धनबाद में ट्रेन शुभारंभ पर सियासी विवाद, पोस्टर से नाम हटने पर गरमाई राजनीति धनबाद। धनबाद जंक्शन से नई साप्ताहिक ट्रेन के शुभारंभ के बाद अब सियासी विवाद गहराता जा रहा है। सांसद की पहल पर शुरू हुई इस ट्रेन को सोमवार को प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना किया गया, लेकिन कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को कार्यक्रम के लिए महापौर संजीव सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा और झरिया विधायक रागिनी सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजा गया था। शुरुआत में लगे पोस्टरों में भी इन सभी नेताओं के नाम शामिल थे, लेकिन 6 अप्रैल को कार्यक्रम से पहले अचानक पोस्टरों से उनके नाम हटा दिए गए। मामले को लेकर महापौर संजीव सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से करीब दो घंटे पहले रेलवे अधिकारियों का फोन आया और उनसे कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि कारण पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला और अधिकारी बातों को टालते नजर आए। महापौर ने यह भी कहा कि अगले दिन रेलवे अधिकारी उनके आवास पहुंचे और माफी मांगी। अधिकारियों ने भीड़ बढ़ने की आशंका को कारण बताया, जिस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की चूक एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारियों से अपेक्षित नहीं है। उन्होंने बिना नाम लिए इशारों में कहा कि यदि किसी दबाव में यह निर्णय लिया गया है, तो यह लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

- भूली,वार्ड 17 में फॉगिंग अभियान, पार्षद Imtiyaz Ansari ने दी नियमित कार्रवाई की जानकारी।1
- Post by Niraj Kumar1
- देश के बड़े संवैधानिक पद पर बैठे राजनेता जैसे प्रधानमंत्री , गृह मंत्री का चुनावी प्रचार में भाग लिया जाना उचित है ? KCNTVINDIA भारत में रहने वाले लोगों से कमेंट बॉक्स में अपने-अपने विचार रखना की बात कही . इस सर्वे में आप भी भाग लें. क्योंकि देश का सवाल है और यह मुद्दा देश का है गंभीर मुद्दा है 👉 संपादक ।1
- Post by Sheikh Nazim1
- धनबाद. (प्रेम कुमार). नगर निगम द्वारा हीरापुर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह अभियान हीरापुर हटिया मोड़ से हटिया स्थित बजरंगबली मंदिर तक चलाया गया. इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लगे अस्थायी दुकानों को हटाया गया. अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने खुद ही अपने फुटपाथ पर लगे अस्थायी ढांचे को हटा लिया, जबकि कुछ स्थानों पर निगम की टीम ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया. मौके पर नगर निगम इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले ही घोषणा कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद अतिक्रमण बने रहने पर आज कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि पहले भी इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया था और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. बताते चले की हीरापुर से हटिया तक सड़क पर अतिक्रमण के कारण प्राय : जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आवागमन में लोगो को काफी परेशानी होती है.1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- धनबाद,आमंत्रण रद्द विवाद: रेलवे की सफाई पर महापौर का पलटवार।1