम भलाजी खारडा रोड नाडोल, आप का बहुत बहुत धन्यावाद।1
- कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण, मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,1