निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, सरमथुरा में निकाला फ्लैग मार्च प्रमुख बाजार एवं गली-मोहल्लों में पुलिस ने दिया निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त मतदान का संदेश सरमथुरा नगर पालिका में आगामी 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी सरमथुरा कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा सरमथुरा में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं गली-मोहल्लों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आमजन से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा, अशांति अथवा गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरमथुरा पुलिस द्वारा निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले संभावित उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध हथियार, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, दबाव, प्रलोभन, भय अथवा अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा अफवाह में न आएं तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध गतिविधि अथवा चुनाव संबंधी गड़बड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, सरमथुरा में निकाला फ्लैग मार्च प्रमुख बाजार एवं गली-मोहल्लों में पुलिस ने दिया निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त मतदान का संदेश सरमथुरा नगर पालिका में आगामी 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी सरमथुरा कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस
टीम द्वारा कस्बा सरमथुरा में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं गली-मोहल्लों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आमजन से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा, अशांति अथवा गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरमथुरा पुलिस द्वारा निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के
लिए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले संभावित उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध हथियार, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, दबाव, प्रलोभन, भय अथवा अशांति फैलाने का
प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा अफवाह में न आएं तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध गतिविधि अथवा चुनाव संबंधी गड़बड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
- भारी बारिश के बीच धौलपुर पुलिस अलर्ट, नदी-रपटों और जलभराव वाले क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी पार्वती डैम के चार गेट खोलकर की गई जल निकासी, सैंपऊ, कौलारी, मनियां और राजाखेड़ा क्षेत्र में विशेष सतर्कता धौलपुर। जिले में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के चलते बांध, जलाशय, नदी, नाले और तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पार्वती नदी में जल निकासी किए जाने के बाद सैंपऊ, कौलारी, मनियां और राजाखेड़ा क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वहीं जिले की कई रपटों और निचले इलाकों में पानी का बहाव होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिलेभर में पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें नदी, रपट, पुलिया, बांध, जलाशय और जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रही हैं। जहां पानी का बहाव तेज है या आवागमन जोखिमपूर्ण है, वहां पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए समझाइश दे रहे हैं। तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर वाले क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने जारी की सावधानी की अपील धौलपुर पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश और नदी-नालों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतें। पानी से भरी रपट, पुलिया या नदी को पार करने का जोखिम नहीं उठाएं। तेज बहाव वाले पानी में पैदल, बाइक या अन्य वाहन लेकर जाने से बचें तथा बच्चों और बुजुर्गों को नदी, बांध, रपट एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें। पुलिस ने जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत पोल, तारों और अन्य विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने की भी अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा नहीं करने और केवल अधिकृत प्रशासनिक एवं पुलिस सूचनाओं को ही मानने की सलाह दी है। आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस या प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है। धौलपुर पुलिस की सोशल मीडिया टीम भी बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लगातार जागरूकता संदेश एवं सुरक्षा एडवाइजरी प्रसारित कर रही है। पुलिस ने लोगों से अनावश्यक रूप से नदी, रपट और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।4
- शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति के वार्षिक छात्रवृत्ति समारोह में 36 विद्यार्थियों का सम्मान धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के प्राचार्य डॉ. गिर्राज सिंह मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि वह समाज का आइना होता है। शिक्षक अपनी शिक्षा, आचरण, संस्कार और व्यवहार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के साथ-साथ पूरे समाज की दिशा तय करता है। समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसी कारण समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करें। गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कारों को अपने जीवन में उतारना ही विद्यार्थी की वास्तविक उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था का योगदान सराहनीय समारोह में पूर्व वाइस चांसलर डॉ. मनरूप सिंह मीणा ने कहा कि चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। संस्था द्वारा जरूरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने का कार्य सराहनीय है। छात्रवृत्ति जैसे प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. ए.के. बेरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षक की जिम्मेदारियां पहले की अपेक्षा और अधिक बढ़ गई हैं। बदलते सामाजिक परिवेश में शिक्षक को विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों की शिक्षा भी देनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर डॉ. रामराज लाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक स्वयं दीपक की तरह जलकर समाज को रोशनी देने का कार्य करता है। शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ समाज को नई दिशा प्रदान करता है। ऐसे समर्पित शिक्षकों को नमन किया जाना चाहिए। 27 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य समिति के संस्थापक सदस्य पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने कहा कि चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति पिछले 27 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य प्रतिभावान एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समिति अपने सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और व्यापक रूप देगी। डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि उनके पिताजी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जो सपना देखा था, उसे परिवार के सभी भाई मिलकर पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद प्रतिभाओं को सहयोग उपलब्ध कराना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। समिति के कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में संस्था की ओर से और अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी प्रतिभावान विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो। शिक्षा और खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक समर्पित सेवाएं देने वाले पूर्व उप प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर प्रोफेसर अनिल कुमार बेरी को शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उनके पूरे परिवार के शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित रहने के लिए भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। इसी क्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक विशंभर दयाल शर्मा को भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान देने तथा राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल के क्षेत्र में धौलपुर का नाम गौरवान्वित करने के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान का भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। 80 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति समारोह में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में निशा कुमारी, लवी, मनजीत सिंह जादौन, उपासना, कीर्ति चौहान, पूजा, मनोज कुमार, कंचन, छवि सोनी, आशु, शिवानी, खुशबू परमार, रक्षा सैन, मधु कुमारी, राखी प्रजापति, पवन, मधु, सौरभ राजपूत, जानवी मुद्गल, तरंग, राखी, साक्षी, अनु, प्राची, सलोनी, सुखदेवी, अलीशा, नीलम, विष्णु, स्नेहा, वर्षा, खुशी पाराशर, सुधा कुमारी, वैष्णवी और अनन्या शर्मा सहित कुल 36 विद्यार्थी शामिल रहे। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर उच्च उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल अच्छे अंक प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करना चाहिए। समिति के कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति पिछले 27 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। ये रहे उपस्थित समारोह में समिति की ओर से सुरेश चंद शर्मा, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, राजेंद्र राजोरिया, चंद्र मोहन पाराशर, अक्की खान, अभय पाराशर, राजवीर सिंह गुर्जर,डॉ. विनोद गर्ग, अवनीश पाराशर सहित शिक्षा, सामाजिक एवं खेल क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट एवं अनिल मिश्रा ने किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के बीच शिक्षा के महत्व, गुरु-शिष्य परंपरा और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को लेकर सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ। ... शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति के वार्षिक छात्रवृत्ति समारोह में 36 विद्यार्थियों का सम्मान धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के प्राचार्य डॉ. गिर्राज सिंह मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि वह समाज का आइना होता है। शिक्षक अपनी शिक्षा, आचरण, संस्कार और व्यवहार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के साथ-साथ पूरे समाज की दिशा तय करता है। समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसी कारण समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करें। गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कारों को अपने जीवन में उतारना ही विद्यार्थी की वास्तविक उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था का योगदान सराहनीय समारोह में पूर्व वाइस चांसलर डॉ. मनरूप सिंह मीणा ने कहा कि चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। संस्था द्वारा जरूरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने का कार्य सराहनीय है। छात्रवृत्ति जैसे प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. ए.के. बेरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षक की जिम्मेदारियां पहले की अपेक्षा और अधिक बढ़ गई हैं। बदलते सामाजिक परिवेश में शिक्षक को विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों की शिक्षा भी देनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर डॉ. रामराज लाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक स्वयं दीपक की तरह जलकर समाज को रोशनी देने का कार्य करता है। शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ समाज को नई दिशा प्रदान करता है। ऐसे समर्पित शिक्षकों को नमन किया जाना चाहिए। 27 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य समिति के संस्थापक सदस्य पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने कहा कि चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति पिछले 27 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य प्रतिभावान एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समिति अपने सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और व्यापक रूप देगी। डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि उनके पिताजी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जो सपना देखा था, उसे परिवार के सभी भाई मिलकर पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद प्रतिभाओं को सहयोग उपलब्ध कराना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। समिति के कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में संस्था की ओर से और अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी प्रतिभावान विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो। शिक्षा और खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक समर्पित सेवाएं देने वाले पूर्व उप प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर प्रोफेसर अनिल कुमार बेरी को शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उनके पूरे परिवार के शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित रहने के लिए भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। इसी क्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक विशंभर दयाल शर्मा को भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान देने तथा राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल के क्षेत्र में धौलपुर का नाम गौरवान्वित करने के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान का भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। 80 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति समारोह में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में निशा कुमारी, लवी, मनजीत सिंह जादौन, उपासना, कीर्ति चौहान, पूजा, मनोज कुमार, कंचन, छवि सोनी, आशु, शिवानी, खुशबू परमार, रक्षा सैन, मधु कुमारी, राखी प्रजापति, पवन, मधु, सौरभ राजपूत, जानवी मुद्गल, तरंग, राखी, साक्षी, अनु, प्राची, सलोनी, सुखदेवी, अलीशा, नीलम, विष्णु, स्नेहा, वर्षा, खुशी पाराशर, सुधा कुमारी, वैष्णवी और अनन्या शर्मा सहित कुल 36 विद्यार्थी शामिल रहे। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर उच्च उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल अच्छे अंक प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करना चाहिए। समिति के कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति पिछले 27 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। ये रहे उपस्थित समारोह में समिति की ओर से सुरेश चंद शर्मा, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, राजेंद्र राजोरिया, चंद्र मोहन पाराशर, अक्की खान, अभय पाराशर, राजवीर सिंह गुर्जर,डॉ. विनोद गर्ग, अवनीश पाराशर सहित शिक्षा, सामाजिक एवं खेल क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट एवं अनिल मिश्रा ने किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के बीच शिक्षा के महत्व, गुरु-शिष्य परंपरा और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को लेकर सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ। ...4
- निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, सरमथुरा में निकाला फ्लैग मार्च प्रमुख बाजार एवं गली-मोहल्लों में पुलिस ने दिया निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त मतदान का संदेश सरमथुरा नगर पालिका में आगामी 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी सरमथुरा कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा सरमथुरा में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं गली-मोहल्लों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आमजन से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा, अशांति अथवा गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरमथुरा पुलिस द्वारा निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले संभावित उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध हथियार, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, दबाव, प्रलोभन, भय अथवा अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा अफवाह में न आएं तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध गतिविधि अथवा चुनाव संबंधी गड़बड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।4
- बाड़ी बाड़ी में कांग्रेस का रोड़ शो, वार्ड 29 के प्रत्याशी विष्णु सिंघल के कार्यालय का उद्घाटन बाड़ी बाड़ी में कांग्रेस का रोड़ शो, वार्ड 29 के प्रत्याशी विष्णु सिंघल के कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रोहित बोहरा और जिलाध्यक्ष संजय जाटव रहे मौजूद, इसके बाद देखी होद के पानी भराव की समस्या, रोहित बोहरा ने दिया संदेश,बोर्ड बना तो होगा स्थायी समाधान, हर वर्ष पानी निकासी हो होता है टेंडर, रोड़ शो निकाला गया शहर के मुख्य बाजार से, बसेड़ी रोड़ कांग्रेस कार्यालय पर हुई कांग्रेस की बैठक, सभी वार्ड प्रत्याशियों को दिया जनता तक पहुचने का संदेश, बैठक में शामिल हुए जिलेभर के कांग्रेसी।3
- खेरागढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, 101 शिकायतें प्राप्तकेवल 11 शिकायत का ही हो सका मौके पर निस्तारण खेरागढ़। तहसील खेरागढ़ में शनिवार को जिलाधिकारी आगरा श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत कीं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण करने के बजाय मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लेखपालों को प्रतिदिन गांव में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने तथा प्राप्त जनशिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें, ताकि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान की कार्रवाई की गई।1
- कुंवारी नदी का जलस्तर देखकर ग्रामीण हुए परेशान बाजार की फसल का खतरा1
- कृष्ण जन्माष्टमी पर अम्बाह में निकली भव्य पालकी यात्रा, भजन-कीर्तन से गूंजा नगर अम्बाह। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को अम्बाह नगर में सर्व समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा एवं रैली निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बैंड-बाजों और धार्मिक गीतों के बीच निकली यात्रा से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पालकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए नजर आए। जन्माष्टमी के अवसर पर जयेश्वर महादेव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण, राधा एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां सजाई गईं। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक भाव-विभोर होकर झूमते रहे। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण को मेवा, मिश्री, केला, दूध, दही और पंजीरी सहित विभिन्न प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं मंशापूर्ण हनुमान जी महाराज मंदिर को भी जन्माष्टमी के अवसर पर फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। नगर के विभिन्न मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। पूरे दिन अम्बाह में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली और देर शाम तक भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित पालकी यात्रा ने नगर में आपसी भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया।1
- लगातार बारिश से धौलपुर की सड़कें बनीं दरिया, निचली बस्तियों में जलभराव घरों में कैद होने को मजबूर हुए लोग, पानी में बंद हुए दुपहिया वाहन; जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल धौलपुर। शहर में रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी लगातार जारी रहा। निरंतर हो रही बारिश के चलते शहर की सड़कें दरिया में तब्दील हो गईं, वहीं निचले इलाकों और बस्तियों में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में शायद ही कोई ऐसा प्रमुख या निचला इलाका बचा हो, जहां बारिश का पानी नजर नहीं आया हो। मुख्यालय की कई कॉलोनियों में पहले से ही जलभराव की समस्या बनी हुई थी। ऐसे में रातभर हुई लगातार बारिश से इन इलाकों में स्थिति और विकट हो गई। शहर की कई कॉलोनियों और बस्तियों में समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया। पुराना शहर, हरदेव नगर, जगन चौराहा, संतर रोड, कायस्थ पाड़ा, आरएसी रोड, बाड़ी रोड सहित विभिन्न निचली बस्तियों और कॉलोनियों में जलभराव देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं, जिसके चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी में बंद हुए दुपहिया वाहन बारिश और जलभराव के बीच जरूरी काम से दुपहिया वाहनों पर निकले लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। कई स्थानों पर सड़क पर भरे पानी में दुपहिया वाहन बंद हो गए। इसके बाद लोग वाहनों को पानी से बाहर निकालने के लिए खींचते हुए नजर आए। वहीं कई लोग मजबूरी में पैदल ही पानी से होकर गुजरते दिखाई दिए। जल निकासी व्यवस्था पर सवाल लगातार बारिश के बाद शहर में बने जलभराव के हालात ने नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार निचले इलाकों में पानी भर जाता है, लेकिन स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जलभराव वाले इलाकों में तत्काल पानी निकासी कराने और भविष्य के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।1