कानपुर: विकास नगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ARTO के घर का गेट तोड़ा, चालक हिरासत में कानपुर-16.3.26- रावतपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जमकर कहर बरपाया। नशे में धुत चालक ने अपने साथियों के साथ अनियंत्रित होकर वाहन को एआरटीओ राजेश राजपूत के आवास के मुख्य गेट में घुसा दिया, जिससे गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ड्यूटी पर तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड इस भीषण टक्कर से बाल-बाल बच गया।/घटना की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, UP 92 AR 1112 नंबर की यह स्कॉर्पियो जालौन में पंजीकृत है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रावतपुर थाना पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

- कानपुर-16.3.26- रावतपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जमकर कहर बरपाया। नशे में धुत चालक ने अपने साथियों के साथ अनियंत्रित होकर वाहन को एआरटीओ राजेश राजपूत के आवास के मुख्य गेट में घुसा दिया, जिससे गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ड्यूटी पर तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड इस भीषण टक्कर से बाल-बाल बच गया।/घटना की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, UP 92 AR 1112 नंबर की यह स्कॉर्पियो जालौन में पंजीकृत है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रावतपुर थाना पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।1
- Post by Media Prabhari1
- भारत मे दँगा मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स में हिंसा के बाद के दृश्य, जहाँ सैकड़ों मुस्लिम परिवारों के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई, उन्हें लूटा गया और फिर आग लगा दी गई।1
- Post by Arman Sonkar1
- ब्रेकिंग कानपुर.. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दयानंद विहार में एक युवक की 11000 हज़ार वोल्ट के करंट से चिपक कर हुई मौत युवक सैजन के पेड़ पर चढ़कर तोड़ रहा था फली, वहीं बगल से गई 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाईन की चपेट में आया क्षेत्रीय लोगों के अनुसार कई लोगों ने किया था मना, लेकिन युवक जान की परवाह किए बिना पेड़ पर चढ़ा और फली तोड़ते समय करंट की चपेट में आया सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल लाईन को कराया गया बंद युवक के शव को उतारने की कोशिश जारी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा1
- कानपुर के गुप्तार घाट में गंगा कटरी के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला शव को कुत्ते नोंच रहे थे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव पड़ा देखा तो 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी फीलखाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है वही पुलिस के द्वारा आसपास इलाके में शव की पहचान कराई गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी है शव करीब 15 से 20 दिन पुराना है जिस कारण काफी सड़ चुका है तलाशी के दौरान मौके से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं शव को मोर्चुरी में रखवाकर पहचान की कोशिश की जा रही है1
- Post by Anoop Mishra1
- *गुजैनी प्रकरण अपडेट-* थाना गुजैनी, कमिश्नरेट कानपुर नगर अन्तर्गत दिनांक 09.03.2026 को एक युवक द्वारा क्षेत्र की युवतियों पर फब्तियां कसते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज व मारपीट की गई। उक्त घटना के दौरान *प्रतिक्रिया स्वरूप युवतियों* द्वारा भी संबंधित युवक के साथ मारपीट की गई। *उक्त घटना का अधूरा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है , जो पूर्ण घटना को प्रदर्शित नहीं करता है। इस संबंध में वादिनी द्वारा थाना गुजैनी पर दी गई तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी विकास निवासी गुजैनी के विरुद्ध दिनांक 10.03.2026 को बीएनएस की सुसंगत धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में *उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं विधिक* कार्यवाही नियमानुसार प्रचलित है।1