Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलेरा में चोरी का सिलसिला जारी, सूने मकान से 2 लाख का सामान चोरी पलेरा :नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना सामने आई है। पहले दिन जनपद क्षेत्र में गोमटियों में चोरी हुई, और दूसरे दिन चोरों ने वार्ड क्रमांक 2 में एक सूने मकान को निशाना बनाया। 17 से 24 तारीख तक शादी में गए परिवार के घर से चोरों ने करीब 2 लाख का सामान चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी सूरजपुरा में राज साहू के मकान को चोरों ने निशाना बनाया पुलिस को सूचना दी गई है और डॉग स्क्वाड टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। पुलिस जांच शुरू कर दी
Manish Yadav
पलेरा में चोरी का सिलसिला जारी, सूने मकान से 2 लाख का सामान चोरी पलेरा :नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना सामने आई है। पहले दिन जनपद क्षेत्र में गोमटियों में चोरी हुई, और दूसरे दिन चोरों ने वार्ड क्रमांक 2 में एक सूने मकान को निशाना बनाया। 17 से 24 तारीख तक शादी में गए परिवार के घर से चोरों ने करीब 2 लाख का सामान चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी सूरजपुरा में राज साहू के मकान को चोरों ने निशाना बनाया पुलिस को सूचना दी गई है और डॉग स्क्वाड टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। पुलिस जांच शुरू कर दी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- इंस्टा पर प्यार, भोपाल के समीर के लिए घर छोड़ आई सिया 3 महीने बाद बक्से में मिला शव1
- छतरपुर। जिले की धौरी ग्राम पंचायत में 26 फरवरी को एक गंभीर मामला सामने आया है। प्राथमिक शाला धौरी में पदस्थ एक शिक्षक पर 5 से 12 वर्ष तक की नाबालिग छात्राओं के साथ कथित रूप से अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक पिछले कई दिनों से बच्चियों के साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह घटना शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग से भी मामले में तत्पर कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।1
- टकटोली से बागेश्वर धाम पैदल यात्रा जाते हुए अहमद खान सिर पर राम चरित मानस रखकर कर रहे पैदल यात्रा, बागेश्वर धाम पहुंचकर करेंगे पूजन, मीडिया से क्या कहा अहमद खांन ने आप भी सुने1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में राठ कस्बे की मिथिलेश कुमारी ने शादी के बाद पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि यह शादी जबरन कराई गई थी और वह किसी और से प्यार करती है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म किया। यह घटना शादी में रजामंदी और सामाजिक दबाव पर बड़ा सवाल उठाती है।1
- छतरपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोरी में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर संजीव कुमार चतुर्वेदी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर द्वारा एक बच्चे के साथ "बैड टच" किया गया, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया। आरोप सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। और संजीव कुमार चतुर्वेदी के साथ मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ती देख हेडमास्टर ने स्वयं पुलिस को सूचना मिलते ही ओरछा, थाना पुलिस मौके पर बहुची और हेडमास्टर को पुलिस थान ले आई। इसके बाद एक ट्रैक्टर में भरकर ग्रामीण भी थाने पहुंच गए, जहां रात करीब आठ बजे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी1
- *टीकमगढ़ तहसील में अभिलेख सुधार के 212 आवेदनों का हुआ निराकरण* *कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर राजस्व संबंधी समस्याओं का कराया गया निराकरण* *संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत जिले में राजस्व के 461 प्रकरणों का हुआ निराकरण* *टीकमगढ़, 26 फरवरी 2026/* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज तहसील टीकमगढ़ में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत राजस्व के प्रकरणों के त्वरित समाधान एवं निराकरण के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय की उपस्थिति में उन प्रकरणों का तत्काल मौके पर ही निराकरण कराया गया, जो 5 साल से ज्यादा पुराने थे, ताकि प्रशासन की कार्यप्रणाली में कोई रुकावट नहीं आए। शिविर में एक ही दिन में राजस्व के अभिलेख सुधार के 212 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। टीकमगढ़ तहसील स्थित स्थानीय उत्सव भवन में राजस्व के अभिलेख सुधार के लिए एक साथ कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर के दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया तथा तहसीलदार श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर की उपस्थिति में कोर्ट लगाया गया, जिसमें पटवारी, तहसीलदार तथा कलेक्टर कार्यालय से संबंधित सभी रिपोर्ट ली गईं और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में एक ही दिन में राजस्व के अभिलेख सुधार के 212 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। गौरतलब है कि गत दिवस मोहनगढ़, दिगोड़ा तथा लिधौरा तहसीलों में भी इसी प्रकार के विशेष राजस्व सुधार कैम्प आयोजित किए गए थे। मोहनगढ़ में 52 तथा दिगोड़ा में 77 तथा लिधौरा तहसील में 120 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार अब तक मोहनगढ़, दिगोड़ा, लिधौरा तथा टीकमगढ़ तहसील में कुल 461 लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि राजस्व अभिलेख सुधार संबंधी इन प्रकरणों के लंबित रहने का मुख्य कारण वर्ष 2011-2014 के दौरान हुए राजस्व अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण में हुई त्रुटियाँ थीं। इन त्रुटियों के कारण फौती दर्ज नहीं हो पा रही थी या रजिस्ट्री की प्रक्रिया अटक रही थी, जो कि राजस्व विभाग के लिये जटिल समस्या थी। इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुये कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने इनके निराकरण के उद्देश्य से तीनों कोर्ट एक साथ एक स्थान पर लगाने की पहल की। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की पहल पर एसडीओ और तहसीलदार के न्यायालय एक ही दिन, एक ही स्थान पर लगाए गए। मौके पर ही रिपोर्ट, अनुमति और आदेश की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर उसी दिन अभिलेखों में संशोधन किया गया तथा आवेदकों को आदेश की प्रति भी सौंप दी गई। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि 31 मार्च तक जिले के सभी लंबित राजस्व सुधार प्रकरणों का पूर्ण निराकरण लक्ष्य है, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को अनावश्यक दौड़-भाग से मुक्ति मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस सक्रिय, पारदर्शी और जन-केंद्रित पहल की सराहना करते हुए इसे त्वरित न्याय और जवाबदेही का सशक्त उदाहरण बताया है।1
- टीकमगढ़ जिले में भारत में एकता और अखंडता की तस्वीर टकटोली से बागेश्वर धाम पैदल यात्रा जाते हुए अहमद खान सिर पर राम चरित मानस रखकर कर रहे पैदल यात्रा, बागेश्वर धाम पहुंचकर करेंगे पूजन, आज सुबह फिर से यात्रा प्रारंभ... गांव में खुशहाली और राधा रानी मंदिर बनाने के लिए की यात्रा..।1
- घाघरा: घाघरा थाना क्षेत्र के पौड़ी सरना के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में पौड़ी ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय दीपक खेरवार व 19 वर्षीय अजीत उरांव का नाम शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही थानेदार मोहन कुमार सिंह व एएसआई गणेश दास घटनास्थल पहुंच दोनों शव को बरामद कर घाघरा थाना ले आए है। जानकारी के अनुसार दोनों पौड़ी गांव के रहने वाले है। दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर आदर गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान पौड़ी सरना गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन से भिड़ंत हुई और दोनों का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन का पता करने में लग गई है। घटना काफी दर्दनाक था घटना के वक्त कोई भी प्रत्यक्षदर्शी में नहीं देखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सभी लोग घटनास्थल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानेदार मोहन कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच दोनों शव को बरामद कर थाना ले आया गया है। सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।1