logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर सई नदी की पानी लगातार घटने से घाटों के गंदे वीडियो कीचड़ हो रही है जौनपुर लगातार सई नदी की पानी कम होने से नदी के घाटों पर कीचड़ और गंदगी हो रहे हैं लोगों को आने-जाने में और नदी में नहाने में हो रही है देखकर

9 hrs ago
user_Jitendra bahadur Dubey
Jitendra bahadur Dubey
Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

जौनपुर सई नदी की पानी लगातार घटने से घाटों के गंदे वीडियो कीचड़ हो रही है जौनपुर लगातार सई नदी की पानी कम होने से नदी के घाटों पर कीचड़ और गंदगी हो रहे हैं लोगों को आने-जाने में और नदी में नहाने में हो रही है देखकर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संस्कार भारती के 15वें कान्हा महोत्सव में दिखी कृष्णभक्ति और कला की अद्भुत छटा शाहगंज जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित 15वें कान्हा महोत्सव का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, कला एवं संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद आनंद प्रेमी एवं सुशील सेठ ‘बागी’ द्वारा किया गया। इसके पश्चात भुवनेश्वर मोदनवाल के नेतृत्व में ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के अध्यक्ष रचित चौरसिया द्वारा कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई। कान्हा महोत्सव में प्रतिभागियों ने चार वर्गों—लल्ला वर्ग, कृष्ण वर्ग, राधा वर्ग एवं युगल वर्ग—में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए गए तथा विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दृश्य कला प्रमुख राजकुमार कसेरा एवं उनके सहयोगी आनंद प्रेमी और संजीव जायसवाल द्वारा तैयार की गई आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वीरेन्द्र सिंह ‘बंटी’, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, हनुमान प्रसाद अग्रहरि एवं दिलीप अग्रहरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संस्कार भारती के महामंत्री वीरेन्द्र यादव ‘वीरू’ द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं धर्म, सत्य तथा कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक रामजी यादव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता संस्कार भारती के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संस्कार मित्रों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवप्रकाश ‘सिम्पू’, आनंद मोदनवाल, नीरज मिश्रा, नीतू मिश्रा, पत्रकार पंकज जयसवाल, पत्रकार चंदन जायसवाल , श्री अग्रहरि, गौरव गुप्ता, अश्वनी अग्रहरि, पवन तनय अग्रहरि सहित संस्कार भारती के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं संस्कार मित्रों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।
    1
    संस्कार भारती के 15वें कान्हा महोत्सव में दिखी कृष्णभक्ति और कला की अद्भुत छटा
शाहगंज जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित 15वें कान्हा महोत्सव का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, कला एवं संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद आनंद प्रेमी एवं सुशील सेठ ‘बागी’ द्वारा किया गया। इसके पश्चात भुवनेश्वर मोदनवाल के नेतृत्व में ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के अध्यक्ष रचित चौरसिया द्वारा कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई।
कान्हा महोत्सव में प्रतिभागियों ने चार वर्गों—लल्ला वर्ग, कृष्ण वर्ग, राधा वर्ग एवं युगल वर्ग—में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए गए तथा विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दृश्य कला प्रमुख राजकुमार कसेरा एवं उनके सहयोगी आनंद प्रेमी और संजीव जायसवाल द्वारा तैयार की गई आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वीरेन्द्र सिंह ‘बंटी’, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, हनुमान प्रसाद अग्रहरि एवं दिलीप अग्रहरि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संस्कार भारती के महामंत्री वीरेन्द्र यादव ‘वीरू’ द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं धर्म, सत्य तथा कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
अंत में कार्यक्रम संयोजक रामजी यादव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता संस्कार भारती के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संस्कार मित्रों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवप्रकाश ‘सिम्पू’, आनंद मोदनवाल, नीरज मिश्रा, नीतू मिश्रा, पत्रकार पंकज जयसवाल, पत्रकार चंदन जायसवाल , श्री अग्रहरि, गौरव गुप्ता, अश्वनी अग्रहरि, पवन तनय अग्रहरि सहित संस्कार भारती के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं संस्कार मित्रों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।
    user_Rajkumar Ashq
    Rajkumar Ashq
    Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टर ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील राय ने की। डॉक्टरों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत आयुष डॉक्टरों के मानदेय में अंतर खत्म करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 4 हजार आयुष डॉक्टर मेनस्ट्रीम और आरबीएसके के तहत वर्ष 2009-10 से सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने में लगातार योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके मानदेय में काफी अंतर बना हुआ है। 20 सितंबर तक फैसला नहीं हुआ तो लखनऊ में प्रदर्शन डॉक्टरों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मांग पत्र सौंपते हुए 20 सितंबर तक मानदेय के अंतर को खत्म करने के लिए जरूरी निर्णय लेने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 21 सितंबर की सुबह 8 बजे प्रदेश के आयुष डॉक्टर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
    1
    आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टर ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन 
आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील राय ने की। डॉक्टरों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत आयुष डॉक्टरों के मानदेय में अंतर खत्म करने की मांग उठाई।
एसोसिएशन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 4 हजार आयुष डॉक्टर मेनस्ट्रीम और आरबीएसके के तहत वर्ष 2009-10 से सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने में लगातार योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके मानदेय में काफी अंतर बना हुआ है। 20 सितंबर तक फैसला नहीं हुआ तो लखनऊ में प्रदर्शन
डॉक्टरों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मांग पत्र सौंपते हुए 20 सितंबर तक मानदेय के अंतर को खत्म करने के लिए जरूरी निर्णय लेने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 21 सितंबर की सुबह 8 बजे प्रदेश के आयुष डॉक्टर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
    user_बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता रितेश कुमार वाराणसी
    1
    अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता रितेश कुमार वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मारूफपुर में 11 अक्टूबर से होगा मां काली का दस दिवसीय श्रृंगारोत्सव न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट मारूफपुर, चंदौली। जय मां काली पूजा समिति मारूफपुर के तत्वावधान में मां काली का दस दिवसीय श्रृंगारोत्सव 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अखंड हरिकीर्तन हवन-पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा आयोजकों के अनुसार 20 अक्टूबर मंगलवार की रात 8 बजे बिरहा का विराट मुकाबला भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गायक कलाकार सुरेंद्र यादव बलिया एवं रजनी गंधा प्रभुआ-बिहार प्रस्तुति देंगे। समिति ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    मारूफपुर में 11 अक्टूबर से होगा मां काली का दस दिवसीय श्रृंगारोत्सव
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
मारूफपुर, चंदौली। जय मां काली पूजा समिति मारूफपुर के तत्वावधान में मां काली का दस दिवसीय श्रृंगारोत्सव 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अखंड हरिकीर्तन हवन-पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा आयोजकों के अनुसार 20 अक्टूबर मंगलवार की रात 8 बजे बिरहा का विराट मुकाबला भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गायक कलाकार सुरेंद्र यादव बलिया एवं रजनी गंधा प्रभुआ-बिहार प्रस्तुति देंगे। समिति ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दरिद्र नारायण की 'अस्मिता' से कोई भी खेल सकता है। कानपुर अकबरपुर सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने PM के जन्मदिन पर कानपुर राजनीति का प्रिय विषय गरीबी है। दरिद्र नारायण की 'अस्मिता' से कोई भी खेल सकता है। कानपुर अकबरपुर सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने PM के जन्मदिन पर कानपुर देहात के ज़िला अस्पताल में "एक केला एक सेब" बांट गरीब मरीजो को उपकृत किया, जिसका बकायदा वीडियो भी बना- साथ मे बैकग्राउंड का गाना भी सुनिये
    1
    दरिद्र नारायण की 'अस्मिता' से कोई भी खेल सकता है। कानपुर अकबरपुर सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने PM के जन्मदिन पर कानपुर

राजनीति का प्रिय विषय गरीबी है। 
दरिद्र नारायण की 'अस्मिता' से कोई भी खेल सकता है। 
कानपुर अकबरपुर सीट से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने PM के जन्मदिन पर कानपुर देहात के ज़िला अस्पताल में 
"एक केला एक सेब" बांट गरीब मरीजो को उपकृत किया, 
जिसका बकायदा वीडियो भी बना- 
साथ मे बैकग्राउंड का गाना भी सुनिये
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मूर्ति विसर्जन के दौरान वरुणा नदी में युवक डूबा डूबे युवक शव लगभग 18 घंटे बाद मिला मूर्ति विसर्जन के दौरान वरुणा नदी में युवक डूबा डूबे युवक शव लगभग 18 घंटे बाद मिला बड़ागांव वाराणसी:थाना क्षेत्र के इसीपुर गांव स्थित वरूणा नदी में शुक्रवार की शाम पांच बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूब रहे तीन किशोरों को बचाने के लिये नदी में उतरे 47 वर्षीय एक व्यक्ति डुब गया। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची बड़ागांव एवं जंसा पुलिस गांव वालों के साथ उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा गांव निवासी संजय दिक्षित ने अपने घर पर गणेश प्रतिमा का पांच दिवसीय स्थापित किया था।पूजा पाठ के बाद शुक्रवार की शाम वह गांव वालों के साथ मूर्ति विसर्जन करने आये थे इसी दौरान साथ में आये मोनू,टोनू, और निशांत नामक किशोर नदी में डूबने लगे जिनको काफी मशक्कत कर बचा लिया गया वहीं संजय दीक्षित गहरे पानी में डूब गये जिनकी तलाश ग्रामीणों की मदद से नदी में जाल डालकर किया जा रहा है। लेकिन लंल‍ सफलता नहीं मिली। वहीं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अंधेरा हो जाने के कारण सर्च अभियान इस समय नही हो सकता है। एनडीआरएफ टीम शनिवार को सुबह आएगी इसके बाद दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी पिण्डरा प्रशांत सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। वही शनिवार की सुबह छह बजे एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर रेखा कुमारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तत्काल दो टीम वोट के साथ नदी में डूबे अधेड़ की तलाश के लिए उतरी मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद हैं, वही दोपहर 12 बजे एनडीआरएफ टीम को गद्दोपुर गांव स्थित इमलिया घाट के पास युवक का शव पानी में उतराया हुआ मिला वहीं ‌ एनडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकाल कर लाए शव मिलने की सूचना पर ईसीपुर स्थिति वरुणा पर आस-पास के सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ लगा रहा। पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम भेजने की तैयारी कर रही है। वही सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर जंसा व बड़ागांव पुलिस सहित एक गाड़ी पीएससी भी तैनात रहा।
    4
    मूर्ति विसर्जन के दौरान वरुणा नदी में युवक डूबा 
डूबे युवक शव लगभग 18 घंटे बाद मिला
मूर्ति विसर्जन के दौरान वरुणा नदी में युवक डूबा 
डूबे युवक शव लगभग 18 घंटे बाद मिला
बड़ागांव वाराणसी:थाना क्षेत्र के इसीपुर गांव स्थित वरूणा नदी में शुक्रवार की शाम पांच बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूब रहे तीन किशोरों को बचाने के लिये नदी में उतरे 47 वर्षीय एक व्यक्ति डुब गया। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची बड़ागांव एवं जंसा पुलिस  गांव वालों के साथ उसकी तलाश कर रही थी।
जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा गांव निवासी संजय दिक्षित ने अपने घर पर गणेश प्रतिमा का पांच दिवसीय स्थापित किया था।पूजा पाठ के बाद शुक्रवार की शाम वह गांव वालों के साथ मूर्ति विसर्जन  करने आये थे इसी दौरान साथ में आये मोनू,टोनू, और निशांत नामक किशोर नदी में डूबने लगे जिनको काफी मशक्कत कर बचा लिया गया वहीं संजय दीक्षित गहरे पानी में डूब गये जिनकी तलाश ग्रामीणों की मदद से नदी में जाल डालकर किया जा रहा है। लेकिन लंल‍ सफलता नहीं मिली। वहीं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अंधेरा हो जाने के कारण सर्च अभियान इस समय नही हो सकता है। एनडीआरएफ टीम शनिवार को सुबह आएगी इसके बाद दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी पिण्डरा प्रशांत सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। वही शनिवार की सुबह छह बजे एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर रेखा कुमारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तत्काल दो टीम वोट के साथ नदी में डूबे अधेड़ की तलाश के लिए उतरी मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद हैं, वही दोपहर 12 बजे एनडीआरएफ टीम को गद्दोपुर गांव स्थित इमलिया घाट के पास युवक का शव पानी में उतराया हुआ मिला वहीं ‌ एनडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकाल कर लाए शव मिलने की सूचना पर ईसीपुर स्थिति वरुणा पर आस-पास के सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ लगा रहा। पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम भेजने की तैयारी कर रही है। वही सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर जंसा व बड़ागांव पुलिस सहित एक गाड़ी पीएससी भी तैनात रहा।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • सुजानगंज में श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से कांग्रेस पार्टी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से पत्रकारों का हुआ सम्मान निर्भीक व निडर पत्रकारिता के नाम से ख्याति प्राप्त थे श्रीकांत वर्मा - डा. प्रमोद पाण्डे सुजानगंज (जौनपुर) कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं देश के जाने माने पत्रकार स्व श्रीकांत वर्मा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रणवम् एम्पायर, सुजानगंज में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में क्षेत्र के तीस वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकार सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद पाण्डेय ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्व श्रीकांत वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं “२श्रीकान्त वर्मा अवार्ड” देकर सम्मानित किया , सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रीकांत वर्मा का पूरा जीवन बेबाक और स्पष्ट आवाज के रुप में पूरे देश में स्थापित हुए,वे पत्रकारिता, साहित्य और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ विलक्षण प्रतिभा को स्वयं में समेटे हुए थे, डा. प्रमोद पाण्डेय ने श्रीकांत वर्मा को निडर और निर्भीक बताते हुए कहा कि सत्ता से बिना डरे बेबाक सवाल करने के लिए पूरे देश में वे प्रसिद्ध थे। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य लेखन ,काव्य रचनाओं से श्रीकांत वर्मा ने पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या तिवारी ने किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रवीन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सभासद शहनवाज मंजूर, कांग्रेस के सचिव इरशाद खान राजू, शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पंकज सिंह, पंकज मणी तिवारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष आरिफ सलमानी, विजय शंकर, प्रतिभा यादव, सुनीता सोनी, अर्चना सिंह, शीतल मिश्रा, रेनू तिवारी, संजना पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    सुजानगंज में श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से कांग्रेस पार्टी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित 
श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से पत्रकारों का हुआ सम्मान 
निर्भीक व निडर पत्रकारिता के नाम से ख्याति प्राप्त थे श्रीकांत वर्मा - डा. प्रमोद पाण्डे
सुजानगंज (जौनपुर) कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं देश के जाने माने पत्रकार स्व श्रीकांत वर्मा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रणवम् एम्पायर, सुजानगंज में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में क्षेत्र के तीस वरिष्ठ पत्रकारों को  सम्मानित किया गया। पत्रकार सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद पाण्डेय ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्व श्रीकांत वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं “२श्रीकान्त वर्मा अवार्ड” देकर सम्मानित किया , सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रीकांत वर्मा का पूरा जीवन बेबाक और स्पष्ट आवाज के रुप में पूरे देश में स्थापित हुए,वे पत्रकारिता, साहित्य और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ विलक्षण प्रतिभा को स्वयं में समेटे हुए थे, डा. प्रमोद पाण्डेय ने श्रीकांत वर्मा को निडर और निर्भीक बताते हुए कहा कि सत्ता से बिना डरे बेबाक सवाल करने के लिए पूरे देश में वे प्रसिद्ध थे। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य लेखन ,काव्य रचनाओं से श्रीकांत वर्मा ने पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या तिवारी ने किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रवीन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सभासद शहनवाज मंजूर,  कांग्रेस के सचिव इरशाद खान राजू, शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पंकज सिंह, पंकज मणी तिवारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष आरिफ सलमानी, विजय शंकर, प्रतिभा यादव, सुनीता सोनी, अर्चना सिंह, शीतल मिश्रा, रेनू तिवारी, संजना पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप नेवढ़िया के सैदुपुर गांव में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, कई थानों की फोर्स मौके पर 📍 जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी। वारदात की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर नेवढ़िया पुलिस के साथ सर्किल के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े लोगों से जानकारी ली। हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी। #जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #DoubleMurder #नेवढ़िया #JaunpurCrime #UPCrime #NewsUpdate #InstagramNews #ViralNews
    1
    जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप
जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप
नेवढ़िया के सैदुपुर गांव में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, कई थानों की फोर्स मौके पर
📍 जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी।
वारदात की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर नेवढ़िया पुलिस के साथ सर्किल के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े लोगों से जानकारी ली। हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी।
#जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #DoubleMurder #नेवढ़िया #JaunpurCrime #UPCrime #NewsUpdate #InstagramNews #ViralNews
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी। घटना को लेकर एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने क्या बताया? सुनिए, उनकी जुबानी… 📍 जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी। घटना को लेकर एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने क्या बताया? सुनिए, उनकी जुबानी… #Jaunpur #जौनपुर #JaunpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #DoubleMurder #नेवढ़िया #JaunpurCrime #NewsUpdate #PoliceNews
    1
    युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी।
घटना को लेकर एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने क्या बताया?
सुनिए, उनकी जुबानी… 

📍 जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी।
घटना को लेकर एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने क्या बताया?
सुनिए, उनकी जुबानी… 
#Jaunpur #जौनपुर #JaunpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #DoubleMurder #नेवढ़िया #JaunpurCrime #NewsUpdate #PoliceNews
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.