Shuru
Apke Nagar Ki App…
Channurai1
More news from दिल्ली and nearby areas
- न्यूज़: दिल्ली के बवाना इलाके में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान पर अचानक हमला कर दिया। हमलावर हाथों में चाकू और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और दुकानदार पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाशों की हिंसक करतूत साफ दिखाई दे रही है। हमले के बाद दुकानदार सदमे में बताया जा रहा है, जबकि इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से स्थानीय लोगों में भारी दहशत है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।1
- नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस में भीषण आग, जान बचाने के लिए कूदकर भागे यात्री। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। रेलवे ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 12616 नई दिल्ली से चेन्नई (तांबरम) जा रही थी और सुबह नागपुर से रवाना हुई थी। जब ट्रेन वर्धा जिले में सिंदी रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तभी सुबह 11 बजकर 9 मिनट पर ट्रेन के आखिरी कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। आग ट्रेन के आखिरी एसएलआर (सीटिंग-कम-लगेज रैक) कोच में लगी थी।1
- 🤝🤝🙏🙏🥰❤️1
- दिल्ली में दर्दनाक हादसा... मां की दुनिया था साहिल, घर की दीवारों पर हाथ से लिखे थे सपने, यूके जाने की थी तैयारी साहिल सिर्फ एक बेटा नहीं, अपनी 'सिंगल मदर' इन्ना माकन की पूरी दुनिया था. साहिल बीबीए (BBA) कर रहा था और उसका लक्ष्य था विदेश जाकर मास्टर्स करना. वह अपनी मां पर बोझ नहीं बनना चाहता था। नई दिल्ली (द्वारका): दिल्ली में द्वारका की सड़कों पर बिखरा वह खून सिर्फ एक हादसे का निशान नहीं, बल्कि एक मां के उन तमाम सपनों की आहुति है जिसे उसने 23 साल तक सींचा था. एक रईसजादे की रफ्तार और सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की जिंदगी छीन ली.1
- आज के क्रिकेट मैच से जुड़ी हुई ताजा खबर1
- बुराड़ी के मांट ओोलिंवेट स्कूल में बाइबल न पढ़ने पर बच्चों के साथ मारंपीट पर स्थानीय लोगों ने दर्ज कराया विरोध্র1
- रील के लिए जान लेना जुर्म है ❌ साहिल को इंसाफ मिलना चाहिए ✔️ आप क्या सोचते हैं? दोषियों को कैसी सजा मिलनी चाहिए? 👇 Comment में अपनी आवाज़ उठाएं1
- न्यूज़: राजधानी में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.504 किलोग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹7.5 करोड़ बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी पति-पत्नी टैक्सी में परिवार के रूप में यात्रा करते थे, ताकि किसी को शक न हो और आसानी से मादक पदार्थ की सप्लाई कर सकें। पुलिस ने भोपुरा बॉर्डर, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ट्रैप लगाकर आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार तीसरा आरोपी इस नेटवर्क में रिसीवर की भूमिका निभा रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय ड्रग तस्करी रैकेट के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।1