कौशाम्बी: NH-19 की सर्विस लेन बनी मुसीबत, गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान; शिकायत के बाद भी कब जागेगा प्रशासन? सिराथू, कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के तहसील सिराथू अंतर्गत ग्राम कसिया पश्चिम में NH-19 की सर्विस लेन बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के कारण रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी सहित छोटे-बड़े वाहनों के चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। इसी मार्ग पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी कीचड़, पानी और गहरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस गंभीर समस्या को देखते हुए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज के एडिटर इन चीफ अमित कुशवाहा ने डायल 1033 (नेशनल हाईवे हेल्पलाइन) पर कॉल कर जानकारी ली कि क्या यह सर्विस लेन NH-19 के अधीन आती है। हेल्पलाइन से पुष्टि की गई कि यह मार्ग उनके अधिकार क्षेत्र में है। इसके बाद मौके की स्थिति से अवगत कराते हुए गड्ढों और जलभराव की शिकायत दर्ज कराई गई। हेल्पलाइन की ओर से आश्वासन दिया गया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जल्द समाधान कराया जाएगा। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि NH-19 के अधिकारी और कर्मचारी स्वयं इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, फिर भी क्या उन्हें सड़क की यह बदहाल तस्वीर दिखाई नहीं देती? आखिर कब तक स्थानीय लोग और श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर रहेंगे? अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शिकायत दर्ज होने के बाद NH-19 प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कर जनता को राहत देता है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि सर्विस लेन की तत्काल मरम्मत कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। #Kaushambi #Sirathu #KasiyaPashchim #NH19 #ServiceLane #RoadSafety #Waterlogging #KaushambiExpressNews #UttarPradesh #RoadRepair #HanumanMandir @CMOfficeUP @NHAI_Official @NHAIINDIA @kaushambipolice @igrangealld @sdmsirathu @deo__kaushambi @UPGovt @myogiadityanath

- मंझनपुर कचहरी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमले का आरोप गला दबाकर हत्या की कोशिश मंझनपुर कचहरी से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमले का आरोप गला दबाकर हत्या की कोशिश नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनोज निवासी ग्राम जगन्नाथपुर ने अपने साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है मनोज कुमार के अनुसार वह मंगलवार को अपने मुकदमे की पैरवी कर कचहरी से घर लौट रहे थे आरोप है कि शाम लगभग 4:30 बजे रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें बहाने से अपने साथ ले जाकर विकास भवन के पास रोक लिया जहां उनके साथ मारपीट और गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का पीड़ित ने लगाया आरोप2
- गंगा स्नान बना काल! कड़ा के कुबरी घाट पर 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत कौशाम्बी जिले के कड़ा स्थित कुबरी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज के झलवा निवासी 19 वर्षीय संदीप चौरसिया पुत्र रामभजन गंगा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एसडीएम सिराथू और थानाध्यक्ष विनीत सिंह पहुंचे तथा घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1