logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

(सौसर पांढुरना)कोयले के ओवरलोड डंपरों से सड़कें बदहाल, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीण परेशान: माइनिंग विभाग के फोन न उठाने से बढ़ रहा आक्रोश क्षमता से अधिक कोयला लदने से सड़कों की स्थिति दयनीय। सातनूर बॉर्डर के पास अवैध कोयला भंडारण का संदेह। RTO और पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए गंभीर सवाल। ओवरलोड कोयले से भरे डंपरों का सिलसिला लगातार सौसर क्षेत्र में जारी है। ये डंपर बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में कोयला उतारने पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि क्षमता से अधिक कोयला लादकर चल रहे इन वाहनों पर अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आरटीओ, पुलिस और माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि: ओवरलोड डंपरों की सघन जांच की जाए। अवैध कोयला भंडारण पर तत्काल कार्रवाई हो। नियमों को ताक पर रखने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

7 hrs ago
user_Om Singh Thakur
Om Singh Thakur
Local News Reporter सौंसर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
bba13209-34eb-4c4b-a698-26b68799af80

(सौसर पांढुरना)कोयले के ओवरलोड डंपरों से सड़कें बदहाल, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीण परेशान: माइनिंग विभाग के फोन न उठाने से बढ़ रहा आक्रोश क्षमता से अधिक कोयला लदने से सड़कों की स्थिति दयनीय। सातनूर बॉर्डर के पास अवैध कोयला भंडारण का संदेह। RTO और पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए गंभीर सवाल। ओवरलोड कोयले से भरे डंपरों का सिलसिला लगातार सौसर क्षेत्र में जारी है। ये डंपर बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में कोयला उतारने पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि क्षमता से अधिक कोयला लादकर चल रहे इन वाहनों पर अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आरटीओ, पुलिस और माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि: ओवरलोड डंपरों की सघन जांच की जाए। अवैध कोयला भंडारण पर तत्काल कार्रवाई हो। नियमों को ताक पर रखने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ठेका मजदूर रैली के माध्यम से पहुंचे बैतूल,कलेक्टर, एस पी को दिया ज्ञापन बैतूल।सारनी/ वेतन कटौती व सीएमपीएफ अनियमितता के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन,पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों के साथ कथित आर्थिक शोषण, बकाया वेतन और सीएमपीएफ राशि में अनियमितता को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत मजदूरों ने आज सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई ठेकेदार वर्षों से भोले-भाले मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। मजदूरों के बैंक खातों में पूरा वेतन डालने के बाद दबाव बनाकर उसका लगभग एक तिहाई हिस्सा नकद वापस ले लिया जाता है। विरोध करने पर मजदूरों को काम से निकालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकियां दी जाती हैं। मजदूरों का कहना है कि यह स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, जिससे गरीब और कमजोर परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आंदोलनकारियों ने यह भी आशंका जताई कि लगभग दो दशकों से सीएमपीएफ (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड) के नाम पर भी अनियमितताएं हो रही हैं, जिसकी पारदर्शी जानकारी मजदूरों को नहीं दी जा रही है। उन्होंने प्रबंधन और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से इस गड़बड़ी के होने की आशंका जताई है। ज्ञापन में मजदूरों ने बकाया वेतन का तत्काल भुगतान, मजदूरों से जबरन नकद वसूली की जांच, सीएमपीएफ राशि की निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान समाजसेवी प्रदीप नागले, संतोष देशमुख और मनोज पवार सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंदोलनकारी मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    1
    ठेका मजदूर रैली के माध्यम से पहुंचे बैतूल,कलेक्टर, एस पी को दिया ज्ञापन
बैतूल।सारनी/ वेतन कटौती व सीएमपीएफ अनियमितता के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन,पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों के साथ कथित आर्थिक शोषण, बकाया वेतन और सीएमपीएफ राशि में अनियमितता को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत मजदूरों ने आज सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई ठेकेदार वर्षों से भोले-भाले मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। मजदूरों के बैंक खातों में पूरा वेतन डालने के बाद दबाव बनाकर उसका लगभग एक तिहाई हिस्सा नकद वापस ले लिया जाता है। विरोध करने पर मजदूरों को काम से निकालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकियां दी जाती हैं।
मजदूरों का कहना है कि यह स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, जिससे गरीब और कमजोर परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आंदोलनकारियों ने यह भी आशंका जताई कि लगभग दो दशकों से सीएमपीएफ (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड) के नाम पर भी अनियमितताएं हो रही हैं, जिसकी पारदर्शी जानकारी मजदूरों को नहीं दी जा रही है। उन्होंने प्रबंधन और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से इस गड़बड़ी के होने की आशंका जताई है।
ज्ञापन में मजदूरों ने बकाया वेतन का तत्काल भुगतान, मजदूरों से जबरन नकद वसूली की जांच, सीएमपीएफ राशि की निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान समाजसेवी प्रदीप नागले, संतोष देशमुख और मनोज पवार सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंदोलनकारी मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट में गूंजी खाली बर्तनों की खनक गुंडी-बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं
    1
    कलेक्ट्रेट में गूंजी खाली बर्तनों की खनक 
गुंडी-बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • आठनेर नगर में प्रसिद्ध स्थल गुणवंत बाबा के मंदिर में भव्य आयोजन किया गया सर्व प्रथम मंदिर में पुजा अर्चना कर पंचामृत से गुणवंत बाबा का स्नान कराया गया झंड़ा वंदन कर गुणवंत बाबा की भव्य पालकी बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई पालकी यात्रा में नगर से हजारों लोग शामिल हुए पालकी यात्रा का नगर भ्रमण कर मंदिर में कार्यक्रम का समापन कर मंदिर समिति सदस्य द्वारा महाआरती कर भव्य भमणडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोग शामिल हुए समिति सदस्यों ने बताया कि गुणवंत बाबा का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सहित क्षेत्र के हजारों श्रृंखलाओं का विशेष सहयोग रहता है।
    1
    आठनेर नगर में प्रसिद्ध स्थल गुणवंत बाबा के मंदिर में भव्य आयोजन किया गया सर्व प्रथम मंदिर में पुजा अर्चना कर पंचामृत से गुणवंत बाबा का स्नान कराया गया झंड़ा वंदन कर गुणवंत बाबा की भव्य पालकी बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई पालकी यात्रा में नगर से हजारों लोग शामिल हुए पालकी यात्रा का नगर भ्रमण कर मंदिर में कार्यक्रम का समापन कर मंदिर समिति सदस्य द्वारा महाआरती कर भव्य भमणडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोग शामिल हुए समिति सदस्यों ने बताया कि गुणवंत बाबा का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सहित क्षेत्र के हजारों श्रृंखलाओं का विशेष सहयोग रहता है।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by BRMG SEONI
    1
    Post by BRMG SEONI
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Sohan Lal Rathor
    1
    Post by Sohan Lal Rathor
    user_Sohan Lal Rathor
    Sohan Lal Rathor
    Salesperson Betul, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • रमजान के मुबारक महीने में आम आदमी पार्टी के युवा नेता, समाजसेवी प्रशांत भाऊ मेश्राम ने मंगलवार की शाम 07 बजे कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम उमरी में इफ्तार पार्टी का आयोजन करवाया। इस दौरान पंचायत सरपंच अब्दुल खलील खान सहित मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग इस पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार पाटी में कई रोजेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए।
    1
    रमजान के मुबारक महीने में आम आदमी पार्टी के युवा नेता, समाजसेवी प्रशांत भाऊ मेश्राम ने मंगलवार की शाम 07 बजे कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम उमरी में इफ्तार पार्टी का आयोजन करवाया। इस दौरान पंचायत सरपंच अब्दुल खलील खान सहित मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग इस पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार पाटी में कई रोजेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गांव-गांव में गठित की गई आपदा प्रबंधन समितियां। शासन के आदेशानुसार जिले के चयनित ग्रामों में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया जा रहा हैं। आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने की पहल की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बैतूल के निर्देशन में आपदा सतपुड़ा जनजागरण समिति तथा आपदा प्रबन्धन संस्थान भोपाल द्वारा जिले के चयनित गांवों में ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियों एवं आपदा प्रबंधन दलों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम जौलखेड़ा में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समितियों और दलों का गठन किया गया। इनमें ग्रामीण युवाओं, स्वयंसेवकों, महिला समूहों और पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, ताकि आपदा की स्थिति में गांव स्तर पर ही त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को आपदा से पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी (एवाक्युएशन) सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जा रही है। साथ ही आगजनी, बाढ़, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, तापघात (हीटवेव), शीतलहर (कोल्डवेव), अतिवृष्टि तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से निपटने के उपायों से भी अवगत कराया जा रहा है। समिति के प्रतिनिधि विजय राम, गौरव नागले, आकाश, यश नागले, अभिषेक हु्रमाड़े ने बताया कि, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के विभिन्न चयनित गांवों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को आपदा के प्रति जागरूक, सतर्क और सक्षम बनाना है।
    1
    गांव-गांव में गठित की गई आपदा प्रबंधन समितियां। 
शासन के आदेशानुसार जिले के चयनित ग्रामों में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया जा रहा हैं। आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने की पहल की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बैतूल के निर्देशन में आपदा सतपुड़ा जनजागरण समिति तथा आपदा प्रबन्धन संस्थान भोपाल द्वारा जिले के चयनित गांवों में ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियों एवं आपदा प्रबंधन दलों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम जौलखेड़ा में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समितियों और दलों का गठन किया गया। इनमें ग्रामीण युवाओं, स्वयंसेवकों, महिला समूहों और पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, ताकि आपदा की स्थिति में गांव स्तर पर ही त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को आपदा से पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी (एवाक्युएशन) सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जा रही है। साथ ही आगजनी, बाढ़, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, तापघात (हीटवेव), शीतलहर (कोल्डवेव), अतिवृष्टि तथा अन्य प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से निपटने के उपायों से भी अवगत कराया जा रहा है। समिति के प्रतिनिधि विजय राम, गौरव नागले, आकाश, यश नागले, अभिषेक हु्रमाड़े ने बताया कि, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के विभिन्न चयनित गांवों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को आपदा के प्रति जागरूक, सतर्क और सक्षम बनाना है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आयुष्मान कार्ड धरे के धरे रह गए, जांच के नाम पर मांग लिए रुपए, वीडियो आया सामने
    1
    आयुष्मान कार्ड धरे के धरे रह गए, जांच के नाम पर मांग लिए रुपए, वीडियो आया सामने
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • भारत सरकार के उपक्रम मायॅल लिमिटेड तिरोड़ी ने सीएसआर यानी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की राशि से ग्राम पंचायत तिरोड़ी को दो बड़ी बहुप्रतिक्षित सौगात भेंट की है। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे नवनिर्मित सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विधायक गौरव सिंह पारधी के विशेष आतिथ्य में तिरोड़ी मायॅल प्रबंधक मनीष ढोके ने सरपंच फौजिया खान को एंबुलेंस की चाबी सौंपी। इसके पहले विधायक, मायॅल प्रबंधक, सरपंच, जनपद सदस्य और गांव के अन्य गणमान्य जनों की मौजूदगी में विधि-विधान से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
    1
    भारत सरकार के उपक्रम मायॅल लिमिटेड तिरोड़ी ने सीएसआर यानी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की राशि से ग्राम पंचायत तिरोड़ी को दो बड़ी बहुप्रतिक्षित सौगात भेंट की है। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे नवनिर्मित सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विधायक गौरव सिंह पारधी के विशेष आतिथ्य में तिरोड़ी मायॅल प्रबंधक मनीष ढोके ने सरपंच फौजिया खान को एंबुलेंस की चाबी सौंपी। इसके पहले विधायक, मायॅल प्रबंधक, सरपंच, जनपद सदस्य और गांव के अन्य गणमान्य जनों की मौजूदगी में विधि-विधान से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.