पाली: जैन युवा संगठन द्वारा भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' का आयोजन, सुप्रसिद्ध गायक विक्की डी पारेख की भजनों पर झूमे श्रद्धालुपाली। स्थानीय अणुव्रत नगर में जैन युवा संगठन, पाली के तत्वावधान में एक भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' (भक्ति संध्या) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा एवं सचिव अशोक तलेसरा ने बताया कि कार्यक्रम स्व. श्रीमती निर्मलादेवी चौपड़ा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।भक्तिमयी प्रस्तुतियों से बांधा समां: संगठन के पूर्व अध्यक्ष उगम राज सांड एवं विनय बंब ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध जैन समाज पाली: जैन युवा संगठन द्वारा भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' का आयोजन, सुप्रसिद्ध गायक विक्की डी पारेख की भजनों पर झूमे श्रद्धालुपाली। स्थानीय अणुव्रत नगर में जैन युवा संगठन, पाली के तत्वावधान में एक भव्य 'जैन भक्ति कॉन्सर्ट' (भक्ति संध्या) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा एवं सचिव अशोक तलेसरा ने बताया कि कार्यक्रम स्व. श्रीमती निर्मलादेवी चौपड़ा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।भक्तिमयी प्रस्तुतियों से बांधा समां: संगठन के पूर्व अध्यक्ष उगम राज सांड एवं विनय बंब ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध जैन समाज के गायक विक्की डी पारेख (Vicky D Parekh) रहे। उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक जैन स्तवन और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा पंडाल भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। "भक्ति ही आत्मा की शांति का सच्चा मार्ग है" के संदेश के साथ शुरू हुई इस शाम में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया।लाभार्थी परिवार का रहा सहयोग:इस भव्य भक्ति संध्या के लाभार्थी परिवार श्रीमान गौतमचंदजी, राजेन्द्रकुमारजी, महेशकुमारजी, मोहितकुमारजी, विश्वासकुमारजी, कार्तिकजी, हितांशजी, दिव्यांकजी, कंकु चौपड़ा परिवार (पचपदरा वाले) रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रतिष्ठान 'विश्वास इण्डस्ट्रीज, पाली-अहमदाबाद' और 'वेनगार्ड स्टील सोल्यूशन्स, मुम्बई' का विशेष सहयोग रहा।इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं:कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन युवा संगठन के संयोजक राजेंद्र नाहर , नरेश मेहता , निलेश सुराणा, मनीष बाफना, ललित मालू, प्रफुल्ल कवाड और सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, संस्कृति की रक्षा और 'भक्ति से बढ़े समाज की शक्ति' का संकल्प मजबूत होता है।

- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- भगोड़ा राजकीय विद्यालय में 70 वीं जिला स्तरीय छात्र छात्राएं 14 वर्षीय कबड्डी चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन मारवाड़ जंक्शन,पाली भगोड़ा में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय कबड्डी छात्र छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि कानाराम जी बागोरिया जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक पाली विशिष्ट अतिथि मिश्रीलाल बंजारा CBEO मारवाड़ जंक्शन रहे।छात्रा वर्ग फाइनल मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेपडावास़ वर्सेस गुरुकुल नया चेंडा जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेपडावास़ विजयी रही। वहीं छात्र वर्ग में फाइनल मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजोला कला वर्सेस सर्वोदय दुदोड के बीच खेला गया जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजोला कला विजयी रहा। प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक मोमेंट को देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच छात्र छात्राएं को ट्रॉफी दी गई।बेस्ट कैचर धापू गुरुकुल चेंडा से बेस्ट रेडर चेतन सर्वोदय दुदोड को मोमेंटो दिया ।सभी कार्मिकों को मोमेटो व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर भामाशाह मदन सिंह देव आश्रम भगोड़ा संत संतोष महाराज संयोजक गौतम चंद मीणा, नेमीचंद, राजेंद्र पवार,कैलाश मेवाड़ा बगड़ी,राजेंद्र पवार, दुर्गाराम जाट,शक्ति सिंह मेवाडा,चैनी,अशोक कुमार, प्रेमराम,पुर्व खेल परिवेशक किशन सिंह जैतावत,राकेश आदि उपस्थित रहे।4
- 70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान 70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन 70 विं जिला स्तरीय तीरंदाजी 17/19 वर्ष की छात्र/ छात्राओ का समापन समारोह आयोजक विद्यालय सरस्वती विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचियारडा के सानिध्य में हुआ। पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर जिले की कुल 25 विद्यालय की टीमों ने भाग लिया जिसमें 53 छात्र व 34 छात्राएं प्रतिभागी आर्चर रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग करने में एकलव्य आर्चरी एकेडमिक पारसराम का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। निर्णायक मंडल में अशोक कुमार ,चेतन प्रकाश, अनिल बिश्नोई उपस्थित रहे।2
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है। कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है। किस्तुर राठौड़ नाडोल3
- सेवाली में गूंजा बालाजी महाराज का जयकारा, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु रिपोर्टर रोहित जोशी खण्डप सेवाली गांव में शुक्रवार रात्रि को “एक शाम श्री सेवाली बालाजी महाराज के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में आसपास सहित समस्त ग्रामवासियों और बालाजी महाराज के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भजन संध्या के दौरान पूरा वातावरण “जय श्री बालाजी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा।। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार महावीर सांखला एंड पार्टी, मांडोर नागौर ने बालाजी महाराज की महिमा से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर किया। भजन गायक ने बालाजी महाराज के प्रसिद्ध भजनों एवं स्तुतियों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। भजनों के दौरान भक्तों ने तालियों और जयघोष के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।भजन संध्या के दौरान नरसिंह पटेल समदड़ी ने मंच संचालन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, पार्किंग एवं लाइव प्रसारण सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।भजन संध्या के अगले दिन शनिवार सुबह समस्त ग्रामवासियों एवं बालाजी महाराज के भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इससे पहले भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार और गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की मंगल कामना की। खण्डप से रोहित जोशी की रिपोर्ट1
- सरवाड़ में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन,अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर सरवाड़ में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर सरवाड़ शहर सहित उपखंड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इससे पहले गुरुवार रात शहर स्थित पथवारी माता मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शुक्रवार को भगवान गणेश की आरती के बाद भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में घोड़ी, बग्गी, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा गोपाल बावड़ी पहुंची, जहां गणेश प्रतिमाओं की महाआरती की गई और इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष भागचंद चांपा और मंत्री अजय पारीक रथ पर सवार रहे। वहीं श्रद्धालु लगातार “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता हरिमोहन शर्मा, गोविंद बल्लभ सहित कई गणेश भक्त प्रतिमाओं के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोश के साथ स्वागत किया। वहीं श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस उपाधीक्षक, उपखंड अधिकारी गजेंद्र शर्मा, सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा, तहसीलदार दिनेश चंद्र दिवाकर सहित अलग-अलग थानों का पुलिस जाप्ता तैनात रहा। गणेश विसर्जन के अवसर पर शहर के अधिकांश प्रतिष्ठान सुबह से बंद रहे और शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान सरवाड़ में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।1
- जैन भक्ति कॉन्सर्ट में गायक विक्की डी के भजनों पर झूमे श्रोता पाली शहर के अणुव्रत नगर में शनिवार शाम जैन युवा संगठन की ओर से जैन भक्ति कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। गायक विक्की डी. पारेख ने भक्ति से भरपूर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर समाजबंधु देर रात तक झूमते नजर आए। भगवान महावीर के जीवन पर आधारित भजनों को भी खूब सराहना मिली। वहीं, रविवार को अणुव्रत नगर में मेले का आयोजन होगा।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- श्रद्धा और उल्लास के साथ गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन रोहित जोशी खंडप महालक्ष्मी मंदिर खंडप परिसर में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे खंडप।श्रीमाली ब्राह्मण मोहल्ले स्थित महालक्ष्मी मंदिर खंडप में स्थापित गणपति महाराज की प्रतिमा का शनिवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गणपति महाराज की आरती उतारी और सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। गणपति महाराज की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। पंडित मनीष व्यास एवं भावेश दवे ने बताया कि गणपति स्थापना के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज से परिवार एवं समाज में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। शनिवार को धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान मोहल्ले के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भावुक होकर विघ्नहर्ता को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।रिपोर्टर रोहित जोशी खण्डप की पेशकश4