ठेका मजदूर रैली के माध्यम से पहुंचे बैतूल,कलेक्टर, एस पी को दिया ज्ञापन बैतूल।सारनी/ वेतन कटौती व सीएमपीएफ अनियमितता के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन,पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों के साथ कथित आर्थिक शोषण, बकाया वेतन और सीएमपीएफ राशि में अनियमितता को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत मजदूरों ने आज सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई ठेकेदार वर्षों से भोले-भाले मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। मजदूरों के बैंक खातों में पूरा वेतन डालने के बाद दबाव बनाकर उसका लगभग एक तिहाई हिस्सा नकद वापस ले लिया जाता है। विरोध करने पर मजदूरों को काम से निकालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकियां दी जाती हैं। मजदूरों का कहना है कि यह स्थिति पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, जिससे गरीब और कमजोर परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आंदोलनकारियों ने यह भी आशंका जताई कि लगभग दो दशकों से सीएमपीएफ (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड) के नाम पर भी अनियमितताएं हो रही हैं, जिसकी पारदर्शी जानकारी मजदूरों को नहीं दी जा रही है। उन्होंने प्रबंधन और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से इस गड़बड़ी के होने की आशंका जताई है। ज्ञापन में मजदूरों ने बकाया वेतन का तत्काल भुगतान, मजदूरों से जबरन नकद वसूली की जांच, सीएमपीएफ राशि की निष्पक्ष जांच और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान समाजसेवी प्रदीप नागले, संतोष देशमुख और मनोज पवार सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आंदोलनकारी मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।

- दूनावा-डोल में मक्के के कड़वे और पशु चारे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:02 बजे दुनावा चौकी क्षेत्र के ग्राम डोल में मनाराम बारंगे के खेत में रखे मक्के के कड़वे और पशु चारे में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खेत के साइड में काटकर रखी गई गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल वाहन चालक राकेश पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।2
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांडवी अंतर्गत आने वाले ग्राम जूनावानी निवासी किसान रामचंद्र झाड़े के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई मिली जानकारी अनुसार 7 एकड़ खेत में गेहूं की सफल पक कर तैयार हो गई थी की अचानक लगी आग की लपटों ने भारी मात्रा में गेहूं की सफल जलाकर राख कर दी डायल 112 की सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और खेत में फैली आग पर काबू पाया फिलहाल किसान को आगजनी में आर्थिक नुक्सान हुआ है उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है1
- wadegaon mela1
- विजयग्राम ग्रामीणों का आक्रोश: पानी की समस्या पर ट्रैक्टर भरकर थाने पहुंचे, 17 मार्च को चक्का जाम की चेतावनी भैंसदेही भैंसदेह विकासखंड की विजयग्राम पंचायत में लंबे समय से चली आ रही पानी की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। नाराज ग्रामीणों ने आज ट्रैक्टरों में भरकर स्थानीय थाने का घेराव किया और थाना प्रभारी वहीद खान को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी परेशानी से रूबरू कराया। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 17 मार्च तक पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं हुई, तो वे चक्का जाम आंदोलन को अंजाम देंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।पंचायत में पानी की कमी से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, गांव में नलजल योजना का पानी अनियमित रूप से आता है, जबकि कई दिनों से तो पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और पंचायत सचिव की लापरवाही के कारण समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा। "पंचायत कार्यालय पर कई बार ताला लगा मिलता है और शिकायतें दर्ज करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती," एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।थाने पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों के हॉर्न बजाते हुए नारेबाजी की और थाना प्रभारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। थाना प्रभारी वहीद खान ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि, ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने 17 मार्च की डेडलाइन पर अड़े रहने का ऐलान किया।स्थानीय प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन विकासखंड स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या मौसमी बदलाव और रखरखाव की कमी से बढ़ रही है। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह आंदोलन बड़े स्तर पर फैल सकता है।ग्रामीणों ने कहा, "हमारी मांग न्यायोचित है। बिना पानी के जीवन जीना असंभव हो गया है। प्रशासन जागे, वरना सड़कों पर उतरना पड़ेगा।"2
- परासिया नगर की शांत फिजा उस समय भंग हो गई जब मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। शाम की नमाज के बाद मस्जिद1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के हैप्पी किड्स पब्लिक स्कूल परासिया में कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की, साथ ही साथ पालकों ने भी विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद लिया l कार्यक्रम के अंत में K.G 2 के विद्यार्थियों को हैट गाऊन पहनाकर डिग्री के सम्मानित किया गया, अंत में किंडरगार्टन की हैड स्वाति पाल मैडम द्वारा सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।1
- नाका नंबर एक पर नपा नें हटाया अतिक्रमण,हाथ ठेला किया जब्त। मुलताई। नगर के नाका नंबर एक के क्षेत्र में बुधवार को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नवीन स्कूल के सामने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए। नपा अमले ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाकर यातायात बाधित न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे और उपयंत्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक हाथ ठेला भी जब्त किया गया। नपा अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि नगर की यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क किनारे दुकान न लगाएं। वहीं नाका नंबर एक के नवीन स्कूल के सामने दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां सीजनेबल दुकानें लगाते आ रहे हैं,अतिक्रमण के नाम पर दुकान हटाने से उनका व्यापार प्रभावित होगा। वही राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएंगी।2