logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरा नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल दरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

19 hrs ago
user_Aajam Choudhary
Aajam Choudhary
Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
19 hrs ago

दरा नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल दरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे ढाबादेह के पास दो भारी वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा की ओर जा रहा एक कंटेनर ढाबादेह के समीप अबली मणी महल की चढ़ाई पर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर के ब्रेक समय पर नहीं लग सके और दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर ट्रेलर में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हाइड्रा मशीन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन जाम की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। हादसे के चलते एक ओर दरा स्टेशन तक और दूसरी ओर कमलपुरा फोर-लेन होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले अमझार-भटवाड़ा मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात इतने बिगड़ गए कि स्टेट हाईवे-9 (चेचट-रावतभाटा मार्ग) पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया जा सका। हालांकि शाम तक भी अभ्यारण्य क्षेत्र में वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे ढाबादेह के पास दो भारी वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा की ओर जा रहा एक कंटेनर ढाबादेह के समीप अबली मणी महल की चढ़ाई पर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर के ब्रेक समय पर नहीं लग सके और दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर ट्रेलर में बुरी तरह फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हाइड्रा मशीन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन जाम की 
स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।
हादसे के चलते एक ओर दरा स्टेशन तक और दूसरी ओर कमलपुरा फोर-लेन होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले अमझार-भटवाड़ा मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात इतने बिगड़ गए कि स्टेट हाईवे-9 (चेचट-रावतभाटा मार्ग) पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया जा सका। हालांकि शाम तक भी अभ्यारण्य क्षेत्र में वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए।
पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दरा ज़ाम में फंसीं इमरजेंसी एम्बुलेंस को मंत्री मदन दिलावर ने निकलवाया रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने दौरा किया इस दौरान वह वापस कोटा लोट रहे थे तभी दरा नाल में ज़ाम में फंसीं इमरजेंसी एम्बुलेंस को मंत्री मदन दिलावर ने निकलवाया और गंभीर मरीज को अस्पताल पहुंचाया
    2
    दरा ज़ाम में फंसीं इमरजेंसी एम्बुलेंस को मंत्री मदन दिलावर ने निकलवाया रामगंजमंडी क्षेत्र में शनिवार शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने दौरा किया इस दौरान वह वापस कोटा लोट रहे थे तभी दरा नाल में ज़ाम में फंसीं इमरजेंसी एम्बुलेंस को मंत्री मदन दिलावर ने निकलवाया और गंभीर मरीज को अस्पताल पहुंचाया
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र में कमल पूरा से लेकर दरा घाटी में लगे लंबे जाम के बीच एक एंबुलेंस गंभीर मरीज को लेकर फंस गई। हालात ऐसे थे कि कमलपुरा गांव से लेकर दरा स्टेशन तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं, जिससे एंबुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र में कमल पूरा से लेकर दरा घाटी में लगे लंबे जाम के बीच एक एंबुलेंस गंभीर मरीज को लेकर फंस गई। हालात ऐसे थे कि कमलपुरा गांव से लेकर दरा स्टेशन तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं, जिससे एंबुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पिडावा में हुआ विवाह सम्मेलन जो 17 जोड़ों ने लिया आप बाग सम्मेलन हुआ संपन्न 11-3-2026
    4
    पिडावा में हुआ विवाह सम्मेलन जो 17 जोड़ों ने लिया आप बाग सम्मेलन हुआ संपन्न 11-3-2026
    user_जय बाबा री सा
    जय बाबा री सा
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रायपुर 11 मार्च, भारतीय किसान संघ जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण समीक्षा योजना बैठक शनिवार को प्रतापगढ़ स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई। बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए संगठन के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने वैश्विक कृषि परिदृश्य और भारतीय किसानों की चुनौतियों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान में वैश्विक शक्तियों के बीच चल रहे युद्धों का एक छिपा हुआ कारण खेती पर कब्जा करना और अपने रद्दी उत्पादों को विकासशील देशों में डंप करना है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि भारतीय किसान संघ किसी भी कीमत पर देश में जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को प्रवेश नहीं करने देगा। ​महामंत्री मिश्रा ने मूल्य निर्धारण प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दुनिया की हर वस्तु 'अधिकतम' खुदरा मूल्य पर बिकती है, तो किसान की उपज को 'न्यूनतम' समर्थन मूल्य की बैसाखी पर क्यों रखा जाता है? उन्होंने इसे किसान के स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता का मुद्दा बताया। संगठन की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ के निरंतर संघर्षों का ही परिणाम है कि आज केसीसी की ब्याज दरों में कमी आई है, कृषि आदानों पर जीएसटी का बोझ कम हुआ है और फसल बीमा को ऐच्छिक बनाकर किसानों को राहत दी गई है। उन्होंने जोर दिया कि बीज किसी फैक्ट्री में नहीं, किसान के खेत में बनता है। कॉर्पोरेट जगत केवल हमारे बीजों को पैक करके हमें ही महंगे दामों पर बेच रहा है। ​प्रांत महामंत्री अंबालाल शर्मा ने गत वर्षों के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान अखिल भारतीय जनजातीय प्रमुख मणिलाल लबाना सीमा क्षेत्र प्रमुख कैलाश गेंदोलिया , अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष राम मूर्ति मीना, प्रदेश महिला प्रमुख रमा शर्मा, राजस्व प्रमुख शिवराज पुरी, प्रांत मंत्री जगदीश खाती, अफीम प्रमुख बद्रीलाल जाट, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया, परमानंद, उपाध्यक्ष सोहनलाल माली, कोष प्रमुख प्रकाश मेहता, महिला प्रमुख रजनी धाकड़, प्रचार प्रमुख आशीष मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे *प्लास्टिक फ्री बैठक* ​ यह पूरी बैठक प्लास्टिक मुक्त रखी गई है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए यहाँ 'बर्तन बैंक' स्थापित किया गया है। जहाँ स्टील के बर्तनों का उपयोग हो रहा है। बैठक के दौरान जैविक खेती को बढ़ावा देने और संगठन की मजबूती पर भी गहन मंथन हुआ। कैलाश गेंदोलिया ने ग्राम समिति की सक्रियता पर प्रकाश डाला। जबकि मणिलाल लबाना ने संगठन के सांगठनिक विकास के रोडमैप को साझा किया। इस समीक्षा बैठक में चित्तौड़ प्रांत के सभी 16 जिलों और चार संभागों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक में आगामी लक्ष्यों को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें वर्ष 2027 को 'सदस्यता वर्ष' के रूप में मनाने और वर्ष 2029 में संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 'स्वर्ण जयंती समारोह' को भव्य स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। *विशाल जनजातीय किसान सम्मेलन* प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि रविवार को प्रातः 10 बजे विशाल जनजातीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें किसान मानव श्रृंखला बनाकर मुख्य बाजारों से निकलेंगे। इस दौरान किसान हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर माही और जाखम बांध के पानी की मुख्य मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। ​
    1
    रायपुर 11 मार्च, भारतीय किसान संघ जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण समीक्षा योजना बैठक शनिवार को प्रतापगढ़ स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई। बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए संगठन के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने वैश्विक कृषि परिदृश्य और भारतीय किसानों की चुनौतियों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान में वैश्विक शक्तियों के बीच चल रहे युद्धों का एक छिपा हुआ कारण खेती पर कब्जा करना और अपने रद्दी उत्पादों को विकासशील देशों में डंप करना है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि भारतीय किसान संघ किसी भी कीमत पर देश में जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को प्रवेश नहीं करने देगा।
​महामंत्री मिश्रा ने मूल्य निर्धारण प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दुनिया की हर वस्तु 'अधिकतम' खुदरा मूल्य पर बिकती है, तो किसान की उपज को 'न्यूनतम' समर्थन मूल्य की बैसाखी पर क्यों रखा जाता है? उन्होंने इसे किसान के स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता का मुद्दा बताया। संगठन की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ के निरंतर संघर्षों का ही परिणाम है कि आज केसीसी की ब्याज दरों में कमी आई है, कृषि आदानों पर जीएसटी का बोझ कम हुआ है और फसल बीमा को ऐच्छिक बनाकर किसानों को राहत दी गई है।
उन्होंने जोर दिया कि बीज किसी फैक्ट्री में नहीं,  किसान के खेत में बनता है। कॉर्पोरेट जगत केवल हमारे बीजों को पैक करके हमें ही महंगे दामों पर बेच रहा है। ​प्रांत महामंत्री अंबालाल शर्मा ने गत वर्षों के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान अखिल भारतीय जनजातीय प्रमुख मणिलाल लबाना सीमा क्षेत्र प्रमुख कैलाश गेंदोलिया , अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष राम मूर्ति मीना, प्रदेश महिला प्रमुख रमा शर्मा, राजस्व प्रमुख शिवराज पुरी, प्रांत मंत्री जगदीश खाती, अफीम प्रमुख बद्रीलाल जाट, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया, परमानंद, उपाध्यक्ष सोहनलाल माली,  कोष प्रमुख प्रकाश मेहता, महिला प्रमुख रजनी धाकड़, प्रचार प्रमुख आशीष मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे
*प्लास्टिक फ्री बैठक*
​ यह पूरी बैठक प्लास्टिक मुक्त रखी गई है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए यहाँ 'बर्तन बैंक' स्थापित किया गया है। जहाँ स्टील के बर्तनों का उपयोग हो रहा है। बैठक के दौरान जैविक खेती को बढ़ावा देने और संगठन की मजबूती पर भी गहन मंथन हुआ। कैलाश गेंदोलिया ने ग्राम समिति की सक्रियता पर प्रकाश डाला। जबकि मणिलाल लबाना ने संगठन के सांगठनिक विकास के रोडमैप को साझा किया। इस समीक्षा बैठक में चित्तौड़ प्रांत के सभी 16 जिलों और चार संभागों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक में आगामी लक्ष्यों को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें वर्ष 2027 को 'सदस्यता वर्ष' के रूप में मनाने और वर्ष 2029 में संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 'स्वर्ण जयंती समारोह' को भव्य स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
*विशाल जनजातीय किसान सम्मेलन*
प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि रविवार को प्रातः 10 बजे विशाल जनजातीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें किसान मानव श्रृंखला बनाकर मुख्य बाजारों से निकलेंगे। इस दौरान किसान हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर माही और जाखम बांध के पानी की मुख्य मांग को प्रमुखता से उठाएंगे।
​
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar yati
    1
    Post by Sanjay Kumar yati
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जाम में फंसी एक एंबुलेंस को एस्कॉर्ट कर जाम से निकाला! हुआ यू की शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी कोटा का दौरा कर वापस कोटा शहर के लिए लौट रहे थे! तभी दरा घाटी में कमल पूरा गांव से लेकर दरा स्टेशन तक जाम लगा होने और वाहनों की कतारे फंसी होने की जानकारी मिली ! इसी बीच एक एंबुलेंस गंभीर रोगी को लेकर पीछे से आ गई और जाम में फस गई ! मंत्री के साथ चल रही पुलिस एस्कॉर्ट और सुरक्षा जापते को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निर्देश दिए की तत्काल व्यवस्था करो और इस एंबुलेंस के लिए रास्ता क्लियर कराओ ! इसके बाद मंत्री के साथ चल रहा पुलिस जाप्ता और एस्कॉर्ट के जवान सक्रिय हुए और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल कर एंबुलेंस को आगे लिया! और मंत्री के काफिले में शामिल कर एंबुलेंस को जाम से निकालते हुए दरा घाटी पार कराई ! एंबुलेंस में बैठे मरीज के परिजनों ने मंत्री मदन दिलावर का आभार प्रकट किया !
    1
    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने  जाम में फंसी एक एंबुलेंस को एस्कॉर्ट कर जाम से निकाला! हुआ यू की शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी कोटा का दौरा कर वापस कोटा शहर के लिए लौट रहे थे! तभी दरा घाटी में कमल पूरा गांव से लेकर दरा स्टेशन तक जाम लगा होने और वाहनों की कतारे फंसी होने की जानकारी मिली !
इसी बीच एक एंबुलेंस गंभीर रोगी को लेकर पीछे से आ गई और जाम में फस गई !
मंत्री के साथ चल रही पुलिस एस्कॉर्ट और सुरक्षा जापते को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निर्देश दिए की तत्काल व्यवस्था करो और इस एंबुलेंस के लिए रास्ता क्लियर कराओ !
इसके बाद मंत्री के साथ चल रहा पुलिस जाप्ता और एस्कॉर्ट के जवान सक्रिय हुए और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल कर एंबुलेंस को आगे लिया! और मंत्री के काफिले में शामिल कर एंबुलेंस को जाम से निकालते हुए दरा घाटी पार कराई !
एंबुलेंस में बैठे मरीज के परिजनों ने मंत्री मदन दिलावर का आभार प्रकट किया !
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.