त्रीनगर में सड़क पुनर्निर्माण का शुभारंभ विधायक तिलक राम गुप्ता ने कोहाट वार्ड की वर्षों पुरानी मांग की पूरी न्यूज़: त्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक तिलक राम गुप्ता ने कोहाट वार्ड स्थित श्रीनगर, गली नंबर-2 (मकान नंबर 608 से 604) तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीनगर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, स्थानीय महिलाएं-पुरुष, विधानसभा, जिला एवं कोहाट मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या दूर होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
त्रीनगर में सड़क पुनर्निर्माण का शुभारंभ विधायक तिलक राम गुप्ता ने कोहाट वार्ड की वर्षों पुरानी मांग की पूरी न्यूज़: त्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक तिलक राम गुप्ता ने कोहाट वार्ड स्थित श्रीनगर, गली नंबर-2 (मकान नंबर 608 से 604) तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीनगर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, स्थानीय महिलाएं-पुरुष, विधानसभा, जिला एवं कोहाट मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या दूर होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
- आदर्श नगर: पुरानी रंजिश में घर के बाहर फायरिंग, इलाके में दहशत। दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा घर के बाहर हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? घटना 17 फरवरी की रात करीब 9:45 बजे की है। पुलिस को रात 10:05 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए फायरिंग की सूचना मिली। शिकायतकर्ता बबिता (42 वर्ष), निवासी मोजी वाला बाग, लाल बाग ने बताया कि बेदु उर्फ पिंटू नामक युवक उनके घर के बाहर आया और हवा में एक राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने text msg के जरिये घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पिंटू का बबिता के बेटे विकास उर्फ 'हिप-हॉप' के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस के चलते आरोपी ने डराने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी बेदु उर्फ पिंटू पुत्र सरवन महतो मूल रूप से अशोक विहार की झुग्गियों का रहने वाला है। आरोपी पर पहले से ही मॉडल टाउन थाने में हत्या के प्रयास (Section 307 IPC) का मामला दर्ज है। वह फिलहाल बुराड़ी में किराए के मकान में रह रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिकायतकर्ता का बेटा विकास उर्फ 'हिप-हॉप' भी पहले से ही झपटमारी (Snatching) के एक मामले में शामिल रहा है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR No. 88/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बस्ती बोर्ड परीक्षा पर सख्त नजर — अफसरों की अचानक दस्तक से परीक्षा केंद्रों में मचा हड़कंप। जनपद बस्ती में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी बस्ती और अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत ने उपजिलाधिकारी सदर के साथ शहर क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम जैसे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंची, वहां मौजूद स्टाफ और व्यवस्थाएं अलर्ट मोड में दिखीं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्र की गोपनीयता और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन-प्रशासन से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी श्यामकांत ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर, अफसरों की सख्ती और लगातार निरीक्षण से साफ है कि इस बार बस्ती में बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी माहौल में कराने की तैयारी है। सुनील दूबे की रिपोर्ट1
- गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मोदीजी से मुलाक़ात की, गलगोटिया यूनिवर्सिटी का दावा चीनी नकल AI Summit से बाहर निकाला, बीजेपी बंगाल में मांस मछली नहीं बिकने देगी- ममता, इंडी ब्लाक सिर्फ लोकसभा चुनाव में ही सक्रिय होता - संजय राऊत और रीवा में महिला को जिंदा गाड़ा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- न्यूज़: त्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक तिलक राम गुप्ता ने कोहाट वार्ड स्थित श्रीनगर, गली नंबर-2 (मकान नंबर 608 से 604) तक सड़क पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीनगर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, स्थानीय महिलाएं-पुरुष, विधानसभा, जिला एवं कोहाट मंडल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या दूर होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।1
- इस कार्यक्रम का नेतृत्व सचिन शर्मा, डीसीपी आउटर जिला ने किया, जिसमें भारत पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जहां स्कूल के बच्चों ने दिल्ली पुलिस के कार्यशैली का हिस्सा बने और थाने में पुलिस के साथ ड्यूटी निभाते हुए उसे कार्य का हिस्सा भी बने जहां किसी को थाने की सुरक्षा करते हुए संतरी ड्यूटी तो किसी को ड्यूटी ऑफिसर का कार्य करते हुए देखा गया वही बच्चे भी बच्चों से डीपी सचिन शर्मा ने संवाद भी किया और मेधावी छात्रों को उपहार देकर सम्मानित भी किया बच्चे डीपी सचिन शर्मा से उपहार पा कर काफी खुश नजर आए पत्रकारों ने जब DCP सचिन शर्मा से बात की उन्होंने कहा यही बच्चे कल देश का भविष्य बनेंगे तो क्यों ना उसके शुरुआत आज से की जाए इन्हें अच्छा नागरिक जिम्मेदार नागरिक और सतर्क नागरिक के लिए दिल्ली पुलिस और बच्चों के बीच की दूरी को कम करना हमारा मकसद है जैसे कि बच्चे खुलकर अपनी बात कह सके और पुलिस को अपना हितेषी और अपना साथी समझ न की दर का कारण बाइट सचिन शर्मा डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट बाइट नताशा 9th क्लास स्टूडेंट1
- Post by Channurai11
- new R.O. installed near safiabad gaon1
- ₹7.5 करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ नई दिल्ली: Delhi Police की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने परिवार की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी टैक्सी में परिवार के रूप में सफर करने का नाटक कर हेरोइन की खेप एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाते थे, ताकि जांच एजेंसियों को शक न हो। खुफिया सूचना के आधार पर भोपुरा बॉर्डर, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। 💥 बरामदगी: 1.504 किलोग्राम हेरोइन (स्मैक) अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹7.5 करोड़ 👥 गिरफ्तार आरोपी: पति-पत्नी (मुख्य तस्कर) एक रिसीवर, जो दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई नेटवर्क संभालता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और परिवार का रूप धारण कर तस्करी करता था। पुलिस अब इनके नेटवर्क, सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। इस सफल अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर विकास पन्नू ने एसीपी सतेन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में तथा डीसीपी श्री संजीव कुमार यादव के समग्र पर्यवेक्षण में किया। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने संकेत दिया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1