*टीकमगढ़ तहसील में अभिलेख सुधार के 212 आवेदनों का हुआ निराकरण* *कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर राजस्व संबंधी समस्याओं का कराया गया निराकरण* *संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत जिले में राजस्व के 461 प्रकरणों का हुआ निराकरण* *टीकमगढ़, 26 फरवरी 2026/* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज तहसील टीकमगढ़ में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत राजस्व के प्रकरणों के त्वरित समाधान एवं निराकरण के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय की उपस्थिति में उन प्रकरणों का तत्काल मौके पर ही निराकरण कराया गया, जो 5 साल से ज्यादा पुराने थे, ताकि प्रशासन की कार्यप्रणाली में कोई रुकावट नहीं आए। शिविर में एक ही दिन में राजस्व के अभिलेख सुधार के 212 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। टीकमगढ़ तहसील स्थित स्थानीय उत्सव भवन में राजस्व के अभिलेख सुधार के लिए एक साथ कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर के दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया तथा तहसीलदार श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर की उपस्थिति में कोर्ट लगाया गया, जिसमें पटवारी, तहसीलदार तथा कलेक्टर कार्यालय से संबंधित सभी रिपोर्ट ली गईं और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में एक ही दिन में राजस्व के अभिलेख सुधार के 212 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। गौरतलब है कि गत दिवस मोहनगढ़, दिगोड़ा तथा लिधौरा तहसीलों में भी इसी प्रकार के विशेष राजस्व सुधार कैम्प आयोजित किए गए थे। मोहनगढ़ में 52 तथा दिगोड़ा में 77 तथा लिधौरा तहसील में 120 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार अब तक मोहनगढ़, दिगोड़ा, लिधौरा तथा टीकमगढ़ तहसील में कुल 461 लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि राजस्व अभिलेख सुधार संबंधी इन प्रकरणों के लंबित रहने का मुख्य कारण वर्ष 2011-2014 के दौरान हुए राजस्व अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण में हुई त्रुटियाँ थीं। इन त्रुटियों के कारण फौती दर्ज नहीं हो पा रही थी या रजिस्ट्री की प्रक्रिया अटक रही थी, जो कि राजस्व विभाग के लिये जटिल समस्या थी। इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुये कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने इनके निराकरण के उद्देश्य से तीनों कोर्ट एक साथ एक स्थान पर लगाने की पहल की। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की पहल पर एसडीओ और तहसीलदार के न्यायालय एक ही दिन, एक ही स्थान पर लगाए गए। मौके पर ही रिपोर्ट, अनुमति और आदेश की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर उसी दिन अभिलेखों में संशोधन किया गया तथा आवेदकों को आदेश की प्रति भी सौंप दी गई। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि 31 मार्च तक जिले के सभी लंबित राजस्व सुधार प्रकरणों का पूर्ण निराकरण लक्ष्य है, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को अनावश्यक दौड़-भाग से मुक्ति मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस सक्रिय, पारदर्शी और जन-केंद्रित पहल की सराहना करते हुए इसे त्वरित न्याय और जवाबदेही का सशक्त उदाहरण बताया है।

- मेरठ बहसूमा थानाक्षेत्र में पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले प्रदीप ने पुलिस को जो छकाया वो सुनिए, तमंचा तानकर पुलिस के सामने कहा मैं अपना एनकाउंटर खुद करूंगा। 31,081 पुलिसवालों के भी हाथपांव फूल गए, वीडियो देखिए।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- ** सिर पर रामचरितमानस लेकर पलेरा पहुंचे अहमद खान, बागेश्वर धाम में करेंगे पूजन टकटोली निवासी अहमद खान सिर पर रामचरितमानस रामायण रखकर पैदल यात्रा कर रहे हैं और पलेरा पहुंचे हैं। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। अहमद खान बागेश्वर धाम जाकर पूजन करेंगे। उन्होंने भगवान श्री राधे कृष्णा का मंदिर बनाने का प्रण लिया है। उनकी इस यात्रा की तुलना ब्रज के प्रसिद्ध संत कवि रसखान से की जा रही है।4
- Post by Sagar Jatara1
- लाइव एक्सीडेंट देख सकते हैं चार पहिया गाड़ी में बाइक कुमारी टक्कर फोर व्हीलर जाकर गाड़ी गिरी झाड़ियां में वीडियो में देखा ही सकते हैं1
- युवाओं का आरोप है कि दामोदर यादव के हालिया बयानों से समाज में असंतोष की स्थिति बनी है। इसी के चलते संगठन के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित रखा गया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 1 मार्च को आयोजित होने वाली सभा की अनुमति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- नौगांव में ई रिक्शा से दसवीं कक्षा का साइंस का पेपर देने जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत । नौगांव के ईसानगर चौराहे पर ई रिक्शा और मोटरसाइकिल आमने-सामने भीड़ गए जिसमें दसवीं कक्षा की छात्रा दीपा अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।1
- पलेरा में चोरी का सिलसिला जारी, सूने मकान से 2 लाख का सामान चोरी पलेरा :नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना सामने आई है। पहले दिन जनपद क्षेत्र में गोमटियों में चोरी हुई, और दूसरे दिन चोरों ने वार्ड क्रमांक 2 में एक सूने मकान को निशाना बनाया। 17 से 24 तारीख तक शादी में गए परिवार के घर से चोरों ने करीब 2 लाख का सामान चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी सूरजपुरा में राज साहू के मकान को चोरों ने निशाना बनाया पुलिस को सूचना दी गई है और डॉग स्क्वाड टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। पुलिस जांच शुरू कर दी1