logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है।

12 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है।
    1
    पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने औरैया सदर बाजार पहुंचकर व्यापारियों के साथ बैठक की औरैया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने औरैया सदर बाजार पहुंचकर व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन कारोबार के बढ़ते दायरे पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे परंपरागत व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू, स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार बिश्नोई, सतीश वर्मा, अनुराग अग्रवाल, वेद अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, राशिद खान, समरान, आरती नंदन तिवारी, अमर बिश्नोई, भानु राजपूत, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, दीपक पुरवार, रामू गुप्ता, आकाश गुप्ता, मयंक शुक्ला, रानू पांडे और प्रवीण गर्ग सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
    1
    औरैया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने  औरैया सदर बाजार पहुंचकर व्यापारियों के साथ बैठक की
औरैया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने  औरैया सदर बाजार पहुंचकर व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन कारोबार के बढ़ते दायरे पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे परंपरागत व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू, स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार बिश्नोई, सतीश वर्मा, अनुराग अग्रवाल, वेद अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, राशिद खान, समरान, आरती नंदन तिवारी, अमर बिश्नोई, भानु राजपूत, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, दीपक पुरवार, रामू गुप्ता, आकाश गुप्ता, मयंक शुक्ला, रानू पांडे और प्रवीण गर्ग सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दवाइयों की आड़ में शराब तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार औरैया जिले की कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान रविवार को कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दवाइयों की आड़ में हो रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। ​अनंतराम टोल प्लाजा पर एनएच-उन्नीस के पास सर्विस रोड पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डाक पार्सल लिखे एक लोडर को रोका। तलाशी में अस्सी पेटी चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब और तिरासी पैकेज दवाइयां बरामद हुईं। बरामद शराब की कीमत करीब छै: लाख और लोडर की कीमत करीब पन्द्रह लाख रुपये है। पुलिस ने लोडर सीज कर दिया है। ​गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार पुत्र प्रेमचंद्र निवासी महादेव पुरवा, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब खरीदकर बिहार में महंगे दामों पर बेचता था। आरोपी बिहार के मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में दो बार जेल जा चुका है। ​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अजीतमल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा, स्वाट/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह और ऊंचा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामबालक शामिल रहे।
    1
    दवाइयों की आड़ में शराब तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
औरैया जिले की कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान रविवार को कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दवाइयों की आड़ में हो रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
​अनंतराम टोल प्लाजा पर एनएच-उन्नीस के पास सर्विस रोड पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डाक पार्सल लिखे एक लोडर को रोका। तलाशी में अस्सी पेटी चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब और तिरासी पैकेज दवाइयां बरामद हुईं। बरामद शराब की कीमत करीब छै: लाख और लोडर की कीमत करीब पन्द्रह लाख रुपये है। पुलिस ने लोडर सीज कर दिया है।
​गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार पुत्र प्रेमचंद्र निवासी महादेव पुरवा, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब खरीदकर बिहार में महंगे दामों पर बेचता था। आरोपी बिहार के मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में दो बार जेल जा चुका है।
​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अजीतमल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा, स्वाट/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह और ऊंचा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामबालक शामिल रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सिकंदरा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप सिकंदरा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप कानपुर देहात। सिकंदरा क्षेत्र में रौशनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मिली जानकारी के अनुसार, रौशनी की शादी 10 मार्च 2026 को हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र के महुर भरुआ निवासी संदीप कुमार पुत्र काशी प्रसाद के साथ हुई थी। शादी को करीब छह महीने हुए थे। बताया गया कि रौशनी देवी अपने ससुर काशी प्रसाद और बीमार सास मैना देवी के साथ रहती थीं, जबकि उनके पति संदीप कुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। परिवार का बड़ा बेटा पंकज अपने परिवार के साथ जयपुर में रहता है। जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले रौशनी देवी खाना बनाने और घरेलू कामकाज करने के बाद अपने घर में थीं। इसी दौरान विजय नाम के व्यक्ति द्वारा कथित रूप से लात मारकर घर का गेट खोले जाने की बात सामने आई है। मृतका की माता का नाम उर्मिला, पिता का नाम लक्ष्मी तथा भाई का नाम अश्वनी बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष में भी चिंता और आक्रोश का माहौल है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। एक जरूरी जानकारी: रौशनी देवी की मौत किस परिस्थिति में हुई, क्या पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराया गया है?
    4
    सिकंदरा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप
सिकंदरा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप
कानपुर देहात। सिकंदरा क्षेत्र में रौशनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मिली जानकारी के अनुसार, रौशनी की शादी 10 मार्च 2026 को हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र के महुर भरुआ निवासी संदीप कुमार पुत्र काशी प्रसाद के साथ हुई थी। शादी को करीब छह महीने हुए थे।
बताया गया कि रौशनी देवी अपने ससुर काशी प्रसाद और बीमार सास मैना देवी के साथ रहती थीं, जबकि उनके पति संदीप कुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं। परिवार का बड़ा बेटा पंकज अपने परिवार के साथ जयपुर में रहता है।
जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले रौशनी देवी खाना बनाने और घरेलू कामकाज करने के बाद अपने घर में थीं। इसी दौरान विजय नाम के व्यक्ति द्वारा कथित रूप से लात मारकर घर का गेट खोले जाने की बात सामने आई है।
मृतका की माता का नाम उर्मिला, पिता का नाम लक्ष्मी तथा भाई का नाम अश्वनी बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष में भी चिंता और आक्रोश का माहौल है।
हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
एक जरूरी जानकारी: रौशनी देवी की मौत किस परिस्थिति में हुई, क्या पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराया गया है?
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमराहट पुलिस ने महेशपुर ईंट भट्ठे के पास 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, की कार्यवाही अमराहट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। अमराहट थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि उपनिरीक्षक राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरिहरपुर मोड़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति देशी शराब लेकर महेशपुर गांव की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे महेशपुर ईंट भट्ठे के पास पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद उर्फ चरन सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से ट्विन टावर ब्रांड के 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुए। पुलिस द्वारा शराब रखने का लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद उपनिरीक्षक राजवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
    1
    अमराहट पुलिस ने महेशपुर ईंट भट्ठे के पास 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, की कार्यवाही
अमराहट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
अमराहट थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बताया कि उपनिरीक्षक राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरिहरपुर मोड़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति देशी शराब लेकर महेशपुर गांव की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे महेशपुर ईंट भट्ठे के पास पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद उर्फ चरन सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से ट्विन टावर ब्रांड के 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुए। पुलिस द्वारा शराब रखने का लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद उपनिरीक्षक राजवीर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, मौके पर मौजूद दिखी पुलिस कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के परौख गांव का बताकर महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक युवती एक महिला को जमीन पर पटकते हुए दिखाई दे रही है। घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, मामले में मंगलपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक हरिओम त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, मौके पर मौजूद दिखी पुलिस
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के परौख गांव का बताकर महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक युवती एक महिला को जमीन पर पटकते हुए दिखाई दे रही है। घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद नजर आ रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, मामले में मंगलपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक हरिओम त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • परौख गांव में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, मौके पर मौजूद दिखी पुलिस परौख गांव में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, मौके पर मौजूद दिखी पुलिस कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के परौख गांव का बताकर महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक युवती एक महिला को जमीन पर पटकते हुए दिखाई दे रही है। घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, मामले में मंगलपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक हरिओम त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    परौख गांव में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, मौके पर मौजूद दिखी पुलिस

परौख गांव में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, मौके पर मौजूद दिखी पुलिस
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के परौख गांव का बताकर महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक युवती एक महिला को जमीन पर पटकते हुए दिखाई दे रही है। घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद नजर आ रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, मामले में मंगलपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक हरिओम त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा डीपी एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार औरैया। पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त 1. ओमनरायण पुत्र सत्यनरायण नि0 ग्राम तर्रई थाना फफूंद जिला औऱैया उम्र 35 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 314/2026 धारा 85/80(2)/351(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त को दिनाँक 01.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर बढुआ बम्बा से 100 मीटर दूर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1.ओमनरायण पुत्र सत्यनरायण नि0 ग्राम तर्रई थाना फफूंद जिला औऱैया उम्र 35 वर्ष । *अभियोग का विवरण–* 1.मु0अ0सं0 314/2026 धारा 85/80(2)/351(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना फफूंद जनपद औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.उ0नि0 तेजबहादुर सिंह थाना फफूंद जनपद औरैया मय हमराह । 2.का0 अमित सिंह थाना फफूंद जनपद औरैया 3.का0 विक्रम बहादुर थाना फफूंद जनपद औरैया
    1
    थाना फफूंद पुलिस टीम द्वारा डीपी एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
औरैया।  पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फफूंद  पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त 1. ओमनरायण  पुत्र  सत्यनरायण नि0 ग्राम तर्रई थाना फफूंद जिला औऱैया उम्र 35  वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0  314/2026 धारा 85/80(2)/351(2) बीएनएस व 3/4  डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त को दिनाँक 01.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर बढुआ बम्बा से 100  मीटर  दूर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* -
1.ओमनरायण  पुत्र  सत्यनरायण नि0 ग्राम तर्रई थाना फफूंद जिला औऱैया उम्र 35  वर्ष ।
*अभियोग का विवरण–* 
1.मु0अ0सं0  314/2026 धारा 85/80(2)/351(2) बीएनएस व 3/4  डीपी एक्ट थाना फफूंद जनपद औरैया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-* 
1.उ0नि0 तेजबहादुर  सिंह थाना फफूंद जनपद औरैया मय हमराह ।
2.का0 अमित सिंह थाना फफूंद जनपद औरैया
3.का0 विक्रम बहादुर थाना फफूंद जनपद औरैया
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.