logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7.5 करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ ₹7.5 करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ नई दिल्ली: Delhi Police की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने परिवार की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी टैक्सी में परिवार के रूप में सफर करने का नाटक कर हेरोइन की खेप एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाते थे, ताकि जांच एजेंसियों को शक न हो। खुफिया सूचना के आधार पर भोपुरा बॉर्डर, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। 💥 बरामदगी: 1.504 किलोग्राम हेरोइन (स्मैक) अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹7.5 करोड़ 👥 गिरफ्तार आरोपी: पति-पत्नी (मुख्य तस्कर) एक रिसीवर, जो दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई नेटवर्क संभालता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और परिवार का रूप धारण कर तस्करी करता था। पुलिस अब इनके नेटवर्क, सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। इस सफल अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर विकास पन्नू ने एसीपी सतेन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में तथा डीसीपी श्री संजीव कुमार यादव के समग्र पर्यवेक्षण में किया। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने संकेत दिया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

5 hrs ago
user_VACC 24 News
VACC 24 News
Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
5 hrs ago

7.5 करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ ₹7.5 करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ नई दिल्ली: Delhi Police की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने परिवार की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी टैक्सी में परिवार के रूप में सफर करने का नाटक कर हेरोइन की खेप एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाते थे, ताकि जांच एजेंसियों को शक न हो। खुफिया सूचना के आधार पर भोपुरा बॉर्डर, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। 💥 बरामदगी: 1.504 किलोग्राम हेरोइन (स्मैक) अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹7.5 करोड़ 👥 गिरफ्तार आरोपी: पति-पत्नी (मुख्य तस्कर) एक रिसीवर, जो दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई नेटवर्क संभालता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और परिवार का रूप धारण कर तस्करी करता था। पुलिस अब इनके नेटवर्क, सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। इस सफल अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर विकास पन्नू ने एसीपी सतेन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में तथा डीसीपी श्री संजीव कुमार यादव के समग्र पर्यवेक्षण में किया। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने संकेत दिया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • उत्तरी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रिंग रोड फ्लाईओवर पर भारत दर्शन पार्क के सामने एक स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जिस युवक की मौत हुई है उनका नाम विजय है। वहीं घायल युवक का नाम मोनू है। मामले की छानबीन जारी है।
    1
    उत्तरी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रिंग रोड फ्लाईओवर पर भारत दर्शन पार्क के सामने एक स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जिस युवक की मौत हुई है उनका नाम विजय है। वहीं घायल युवक का नाम मोनू है। मामले की छानबीन जारी है।
    user_Shilpa kumari
    Shilpa kumari
    नरेला, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • आदर्श नगर: पुरानी रंजिश में घर के बाहर फायरिंग, इलाके में दहशत। दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा घर के बाहर हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? घटना 17 फरवरी की रात करीब 9:45 बजे की है। पुलिस को रात 10:05 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए फायरिंग की सूचना मिली। शिकायतकर्ता बबिता (42 वर्ष), निवासी मोजी वाला बाग, लाल बाग ने बताया कि बेदु उर्फ पिंटू नामक युवक उनके घर के बाहर आया और हवा में एक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने text msg के जरिये घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पिंटू का बबिता के बेटे विकास उर्फ 'हिप-हॉप' के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस के चलते आरोपी ने डराने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी बेदु उर्फ पिंटू पुत्र सरवन महतो मूल रूप से अशोक विहार की झुग्गियों का रहने वाला है। आरोपी पर पहले से ही मॉडल टाउन थाने में हत्या के प्रयास (Section 307 IPC) का मामला दर्ज है। वह फिलहाल बुराड़ी में किराए के मकान में रह रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिकायतकर्ता का बेटा विकास उर्फ 'हिप-हॉप' भी पहले से ही झपटमारी (Snatching) के एक मामले में शामिल रहा है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR No. 88/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
    1
    आदर्श नगर: पुरानी रंजिश में घर के बाहर फायरिंग, इलाके में दहशत।
दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा घर के बाहर हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
घटना 17 फरवरी की रात करीब 9:45 बजे की है। पुलिस को रात 10:05 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए फायरिंग की सूचना मिली। शिकायतकर्ता बबिता (42 वर्ष), निवासी मोजी वाला बाग, लाल बाग ने बताया कि बेदु उर्फ पिंटू नामक युवक उनके घर के बाहर आया और हवा में एक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने text msg के जरिये घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पिंटू का बबिता के बेटे विकास उर्फ 'हिप-हॉप' के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस के चलते आरोपी ने डराने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी बेदु उर्फ पिंटू पुत्र सरवन महतो मूल रूप से अशोक विहार की झुग्गियों का रहने वाला है।
आरोपी पर पहले से ही मॉडल टाउन थाने में हत्या के प्रयास (Section 307 IPC) का मामला दर्ज है। वह फिलहाल बुराड़ी में किराए के मकान में रह रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिकायतकर्ता का बेटा विकास उर्फ 'हिप-हॉप' भी पहले से ही झपटमारी (Snatching) के एक मामले में शामिल रहा है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR No. 88/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मोदीजी से मुलाक़ात की, गलगोटिया यूनिवर्सिटी का दावा चीनी नकल AI Summit से बाहर निकाला, बीजेपी बंगाल में मांस मछली नहीं बिकने देगी- ममता, इंडी ब्लाक सिर्फ लोकसभा चुनाव में ही सक्रिय होता - संजय राऊत और रीवा में महिला को जिंदा गाड़ा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मोदीजी से मुलाक़ात की, गलगोटिया यूनिवर्सिटी का दावा चीनी नकल AI Summit से बाहर निकाला, बीजेपी बंगाल में मांस मछली नहीं बिकने देगी- ममता, इंडी ब्लाक सिर्फ लोकसभा चुनाव में ही सक्रिय होता - संजय राऊत और रीवा में महिला को जिंदा गाड़ा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Rohini, North West Delhi•
    6 hrs ago
  • न्यूज़: त्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक तिलक राम गुप्ता ने कोहाट वार्ड स्थित श्रीनगर, गली नंबर-2 (मकान नंबर 608 से 604) तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीनगर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, स्थानीय महिलाएं-पुरुष, विधानसभा, जिला एवं कोहाट मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या दूर होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
    1
    न्यूज़:
त्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक तिलक राम गुप्ता ने कोहाट वार्ड स्थित श्रीनगर, गली नंबर-2 (मकान नंबर 608 से 604) तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीनगर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, स्थानीय महिलाएं-पुरुष, विधानसभा, जिला एवं कोहाट मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या दूर होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • new R.O. installed near safiabad gaon
    1
    new R.O. installed near safiabad gaon
    user_Piyush Verma
    Piyush Verma
    Mechanic रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    15 hrs ago
  • अस्पताल से 2 दिन का नवजात चोरी! 12 घंटे में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
    1
    अस्पताल से 2 दिन का नवजात चोरी! 12 घंटे में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
    user_INDIA FIRST NEWS
    INDIA FIRST NEWS
    Media house रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    15 hrs ago
  • 17 फरवरी 2026 की शाम नंद नगरी इलाके में बड़े स्कूल के पास गोलीबारी की घटना सामने आई। घायल मोहम्मद उमर दीन (35 वर्ष) को परिजन तुरंत जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में नंद नगरी थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। जांच जारी है। #NandNagri #DelhiNews #CrimeNews #BreakingNews #DelhiPolice
    1
    17 फरवरी 2026 की शाम नंद नगरी इलाके में बड़े स्कूल के पास गोलीबारी की घटना सामने आई। 
घायल मोहम्मद उमर दीन (35 वर्ष) को परिजन तुरंत जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, 
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले में नंद नगरी थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 
फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। जांच जारी है।
#NandNagri #DelhiNews #CrimeNews #BreakingNews #DelhiPolice
    user_Rtn.1 News
    Rtn.1 News
    Local News Reporter यमुना विहार, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • विधायक राजकरण खत्री आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में अटल कैंटीन पर अपने साथियों, RWA के सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा वहाँ की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, गुणवत्ता और सेवा प्रणाली का निरीक्षण किया।
    1
    विधायक राजकरण खत्री आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में अटल कैंटीन पर अपने साथियों, RWA के सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा वहाँ की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, गुणवत्ता और सेवा प्रणाली का निरीक्षण किया।
    user_Shilpa kumari
    Shilpa kumari
    नरेला, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.