logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उदयपुर के शुभम कीर ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक | 70th District Boxing Championship Udaipur उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17 और अंडर-19) में शुभम कीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर द्वारा 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

18 hrs ago
user_Udaipur News Agency
Udaipur News Agency
Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
18 hrs ago

उदयपुर के शुभम कीर ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक | 70th District Boxing Championship Udaipur उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17 और अंडर-19) में शुभम कीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर द्वारा 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर के शुभम कीर ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक | 70th District Boxing Championship Udaipur उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17 और अंडर-19) में शुभम कीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर द्वारा 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
    1
    उदयपुर के शुभम कीर ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक | 70th District Boxing Championship Udaipur
उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर-17 और अंडर-19) में शुभम कीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
यह प्रतियोगिता सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर द्वारा 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें बॉयज और गर्ल्स दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
    user_Udaipur News Agency
    Udaipur News Agency
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • देबारी से अंबेरी हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, कार उछलकर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत उदयपुर जिले के देबारी से अंबेरी हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देबारी से अंबेरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए हाईवे की दूसरी लेन में जा पहुंची ओर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण खोने से कार उछलकर दूसरी दिशा की लेन में जा गिरी। जहां सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
    1
    देबारी से अंबेरी हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, कार उछलकर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत
उदयपुर जिले के देबारी से अंबेरी हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देबारी से अंबेरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए हाईवे की दूसरी लेन में जा पहुंची ओर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक व युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण खोने से कार उछलकर दूसरी दिशा की लेन में जा गिरी। जहां सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    1
    चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
    user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण, मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,
    1
    कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव पर ब्रज का नजारा
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
द्वारकाधीश मंदिर में अहीर समाज ने किया नंद महोत्सव का आयोजन, 
पारंपरिक भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नजर आए महिला पुरुष, 
श्री कृष्ण और अहीरों के बीच आपसी स्नेह का किया गया चित्रण,
मेवाड़ में भी दिखा बृज और वृंदावन जैसा भक्तिमय नजारा,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नांदिया में 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन* ( 17 आयुवर्ग में कोजरा और 19 आयुवर्ग में नांदिया टीम प्रथम रही) --------------------------------------------------------- सिरोही- जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती नांदिया गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026-027 का शनिवार 26 सितम्बर 2026 को समापन हो गया। स्थानीय विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा द्वारा पीईईओ देवेश कुमार खत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विद्यालय में चल रही *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का अध्यक्ष ललित कुमार पुरोहित, एडीईओ(माध्यमिक),सिरोही की उपस्थिति में समापन हुआ।* इस समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह दिलीप कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार जैन,श्रीपाल जैन और दुर्गेश कुमार गर्ग, एसीबीईओ पिंडवाड़ा के अतिरिक्त एसटी जिला मोर्चा अध्यक्ष रतनलाल गरासिया समेत भामाशाह नारायण लाल घांची, भूराराम बंजारा, रावाराम प्रजापत,जयदीप चैलाराम प्रजापत, नारायण घांची, किशोर कुमार बंजारा, भँवर लाल प्रजापत आदि उपस्थित हुए। *कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।* स्थानीय पीईईओ के शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह देवड़ा के अनुसार 17 आयुवर्ग में फाइनल में प्रथम स्थान पर कोजरा, द्वितीय स्थान पर जैतावाड़ा और तृतीय स्थान पर मांकरोड़ा टीम रही। इसी प्रकार 19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर नांदिया, द्वितीय स्थान पर मांकरोड़ा और तृतीय स्थान पर रामपुरा टीम रही। *प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में फाइनल में पहुंची टीमों और टीम प्रभारियों का उपस्थित अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।* इस प्रकार इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यवेक्षक एवं सभी निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों समेत अन्य सभी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।
    1
    नांदिया में 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
*70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन*
( 17 आयुवर्ग में कोजरा और 19 आयुवर्ग में नांदिया टीम प्रथम रही)
---------------------------------------------------------
सिरोही- जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती नांदिया गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026-027 का शनिवार 26 सितम्बर 2026 को समापन हो गया।
स्थानीय विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा द्वारा पीईईओ देवेश कुमार खत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विद्यालय में चल रही *70 वीं जिलास्तरीय छात्रवर्ग खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का अध्यक्ष ललित कुमार पुरोहित, एडीईओ(माध्यमिक),सिरोही की उपस्थिति में समापन हुआ।* इस समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह दिलीप कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि महेन्द्र कुमार जैन,श्रीपाल जैन और दुर्गेश कुमार गर्ग, एसीबीईओ पिंडवाड़ा के अतिरिक्त एसटी जिला मोर्चा अध्यक्ष रतनलाल गरासिया समेत भामाशाह नारायण लाल घांची, भूराराम बंजारा, रावाराम प्रजापत,जयदीप चैलाराम प्रजापत, नारायण घांची, किशोर कुमार बंजारा, भँवर लाल प्रजापत आदि उपस्थित हुए। *कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।*
स्थानीय पीईईओ के शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह देवड़ा के अनुसार 17 आयुवर्ग में फाइनल में प्रथम स्थान पर कोजरा, द्वितीय स्थान पर जैतावाड़ा और तृतीय स्थान पर मांकरोड़ा टीम रही। इसी प्रकार 19 आयुवर्ग में प्रथम स्थान पर नांदिया, द्वितीय स्थान पर मांकरोड़ा और तृतीय स्थान पर रामपुरा टीम रही। *प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में फाइनल में पहुंची टीमों और टीम प्रभारियों का उपस्थित अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।* इस प्रकार इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यवेक्षक एवं सभी निर्णायकों, शारीरिक शिक्षकों समेत अन्य सभी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।
    user_गुरुदीन वर्मा
    गुरुदीन वर्मा
    Teacher पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • संगेसरा गांव के टीचर श्रीमान जगदीश जी अग्रवाल को श्रीमती कलेक्टर साहिब ने स्वागत करके सम्मान दिया था उसमें श्रीमान जगदीश जी अग्रवाल ने संगेसरा गांव का नाम रोशन किया
    1
    संगेसरा गांव के टीचर श्रीमान जगदीश जी अग्रवाल को श्रीमती कलेक्टर साहिब ने स्वागत करके सम्मान दिया था उसमें श्रीमान जगदीश जी अग्रवाल ने संगेसरा गांव का नाम रोशन किया
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है। कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है। किस्तुर राठौड़ नाडोल
    3
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी तहसिल  की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता
कोटड़ी की बेटियों ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार बनीं जिला विजेता
70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी, देसूरी की 19 वर्ष बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, घाणेराव के तत्वावधान में 23 से 26 सितंबर 2026 तक हुआ । 
19 वर्ष बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोटड़ी की टीम ने सांडिया टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लगातार चौथी बार खिताब जीतकर कोटड़ी की बालिकाओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ हॉकी कोच अमृत लाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य हिम्मत मेंशन, मोहन लाल मेघवाल,मगाराम, ललित कुमार भटनागर , किरण कुमारी, ताराचंद भादरु, एवम् समस्त विद्यालय स्टाफ  तथा गांव के भामाशाहों एवं खेलप्रेमी ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है।
विद्यालय परिवार ने विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों, हॉकी कोच तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों और ग्रामवासियों को बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में बालिकाओं के बीच हॉकी के प्रति उत्साह और बढ़ा है।
कोटड़ी की बेटियों का यह लगातार चौथा जिला खिताब उनकी मेहनत, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण की मिसाल है।
किस्तुर राठौड़ नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • विश्व पर्यटन दिवस पर प्रताप गौरव केंद्र और राजस्थान होटलियर क्लब की संयुक्त पहल —उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक, प्रवेश शुल्क में मिलेगी विशेष छूट उदयपुर, 26 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2026 के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' और 'राजस्थान होटलियर क्लब' के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रताप गौरव केंद्र के पद्मिनी सभागार में प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उदयपुर के समृद्ध इतिहास, शौर्य और कला-संस्कृति से पर्यटकों व आम नागरिकों को जोड़ना है। आयोजन के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना मेवाड़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालेंगे, वहीं राजस्थान होटलियर क्लब के प्रतिनिधि रजनीकांत शर्मा पर्यटन क्षेत्र के विस्तार, नए आयामों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। पर्यटन दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रताप गौरव केंद्र में आने वाले सभी पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों व आगंतुकों के लिए जलपान एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। नागरिकों और पर्यटकों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने तथा पर्यटन को सुलभ बनाने के लिए इस अवसर पर प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है। ₹200 का प्रवेश टिकट पर्यटकों को मात्र ₹150 में उपलब्ध कराया जाएगा।
    4
    विश्व पर्यटन दिवस पर प्रताप गौरव केंद्र और राजस्थान होटलियर क्लब की संयुक्त पहल

—उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे पर्यटक, प्रवेश शुल्क में मिलेगी विशेष छूट
उदयपुर, 26 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2026 के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' और 'राजस्थान होटलियर क्लब' के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
प्रताप गौरव केंद्र के पद्मिनी सभागार में प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उदयपुर के समृद्ध इतिहास, शौर्य और कला-संस्कृति से पर्यटकों व आम नागरिकों को जोड़ना है। आयोजन के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना मेवाड़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालेंगे, वहीं राजस्थान होटलियर क्लब के प्रतिनिधि रजनीकांत शर्मा पर्यटन क्षेत्र के विस्तार, नए आयामों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।
पर्यटन दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रताप गौरव केंद्र में आने वाले सभी पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों व आगंतुकों के लिए जलपान एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। नागरिकों और पर्यटकों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने तथा पर्यटन को सुलभ बनाने के लिए इस अवसर पर प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है। ₹200 का प्रवेश टिकट पर्यटकों को मात्र ₹150 में उपलब्ध कराया जाएगा।
    user_Udaipur News Agency
    Udaipur News Agency
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.