बिहार के समस्तीपुर में भाकपा-माले ने पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर देवपार पंचायत के भराव टोला निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण पासवान की 50 वर्षीय विधवा पत्नी देवसुंदरी देवी के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता की घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाकपा-माले के पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार के अनुसार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में हुई चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाना लाई गई देवसुंदरी देवी ने आरोप लगाया है कि थाना में उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि यदि ये आरोप सत्य हैं, तो यह कानून, संविधान और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। इस मामले को लेकर भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने मांग की है कि पूरे मामले की न्यायिक अथवा किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता को समुचित उपचार, सुरक्षा और न्याय दिलाने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून का राज तभी कायम रहेगा जब पुलिस और प्रशासन भी कानून के प्रति जवाबदेह होंगे। भाकपा-माले ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए हर लोकतांत्रिक संघर्ष में उसके साथ खड़े रहने का संकल्प जताया है।
बिहार के समस्तीपुर में भाकपा-माले ने पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर देवपार पंचायत के भराव टोला निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण पासवान की 50 वर्षीय विधवा पत्नी देवसुंदरी देवी के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता की घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाकपा-माले के पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार के अनुसार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में हुई चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाना लाई गई देवसुंदरी देवी ने आरोप लगाया है कि थाना में उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि यदि ये आरोप सत्य हैं, तो यह कानून, संविधान और मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। इस मामले को लेकर भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने मांग की है कि पूरे मामले की न्यायिक अथवा किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता को समुचित उपचार, सुरक्षा और न्याय दिलाने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून का राज तभी कायम रहेगा जब पुलिस और प्रशासन भी कानून के प्रति जवाबदेह होंगे। भाकपा-माले ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए हर लोकतांत्रिक संघर्ष में उसके साथ खड़े रहने का संकल्प जताया है।
- जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को समस्तीपुर शहर के स्टेडियम गोलंबर से आरवाईए एवं भाकपा-माले के बैनर तले एक आक्रोश मार्च निकाला गया और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस जुलूस में शामिल छात्र-युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने, परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा में हो रही धांधली के कारण देश के लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है। जनक्रांति कार्यालय से प्रकाशित जानकारी के अनुसार, पेपर लीक, शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है।1
- समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ मोहल्ला में भारतीय सेना के एक जवान के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान नमन जी हाल ही में अपनी छुट्टी बिताकर 9 जुलाई को वापस ड्यूटी पर लौटे थे। रविवार सुबह जब उनके परिजनों ने बंद मकान की छत का ग्रील खुला देखा, तो उन्हें शक हुआ। घर के अंदर जाने पर सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था। शातिर चोर मकान से एक लाख रुपये नकद, 55 इंच की एलईडी टीवी, होम थिएटर, करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 10 साड़ियां, पीतल के बर्तन और जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका डीवीआर व हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पिछले पांच-छह वर्षों में उनके इस मकान में यह पांचवीं चोरी की घटना है।1
- समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित प्रभात चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। चकमेहसी थाना अंतर्गत निमाचक हैदर निवासी संजय चौधरी के पुत्र प्रभात चौधरी की हत्या के मामले में चकमेहसी थाना कांड संख्या 126/26 दर्ज किया गया था। इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। गठित टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुलाब राय, मो० अहमद उर्फ बाबा और शशि रंजन ठाकुर उर्फ गोलू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल गुलाब राय और मो० अहमद उर्फ बाबा के सिर पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इन दोनों ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में प्रभात चौधरी हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये दोनों आरोपी पूर्व के कुख्यात फेकन हत्याकांड सहित कई अन्य गंभीर मामलों में भी वांछित थे। इस मामले में एक अन्य नामजद आरोपी रमण कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। कल्याणपुर के छेठ बखरी निवासी गुलाब राय (पिता-स्व० राजो राय उर्फ राज नारायण राय) के खिलाफ कल्याणपुर और चकमेहसी थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और बिहार मद्यनिषेध अधिनियम सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं। चकमेहसी निवासी मो० अहमद उर्फ बाबा (पिता-मो० आफताब आलम) के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कुल 12 मामले चकमेहसी, कल्याणपुर, सकरा, बंगरा, पीयर और मुसरीघारी थानों में दर्ज हैं। वहीं, बैनी के रेपुरा निवासी तीसरे आरोपी शशि रंजन ठाकुर उर्फ गोलू ठाकुर (पिता-अवधेश ठाकुर) के खिलाफ बैनी थाने में आर्म्स एक्ट और बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत 3 मामले दर्ज हैं। इस महत्वपूर्ण सफलता को हासिल करने वाली छापेमारी टीम में डीआईयू शाखा के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) कुणालचंद्र सिंह, चकमेहसी थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० जितेन्द्र सहनी, डीआईयू शाखा के पु०अ०नि० अमित कुमार, पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० प्रिंस कुमार, पीटीसी जितेन्द्र कुमार, सिपाही राजेश कुमार, कुंदन कुमार, संतोष कुमार और एसटीएफ के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।1
- दरभंगा के गनौड़ा तरवारा पंचायत अंतर्गत शिवपुर वार्ड संख्या-13 के निवासी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर पशु शेड योजना में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आवेदन में दावा किया गया है कि कुछ ऐसे लाभार्थियों को दोबारा इस योजना का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है जिन्हें पहले ही इसका लाभ मिल चुका है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह पूरी गतिविधि सरकारी नियमों और योजना के वास्तविक उद्देश्यों के विपरीत है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस मामले की शिकायत पहले भी संबंधित पदाधिकारियों से की गई थी और इसकी जांच भी हुई थी, लेकिन वह जांच निष्पक्ष नहीं थी और न ही दोषियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई की गई। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की है कि जांच के समय उन्हें भी सूचित कर उपस्थित रहने का अवसर दिया जाए और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।1
- जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और अधिकारों की बात सड़कों पर रख रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और वहां से आ रही घायल छात्रों की तस्वीरों ने पूरी व्यवस्था की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद पेपर लीक और भ्रष्टाचार का दंश झेल रहे देश के युवा जब न्याय की उम्मीद लेकर सड़कों पर उतरे, तो उनका सामना लाठियों से कराया गया। जंतर-मंतर से आई ये तस्वीरें सिर्फ घायल शरीर ही नहीं दिखातीं, बल्कि लाखों छात्रों के टूटते विश्वास की दर्दनाक कहानी भी बयां करती हैं। इस दमनकारी रवैये के खिलाफ तीखा आक्रोश जताते हुए मांग की गई है कि हर घायल छात्र को तुरंत न्याय मिले, हर शिकायत की निष्पक्ष जांच हो और अनावश्यक बल प्रयोग करने वालों की जवाबदेही भी तय की जाए। देश के युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी बात सुनने की अपील की गई है, क्योंकि लोकतंत्र लाठियों और डर से नहीं, बल्कि न्याय और संवाद से चलता है। देश को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करने वाले इन युवाओं के विश्वास को मजबूत रखना बेहद आवश्यक है।1
- वैशाली के जंदाहा में लोगों से यह देखकर बताने के लिए पूछा गया है कि क्या नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए या नहीं।1
- Samastipur salepur1
- Post by Md Sahieb1